आज की टॉप 10 खबर 25 जुलाई 2026 शनिवार

 

 ———————–

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
25  जुलाई  2026 शनिवार

✍️मनोज जायसवाल

 ———————–

✍️ 01. गो सम्मान आव्हान अभियान का कांकेर जिले में जबर्दस्त उत्साहपूर्ण जोर। लखनपुरी से धनंजय साहू, रूपलाल साहू अभियान को सफल बनाने में जुटे। 27 जुलाई 2026 को जिले के कलेक्टर को सौंपेंगे देश में गो वंश को माता का दर्जा दिलाने के संबंध में प्रार्थना पत्र।

✍️ 02.सेंट मैरी स्कूल अंतागढ़ में पुलिस का जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, बाल संरक्षण एवं नेतृत्व के दिए गए महत्वपूर्ण संदेश नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को बैज एवं दायित्व सौंपकर दिलाई गई नेतृत्व एवं सेवा भावना की शपथ।

—पुलिस जानकारी के अनुसार संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार बंछोर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री शुभम तिवारी के पर्यवेक्षण में बच्चों की सुरक्षा, जागरूकता एवं व्यक्तित्व विकास को प्राथमिकता देते हुए थाना अंतागढ़ पुलिस द्वारा सेंट मैरी स्कूल, अंतागढ़ में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी में सहभागिता की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को बैज पहनाकर उनके दायित्व सौंपे गए तथा उन्हें ईमानदारी, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सेवा भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें समाज एवं विद्यालय के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। कांकेर पुलिस द्वारा आयोजित विशेष जागरूकता सत्र में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे, सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग, मोबाइल फोन के संतुलित इस्तेमाल तथा ऑनलाइन ठगी से बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को समझाया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति से ऑनलाइन संपर्क न रखें, अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा पुलिस को दें। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को गुड टच एवं बैड टच के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति अनुचित व्यवहार करता है या किसी प्रकार की असहज स्थिति उत्पन्न होती है तो बिना भय के तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षकों अथवा पुलिस को इसकी जानकारी दें। साथ ही इंटरनेट का उपयोग केवल अध्ययन एवं सकारात्मक कार्यों के लिए करने तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने का संदेश भी दिया गया।

 ———————

✍️ 03.उजियारा अभियान के तहत कोतवाली पुलिस की कार्यवाही, अवैध अंग्रेजी शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का परिवहन एवं बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से 50 नग (09 लीटर) अंग्रेजी पौवा शराब एवं बिक्री की नगदी, जब्त मशरूका की कुल कीमत ₹6,200। आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत की गई कार्रवाई।

—पुलिस जानकारी के अनुसार संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक   निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  योगेश साहू के मार्गदर्शन में तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में जिले में संचालित “उजियारा अभियान” के अंतर्गत अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 24 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बागोडार के गौरा चौक के पास एक व्यक्ति नीले-पीले रंग के थैले में अंग्रेजी शराब रखकर बिक्री के उद्देश्य से ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना पर थाना सिटी कोतवाली कांकेर की टीम ने पीएसआई जोन्टी सिंह के नेतृत्व में तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की, जिसने अपना नाम दिनेश कुमार कवाची, पिता स्व. गोवर्धन कवाची, उम्र 43 वर्ष, निवासी बागोडार, थाना कांकेर बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 50 नग अंग्रेजी पौवा शराब (प्रत्येक 180 मिलीलीटर), कुल 09 लीटर, जिसकी कीमत 6,000 तथा बिक्री की नगदी ₹200, कुल मशरूका ₹6,200 बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली कांकेर में अपराध क्रमांक 247/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

आरोपी का विवरण :
दिनेश कुमार कवाची, पिता स्व. गोवर्धन कवाची, उम्र 43 वर्ष, निवासी ग्राम बागोडार, थाना कांकेर।

जब्त संपत्ति :
– 50 नग अंग्रेजी पौवा शराब (180 मिलीलीटर प्रति बोतल) – कुल 09 लीटर
– शराब की कीमत –6,000
– बिक्री की नगदी –200
– कुल जब्ती – 6,200

 पुलिस टीम :
– निरीक्षक जितेन्द्र साहू, थाना प्रभारी
– पीएसआई जोन्टी सिंह
– आरक्षक ईश्वर साहू
– आरक्षक रोशन राठौर

 ————————

✍️ 04.सांसद   भोजराज नाग की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक संपन्न

— लोकसभा क्षेत्र कांकेर के सांसद  भोजराज नाग की अध्यक्षता में शनिवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘दिशा’ की बैठक आयोजित की गई, जिसमें केंद्रीय, राज्य एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं की विभागीय प्रगति तथा उसके पर्यवेक्षण संबंधी कार्यवाही पर चर्चा एवं समीक्षा की गई। बैठक मे विधायक अंतागढ़  विक्रम उसेण्डी, विधायक कांकेर   आशाराम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष  अरूण कौशिक, कलेक्टर  निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर विशेष रूप से उपस्थित थे।दिशा समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए सांसद श्री नाग ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनहित में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है, जिसका लाभ अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहंुचाना सुनिश्चित किया जावे। पूर्व में नक्सल गतिविधियों के कारण अंदरूनी क्षेत्रों में विकास कार्य बाधित हुए हैं, इन क्षेत्रों में विकास कार्यों में तेजी लाई जाए। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित हो तथा सभी कार्यों को समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जावे। योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचाना सुनिश्चित करने के लिए जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण समन्वय बनाकर कार्य करें। सब मिलकर योजनाओं को बेहतर ढंग से क्रियान्वित करें। बैठक के दौरान एजेंडावार कार्यों में प्रगति की समीक्षा की गई। कुपोषित बहुलता वाले गांवों का सर्वे कराने, श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों की सूची ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराने, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चारामा में जुआ खेलते हुए पकड़ाए गए कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया है। समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में वित्तीय वर्ष 2024-25 में 31 हजार 586 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं तथा 30 हजार 404 हितग्राहियों को प्रथम किश्त की राशि जारी की जा चुकी है। प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में कक्षा पहली से 8वीं तक अध्ययनरत 65 हजार 105 बच्चों को दो-दो सेट गणवेश तथा 70 हजार 797 बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया है। जिले को तीन महीने में अप्रैल से जून माह तक 133.24 करोड़ रूपए का खनिज राजस्व प्राप्त हुआ है। इस अवधि के दौरान अवैध खनिज उत्खन्न के सात प्रकरणों में 11 लाख 44 हजार रूपए, अवैध खनिज परिवहन के 74 प्रकरण में 16 लाख 38 हजार 608 रूपए और अवैध खनिज भण्डारण के चार प्ररकणों में 02 लाख 64 हजार 800 रूपए की अर्थदण्ड वसूल की गई है। ग्रामीण एवं राज्य मार्गो में ओवरलोड वाहनों में कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, समाज कल्याण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, कृषि, नगरीय निकायों, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पशुधन विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, शिक्षा विभाग, आदिवासी विकास विभाग, खाद्य विभाग, श्रम, परिवन विभाग, खनिज विभाग सहित विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं कि क्रियान्वयन में प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मण्डावी ने आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि बैठक में जनप्रतिनिधियों से जो भी दिशा-निर्देश प्राप्त हुए हैं, उसके अनुसार कार्य करते हुए विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी। इस अवसर पर दिशा समिति के सदस्यगण-जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, नगरीय निकायों के अध्यक्ष एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

 ————————

✍️ 05. जिला खनिज संस्थान न्यास निधि के शासी परिषद की बैठक में 306 करोड़ रूपए के वार्षिक कार्य योजना का अनुमोदन

—लोकसभा क्षेत्र कांकेर के सांसद  भोजराज नाग, विधायक अंतागढ़   विक्रम उसेण्डी, विधायक भानुप्रतापपुर श्रीमती सावित्री मण्डावी, विधायक कांकेर  आशाराम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प बोर्ड के अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत की विशेष उपस्थिति एवं कलेक्टर  निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित जिला खनिज संस्थान न्यास निधि के शासी परिषद की बैठक में 306.50 करोड़ रूपए के वार्षिक कार्य योजना का अनुमोदन किया गया। इन कार्यों में उच्च प्राथमिकता के क्षेत्र जैसे- स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, कृषि एवं अन्य संबद्ध गतिविधियां, महिला एवं बाल कल्याण (पोषण), पेयजल आपूर्ति, पशुपालन, कौशल विकास एवं रोजगार, वृद्ध एवं दिव्यांगजन कल्याण, पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, स्वच्छता और आवास के क्षेत्र में 214 करोड़ रूपए और अन्य प्राथमिकता के क्षेत्र जैसे- सिंचाई, ऊर्जा और जल विभाजक विकास एवं भौतिक अधोसंरचना के क्षेत्र में 92.50 करोड़ रूपए के विकास कार्य शामिल हैं। शासी परिषद की बैठक में बेसलाइन सर्वे तथा गैप एनलिसिस के आधार पर तैयार पंचवर्षीय योजना और वार्षिक कार्य योजना वर्ष 2026-27 एवं अक्षय निधि के रूप में 10 प्रतिशत राशि के संबंध में भी जानकारी दी गई। कलेक्टर श्री क्षीरसागर एवं जिला पंचायत सीईओ  हरेश मण्डावी ने डीएमएफ न्यास के उद्देश्य, प्रभावित क्षेत्र एवं व्यक्ति, भारत सरकार की नवीन निर्देशिका एवं छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास नियम 2015 से अवगत कराते हुए वार्षिक कार्य योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में स्वीकृत सभी निर्माण कार्यों की जानकारी जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के मानकों का पालन करते हुए सभी कार्यों को समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराने कहा गया। अवैध उत्खन्न के प्रकरणों में कड़ी कार्यवाही करने के लिए भी निर्देशित किया गया। बैठक में नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष श्री अरूण कौशिक, डीएफओ कांकेर श्री रौनक गोयल, शासी परिषद के सदस्य श्री अर्जुन राम नेताम, श्री केशव मरकाम, श्रीमती सरस्वती देवांगन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

   ————————

✍️06. जिले के सभी ग्राम पंचायतों में 30 जुलाई को विशेष ग्राम सभा का आयोजन

—राज्य शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार आगामी 30 जुलाई 2026 को जिले के सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। उक्त ग्राम सभा में 16वंे वित्त आयोग अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्मित ग्राम पंचायत विकास योजना का अनुमोदन किया जाना है। कलेक्टर   निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा ग्राम सभा में लिए गए निर्णयों की अधिकतम 15 मिनट की वीडियो रिकॉर्डिंग करने तथा वीडियो को ग्राम सभा निर्णय (GS NIRNAY) मोबाइल ऐप में अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। भारत सरकार पंचायती राज मंत्रालय द्वारा ग्राम सभाओं की कार्यवाही का ए.आई. आधारित कार्यवाही विवरण तैयार करने हेतु नवीन पोर्टल ‘‘सभासार’’ बनाया गया है। सभी ग्राम पंचायतों में इस पोर्टल का उपयोग करते हुए कार्यवाही विवरण करने के लिए कहा गया है। साथ ही ग्राम सभा के गतिविधियों को वाइब्रेंट ग्राम सभा पोर्टल https://meetingonline.gov.in एवं जीपीडीपी पोर्टल में शत-प्रतिशत अपलोड कराने के भी निर्देश सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए गए हैं।। 

   ————————

✍️07. अऋणी किसानों के लिए फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई

—प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अऋणी किसानों के लिए फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। कृषि विभाग ने जिले के सभी अऋणी किसानों से अपील की है कि वे समय-सीमा के भीतर अपनी संबंधित बैंक शाखा समिति एवं नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) अथवा अन्य वित्तीय संस्थानों के माध्यम से फसल बीमा अवश्य कराएं। कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि इस वर्ष अल नीनो एवं मौसम को देखते हुए अपनी फसलों का बीमा अवश्य कराएं, ताकि भविष्य में होने वाले फसल क्षतिपूर्ति का लाभ प्राप्त कर सकें। जिले में अब तक 261.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है, जो पिछले 10 वर्षों की इस अवधि की औसत वर्षा का केवल 50.8 प्रतिशत है। संभावित उपज में कमी को दृष्टिगत रखते हुए किसानों को फसल बीमा कराने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ ऋणी एवं अऋणी दोनों प्रकार के किसानों को मिलेगा। भू-धारक एवं बटाईदार किसान भी योजना के लिए पात्र होंगे। अधिसूचित फसल के लिए जिन किसानों को वित्तीय संस्थानों से मौसमी कृषि ऋण स्वीकृत हुआ है, उन्हें योजना में अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा। गैर ऋणी किसान भी आधार कार्ड, बैंक पासबुक, बी-1, खसरा तथा स्व-प्रमाणित फसल बुवाई प्रमाण-पत्र के साथ योजना में शामिल हो सकते हैं। योजना के तहत किसानों को कुल बीमित राशि का केवल 02 प्रतिशत प्रीमियम जमा करना होगा। यदि किसी किसान ने एक ही अधिसूचित क्षेत्र और फसल के लिए अलग-अलग वित्तीय संस्थानों से ऋण लिया है, तो उसे केवल एक ही स्थान से बीमा कराना होगा तथा इसकी जानकारी संबंधित बैंक को देना आवश्यक होगा। जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संचालन के लिए बजाज जनरल इंश्योरेंस कंपनी को नामित किया गया है। कृषि विभाग ने सभी पात्र किसानों से शीघ्र फसल बीमा कराने की अपील की है।   

————————

✍️08.जिले के ग्राम सिदेसर निवासी श्रीमती सीता जैन (48 वर्ष) लंबे समय से चलने-फिरने एवं उठने-बैठने में असमर्थ थीं। उनकी बुआ द्वारा विधायक आशाराम नेताम से व्हीलचेयर उपलब्ध कराने हेतु आवेदन किया गया था।आवेदन प्राप्त होते ही विधायक   आशाराम नेताम  ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित की और आज स्वयं उनके घर पहुंचकर व्हीलचेयर प्रदान की। इस सहायता से अब श्रीमती सीता जैन को दैनिक जीवन में काफी सहूलियत मिलेगी।

    ————————

✍️09. 

  ———————–

✍️ 10

————————

नोट:- कांकेर जिले में दिनभर लगातार कल से हो रही है,बारिश। इसी तरह बारिश जारी रही तो आगे महानदी में जल स्तर बढेगी।

————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

 ————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏

————————

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 23 जुलाई 2026 गुरूवार

 ———————– संपादकीय- महमूद(हास्य अभिनेता) सिने कला जगत देश में हास्य के सशक्त हस्ताक्षर रहे…… -महमूद जी मशहूर नृतक मुमताज़ अली के बेटे और चरित्र अभिनेत्री मिन्नो मुमताज़ अली के भाई…

आज की टॉप 10 खबर 22 जुलाई 2026 बुधवार

 ———————– संपादकीय- साहित्य जगत में होकर कितनी स्वतंत्रता? – दुनिया के लिए ‘प्रेरणा’ पर खुद की जिंदगी घुटनभरी क्यों ? साहित्य जगत में कई जो स्त्री इस साहित्य दुनिया में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *