———————-
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
30 अगस्त 2026 रविवार
✍️मनोज जायसवाल
———————-
✍️ 01.सुनील गावस्कर के हाथों अजय पप्पू मोटवानी सम्मानित। 

—नगर की समाज सेवी अजय पप्पू मोटवानी को आज एक और बहुत बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई ,जब उन्हें दुनिया के जाने माने क्रिकेट विशेषज्ञ सुनील गावस्कर के हाथोें से सम्मानित होने का अवसर मिला। इस हेतु उन्हें विख्यात संस्था इंडिया साइबर मीडिया द्वारा इंडिया ब्रांड आईकान सम्मान प्राप्त करने हेतु आमंत्रित किया गया था। यह कार्यक्रम होटल होलीडे इन, अंधेरी वेस्ट, मुंबई में आयोजित था।
जिसमें मुंबई की जानी-मानी हस्तियों ने भी शिरकत की थी। समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु अजय पप्पू मोटवानी को वर्ष 2026 के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया । इस संबंध में गौरव की बात यह भी है कि लंदन इंग्लैंड से प्रकाशित स्मारक पत्रिका में मुख्य पृष्ठ पर उनकी फोटो सहित समाज सेवाओं का उल्लेख किया गया है। इतना बड़ा सम्मान न केवल पप्पू मोटवानी के लिए बल्कि समस्त छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गौरव का विषय है। आज 30 अगस्त को 11 बजे सम्मानित होने के पश्चात उन्हें लगातार शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्राप्त हो रही हैं। अजय पप्पू मोटवानी ने इंडिया साइबर- मीडिया ,सुनील गावस्कर, उपस्थित सज्जनों तथा बधाई देने वालों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।
—————–
✍️ 02. कांकेर पुलिस की डीएसपी सुश्री प्रतिभा लहरे “नारी शक्ति सम्मान समारोह–2026” मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों अलंकृत।

—राजधानी रायपुर के जेल रोड स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभाहाल,चिकित्सा महाविद्यालय में आज 30 अगस्त को प्रातः 11.00 बबजे विभीन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
वीडियो—मुख्यमंत्री के हाथों ‘नारी शक्ति सम्मान—2026’ से सम्मानित होती डीएसपी‚कांकेर सुश्री प्रतिभा लहरे।
इसमें कांकेर पुलिस की डीएसपी सुश्री प्रतिभा लहरे, जो कि महिला रक्षा टीम,महिला सेल द्वारा महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता तथा सशक्तिकरण के लिए लगातार पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारों के मार्गदर्शन में लगातार कार्य किया जा रहा है,एवं योगदान दिया जा रहा है। इसी संदर्भ उत्कृष्ट कार्य एवं योगदान के लिए ”नारी शक्ति सम्मान समारोह 2026” प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों सम्मानित किया गया है।
———————–
✍️ 03. कांकेर जिले में हो रही है‚ लगातार बारिश।
— जिले में कल से लगातार बारिश हो रही है‚जिसके चलते किसानों के चेहरे एक बार फिर से चमक रहे हैं‚ तो पुण्य सलिला महानदी की जलधार भी बढती दिखायी दे रही है।
————————
✍️ 04.प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन। योजना की जानकारी दी जायेगी, उपभोक्ताओं से आवेदन भी लिए जायेंगे।
—कलेक्टर कुंदन कुमार द्वारा दिए गए निर्देशानुसार प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी देने के साथ ही उनसे आवेदन प्राप्त करने के लिए जिले के शहरी क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिला पंचायत सीईओ एवं योजना के नोडल अधिकारी श्री हरेश मंडावी से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत आवासीय परिसरों में उपभोक्ताओं को योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान करने के साथ ही उनसे आवेदन प्राप्त करने के लिए 01 सितंबर मंगलवार को नरहरपुर के तहसील कार्यालय परिसर में शिविर लगाया जाएगा। इसी प्रकार 02 सितंबर बुधवार को न्यू कम्युनिटी हॉल कांकेर में और 03 सितंबर गुरुवार को नगर पंचायत चारामा में बस स्टैंड के बाजू स्थित गांधी मैदान में शिविर लगाया जाएगा। सोलर प्लांट लगवाने के इच्छुक उपभोक्ता उक्त शिविर में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत आवासीय परिसरों में सोलर प्लांट स्थापित करने के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा आकर्षक सब्सिडी प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के तहत सोलर प्लांट लगवाने पर 01 किलोवाट क्षमता के लिए 45 हजार रुपए, 02 किलोवाट क्षमता के लिए 90 हजार रुपए और 03 किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट स्थापित करने पर 01 लाख 08 हजार रुपए की सब्सिडी प्रदान किया जा रहा है। उपभोक्ता इस अवसर का फायदा उठाते हुए अपने घरों में सोलर प्लांट लगवा सकते हैं।
————————
✍️ 05. अंगना विधायक कार्यालय, बेंवरती कांकेर में विधायक आशा राम नेताम ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों के साथ सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात।

—आज अंगना विधायक कार्यालय, बेवरती(कांकेर) में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम किया गया, जहां टीवी पर एक साथ बैठकर सुनी गई।
————————
✍️06. सा,रे,गा,मा गीत प्रतियोगिता अब से कुछ ही देर में कांकेर नगर के कृषि ऊपज मंडी में होगी प्रारंभ।
—नगर के सुभाष वार्ड स्थित कृषि ऊपज मंडी प्रांगण में अब से कुछ ही देर में तकरीबन 7.30 बजे से सा,रे,गा,मा गीत प्रतियोगिता प्रारंभ होगी। यह प्रतियोगिता सरस्वती कला मंच एवं सुन्दर काण्ड ग्रुप द्वारा आयोजित है। सरस्वती कला मंच के अध्यक्ष मोहन सेनापति ने अभी-अभी बताया कि बारिश एवं प्रतिभागियों की लिस्ट प्राप्त नहीं होने से प्रतियोगिता में कुछ ही देर हुई है, पर 7 बजे की जगह अबब 7.30 बजे शुरू हो जायेगी।
————————
✍️07.पखांजूर के चर्चित डकैती प्रकरण में न्यायालय का बड़ा फैसला। सभी 08 दोषसिद्ध आरोपियों को आजीवन कारावास एवं अर्थदंड से दंडित। पुलिस ने घटना के महज 72 घंटे के भीतर सभी 08 आरोपियों को किया था गिरफ्तार ।लूटे गए माल की शत-प्रतिशत बरामदगी पुलिस द्वारा की गई ।

—पुलिस से मिली जानकारी अनुसार संक्षिप्त जानकारी इस प्रकार है कि— थाना पखांजूर क्षेत्र के ग्राम बड़े कापसी में वर्ष 2022 में घटित चर्चित हथियारबंद डकैती के मामले में माननीय विशेष न्यायालय (अत्याचार अधिनियम), उत्तर बस्तर कांकेर द्वारा सभी 08 आरोपियों को विभिन्न धाराओं में दोष सिद्ध करते हुए आजीवन कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया गया है।दिनांक 02.09.2022 की रात्रि लगभग 02:00 से 02:30 बजे ग्राम बड़े कापसी स्थित शासकीय आवास क्रमांक एफ.डी.एच.-87 में हथियारबंद एवं नकाबपोश आरोपियों द्वारा डिप्टी रेंजर भारत राम सलाम के घर में जबरन प्रवेश कर डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया था।आरोपियों द्वारा फरियादी एवं उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकी देकर घर में रखी लगभग ₹11 लाख नगद राशि, 04 नग सोने की चूड़ियां एवं 04 मोबाइल फोन लूट लिए गए थे।फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 113/2022, दिनांक 6.09.2022, धारा 450, 120(बी), 395 एवं 506(बी) भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही:-
घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल के मार्गदर्शन, अनुभागीय पुलिस अधिकारी रवि कुजूर एवं थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया।पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर तंत्र का प्रभावी उपयोग करते हुए आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप घटना के महज 03 दिवस के भीतर दिनांक 09.09.2022 को सभी 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
————————
✍️08.किशोर कुमार की जन्मजयंती पर संगीतमय कार्यक्रम का आयोजनचारामा के सद्भावना भवन में अब से कुछ देर में शुरू होगी ।

—चारामा। हिंदी सिनेमा के महान पार्श्व किशोर कुमार जयंती के अवसर पर नगर के समता रंग मंच में भव्य संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जो आज 30 अगस्त को अब से कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। यह जानकारी सशक्त पथ संवाद को अभी-अभी क्षेत्र के जानेमाने गायक अमृतराज सिन्हा ने दी है।
————————
✍️09.
—
———————–
✍️
10.
————————
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
————————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
————————






