———————-
संपादकीय—
शिव पार्वती की पूजा का त्यौहार ”तीज”

✍️मनोज जायसवाल
———————-
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
11 सितंबर 2026 शुक्रवार
✍️मनोज जायसवाल
———————-
✍️ 01. लाईवलीहुड कालेज गोविंदपुर में आयोजित रोजगार मेले में शामिल हुए कांकेर विधायक आशा राम नेताम। 686 युवाओं ने लिया भाग, 76 का अंतिम साक्षात्कार के लिए चयन।15 निजी नियोजकों द्वारा 1149 रिक्तियों पर भर्ती, 348 युवाओं का प्राथमिक चयन।

—जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय एवं जिला प्रशासन द्वारा लाईवलीहुड कॉलेज, गोविंदपुर कांकेर में एक दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री आशाराम नेताम उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री आशाराम नेताम ने कहा कि संभाग स्तरीय रोजगार मेले का युवाओं को अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय युवाओं को परिवार के सदस्य की तरह आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। युवाओं को उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाते हुए आवश्यकता के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर जाकर कार्य करने के लिए भी तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले के किसान परिवारों से आने वाले अनेक युवा बेहतर भविष्य के सपने लेकर आगे बढ़ना चाहते हैं। रोजगार मेला ऐसे युवाओं के सपनों को साकार करने और उन्हें रोजगार से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा अच्छी संगति में रहकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने का आह्वान किया।जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के 15 नियोजकों द्वारा कुल 1149 रिक्तियों के आधार पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। रोजगार मेले के लिए 1438 युवाओं ने ऑनलाइन पंजीयन कराया था, जिसमें से 686 युवा उपस्थित हुए। रोजगार मेले में शामिल युवाओं का नियोजकों द्वारा प्राथमिक स्तर पर साक्षात्कार लिया गया। इनमें से 348 युवाओं का प्राथमिक चयन किया गया है। चयनित युवाओं को अंतिम साक्षात्कार के लिए एक सप्ताह के भीतर फोन के माध्यम से सूचना दी जाएगी। वहीं 76 युवाओं का अंतिम साक्षात्कार के लिए चयन किया गया है। कार्यक्रम को श्री महेश जैन ने भी संबोधित किया और युवाओं को रोजगार के उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डीडी पंचायत, डीपीएसओ, जिला रोजगार अधिकारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में रोजगार के इच्छुक युवा उपस्थित थे।
———————–
विज्ञापन—

———————–
✍️ 02. राष्ट्रीय राजमार्ग 30 कांकेर से सटे आतुरगांव में कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन। काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।

—आज कांकेर नगर से सटे राजमार्ग 30 पर स्थित ग्राम आतुरगांव जर्जर पुल के विरोध में कांग्रेस ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया। भीड के चलते चक्काजाम की स्थिति बनी रही। प्रशासनिक समझाईश के काफी समय बाद चक्काजाम से हटने कांग्रेसी तैयार हुए। कांग्रेस पार्टी के सरजु राम शोरी ने बताया कि उनकी यह वर्षों से बहुप्रतीक्षित मांग है,पुल की स्थिति जर्जर है,जिससे हमेशा हादसों की आशंका बनी रहती है,जिसका तत्काल पुल निर्माण कर समाधान ही एकमात्र निदान है। अगर इस संदर्भ सरकार शीघ्र निर्णय नहीं लेती तो आगे और भी रौद्र रूप से आंदोलन किया जायेगा। यह संघर्ष आगे के लिए थमा नहीं है। कांग्रेस से जिला पंचायत सदस्य सुश्री मृदुला भास्कर सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।
———————–
विज्ञापन

———————–
✍️ 03. खाद्य विक्रेताओं के लिए दो दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण आयोजित। 260 स्ट्रीट फूड वेंडर्स ने सीखा सुरक्षित एवं स्वच्छ भोजन परोसने का तरीका।

—जनसामान्य को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग कांकेर द्वारा स्ट्रीट फूड वेंडर्स एवं पथ खाद्य विक्रेताओं के लिए दो दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण का आयोजन पुराना कम्युनिटी हॉल में किया गया। प्रशिक्षण “सर्व सेफ फूड, सुरक्षित भोजन परोसना एवं बेचना” विषय पर दिया गया। उक्त प्रशिक्षण में जिले के 260 स्ट्रीट फूड वेंडर्स ने भाग लेकर सुरक्षित एवं स्वच्छ भोजन तैयार करने और परोसने के आवश्यक तौर-तरीके सीखे।खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी श्री सुस्मित देवांगन ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान पीपीटी, एनिमेटेड वीडियो एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा के बुनियादी मानकों को सरल तरीके से समझाया गया, ताकि विक्रेता इनका आसानी से पालन कर सकें। यह प्रशिक्षण खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा नेस्ले एवं नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में नियमों को केवल लागू कराने के बजाय खाद्य कारोबारकर्ताओं को स्वयं प्रेरित होकर सुरक्षित एवं स्वच्छ खाद्य व्यवहार अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।इसके अलावा फुटपाथ दुकानदारों को स्वच्छ एवं सुरक्षित भोजन परोसने की आदत विकसित करने, खाद्य गुणवत्ता में सुधार, ग्राहकों का विश्वास बढ़ाने, खाद्य जनित बीमारियों की रोकथाम, आजीविका एवं रोजगार को बेहतर बनाने तथा खाद्य सुरक्षा संबंधी नियमों के पालन के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर स्ट्रीट फूड वेंडर्स को निःशुल्क हाईजीन किट प्रदान की गई, जिसमें एप्रन, कैप, ग्लव्स, साबुन, तौलिया, डस्टर एवं हेडगियर तथा गोल्डन रूल्स बुकलेट शामिल हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी स्ट्रीट फूड वेंडर्स को भविष्य में स्वच्छता मानकों का पालन करने तथा हाईजीन किट का उपयोग करने के निर्देश दिए। स्वच्छता में लापरवाही, हाइजीन किट का उपयोग नहीं करने अथवा खाद्य प्रतिष्ठान में अव्यवस्था पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
————————
✍️ 04. प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 2592 हितग्राहियों ने किया अपने सपनों के पक्के घर में गृह प्रवेश।

— जिले में आज प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत नवनिर्मित आवासों में सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के 2592 हितग्राहियों ने अपने सपनों के पक्के घर में गृह प्रवेश कर नए जीवन की शुरुआत की।जिला कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायतों में नवनिर्मित आवासों को आकर्षक रंगोली एवं दीप सज्जा से सजाया गया। हितग्राहियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर अपने नए घर में प्रवेश किया। इस अवसर पर हितग्राहियों को ‘आभार पत्र’, ‘खुशियों की चाबी’ एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम में जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच, उपसरपंच, पंचगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्र एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।
————————
✍️ 05. नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 सितम्बर को। लंबित प्रकरणों का आपसी समझौते से निराकरण।
—जिला न्यायालय कांकेर एवं जिले के सभी तहसील स्तरीय न्यायालयों में 12 सितंबर दिन शनिवार को वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। नेशनल लोक अदालत के माध्यम से लंबित प्रकरणों का आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर त्वरित, सुलभ एवं निःशुल्क निराकरण किया जाएगा। नेशनल लोक अदालत में बैंक संबंधी प्रकरण, बिजली बिल एवं टेलीफोन बिल विवाद, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, पारिवारिक एवं वैवाहिक विवाद, चेक बाउंस प्रकरण (धारा 138 एन.आई. एक्ट), सिविल प्रकरण तथा अन्य समझौतापूर्ण प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। इसके माध्यम से पक्षकार आपसी सहमति से अपने विवादों का सरल एवं सौहार्दपूर्ण समाधान प्राप्त कर सकेंगे।नेशनल लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न बैंकों में लगे टीवी स्क्रीन, जिला न्यायालय परिसर में स्थापित टीवी स्क्रीन तथा नगर पालिका के माध्यम से नेशनल लोक अदालत के आयोजन एवं इसके लाभों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाई जा रही है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे 12 सितंबर को आयोजित नेशनल लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपने लंबित एवं समझौतापूर्ण प्रकरणों का आपसी सहमति एवं समझौते के माध्यम से त्वरित, सरल एवं सौहार्दपूर्ण समाधान प्राप्त करें।।
————————
✍️06. नवाखाई और ठाकुर जोहरनी पर्व के चलते तिमाही परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन। कक्षा पहली से 12वीं तक की परीक्षाओं की नई तिथियां घोषित।संशोधित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा लेने के निर्देश।
—शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा पहली से 12वीं तक आयोजित होने वाली तिमाही परीक्षाओं की तिथियों में आंशिक संशोधन किया गया है। जिले में 21 सितम्बर को नवाखाई के स्थानीय अवकाश तथा 22 सितम्बर को ठाकुर जोहरनी पर्व के कारण इन दोनों निर्धारित परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया गया है।कलेक्टर कुन्दन कुमार द्वारा जारी संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार प्राथमिक स्तर पर हिंदी की परीक्षा अब 25 सितम्बर तथा गणित की परीक्षा 26 सितम्बर को आयोजित की जाएगी। पूर्व माध्यमिक स्तर पर हिंदी की परीक्षा 28 सितम्बर तथा गणित की परीक्षा 29 सितम्बर को होगी। इसी प्रकार हाई स्कूल स्तर पर कक्षा 9वीं की हिंदी परीक्षा 29 सितम्बर एवं अंग्रेजी परीक्षा 30 सितम्बर को तथा कक्षा 10वीं की गणित परीक्षा 29 सितम्बर एवं हिंदी परीक्षा 30 सितम्बर को आयोजित की जाएगी। हायर सेकेंडरी स्तर पर कक्षा 11वीं की हिंदी परीक्षा 05 अक्टूबर एवं अंग्रेजी परीक्षा 06 अक्टूबर को होगी। वहीं कक्षा 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा 05 अक्टूबर तथा हिंदी परीक्षा 06 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हाई स्कूल, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यों एवं प्रधान अध्यापकों को संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार तिमाही परीक्षाएं आयोजित करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
————————
✍️07. आज दोपहर बाद जिले के कई हिस्सों में तेज बारिश। जिला मुख्यालय से सटे गावों में देर शाम तक हुई बारिश से लोगों को हुई असुविधा। चारामा विकासखंड के टांहकापार उप केंद्र से कई घंटो बंद रही बिजली शाम 7.30 बजे बहाल हुई। जिले में अब तक 9364 मिलीमीटर वर्षा दर्ज
—जिले में 01 जून से अब तक कुल 9364.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक सर्वाधिक वर्षा कोयलीबेडा तहसील में 1279.9 मिलीमीटर तथा सबसे कम दुर्गूकोंदल तहसील में 687.7 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। इसी प्रकार कांकेर तहसील में 719.4 मीलीमीटर, भानुप्रतापपुर तहसील में 816 मिलीमीटर, चारामा़ में 738.8 मिमी., अंतागढ़ में 1077.6, पखांजूर में 716.6, नरहरपुर में 765.2, सरोना में 735 मिलीमीटर, आमाबेड़ा में 760.4, और बांदे में 1068.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में नरहरपुर तहसील में सबसे अधिक 68.2 मिलीमीटर और बांदे तहसील में सबसे कम 7.4 मिलीमीटर वर्षा आंकी गई है।
————————
✍️08. छत्तीसगढ प्रदेश अन्य पिछडा वर्ग समाज की अति आवश्यक बैठक मंगल भवन‚भानुप्रतापपुर में 12 सितंबर शनिवार को। संगठन की मजबूती पर जोर।

————————
✍️09. जिले में लगातार हो रही बारिश से महानदी का जल स्तर पुनः बढ रहा है।
———————–
✍️
10. स्थानीय साप्ताहिक बाजारों में साग सब्जियों की दरों में ईजाफा। इधर तीज पर्व के चलते खासकर कपडों की दुकानों पर महिलाओं की भीड। जमकर हो रही खरीदारी।
—
————————
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
————————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
————————






