आज की टॉप 10 खबर 16 सितंबर 2026 बुधवार

———————-

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….

16 सितंबर  2026 बुधवार

✍️मनोज जायसवाल

———————-

✍️ 01. ’’आर्शीवाद का दीया’’ नरहरदेव विद्यालय के खेल मैदान 51 हजार दीपों से होगा जगमग। 17 सितम्बर के शाम को होगा आर्शीवाद दीया कार्यक्रम।

—नरहरदेव विद्यालय के खेल मैदान में एक साथ 51 हजार दीप जगमगाएंगे। सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितम्बर को सायंकाल 07 बजे आर्शीवाद का दीया कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें जिले के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकों के साथ आम जनता भी शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारी के लिए जिला पंचायत सीईओ  हरेश मण्डावी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने आज सुबह नरहरदेव हायर सेकेण्डरी मैदान का निरीक्षण कर आवश्यक तैयारियां प्रारंभ कर दी है। इस अभियान के तहत जिले के सभी विकासखण्डों में भी आर्शीवाद का दीया कार्यक्रम रखा गया है। भानुप्रतापपुर के पीएमश्री विद्यालय, दुर्गूकोंदल के दुर्गा मंच, चारामा विकासखण्ड के पीएमश्री विद्यालय, कोयलीबेड़ा के हाई स्कूल मैदान, अंतागढ़ के उन्मुक्त खेल मैदान और नरहरपुर के उन्मुक्त खेल मैंदान में कार्यक्रम अयोजित किया जाकर एक साथ आर्शीवाद का दीया जलाया जाएगा। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद कांकेर अंतर्गत अटल परिसर, गुंडाधूर चौक, ऊपर-नीचे रोड़ और पीजी कॉलेज में भी आर्शीवाद का दीया जलाया जाएगा।जिले के महत्वपूर्ण स्थलों जैसे-अमृत भारत स्टेशन, पुनर्वास केन्द्र मुल्ला, पीएमश्री विद्यालय चारामा, केन्द्रीय विद्यालय सिंगारभाट, नवोदन विद्यालय करप, पीजी कॉलेज कांकेर, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय अंतागढ़, जंगलवार कॉलेज सिंगारभाट, मावा मोदोल लाइब्रेरी कांकेर और पोस्ट ऑफिस कांकेर में आर्शीवाद का दीया जलाया जाएगा। जिले के सभी विकासखण्डों के पांच-पांच ग्राम पंचायतों के सभी घरों में आर्शीवाद का दीया जलाने का लक्ष्य रखते हुए प्रशासन द्वारा सभी परिवारों को अपने घरों में दिया जलाने की अपील की गई है। कांकेर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत डुमाली, ग्राम पंचायत गोविंदपुर, ग्राम पंचायत माकड़ी सिंगराय, ग्राम पंचायत तेलावट और ग्राम पंचायत गोतपुर। इसी प्रकार नरहरपुर विकासखण्ड में महाविद्यालय नरहरपुर, एकलव्य विद्यालय मे भी आर्शीवाद का दीया जलाया जाएगा। इसके अलावा ग्राम पंचायत सरोना, चवांड, जामगांव, अभनपुर, किशनपुरी और उमरादाह। अंतागढ़ विकासखण्ड के कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय में आर्शीवाद का दीया जलाया जाएगा, इसके अलावा ग्राम पंचायत आमाबेड़ा, हिमोड़ा, गोडरी, ग्राम पंचायत नवागांव, बड़ेतोपाल, सरण्डी के साथ ही कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत उलिया, माहला, केसेकोड़ी, विष्णुपुर, मदले, कापसी (दुर्गामंच), सिकसोड़ और सुलंगी। दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के पीएमश्री स्कूल में आर्शीवाद का दीया जलाया जाएगा, इसके अलावा ग्राम पंचायत भीरावाही, आमाकड़ा, चउरगांव, कराठी और मेड़ो। भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सेलेगांव, भानबेड़ा, संबलपुर, केवटी और नारायणपुर। चारामा विकासखण्ड के महाविद्यालय जैसाकर्रा में आर्शीवाद का दीया जलाया जाएगा, इसके अलावा ग्राम पंचायत पुरी, लखनपुरी, हल्बा, हाराडुला, दरगहन के सभी घरों में दीया जलाने का लक्ष्य रखते हुए सभी परिवारों से अपने घरों में आर्शीवाद का दीया जलाने की अपील की गई है। जिला प्रशासन द्वारा जिले के विशिष्टजन- पद्मश्री   अजय मण्डावी कांकेर, गोंडी धर्माचार्य  शेर सिंह आंचला दमकसा और कलाकार  हिरेश सिन्हा चारामा को भी अपने घरों आर्शीवाद का दीया जलाने का अनुरोध किया गया है।

———————–

विज्ञापन—

———————–

✍️ 02. सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रभारी मंत्री अरुण साव ने ली वर्चुअल समीक्षा बैठक। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में होंगे विभिन्न जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम।

—जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर आज जिले के प्रभारी मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन  अरुण साव ने वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक ली। बैठक में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद   भोजराज नाग, विधायक कांकेर  आशाराम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। कलेक्टर  कुन्दन कुमार जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में शामिल हुए। उन्होंने प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव के समक्ष जिले में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं जनभागीदारी कार्यक्रमों की संक्षिप्त जानकारी दी। बैठक में प्रभारी मंत्री  अरुण साव ने 02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए सभी स्कूलों में विशेष गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय खुलने के पश्चात प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक स्तर तक के विद्यालयों में विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी जाए तथा उन्हें स्वच्छता की शपथ दिलाई जाए। विद्यार्थियों को स्वयं स्वच्छ रहने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक और प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए, ताकि स्वच्छता के प्रति व्यापक जन जागरूकता विकसित हो सके। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा अभियान को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष   अरुण कौशिक,  महेश जैन, श्री बृजेश चौहान, पुलिस अधीक्षक   निखिल राखेचा, जिला पंचायत सीईओ  हरेश मण्डावी, अपर कलेक्टर   जितेन्द्र कुर्रे सहित जनप्रतिनिधिगण एवं इस अभियान से संबंधित सभी नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

———————–

विज्ञापन

———————–

✍️ 03. ‘आशीर्वाद का दीया’ रील प्रतियोगिता का आयोजन। जिले के सभी विकासखंड के प्रतिभागी ले सकेंगे हिस्सा।

—जिला प्रशासन उत्तर बस्तर कांकेर द्वारा ‘सेवा और समर्पण के 25 वर्ष’ तथा ‘विकसित भारत 2047’ की थीम के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ रील प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में कांकेर जिले के सभी विकासखंडों के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को कांकेर की संस्कृति, परंपरा, लोकजीवन और पहचान को रील के माध्यम से रचनात्मक रूप से प्रस्तुत करना होगा। रील मौलिक (व्तपहपदंस) होनी चाहिए तथा इसकी अवधि 30 सेकंड से 1 मिनट तक निर्धारित की गई है। प्रतिभागी रील हिंदी, छत्तीसगढ़ी अथवा स्थानीय बोली में बना सकते हैं। रील में फोटो, वीडियो, संगीत और टेक्स्ट का रचनात्मक उपयोग कर करते हैं। प्रतियोगिता के तहत रील को प्रतिभागी के इंस्टाग्राम, फेसबुक अथवा यू-टूब सोशल मीडिया अकाउंट पर सार्वजनिक रूप से पोस्ट करना अनिवार्य होगा। रील में अश्लील, आपत्तिजनक, राजनीतिक अथवा धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली सामग्री शामिल नहीं होनी चाहिए।प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 3,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 1,500 रुपये और तृतीय पुरस्कार 1,000 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा नक्सल उन्मूलन से प्रभावित क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों पर आधारित उत्कृष्ट रील के लिए विशेष पुरस्कार भी दिया जाएगा। प्रतिभागियों को अपनी रील 17 सितंबर 2026 तक तैयार कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए कहा गया है। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर ‘हमारा कांकेर विकास की ओर’ की भावना को रचनात्मक माध्यम से सामने लाने की अपील की है।

————————

✍️ 04. ऑपरेशन उजियारा के तहत पखांजूर पुलिस की कार्यवाही ।अवैध रूप से महुआ शराब बेचने वाला आरोपी के कब्जे से 08 लीटर हाथभट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद।अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध कांकेर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी।

—पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि—पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा (भा.पु.से.) की पहल पर जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु ‘ऑपरेशन उजियारा’ अभियान संचालित किया जा रहा है।इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर राकेश कुर्रे, एसडीओपी पखांजूर   कुलदीप बंजारे के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी पखांजूर निरीक्षक तेज कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 15.09.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पी.व्ही.-60 यशवंतनगर निवासी सुकुमार मल्लिक अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पी.व्ही.-08 चाणक्यपुरी से पी.व्ही.-31 जाने वाले मार्ग के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 08 लीटर हाथभट्ठी निर्मित महुआ शराब, अनुमानित कीमत 960, बरामद कर जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 155/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार आरोपी में—सुकुमार मल्लिक, पिता स्व. खोखन मल्लिक, उम्र 30 वर्ष, निवासी पी.व्ही.-60 यशवंतनगर, थाना पखांजूर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर। बरामदगी महुआ शराब – 08 लीटर‚ अनुमानित कीमत –960/- पुलिस टीम में— निरीक्षक तेज कुमार वर्मा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक पीपल राज कंवर, सउनि पुरुषोत्तम ठाकुर, आरक्षक बशीर खान, ब.फ. आरक्षक सरोजीत विश्वास एवं आरक्षक पवन सोन का विशेष योगदान रहा।

 ————————

✍️ 05. लखनपुरी शासकीय स्कूल में सरिया चोरी का खुलासा ।घटना के संबंध में 100 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ के बाद आरोपी तक पहुंची पुलिस।चोरी किया गया करीब 290 किलोग्राम लोहे का सरिया शत-प्रतिशत बरामद।चारामा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की संपत्ति की बरामद।जप्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत करीब 4.38 लाख।

—पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकारा है कि—पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू (रा.पु.से.) एवं एसडीओपी कांकेर हरिश पाटिल (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में थाना चारामा पुलिस द्वारा चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई की गई।दिनांक 06.09.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना चारामा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि शासकीय प्राथमिक शाला नयापारा, लखनपुरी परिसर में शौचालय निर्माण हेतु रखा करीब 300 किलोग्राम लोहे का सरिया अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है।

रिपोर्ट पर थाना चारामा में अपराध क्रमांक 184/2026, धारा 303(2), 238(ग) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना एवं आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना चारामा पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी करते हुए 100 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई।मुखबिर की सूचना के आधार पर ईतवारी मण्डावी, पिता पंचलाल मण्डावी, उम्र 38 वर्ष, निवासी चंदेरीभाटा, दल्लीराजहरा, जिला बालोद, हाल ग्राम लखनपुरी, चारामा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।पूछताछ में आरोपी द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला नयापारा, लखनपुरी से सरिया चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी ने चोरी किए गए सरिया को कटर मशीन से छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर अपने घर में छिपाकर रखा था, जिसे पुलिस ने बरामद कर जप्त किया।बरामदगी एवं जप्ती में—- लोहे का सरिया – 290 किलोग्राम, कीमत लगभग 18,000/-। छोटा हाथी पिकअप वाहन CG-24-V-4300, कीमत लगभग 4,00,000/- – कटर मशीन – 01 नग, कीमत लगभग 20,000/-कुल अनुमानित कीमत –4,38,000/- आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी में—
ईतवारी मण्डावी, पिता पंचलाल मण्डावी, उम्र 38 वर्ष, निवासी चंदेरीभाटा वार्ड क्रमांक 25, रेलवे कॉलोनी, दल्लीराजहरा, जिला बालोद, हाल ग्राम लखनपुरी, चारामा। पुलिस टीम में— निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, उनि. (प्रशिक्षु) हेमंत मार्गिया, आरक्षक तरुण सिन्हा, आरक्षक भागीरथी मण्डावी एवं सहायक आरक्षक शंकर खुंटे का विशेष योगदान रहा।

————————

✍️06. तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर गौवंश को कुचलने वाला ट्रक चालक गिरफ्तार।घटना के बाद वाहन लेकर फरार हो गया था आरोपी चालक। चारामा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

—पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि—पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल राखेचा(भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू (रा.पु.से.) एवं एसडीओपी कांकेर हरिश पाटिल (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में थाना चारामा पुलिस द्वारा गौवंश को कुचलने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया।प्रार्थी द्वारा थाना चारामा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 12.09.2026 की रात्रि लगभग 11:30 बजे कानापोड़ के पास ट्रक क्रमांक CG-04-NN-9092 के चालक द्वारा तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए गौवंश को कुचल दिया गया तथा वाहन को मौके से लेकर फरार हो गया। घटना में गौवंश की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

रिपोर्ट पर थाना चारामा में अपराध क्रमांक 192/26, धारा 281, 325, 299 बीएनएस एवं 11(1)(क) पशु क्रूरताअधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस कार्रवाई एवं गिरफ्तारी में—विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा वाहन एवं आरोपी चालक की लगातार पतासाजी की गई। दिनांक 15.09.2026 को ट्रक क्रमांक CG-04-NM-9092 को हिरासत में लेकर चालक से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार करने पर वाहन को जप्त कर आरोपी हितेश्वर यादव पिता ओमप्रकाश यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी पर्रेगुड़ा करहीबदर, जिला बालोद को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जप्ती में— 01 नग ट्रक क्रमांक CG-04-NM-9092 गिरफ्तार आरोपी में—हितेश्वर यादव, पिता–ओमप्रकाश यादव, उम्र–26 वर्ष, निवासी–पर्रेगुड़ा करहीबदर, जिला बालोद। पुलिस टीम में—आरोपी की त्वरित पतासाजी एवं गिरफ्तारी में निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, उनि रूपेन्द्र पटेल एवं आरक्षक क्रमांक 553 ओमप्रकाश कुंजाम का विशेष योगदान रहा।

————————

✍️07. होटल व्यवसायी ओम दुग्गा का निधन, दुर्गूकोंदल में शोक की लहर।

—  दुर्गूकोंदल निवासी एवं ग्राम पंचायत दुर्गूकोंदल के दो बार के वार्डपंच रहे ओम दुग्गा (42 वर्ष) का मंगलवार को जिला अस्पताल कांकेर में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनका जिला अस्पताल कांकेर में उपचार जारी था। आज शाम करीब 4 बजे उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही दुर्गूकोंदल सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।ओम दुग्गा होटल व्यवसाय से भी जुड़े हुए थे।।

————————

✍️08.  कंडेल(चारामा) के पास फिर हुआ गौ-वंश हादसे का शिकार। 05 गौ-वंशों की मौत से आम लोगों में दुःख की लहर।

—कानापोंड,लखनपुरी में गौ-वंश के साथ हादसे में 12 की मौत के बाद बीती रात्रि राजमार्ग 30 कंडेल के पास भी एक अज्ञात वाहन ने सडक में बैठे गौ-वंश को ठोकर मार दी जहां पांच की मौत की खबर बतायी जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चारामा पुलिस को सुचना दी। चारामा पुलिस तत्काल मौके पर आकर स्थानीय लोगों की मदद से गौ-वंश को हटा कर यातायात बहाल किया। इधर मृत मवेशियों को प्रशासनक की उपस्थिति में दफनाया गया। आज हाईवे पेट्रोल में कार्यरत जवानों द्वारा लखनपुरी में मवेशियों को रेडियम बेल्ट लगाते देखा गया। लेकिन सडक के एक ओर काफी संख्या में मवेशी देर शाम तक बैठे रहे उन्हें रेडियम बेल्ट नहीं बांधा गया, शायद नहीं रहा हो।।

 ———————–

✍️09. बारिश थमते के बाद किसान खेती की ओर पुनः लौटे। खेतों में माहो का प्रकोप।

 ———————–

✍️ 10. कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व केबिनेट मंत्री   मोहन मरकाम का जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।

—कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व केबिनेट मंत्री   मोहन मरकाम का जन्म दिवस हर्षोलास के साथ कांग्रेसियों ने मनाया। भानुप्रतापुर विधानसभा  की  लोकप्रिय विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। चारामा  ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हिरवेंद्र साहू‚ पूर्व गौ—सेवा आयोग सदस्य नरेंद्र यादव के साथ ही राजेंद्र सलाम‚ कुंजलाल जैन‚ अमृत देवांगन‚ श्रीमती मिथलेश शोरी‚ सरजु शोरी‚  ठाकुर राम कश्यप‚धनराज शोरी सहित अन्य सभी क्षेत्रों के कांग्रेसियों ने बधाई संदेश प्रेषित किया।

————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏

————————

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 15 सितंबर 2026 मंगलवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 15 सितंबर  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- ✍️ 01. ’’आर्शीवाद का दीया’’ नरहरदेव विद्यालय के खेल मैदान 51 हजार दीपों से…

आज की टॉप 10 खबर 14 सितंबर 2026 सोमवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 14 सितंबर  2026 सोमवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- ✍️ 01. कांकेर विधानसभा अंतर्गत हाटकर्रा से कोटगांव मार्ग पर चिनार नदी पुल को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *