———————–
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
25 मई 2026 सोमवार
✍️मनोज जायसवाल
———————–
01.लखनपुरी अस्पताल पूर्व पहूंच मार्ग में अग्नि दुर्घटना के बाद विद्युत पोल लगाकर लाईन दुरूस्त की गई।
वीडियो- गत 23 मई को लखनपुरी अस्पताल के सामने आग के बाद अब इस तरह स्वरूप दिखायी दे रहा है।
–कांकेर जिले की औद्योगिक नगरी लखनपुरी स्थित शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने सडक किनारे बांस के झुरमुटनुमा पेंड में 23 मई को अपरान्ह विद्युत लाईन में स्पार्किंग के चलते आगजनी की घटना हुई जिसमें बांस के सभी वृक्ष जल कर खाक हो गए। वहीं विद्युत पोल, सर्विस वायर सहित गिर गया था,जिसे आज दुरूस्त किया गया। बताते चलें 23 मई को जब आगजनी की घटना हुई तब यहां के प्रभारी द्वारा ‘नेक्सट जेन ‘ सीजी डायल 112(ईआरएसएस 2.0) को काल कर घटना की जानकारी दी। फायर ब्रिगेड की वाहन तो पहूंची पर वह आग बुझाने नाकाम रही। फिर दूसरा वाहन लाया गया। इसके बाद अंततः रात्रि में 10 बजे आग पुनः भभकते देख काल किया गया तब जाकर तीसरी बार कांकेर से फायर बिग्रेड वाहन पहूंचा तब आग बुझायी गई। अब सडक किनारे खराब बांस की जडे इस अस्पताल की शोभा को बदरंग कर रही है,इसके लिए भी अस्पताल प्रशासन को मशक्कत करनाा पडेगा ऐसा लग रहा है। वीडियो में साफ देख सकते हैं,यहां कैसी स्थित है। पहले जहां सडक के बीचोंबीच बिजली के खंबे आ रहे थे,उसे किनारे तो लगाया जा चुका है,जिसके चलते अब आवाजाही में परेशानियों का सामना नहीं करना पडेगा। इस हादसे में किसी जानमाल की हानि नहीं हुई लेकिन जिला मुख्यालय के नजदीक होते फायर ब्रिगेड वाहन का तत्काल नहीं पहूंचना। फोन से सुचना देने के बावजूद लेटलतीफी करना यहां चर्चा का विषय बना हुआ है।
———————–
02. उच्च शिक्षा के लिए 51 विद्यार्थियों को मिल रही आर्थिक सहायता ।कलेक्टर से मिलकर विद्यार्थियों ने जताया आभार

— जिला प्रशासन कांकेर द्वारा संचालित “हमर लक्ष्य” योजना आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जिला कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशन तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी के मार्गदर्शन में जिले के कुल 51 छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है। शासकीय मदद से उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर और जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी से मुलाकात कर उच्च शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता के लिए आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा समय पर मिली आर्थिक सहायता ने उनके उच्च शिक्षा के सपनों को नई दिशा प्रदान की है।
कलेक्ट्रेट पहुंचे विद्यार्थियों में एमबीबीएस के एक, बीडीएस के एक, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (जीजीयू) के चार, शंकराचार्य कॉलेज जुनवानी भिलाई के एक तथा आईआईआईटी के एक छात्र-छात्रा शामिल थे। इसके अलावा बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं में बोधनी देवी नर्सिंग इंस्टीट्यूट जगदलपुर के 10, सृष्टि नर्सिंग कॉलेज रायपुर के 04, भारत इंस्टीट्यूट दानीटोला बालोद के 03 तथा लीलादेवी नर्सिंग कॉलेज मोतीपुर राजनांदगांव सहित कुल 26 विद्यार्थी शामिल थे। विद्यार्थियों ने कहा कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण उच्च शिक्षा प्राप्त करना कई परिवारों के लिए चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा प्रदान की जा रही सहायता राशि उनके लिए संबल का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि इस सहयोग से न केवल उनकी पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रह सकेगी, बल्कि वे अपने लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ पाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा हमें जो सहयोग प्रदान किया जा रहा है, वह हमारे लिए अमूल्य है। हम सभी छात्र-छात्राएं इस सहायता के लिए सदैव ऋणी रहेंगे। यह सहयोग हमें अपने सपनों को पूरा करने और समाज के लिए बेहतर योगदान देने की प्रेरणा देता है। ”जिला प्रशासन द्वारा संचालित “हमर लक्ष्य” योजना जिले के मेधावी एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर उभरी है। यह योजना न केवल आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है, बल्कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को उच्च शिक्षा के माध्यम से बेहतर भविष्य गढ़ने का अवसर भी उपलब्ध करा रही है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं द्वारा कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ से मुलाकात के समय जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद एवं डीएमसी नवनीत पटेल भी उपस्थित रहे।
———————
03. क्लस्टर स्तरीय शिविरों में जनजातीय गरिमा उत्सव जन भागीदारी अभियान आयोजित , 11 हजार 500 से अधिक प्रतिभागी हुए शामिल।

— जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जनजातीय गरिमा उत्सव जनभागीदारी अभियान का आयोजन 18 से 25 मई 2026 तक जिले के पीएम जनमन एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के कुल 07 विकासखंडों के जनजातीय बाहुल्य चिन्हांकित 552 ग्रामों में कलस्टर स्तर शिविर आयोजित किए गए।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि इसका उद्देश्य प्राथमिकता के आधार पर आईईसी कैम्पेन जनभागीदारी- ‘सबसे दूर, सबसे पहले’ थीम पर किया गया। उन्हांेने बताया कि इसके अंतर्गत जमीनी संपर्क, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता, सिकलसेल परीक्षण, टी.बी. स्क्रीनिंग, सेवा संतृप्ति (जैसे- आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, जनधन खाता, मातृ वंदन योजना, पोषण अभियान, जाति प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पेंशन योजना, पीएम-जीवन ज्योति बीमा योजना, वन अधिकार मान्यता पत्र, उज्जवला योजना, पीएम विश्वकर्मा) आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत निर्मित आदि सेवा केन्द्रों में जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन, सुनवाई में प्राप्त शिकायतों को सूचीबद्ध कर उनका समाधान करने तथा उपरोक्त जन भागीदारी अभियान अंतर्गत की गई समस्त गतिविधियों का प्रगति प्रतिवेदन तैयार कर आदि प्रसारण पोर्टल पर अपलोड किया गया।यह भी बताया गया कि समस्त ग्रामों में निवासरत जनजातीय हितग्राहियों एवं पीवीटीजी हितग्राहियों एवं को शासन की महत्वपूर्ण पलैगशिप योजनाओं में शत-प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित करने हेतु ग्राम स्तर एवं क्लस्टर स्तर पर शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान फील्ड विजिट, निरीक्षण, योजनाओं की जानकारी, लाभार्थी संवाद, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, तथा मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से ग्रामों में स्वास्थ्य जांच, सिकल सेल जांच, टी.बी. स्क्रीनिंग आदि गतिविधियां आयोजित की गई।उल्लेखनीय है कि जिले के कांकेर, भानुप्रतापपुर, दुर्गूूकोंदल, अंतागढ़, चारामा, नरहरपुर और कोयलीबेड़ा विकासखंड में अभियान के तहत 25 क्लस्टर स्तरीय शिविरों में लगभग 11 हजार 500 प्रतिभागी सम्मिलित हुए। इन शिविरों के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण, सिकलसेल, टी.बी. जांच, आधार अपडेशन, जाति प्रमाण पत्र, पेंशन योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड, उज्जवला योजना से संबंधित योजना का लाभ दिया गया।।
————————
04. दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों का चिन्हांकन कर यातायात व्यवस्था सुचारू करने आवश्यक उपाय करें, सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश ।

— कलेक्टर एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज बैठक लेकर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं यातायात व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के मुख्य मार्गों में ब्लैक स्पॉट (दुर्घटनाजन्य क्षेत्र) का चिन्हांकन कर अनिवार्य रूप से संकेतक लगाने तथा अन्य प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश यातायात पुलिस, परिवहन तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। आज दोपहर समय-सीमा बैठक के पश्चात् आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर ने दुर्घटनाजन्य स्थलों, जंक्शन पाइंट में साइन बोर्ड, रेडियम रिफ्लेक्टर, क्रॉस बेरियर आदि लगाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही उच्च न्यायालय बिलासपुर के निर्देशानुसार आवारा मवेशियों को मार्गों से हटाने, राष्ट्रीय राजमार्ग के मोड़ एवं जंक्शन पाइंट पर लाइट एवं ब्लिंकर लगाने तथा नगरपालिका कांकेर क्षेत्र में सड़कों के दोनों किनारों व फुटपाथ से अतिक्रमण हटाकर आवाजाही सही करने सहित सभी प्रकार के वाहनों की सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि जिले में वर्ष 2024-25 में 05 ब्लैक स्पॉट चिन्हांकित कर आवश्यक कार्यवाही की गई थी तथा वर्तमान में 02 ब्लैक स्पॉट हैं। इसके अलावा स्कूलों एवं कॉलेजों में यातायात संबंधी जनजागरूकता अभियान चलाने और टैªफिक नियमों की जानकारी देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में विभिन्न एजेण्डों पर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर एवं एसपी ने दिए। इस अवसर पर एसपी निखिल राखेचा, जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे तथा श्री ए.एस. पैकरा, सभी एसडीएम, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।।
————————
05. बाढ़ आपदा प्रबंधन के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक, दी आवश्यक निर्देश।
— आगामी मानसून 2026 में प्राकृतिक आपदाओं से बचाव तथा राहत संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज जिला स्तर के अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए तथा दायित्व सौंपे।समय-सीमा बैठक के पश्चात् बाढ़ आपदा प्रबंधन की बैठक लेकर कलेक्टर ने निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित तहसीलों में पर्याप्त मात्रा में बांस-बल्ली की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा प्रभावित क्षेत्रों का चिन्हांकन कर ग्रामों की जानकारी, नदी-नालों का नजरी नक्शा तैयार कर ग्राम स्तर पर निगरानी टीम करने के निर्देश दिए। उन्होंने मानसून-2026 को देखते हुए बाढ़, अतिवृष्टि आदि से बचाव के लिए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) को अपने अधीनस्थ अधिकारियों के समन्वय से कार्ययोजना तैयार करने तथा दैनिक रिपोर्ट जिला कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम में जानकारी देने के निर्देश दिए। इसी तरह बाढ़ बचाव सामग्री एवं इसमें प्रयुक्त होने वाले उपकरणों जैसे मोटर बोट, ड्रेगन लाइट, टार्च, रस्सा, लाईफ जैकेट, गोताखोर, रस्सी, गमबूट, बरसाती, ट्यूब आदि संधारण एवं परीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही तैराकों तथा बाढ बचाव हेतु प्रशिक्षित जवानों की सूची जिला में स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष में उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। बैठक में कलेक्टर ने जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित कर नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश देते हुए एवं कण्ट्रोल रूम में 24 घंटे कार्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने. पहुंच विहीन क्षेत्रों में खाद्य सामग्री एवं जीवन रक्षक दवाईयों का भण्डारण पर्याप्त मात्रा में रखने, चिन्हांकित ग्रामों में अतिरिक्त खाद्यान्न का स्टॉक रखने, गंदे पानी की निकासी हेतु नालियों की साफ-सफाई, निर्माणाधीन सडकों एवं पुल-पुलियों का बारिश के पहले पूरा करने, पेयजल स्रोतों का क्लोरिनेशन कार्य मानसून के पूर्व पूर्ण करने के लिए भी निर्देश दिए।
बाढ़ नियंत्रण कक्ष में स्थापित
बैठक में जानकारी देते हुए बताया गया कि राहत शाखा जिला कार्यालय कांकेर बाढ़ नियंत्रण कक्ष में स्थापित की गई है, जिसका दूरभाष नम्बर 76479-70445 है। इसी तरह राज्य स्तर पर राहत आयुक्त कार्यालय रायपुर में भी बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 0771-2223471 है। इसके अलावा बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियों के बारे में बताया गया तथा निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा। इस अवसर पर एसपी निखिल राखेचा, जिला पंचायत के सीईओ हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे तथा श्री ए.एस. पैकरा, सभी एसडीएम, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।
————————
06.विद्यालयों में प्रवेश के लिए जिला प्रशासन की विशेष पहल।
-कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल अक्षर ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन को सही दिशा देने वाली ऐसी शक्ति है, जो प्रत्येक बच्चे के भीतर छिपी प्रतिभा और संभावनाओं को निखारने का कार्य करती है।कलेक्टर ने कहा कि जिले के शासकीय विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक संसाधनों एवं बेहतर अवसरों के साथ निरंतर प्रगति कर रहे हैं। जिला प्रशासन और स्कूल शिक्षा विभाग मिलकर शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए अनेक नवाचार और योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका लाभ विद्यार्थियों को मिल रहा है। वर्तमान में शिक्षक इन दिनों जनगणना कार्य के दौरान घर-घर पहुंच रहे हैं। इस अवसर का उपयोग करते हुए उन्हें प्रत्येक परिवार से बच्चों की शिक्षा के संबंध में संवाद स्थापित करने तथा शासकीय विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं, योजनाओं एवं अवसरों की जानकारी देकर प्रवेश के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं।कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने बताया कि जिले में संचालित “हमर लक्ष्य” योजना विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। वहीं ‘सुपर-60 मॉडल स्कूल’ के माध्यम से अंग्रेजी माध्यम में आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थी भी प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण में अध्ययन कर अपने भविष्य को नई दिशा दे सकें। इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं उच्च शिक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में संचालित सीबीएसई पैटर्न अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, इग्नाइट स्कूल, एकलव्य विद्यालय, पीएमश्री विद्यालय एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय विद्यार्थियों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रतिस्पर्धात्मक शिक्षा का उत्कृष्ट वातावरण प्रदान कर रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों के बच्चों के लिए छात्रावास, आवासीय विद्यालय, आश्रम शालाओं में भोजन, आवास एवं शिक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश, मध्यान्ह भोजन, छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण, डिजिटल शिक्षण सुविधाएं एवं विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है, ताकि कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रह जाए।कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दें और हर घर तक शिक्षा का संदेश पहुंचाएं। उन्होंने कहा, “हर बच्चा पढ़े, हर सपना सजे और कांकेर शिक्षा के उजाले से आलोकित हो।” इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 7389562231 या 6264092516 से संपर्क किया जा सकता है।
————————
07. खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण एवं अग्रिम उठाव कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश
—कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने सोमवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक में कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में आगामी खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण किया जाकर किसानों को अग्रिम उठाव के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने इस कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी कृषि विभाग के उप संचालक को दिए हैं। समीक्षा के दौरान उप संचालक ने बताया कि जिले के किसानों द्वारा खाद-बीज का उठाव प्रारंभ कर दिया गया है। कलेक्टर ने जिले में संचालित निर्माण कार्यों को समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश भी दिए। उचित मूल्य दुकानों के लिए भवनों का निर्माण बारिश के पूर्व करने तथा पहुंचविहीन क्षेत्रों में खाद्यान्न का अग्रिम भंडारण करने के लिए निर्देशित किया गया। दूरसंचार टॉवर की स्थापना कार्य की समीक्षा भी उनके द्वारा की गई एवं सभी एसडीएम को प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। आगामी मानसून को दृष्टिगत रखते हुए मौसमी बीमारियों पर सतत निगरानी एवं त्वरित उपचार के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए गए। मनरेगा के अंतर्गत संचालित सभी कार्यों को 30 जून तक अनिवार्य रूप से पूरा करने कहा गया। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे एवं ए.एस. पैकरा, सभी एसडीएम, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के अधिकारी मौजूद थे।
————————
08.कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में संयुक्त सुरक्षा बलों की बड़ी कार्यवाही,वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान को लगातार प्रभावी रूप से संचालित करते हुए दो अलग-अलग अभियानों में भारी मात्रा में नक्सल डम्प सामग्री, हथियार एवं विस्फोटक बरामद।

-पुलिस जानकारी के अनुसार संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सुन्दरराज पी. (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज के निर्देशन में , दीपक तिवारी, डीआईजी बीएसएफ भानुप्रतापपुर, पी.के. दुबे, उप महानिरीक्षक बीएसएफ सेक्टर तेलसी नारायणपुर, श्री निखिल राखेचा, पुलिस अधीक्षक कांकेर, राबिन्सन गुरिया, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर एवं रणधीर सिंह गिल, सेनानी 40वीं वाहिनी बीएसएफ कोयलीबेड़ा के मार्गदर्शन में जिले के सीमावर्ती संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला पुलिस, डीआरजी, बीएसएफ एवं बीडीएस टीम के संयुक्त बल द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में संचालित अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
प्रथम कार्यवाही – थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र ।
दिनांक 22.05.2026 को थाना कोयलीबेड़ा एवं जिला कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम पल्लाहूर एवं जपमरका के मध्य जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में नक्सल विरोधी सर्च अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के दौरान संयुक्त सुरक्षा बलों द्वारा संदिग्ध स्थानों की गहन तलाशी लेने पर जंगल क्षेत्र में छिपाकर रखा गया एक नक्सल डम्प बरामद किया गया।
बरामद सामग्री ::-
▪️ कंट्रीमेड BGL लांचर – 01 नग
▪️ BGL सेल – 25 नग
▪️ इम्प्रोवाइज्ड फायर कार्टिज – 04 नग
▪️ AK-47 का खाली कार्टिज – 01 नग
▪️ SLR का खाली कार्टिज – 01 नग
▪️ गन पाउडर – लगभग 05 किलोग्राम
▪️ बड़ा सुतली बम – 10 नग
▪️ नक्सली वर्दी – 03 नग
▪️ सोलर चार्जर – 01 नग
▪️ वायर – लगभग 50 फीट
▪️ मेडिकल किट एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री
प्रथम कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम::-
▪️ गिरीराज सिंह – एसी, 40वीं वाहिनी बीएसएफ
▪️ जगदीश प्रसाद बाना – इंस्पेक्टर, 40वीं वाहिनी बीएसएफ
▪️ महेन्द्र कुमार – एसआई, 40वीं वाहिनी बीएसएफ
▪️ नवीन प्रकाश सिंह – एसआई, 40वीं वाहिनी बीएसएफ
▪️ सौरभ यादव – एसआई, 40वीं वाहिनी बीएसएफ
▪️ शैलेन्द्र भास्कर – सउनि, डीआरजी कमाण्डर
द्वितीय कार्यवाही – थाना छोटेबेठिया क्षेत्र
इसी क्रम में दिनांक 23.05.2026 को थाना छोटेबेठिया जिला कांकेर एवं नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम मरकाबेड़ा, आदनार एवं एलूर के मध्य जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में संयुक्त सुरक्षा बलों द्वारा सर्चिंग अभियान संचालित किया गया।
बरामद सामग्री ::-
▪️ 12 बोर रायफल – 03 नग
▪️ BGL लांचर – 01 नग
▪️ BGL सेल – 06 नग
▪️ बारूद – 100 ग्राम
▪️ पोच – 01 नग
▪️ नक्सली वर्दी – 01 नग
▪️ इलेक्ट्रिक डेटोनेटर – 800 नग
▪️ नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर – 200 नग
द्वितीय कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
▪️ विजय कुलदीप – उनि, डीआरजी कांकेर
▪️ नरेन्द्र ठाकुर – सउनि, डीआरजी नारायणपुर
▪️ रोहिताश – एसआई, बीडीएस टीम बीएसएफ कमाण्डर।
सुरक्षा बलों द्वारा बरामद सामग्री को सुरक्षित कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्यवाही की गई।
————————
09.
———————–
10.
————————
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
————————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
————————






