आज की टॉप 10 खबर 16 जुलाई 2026 गुरूवार

 ———————–

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
16  जुलाई  2026 गुरूवार

✍️मनोज जायसवाल

 ———————–

✍️ 01. कांकेर में पदस्थ आदर्श एवं प्रतिभाशाली डीएसपी कविता धुर्वे ने मास्टर्स 70 किलोग्राम वर्ग में जीता स्वर्ण।

— कांकेर में पदस्थ आदर्श एवं प्रतिभाशाली डीएसपी कविता ध्रुर्वे ने मेघालय की राजधानी शिलांग में 6 से 8 जुलाई 2026 तक आयोजित 14वीं सीनियर राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इस उपलब्धि से पूरे कांकेर-बस्तर सहित छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। डीएसपी कविता धुर्वे ने मास्टर्स 70 किलोग्राम वर्ग में लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक निखिल कुमार राखेचा ने महिला पुलिस अधिकारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास से ही राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि कांकेर पुलिस खेलों को बढ़ावा देने एवं युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। खिलाड़ियों की यह सफलता जिले के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है तथा उन्हें अपने सपनों को साकार करने का आत्मविश्वास प्रदान करेगी। इसके साथ ही कांकेर पुलिस जिलेवासियों की ओर से स्वर्ण पदक विजेता डीएसपी कविता धुर्वे को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की मंगलकामना की है। नगर की महिला साहित्यिक संस्था सर्जना की संयोजक डॉ.गीता शर्मा ने भी खबर पर खुशी जाहिर करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

———————-

✍️ 02.जियो मोबाइल टॉवर बैटरी चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश। जियो कर्मचारी की संलिप्तता उजागर, चोरी एवं खरीद-फरोख्त में शामिल 06 आरोपी गिरफ्तार जिले के 06 स्थानों सहित नारायणपुर जिले में हुए वारदातों का खुलासा। 49 जियो टॉवर बैटरियां, 311 बैटरी बॉक्स, भारी मात्रा में मेटल पुर्जे , चोरी के औजार एवं 41,000 नगद बरामद।

पुलिस जानकारी के अनुसार संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि— कांकेर जिले में पिछले कुछ महीनों से रिलायंस जियो मोबाइल टावरों से बैटरियां चोरी होने की लगातार घटनाएं सामने आ रही थीं। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशीष बंछोर एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अंतागढ़ श्री शुभम तिवारी के पर्यवेक्षण में जिले के थाना आमाबेड़ा, कोयलीबेड़ा, बांदे, छोटेबेठिया एवं रावघाट में दर्ज प्रकरणों की गहन विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन कर तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना तथा संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी गई।इसी दौरान थाना आमाबेड़ा क्षेत्र के ग्राम किसकोड़ो स्थित रिलायंस जियो मोबाइल टॉवर से बैटरी चोरी के संबंध में दर्ज अपराध क्रमांक 10/2026 धारा 303(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी माखन तुमरेटी एवं देवराज बघेल को हिरासत में लेकर पूछताछ प्रारंभ की गई।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों एली मसीह, राजेश यादव तथा अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर आमाबेड़ा, कोयलीबेड़ा, बांदे, छोटेबेठिया रावघाट एवं सोनपुर थाना क्षेत्र में स्थित जियो मोबाइल टावरों को निशाना बनाया। चोरी की गई बैटरियों को दल्लीराजहरा के राजेश नेताम कबाड़ी तथा अंकित जैन को बेचा गया था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि इस पूरे गिरोह को जियो कंपनी के कर्मचारी का सहयोग प्राप्त होता था, जिसकी भूमिका भी जांच में उजागर हुई है। विस्तत जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि गिरोह ने जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच आमाबेड़ा, रावघाट, कोयलीबेड़ा, छोटेबेठिया, बांदे तथा जिला नारायणपुर के सोनपुर क्षेत्र में स्थित जियो मोबाइल टावरों से बैटरियां चोरी की थीं। चोरी के बाद बैटरियों को खोलकर उनके अंदर का मेटल अलग किया जाता था तथा बैटरी के बॉक्स एवं अन्य सामान को कबाड़ी बाजार में बेचकर आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता था।

पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर दल्लीराजहरा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 49 नग जियो मोबाइल टॉवर बैटरियां, 311 नग बैटरियों के खाली बॉक्स, 29 प्लास्टिक की बोरियों में भरा बैटरियों से निकाला गया मेटल, चोरी में प्रयुक्त 01 लोहे का हथौड़ा, 02 पेचकस, 01 फाइल (रेती) तथा 41,000 नगद बरामद किए। यह नगद राशि चोरी की बैटरियों की बिक्री से प्राप्त होना पाया गया। इसी गिरोह के विरुद्ध पूर्व में थाना रावघाट पुलिस द्वारा भी कार्रवाई करते हुए ग्राम वरचे स्थित मोबाइल टॉवर से चोरी की गई 72 बैटरियां बरामद की जा चुकी हैं। प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर पुलिस ने राजेश नेताम, माखन तुमरेटी, देवराज बघेल, राजेश यादव, एली मसीह एवं अंकित कुमार जैन को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 303(2), 3(5), 112(2), 317(2), 61 एवं 62 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

  ———————

✍️ 03.प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता स्वीकृत।  

— कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 में दिए गए अधिकारों का प्रयोग करते आकाशीय बिजली गिरने एवं गड्ढा में डूबने से मृत्यु होने के अलग-अलग चार प्रकरणों में मृतकों के निकटतम परिजनों के लिए चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किए हैं। अंतागढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम कलगांव में आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने के प्रकरण में मृतक प्रकाश पटेल की पत्नी श्रीमती तुलसी बाई, संतोष पटेल की पत्नी श्रीमती उखा बाई तथा मनराज ठाकुर की पत्नी श्रीमती यशोदा बाई के लिए चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार अंतागढ़ तहसील के ग्राम लामकन्हार निवासी श्रीमती सविता दुग्गा की गड्ढा में गिरने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम परिजन प्रेमसिंह दुग्गा के चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान तहसीलदार अंतागढ़ के द्वारा हितग्राही के बैंक खाता में डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा।

 ————————

✍️ 04. नगर में आज रथ यात्रा पर्व धूमधाम से मनाया गया।

—अतीत से चली आ रही परंपरा मुताबिक प्रति वर्ष रथ यात्रा पर बारिश जरूर होती है,इस बार मौसम खराब है, बारिश के छींटे पड रहे हैं,लेकिन भरपुर बारिश नहीं हो रही है। किसान आस लगाए बैठा है कि उनके खेतों में धान के बीज तो डाल दिए हैं,लेकिन भारी तपिश,गर्मी के चलते पौध में अभी से तना छेदक एवं अन्य बीमारीयां घेर रही है। अगर अभी एक दो दिनों में पर्याप्त बारिश नहीं हुई तो स्थिति विकराल हो सकती है।

 ————————

✍️ 05. पीएम श्री शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम हायर सेकेंडरी विद्यालय, नरहरपुर के छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण”

—आज पीएम श्री शासकीय स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी विद्यालय, नरहरपुर के छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का  कांकेर विधायक आशा राम नेताम के साथ अवलोकन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखा एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था, विधायी प्रक्रिया तथा जनप्रतिनिधियों की भूमिका को निकट से समझने का अवसर प्राप्त किया। 

   ————————

✍️06. राजमार्ग 30 में हादसे रूक ही नहीं रहे हैं। झिपाटोला में फिर से बीती रात्रि हादसा हुआ जहां महेंद्रा बस डिवाईडर से टकरा गई,वहीं चारामा से आगे कंडेल के पास भी ट्रक हादसे का शिकार हुआ। हालांकि किसी जानमाल की हानि नहीं हुई।

— 

   ————————

✍️07.चारामा विकासखंड में लखनपुरी सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले टांहकापार सब स्टेशन से दिनरात विद्युत की आवाजाही बनी हुई है। स्टाफ की कमी के चलते समय पर फाल्ट नहीं सुधारे जाने का खामियाजा उपभोक्ता भोग रहे हैं।

— 

  ————————

✍️08.

    ————————

✍️09. 

– 

 ———————–

✍️10. 

————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

 ————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏

————————

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 15 जुलाई 2026 बुधवार

 ———————– कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 15  जुलाई  2026 बुधवार ✍️मनोज जायसवाल  ———————– ✍️ 01. आत्मानंद एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के 500 से अधिक विद्यार्थियों को कांकेर…

आज की टॉप 10 खबर 14 जुलाई 2026 मंगलवार

 ———————– कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 14  जुलाई  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ———————– ✍️ 01. तालाकुर्रा धान खरीदी मामले में खरीदी केंद्र प्रभारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर व बारदाना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *