आज की टॉप 10 खबर 15 सितंबर 2026 मंगलवार

———————-

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….

15 सितंबर  2026 मंगलवार

✍️मनोज जायसवाल

———————-

✍️ 01. कांकेर विधानसभा अंतर्गत हाटकर्रा से कोटगांव मार्ग पर चिनार नदी पुल को प्रशासकीय स्वीकृति मिली। कांकेर विधायक आशा राम नेताम के इस ऐतिहासिक प्रयास से अब विधानसभा के अंतिम ग्राम तक अब चौबीसों घंटे मिलेगी कलेक्टिविटी। क्षेत्रवासियों ने विधायक का जताया आभार। लोगों में हर्ष व्याप्त।

—जिले में कांकेर विधानसभा का अंतिम छोर जहां हाटकर्रा से कोटगांव के किमी 1/4 पर चिनार नदी पर उच्च स्तरीय पुल की मांग जनता द्वारा की जा रही थी। बहुप्रतीक्षित इस कार्य को कांकेर विधानसभा के विधायक आशा राम नेताम ने गंभीरता से लिया और इस मांग को पूरा कराने की ठानी। आज का दिन क्षेत्रवासियों के लिए खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब श्रीनेताम ने वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल होने की खबर से अवगत कराया। उन्होंने आगे बताया कि-जिला कांकेर के अंतर्गत कांकेर विधानसभा क्षेत्र के हाटकर्रा से कोटगाँव मार्ग के किमी 1/4 पर चिनार नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुँच मार्ग निर्माण कार्य को शासन द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस बहुप्रतीक्षित मांग के पूरे होने से पूरे मंडल और विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर पर बसे ग्रामीणों में भारी उत्साह और हर्ष का माहौल है।

अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी का सपना हुआ साकार
कांकेर विधायक आशा राम नेताम ने कहा- यह पुल निर्माण कार्य केवल एक कंक्रीट का ढांचा नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास की जीवनरेखा साबित होगा। हाटकर्रा से कोटगाँव मार्ग पर चिनार नदी के कारण बारिश के दिनों में या सामान्य दिनों में भी ग्रामीणों को आवागमन में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इस उच्च स्तरीय पुल और एप्रोच रोड के बन जाने से हमारे मंडल और विधानसभा क्षेत्र के आखिरी छोर तक के गांव सीधे तौर पर मुख्य सड़कों और शहरों से जुड़ जाएंगे। स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यापारिक दृष्टिकोण से यह परियोजना पूरे क्षेत्र के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी।

विधायक श्रीनेताम का क्षेत्रवासियों ने जताया आभार
क्षेत्र की जनता की इस बुनियादी और बेहद जरूरी समस्या को गंभीरता से लेते हुए, कांकेर विधानसभा के लोकप्रिय एवं जनप्रिय विधायक आशाराम नेताम ने इसके लिए निरंतर प्रयास किए। उनके अथक प्रयासों और दृढ़ इच्छाशक्ति के फलस्वरूप ही बजट में शामिल इस कार्य को अब प्रशासकीय मंजूरी मिल चुकी है।इस ऐतिहासिक सौगात के लिए समस्त मंडल पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की सम्मानित जनता की ओर से विधायक  आशाराम नेताम का आभार एवं साधुवाद व्यक्त किया गया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि विधायक ने विधानसभा के अंतिम छोर पर रहने वाले व्यक्ति की चिंता कर सच्चे जनसेवक होने का प्रमाण दिया है।

———————–

विज्ञापन—

———————–

✍️ 02. कांकेर, नारायणपुर व भानुप्रतापपुर क्षेत्र में 411 करोड़ के 11 सड़क कार्य स्वीकृत।

—कांकेर जिले में 11 सड़कों के विस्तार, मजबूतीकरण व चौड़ीकरण के लिए 411 करोड़ 10 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इसमें नारायणपुर जिला से कनेक्टीविटी बढ़ेगी साथ ही अंतागढ़ और भानुप्रतापपुर क्षेत्रों में भी सड़कों विस्तार होगा। इनमें कई कार्य प्रगतिरत हैं, जबकि कुछ कार्यों की स्वीकृति हाल ही में जारी की गई है। इन निर्माण कार्यों से क्षेत्र में आवागमन सुविधाओं के विस्तार के साथ ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क मिलने की उम्मीद है।प्रमुख कार्यों में कांकेर-भानुप्रतापपुर-संबलपुर मार्ग (एसएच-06) के 48.40 किमी लंबाई के कार्य के लिए 128 करोड़ 65 लाख रुपये की स्वीकृति शामिल है। इसी तरह नारायणपुर जिला के राजनांदगांव-बैलाड़िला मार्ग किलोमीटर 176/60 से 209, गढ़बेंगाल-धौड़ाई-छोटेडोंगर मार्ग के 32.60 किमी सीमेंट कांक्रीट मार्ग के लिए 105 करोड़ 22 लाख रुपये तथा पल्ली-छोटेडोंगर-ओरछा मार्ग के 19 किलोमीटर हिस्से के लिए 54 करोड़ 74 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। कांकेर-अमोड़ा-नरहरपुर मार्ग के 11 से 26वें किलोमीटर, कुल 06 मिलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण के लिए 40 करोड़ 23 लाख रुपये, सोनपुर-नारायणपुर मार्ग के बेचाघाट में कोटरी नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण के लिए 15 करोड़ 52 लाख रुपये तथा सिवनी-राजपुर मार्ग पर नारंगी नदी में उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग के लिए 16 करोड़ 45 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है।इसके अलावा धौड़ाई सीमा से परपा तक पहुंच मार्ग पुल-पुलिया सहित, लंबाई 09 किलोमीटर के लिए 11 करोड़ 17 लाख रूपए, भानपुरी-मुंडागांव-नारायणपाल मार्ग पर नारंगी नदी में उच्चस्तरीय पुल निर्माण के लए 11 करोड़ 70 लाख रूपए, चारामा-कोरर के 15/8 से गिधाली-रतेडीह-कुर्रूटोला पहुंच मार्ग पुल-पुलिया सहित लंबाई 06 किलोमीटर के लिए 10 करोड़ 18 लाख रूपए, जिला नारायणपुर के आतरगांव-बड़गांव-छोटेडोंगर-सतीघाट तक सड़क निर्माण कार्य पुल-पुलिया सहित 09 करोड़ 81 लाख रूपए और कांकेर जिले के चारामा विकासखण्ड के लखनपुरी-उड़कुड़ा मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के लिए 07 करोड़ 43 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इस सड़कों के निर्माण से जिले में नेटवर्क मजबूत होने के साथ आवागमन सुगम होगा। विशेषकर दूरस्थ और ग्रामीण इलाकों में बेहतर कनेक्टिविटी मिलने से लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच में सुविधा मिलेगी।

———————–

विज्ञापन

———————–

✍️ 03. ‘आशीर्वाद का दीया’ रील प्रतियोगिता का आयोजन। जिले के सभी विकासखंड के प्रतिभागी ले सकेंगे हिस्सा।

—जिला प्रशासन उत्तर बस्तर कांकेर द्वारा ‘सेवा और समर्पण के 25 वर्ष’ तथा ‘विकसित भारत 2047’ की थीम के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ रील प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में कांकेर जिले के सभी विकासखंडों के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को कांकेर की संस्कृति, परंपरा, लोकजीवन और पहचान को रील के माध्यम से रचनात्मक रूप से प्रस्तुत करना होगा। रील मौलिक (व्तपहपदंस) होनी चाहिए तथा इसकी अवधि 30 सेकंड से 1 मिनट तक निर्धारित की गई है। प्रतिभागी रील हिंदी, छत्तीसगढ़ी अथवा स्थानीय बोली में बना सकते हैं। रील में फोटो, वीडियो, संगीत और टेक्स्ट का रचनात्मक उपयोग कर करते हैं। प्रतियोगिता के तहत रील को प्रतिभागी के इंस्टाग्राम, फेसबुक अथवा यू-टूब सोशल मीडिया अकाउंट पर सार्वजनिक रूप से पोस्ट करना अनिवार्य होगा। रील में अश्लील, आपत्तिजनक, राजनीतिक अथवा धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली सामग्री शामिल नहीं होनी चाहिए।प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 3,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 1,500 रुपये और तृतीय पुरस्कार 1,000 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा नक्सल उन्मूलन से प्रभावित क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों पर आधारित उत्कृष्ट रील के लिए विशेष पुरस्कार भी दिया जाएगा। प्रतिभागियों को अपनी रील 17 सितंबर 2026 तक तैयार कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए कहा गया है। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर ‘हमारा कांकेर विकास की ओर’ की भावना को रचनात्मक माध्यम से सामने लाने की अपील की है।

————————

✍️ 04. “उजियारा” अभियान के तहत थाना कोरर की सूखा नशा के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही। नशीला टैबलेट ALPRAZOLAM का खरीद बिक्री करने इकठ्ठे हुए थे तस्कर। तस्करों के कब्जे से व्यवसायिक मात्रा में बरामद हुआ सूखा नशा ALPRAZOLAM टैबलेट बालोद से नशीली टैबलेट बेचने आया था तस्कर।

—पुलिस जानकारी के अनुसार संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिला— कांकेर के पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में नशे के विरुद्ध संचालित उजियारा अभियान के अंतर्गत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में कोरर पुलिस द्वारा दिनांक 13 सितंबर को किशनपुरी स्कूल के पास अवैध नशीली टैबलेट तस्करी एवं खरीदी बिक्री की सूचना मिलने पर कोरर पुलिस द्वारा खरीददार आरोपी शेख शादाब खान, हिमांशु साहू, वसीम खान एवं विक्रेता शेख शादिक अनश के कब्जे से ALPRAZOLAM टैबलेट ALZOMAC 0.5 कुल 1410 नग वजनी 183 ग्राम लगभग कीमती करीबन ₹25500 एवं 02 नग मोबाइल कीमती 45,000 रु एवं बिक्री रकम नगदी 6,000 रु विधिवत जब्त कर आरोपी गणों के विरुद्ध नारकोटिक्स अधिनियम की धारा 22(ग)एवं 111भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में— 1. शेख शादाब खान उर्फ सद्दू पिता अब्दुल रशीद उम्र 25 वर्ष निवासी बाजारपारा थाना भानु प्रतापपुर जिला उत्तर बस्तर कांकेर। 2. हिमांशु साहु पिता खिलावन साहू उम्र 22 वर्ष निवासी बिजलीपारा चारामा थाना चारामा जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)। 3. वसीम खान पिता अकरम खान उम्र 19 वर्ष निवासी ढोकला हाल निवास महापारा चारामा थाना चारामा जिला उत्तर बस्तर कांकेर। 4. शेख सादिक अनस पिता स्वर्गीय जियाउद्दीन उम्र 25 वर्ष निवासी हाल मोहार पारा बालोद मूल निवासी अधारी नवागांव धमतरी

जप्ती का विवरण में —
ALPRAZOLAM टैबलेट ALZOMAC -0.5 कुल 1410 नग कीमती करीबन 25500रु बालोद से तस्करी के लिए आया आरोपी शेख सादिक अनस से बिक्री रकम नगदी ₹6000 एवं एक नाग मोबाइल कीमती करीबन 25,000 आरोपी हिमांशु साहू से जप्त शुदा एक नग मोबाइल कीमती करीबन 20,000 पुलिस टीम में –थाना प्रभारी कोरर निरीक्षक नरेन्द्र कुमार मिश्रा, साइबर सेल प्रभारी राजेंद्र साहू,प्रशिक्षु उप निरीक्षक ऋषभ वाजपेई, सहायक उप निरीक्षक उमेश वर्मा,छत्रपाल सिंह साहू, प्रधान आरक्षक 656 कन्हैयालाल पटेल, 138 लकेश कुमार रावते,प्रधान आरक्षक 76 टिकेश कुमार मरकाम,आरक्षक प्रेम सिंह टेकाम,विनोद साहू , ईश्वर कावड़े,तिलक मेश्राम, चन्द्रहास विश्वकर्मा, अशोक मार्गीया, साइबर सेल में पदस्थ आरक्षक हिमेश मंडावी, महिला आरक्षक सेवती,सैनिक रामचंद उइके की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 ————————

✍️ 05. राष्ट्रीय राजमार्ग 30  पर कांकेर पुलिस का विशेष सेफ्टी अभियान। मवेशियों को लगाए जा रहे रेडियम बेल्ट, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम पर फोकस। पुलिस अधीक्षक  निखिल राखेचा, भापुसे के निर्देशन में यातायात पुलिस कांकेर द्वारा NH-30 पर रात्रिकालीन सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है।

—पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा, भापुसे के निर्देशन में यातायात पुलिस कांकेर द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर रात्रिकालीन सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है। मचांदुर से कोमलपुर ढाबा तक लगभग 48 किलोमीटर हाईवे क्षेत्र में आगामी 03 दिनों तक यातायात पुलिस, हाईवे पेट्रोलिंग-1 एवं 2 तथा थाना चारामा की संयुक्त टीम द्वारा सड़क पर विचरण करने वाले मवेशियों को रेडियम बेल्ट लगाए जाएंगे।रेडियम बेल्ट पर वाहन की हेडलाइट पड़ते ही वह चमकता है, जिससे रात में मवेशी वाहन चालकों को दूर से दिखाई देंगे और समय रहते वाहन की गति नियंत्रित की जा सकेगी। पूर्व में भी हाईवे क्षेत्र में मवेशियों को रेडियम बेल्ट लगाए गए हैं। वर्तमान अभियान में अधिक से अधिक मवेशियों को रेडियम बेल्ट लगाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।यातायात प्रभारी  दीपक साव के नेतृत्व में संचालित इस अभियान का उद्देश्य मवेशियों एवं वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जान-माल की क्षति को कम करना है।कांकेर पुलिस की अपील है कि— राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर रात्रि में वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखें, हेडलाइट का उचित उपयोग करें और सड़क पर मौजूद मवेशियों के प्रति विशेष सावधानी बरतें।

————————

✍️06. राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता बनी कांकेर पुलिस के साइबर जागरूकता अभियान का मंच । खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं दर्शकों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया गया जागरूक । युवाओं को “साइबर वॉलंटियर” बनकर साइबर सुरक्षा का संदेश आगे बढ़ाने किया गया प्रेरित ।

—जिला वेटलिफ्टिंग संघ, कांकेर के तत्वावधान में मिनी स्टेडियम, कांकेर में दिनांक 11 से 13 सितंबर 2026 तक राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा, भापुसे के निर्देशन में संचालित “साइबर जागृति अभियान” के अंतर्गत कांकेर पुलिस द्वारा इस बड़े खेल आयोजन को साइबर जागरूकता के प्रभावी मंच के रूप में उपयोग किया गया। प्रतियोगिता में शामिलखिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं दर्शकों को वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर एवं ऑनलाइन अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर योगेश साहू की उपस्थिति में कांकेर पुलिस की टीम द्वारा युवाओं एवं उपस्थित नागरिकों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों तथा उनसे बचाव के उपायों के संबंध में जागरूक किया गया। साइबर अपराध से बचाव के बताए महत्वपूर्ण उपाय: में UPI एवं ऑनलाइन पेमेंट फ्रॉड से बचने के लिए किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, UPI PIN, CVV, पासवर्ड अथवा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की समझाइश दी गई।डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली ठगी से सावधान रहने की अपील की गई। बताया गया कि पुलिस अथवा कोई भी सरकारी एजेंसी वीडियो कॉल के माध्यम से किसी व्यक्ति को “डिजिटल अरेस्ट” कर पैसे जमा कराने के लिए बाध्य नहीं करती। अनजान लिंक, QR कोड एवं संदिग्ध मोबाइल एप्लीकेशन पर क्लिक अथवा डाउनलोड नहीं करने की समझाइश दी गई।सोशल मीडिया एवं मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले फर्जी नौकरी, इनाम, लोन, निवेश एवं ऑनलाइन ट्रेडिंग संबंधी ऑफर से सावधान रहने की अपील की गई।

————————

✍️07. हरितालिका तीज एवं गणेशोत्सव एक ही दिन होने के चलते पूरे जिले भर में भक्तिभाव का वातावरण। विराजे गणेशजी।

—कांकेर जिले में इस बार गांव—गांव  गणेशजी विराजे हैं। तो नगरों में विशेष आकर्षक झांकी भी दिखायी दे रही है।  आज महिलाएं हरितालिका तीज  भी धूमधाम से मना रही है। आज ही 14 सितंबर को हिंदी दिवस भी साहित्य से जुडे लोग मना रहे हैं। एक दूसरे को सोशल के माध्यम भी बधाई दी जा रही है।

————————

✍️08.   बिरनपुर(नरहरपुर) में आयोजित एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए सरजु शोरी‚ भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी  शामिल हुई।

—आज ग्राम बिरनपुर, तहसील नरहरपुर में आयोजित एक दिवसीय प्रो कबड्डी प्रतियोगिता में आदिवासी कांग्रेस के सचिव सरजु शोरी शामिल हुए। भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुई। सरजु शोरी ने कहा-युवा खिलाड़ियों के उत्साह, खेल भावना और प्रतिभा ने मन को अत्यंत प्रभावित किया। खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का माध्यम है।

 ———————–

✍️09. “मिशन रक्षक” प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत अंतागढ़ में 150 युवाओं को निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण की शुरुआत। पुलिस एवं पैरामिलिट्री सेवाओं में जाने के इच्छुक युवाओं को लक्ष्य की ओर बढ़ने का मिला अवसर।

—पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा (भापुसे) के निर्देशन में युवाओं को पुलिस एवं पैरामिलिट्री सेवाओं में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए तैयार करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “मिशन रक्षक” अभियान के तहत आज अनुभाग अंतागढ़ के उन्मुक्त खेल मैदान में निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष बंछोर, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अंतागढ़   संतोष जैन, थाना प्रभारी अंतागढ़  कोमल भूषण पटेल की उपस्थिति में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 150 महिला एवं पुरुष युवा तथा अध्ययनरत छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक शामिल हुए।मिशन रक्षक कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस विभाग के प्रशिक्षित ट्रेनर महिला एवं पुरुष पुलिस बल द्वारा युवाओं को विभिन्न शारीरिक दक्षताइवेंट्स की तैयारी कराई जा रही है। प्रशिक्षण में युवाओं की शारीरिक क्षमता को विकसित करने के साथ-साथ नियमित अभ्यास, दौड़, सहनशक्ति एवं भर्ती प्रक्रिया में उपयोगी विभिन्न फिजिकल इवेंट्स की तैयारी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मिशन रक्षक केवल शारीरिक प्रशिक्षण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं को उनके सुनहरे भविष्य की ओर आगे बढ़ाने की एक सार्थक पहल है। कांकेर पुलिस का उद्देश्य है कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभावान युवाओं को उचित मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण का अवसर मिले, ताकि वे कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ पुलिस एवं पैरामिलिट्री जैसी सेवाओं में अपना भविष्य बना सकें। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारी द्वारा युवाओं को संदेश दिया गया कि सफलता के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता। नियमित अभ्यास,
अनुशासन, मेहनत और लक्ष्य के प्रति दृढ़ इच्छाशक्ति ही सफलता की मजबूत नींव है।

“मिशन रक्षक” प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत भानुप्रतापपुर एवं आमाबेड़ा में प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्व में प्रारंभ किया जा चुका है, जहां लगभग 300 युवाओं को नियमित रूप से शारीरिक प्रशिक्षण एवं भर्ती परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है। युवाओं को अधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी सप्ताह में कांकेर, पखांजूर एवं कोयलीबेड़ा में भी मिशन रक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की जायेगी। कांकेर पुलिस का “मिशन रक्षक” अभियान — युवाओं को अवसर, तैयारी को दिशा और लक्ष्य तक पहुंचने का संक

 ———————–

✍️ 10. कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व केबिनेट मंत्री   मोहन मरकाम का जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।

—कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व केबिनेट मंत्री   मोहन मरकाम का जन्म दिवस हर्षोलास के साथ कांग्रेसियों ने मनाया। भानुप्रतापुर विधानसभा  की  लोकप्रिय विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। चारामा  ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हिरवेंद्र साहू‚ पूर्व गौ—सेवा आयोग सदस्य नरेंद्र यादव के साथ ही राजेंद्र सलाम‚ कुंजलाल जैन‚ अमृत देवांगन‚ श्रीमती मिथलेश शोरी‚ सरजु शोरी‚  ठाकुर राम कश्यप‚धनराज शोरी सहित अन्य सभी क्षेत्रों के कांग्रेसियों ने बधाई संदेश प्रेषित किया।

————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏

————————

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 14 सितंबर 2026 सोमवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 14 सितंबर  2026 सोमवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- ✍️ 01. कांकेर विधानसभा अंतर्गत हाटकर्रा से कोटगांव मार्ग पर चिनार नदी पुल को…

आज की टॉप 10 खबर 12 सितंबर 2026 शनिवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 12 सितंबर  2026 शनिवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- ✍️ 01. युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल पदाधिकारियों की अंगना में कांकेर विधायक आशा राम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *