आज की टॉप 10 खबर 18 मई 2026 सोमवार

 ———————–

✍️मनोज जायसवाल

 ———————–

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
18 मई  2026 सोमवार

✍️मनोज जायसवाल

 ———————–

01. भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए छात्रवृत्ति योजनाओं हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू।

—जिला सैनिक कल्याण कार्यालय कांकेर द्वारा जिले के समस्त भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं एवं उनके आश्रितों को सूचित किया गया है कि केन्द्रीय सैनिक बोर्ड नई दिल्ली द्वारा आर.एम.डी.एफ. (रक्षामंत्री विवेकाधीन निधि) एवं प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने हेतु ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इच्छुक हितग्राही www.ksb.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने जानकारी दी है कि आर.एम.डी.एफ छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत भूतपूर्व सैनिकों एवं विधवाओं के वे बच्चे, जिन्होंने वर्ष 2025-26 में कक्षा पहली से 12वीं अथवा स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे छात्रवृत्ति हेतु आवेदन कर सकते हैं। प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना हेतु तकनीकी एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले भूतपूर्व सैनिकों एवं विधवाओं के बच्चों को लाभ दिया जाएगा। योजना हेतु पात्रता के लिए छात्र का 12वीं कक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2026 निर्धारित की गई है। व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन के पश्चात आवेदकों को मूल दस्तावेजों के साथ प्रमाणीकरण हेतु जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में उपस्थित होना होगा।जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा कांकेर जिले में निवासरत मिलिट्री नर्सिंग सर्विस से सेवानिवृत्त अधिकारियों से भी कार्यालय में उपस्थित होकर पंजीयन एवं पहचान पत्र बनवाने की अपील की गई है। इसके अतिरिक्त सेवारत सैनिकों से भी जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में अपना नाम दर्ज कराने का आग्रह किया गया है, ताकि वे राज्य शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय कांकेर के दूरभाष नंबर 07868-299299 पर संपर्क किया जा सकता है।।

  ———————–

02.जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत 25 मई तक चलाया जाएगा जन भागीदारी अभियान।

—आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जनजातीय गरिमा उत्सव जनभागीदारी अभियान का आयोजन 18 मई सोमवार से प्रारंभ हो चुकी है, जो 25 मई तक चलेगा। जिले के पीएम जनमन एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत सातों विकासखंडों के चिन्हांकित 552 ग्रामों में किया जाना है।आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर आईईसी कैम्पेन ‘‘जन भागीदारी- सबसे दूर, सबसे पहले‘‘ थीम पर जमीनी संपर्क, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता, सेवा संतृप्ति जैसे- आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, जनधन खाता, मातृ वंदन योजना, जाति प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, उज्जवला योजना इत्यादि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत निर्मित आदि सेवा केन्द्रों में जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जन भागीदारी अभियान अंतर्गत सुनवाई में प्राप्त शिकायतों को सूचीबद्ध कर उनका समाधान करने तथा की गई समस्त गतिविधियों का प्रगति प्रतिवेदन तैयार कर प्रसारण पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इसके अलावा समस्त ग्रामों में निवासरत् पीवीटीजी हितग्राहियों एवं जनजातीय हितग्राहियों को शासन की महत्वपूर्ण फ्लैगशिप योजनाओं में शत-प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित करने हेतु ग्राम एवं क्लस्टर स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के दौरान फील्ड विजिट, निरीक्षण, योजनाओं की जानकारी, लाभार्थी संवाद, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, तथा मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से ग्रामों में स्वास्थ्य जांच, सिकल सेल जांच, टी.बी. स्क्रीनिंग आदि गतिविधियां भी आयोजित की जाएगी।अभियान अंतर्गत स्थानीय जनप्रतिनिधियों पारंपरिक मुखियाओं, स्वयंसेवी संगठनों जैसे स्व-सहायता समूह, एन.एस.एस. एवं अन्य स्थानीय संस्थाओं की अभियान अंतर्गत ग्राम में ट्रांजेक्ट वॉक तथा आदि सेवा केन्द्रों में जनसुनवाई इत्यादि में सक्रिय जनसहभागिता की जानी है। अभियान के तहत आयोजित गतिविधियों, स्वास्थ्य शिविरों, संतृप्ति शिविरों में अधिकतम जनसहभागिता एवं योजनाओं का संतृप्तिकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

 ———————

03. मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना हेतु 20 जून तक आवेदन आमंत्रित।

-मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 20 जून तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। चयन परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई रविवार को दोपहर 12 से 02 बजे तक आयोजित किया जाएगा।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार योजनांतर्गत राज्य के उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों को निःशुल्क अध्ययन एवं प्रवेश की सुविधा प्रदान की जाएगी। योजना के अंतर्गत परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थी का वर्तमान में कक्षा 5वीं में नियमित अध्ययनरत होना आवश्यक है। साथ ही कक्षा 4वीं की परीक्षा में न्यूनतम 80 प्रतिशत अंक अथवा समकक्ष ग्रेड प्राप्त होना अनिवार्य होगा। चयन परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। प्रवेश हेतु पालक की वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन पत्र के साथ कक्षा 4वीं की अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पालक का आय प्रमाण पत्र, आयकरदाता नहीं होने का प्रमाण पत्र तथा संस्था के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित होने का प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। जिला कांकेर को राज्य शासन से अनुसूचित जनजाति वर्ग के 07 तथा अनुसूचित जाति वर्ग के 01 विद्यार्थी सहित कुल 08 विद्यार्थियों के चयन का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। योजना का लाभ केवल ग्रामीण क्षेत्र अर्थात ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित शालाओं में अध्ययनरत कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों को दिया जाएगा।सहायक आयुक्त ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी 20 जून 2026 तक अपने विद्यालय में आवेदन पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकते हैं। शाला प्रमुखों द्वारा परीक्षण उपरांत आवेदन 27 जून तक विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भेजे जाएंगे, वहीं विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा समस्त आवेदन 30 जून तक सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में जमा किए जाएंगे। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र हेतु इच्छुक पालक एवं विद्यार्थी अपने विकासखंड के खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अथवा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय कांकेर से संपर्क कर सकते हैं।

 ————————

04. ग्राम पंचायत उप निर्वाचन 2026: कानून व्यवस्था हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त

– कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी   निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा ग्राम पंचायत उप निर्वाचन 2026 के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विकासखण्ड कांकेर के ग्राम पंचायत कन्हारपुरी क्षेत्र तथा तालाकुर्रा क्षेत्र के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी कांकेर श्री पौरस वेन्ताल और श्री अभिषेक देवांगन को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। नियुक्त सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में निर्वाचन अवधि के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार रहेंगे। क्षेत्र में घटित होने वाली प्रतिदिन की घटनाओं की जानकारी संबंधित अनुभाग क्षेत्र के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी को अनिवार्य रूप से प्रेषित करेंगे।

  ————————

05.नगरपालिका एवं पंचायत उप निर्वाचन नारायणपुर जिले के लिए अरुण वर्मा सामान्य प्रेक्षक नियुक्त’

— गरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अपर कलेक्टर  अरुण वर्मा को नारायणपुर जिले के लिए सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। उनके सहयोग हेतु प्रयास आवासीय विद्यालय कांकेर के प्रशासकीय अधिकारी   रोशन वर्मा को सहायक प्रेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। उनका मोबाइल नंबर 9424273702 है।

————————

06.वार्ड उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मोहित नायक की नामांकन रैली चारामा वार्ड क्रमांक 13 से निकाली गई,जिसमें काफी भीड रही। भरी दुपहरी में गर्मी उमस,तपिश के बीच महिलाएं जहां सिर में चुनरी डाल कर तो पुरूष फेंटा डाल कर रैली में शामिल हुए। सियासी पारा उच्चतम रहा।

  ————————

07. देश और प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत के विरोध में आज चारामा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी जी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया और केंद्र व राज्य की ‘डबल इंजन’ भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किए।

 ————————

08. दुर्गूकोंदल विकासखंड मुख्यालय के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल दुर्गूकोंदल में भारतीय भाषा संकुल स्तरीय समर कैम्प का विधिवत शुभारम्भ हुआ| कार्यक्रम में भाजपा मंडल महामंत्री रामचंद्र कल्लो, अध्यक्षता प्राचार्य अजय नेताम नें की विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सभापति विकास राजू नायक अशोक जैन अध्यक्ष SMDC, ABEO अंजनी मंडावी, संकुल समन्वयक शंकरदास नागवंशी, गजेंद्र गेंडरे मेंजर थाना दुर्गूकोन्दल, व्याख्याता दिलीप सेवता, विनोद उइके भाजयुमो मिडिया प्रभारी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे| यह समर कैम्प स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार और पालकों के सहमति से सुबह 7 बजे से सुबह 10:30 बजे तक संचालित किया जायेगा| 

——————–

09. दुर्गूकोदल अंतर्गत कोड़ेकूसी मंडल में सोमवार को मंडल अध्यक्ष रघुनंदन गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, बूथ स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर व्यापक चर्चा की गई। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धनेश नरेटी, विधायक प्रतिनिधि हुमन मरकाम, जनपद अध्यक्ष गोपी बढ़ाई, नारायण पटेल, भागीरथी निषाद, एनएसयूआई अध्यक्ष नंदकुमार नेताम सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष उपस्थित रहे।

———————–

10. 

 ————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

 ————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏

————————

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 17 मई 2026 रविवार

 ———————– शोक समाचार भरतलाल मटियारा जी -छत्तीसगढ़ प्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष 63 वर्षीय  भरतलाल मटियारा जी (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) का हैदराबाद के अस्पताल में उपचार के दौरान हृदय…

आज की टॉप 10 खबर 16 मई 2026 शनिवार

 ———————– संपादकीय- ”महिला नहीं पुरूषों के हाथ के खाने’ -महिलाओं  के द्वारा बनाए गए खाने के तारीफ तो सभी करते हैं। परिवार में महिलाएं ही खाना बनाती हैं, जिसे देखते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *