———————–
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
09 जुलाई 2026 गुरूवार
✍️मनोज जायसवाल
———————–
01. ‘दीदी के गोठ’ के विशेष प्रसारण में महिलाओं ने साझा किया आत्मनिर्भर बनने का अनुभव। सांसद ने किया ‘कांकेयर‘ उत्पाद समूह की वेबसाइट एवं पैकेजिंग यूनिट का शुभारंभ।

— छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) द्वारा संचालित मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘दीदी के गोठ’ के 12वें विशेष प्रसारण का आयोजन आज जिला पंचायत के सभा कक्ष में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग रहे, जिसमें जिले के विभिन्न विकासखंडों से आईं बिहान से जुड़ी स्वसहायता समूहों की महिलाओं एवं लखपति दीदियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बिहान से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त व आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार की आय में उल्लेखनीय वृद्धि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर सांसद श्री नाग ने समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी पहल है, जिसके माध्यम से ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जुड़कर बड़ी संख्या में महिलाएं लखपति दीदी बन रही हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में निरंतर सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि सुदूर अंचलों के गांवों में भी महिलाएं स्व-सहायता समूहों से जुड़कर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी ने कहा कि समूह एक ऐसा माध्यम है जिससे हर वर्ग की महिलाएं संगठित होकर स्वयं के बूते इतिहास लिख रही हैं। शासन की छोटी सी आर्थिक मदद से वे निर्धनता से सम्पन्नता की ओर लगातार बढ़ रही हैं और समाज में अपनी पृथक पहचान स्थापित कर रही हैं। इसके अलावा कार्यक्रम में उपस्थित छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, नगरपालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष अरुण कौशिक, जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर तथा महेश जैन ने भी संबोधित किया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी ने जिले में बिहान के माध्यम से संचालित किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में संचालित 28 क्लस्टरों के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जोड़कर रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।इस दौरान कांकेर उत्पाद समूह द्वारा तैयार की गई वेबसाइट का भी लोकार्पण किया गया, साथ ही सांसद श्री भोजराज नाग ने ‘कांकेयर‘ ब्रांड की पैकेजिंग यूनिट का शुभारंभ किया। इस यूनिट में स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की आधुनिक पैकेजिंग कर उन्हें बाजार तक पहुंचाया जाएगा, जिससे उत्पादों को बेहतर पहचान एवं विपणन का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद कांकेर के उपाध्यक्ष उत्तम यादव, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्व-सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन श्री कुशलानंद गजबल्ला ने किया।
———————-
02. वृद्ध दिव्यांग को मिला सहायक उपकरण।

— शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा प्राप्त आवेदनों का निराकरण करते हुए पात्रतानुसार छड़ी, बैसाखी, व्हीलचेयर तथा श्रवण यंत्र जैसे सहायक उपकरण प्रदान किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विकासखंड कांकेर के ग्राम पंचायत मांदरी निवासी श्री फगनू मंडावी द्वारा व्हीलचेयर के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया था। विभागीय प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उन्हें व्हीलचेयर प्रदान किया गया। व्हीलचेयर मिलने से अब श्री मंडावी को दैनिक कार्यों के साथ-साथ घर से बाहर आने-जाने और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने में सुविधा होगी। उन्होंने इस सहयोग के लिए जिला प्रशासन कांकेर एवं समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।
———————
03. दिव्यांग बच्चों को मिले सहायक उपकरण, व्हीलचेयर पाकर चेहरे पर लौटी मुस्कान।

—शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से दिव्यांगजन लाभान्वित हो रहे हैं। समाज कल्याण विभाग की टीम द्वारा अष्टावक्र वेलफेयर सोसाइटी दिव्यांग आवासीय केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संस्था में निवासरत दिव्यांग बच्चों की स्वास्थ्य एवं दैनिक दिनचर्या, मेडिकल प्रमाण-पत्र तथा यूडीआईडी कार्ड की स्थिति की जानकारी ली गई। संस्था में उपस्थित स्टाफ द्वारा सहायक उपकरणों की आवश्यकता बताई गई, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए समाज कल्याण विभाग द्वारा जरूरतमंद दिव्यांग छात्र-छात्राओं को ग्राम सरपंच के हाथों सहायक उपकरण छड़ी, व्हीलचेयर एवं वॉकर वितरण किया गया।
————————
04. सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर पखांजूर पुलिस का हरित संकल्प, थाना व चौकी परिसर में हुआ वृक्षारोपण।पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ,जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

— कांकेर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जिलेभर में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में थाना पखांजूर एवं पुलिस चौकी कच्चे में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना पखांजूर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर राकेश कुर्रे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पखांजूर रवि कुमार कुजूर, थाना प्रभारी तेज कुमार वर्मा नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण शाहा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री शंकर सरकार, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती मंजूषा सरदार, पार्षदगण एवं पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसी क्रम में पुलिस चौकी कच्चे में प्रभारी टी आर कोशिमा,ग्राम सरपंच श्रीमती कांति हिड़को, पंच श्रीमती मीना चालकी, सतीश भुआर्य, ग्राम प्रमुख राम बाबू जायसवाल, जनप्रतिनिधि ज्वाला जैन एवं चौकी स्टाफ की उपस्थिति में आम, जामुन, कटहल, आंवला एवं गुलमोहर सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। साथ ही आमजन से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण करने एवं हरित भविष्य के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।
————————
05.
—
————————
06.
— ————————
07.
–
————————
08.
—
————————
09.
—
———————–
10.
—
————————
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
————————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
————————






