आज की टॉप 10 खबर 10 जुलाई 2026 शुक्रवार

 ———————–

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
10  जुलाई  2026 शुक्रवार

✍️मनोज जायसवाल

 ———————–

कांकेर जिला भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री गौतम लुंकड जी को चुने जाने के बाद कल 10 जुलाई शनिवार को 11 बजे प्रथम बार चारामा,लखनपुरी,कांकेर आगमन पर….. बधाई एवं शुभकामनाएं…  विनीत-अमृत राज सिन्हा,चारामा

विज्ञापन

———————–

✍️ 01. जिला पंचायत उपाध्यक्ष तारा ठाकुर ने किया करप में सरस्वती साइकिल वितरण एवं प्रवेशोत्सव का शुभारंभ।

शासकीय हाई स्कूल करप में संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव ,सरस्वती साइकिल वितरण समारोह एवं नेवता भोज कार्यक्रम में जिला पंचायत की उपाध्यक्ष तारा ठाकुर ने मुख्य अतिथि स्वीकार करते हुए सर्वप्रथम माॅं सरस्वती की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्वलन एवं भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संकुल प्राचार्य मीरा आर्ची चौहान ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए बच्चों को प्रगति के पथ पर अड़िग रहने को कहा।संबोधन में तारा ठाकुर ने कहा कि अगली बार सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों की प्रस्तुति देखना चाहूंगी, अब वह दिन आ गया है जब बेटा बचाओ बेटा पढ़ाओ नारा लगाना पड़ेगा।

नन्हे बच्चों को उन्होंने रोज स्कूल आने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा शेरनी का वह दूध है, इसे जो पियेगा दहाड़ेगा , विशिष्ट अतिथि वृद्ध सरपंच यशोदा मंडावी एवं कुशल पटेल ने भी बच्चों को संबोधित किया विशिष्ट अतिथि की श्रृंखला में प्राचार्य वृंद संकुल प्राचार्य के गुरुदेव सतीश नेताम प्राचार्य सरोना ने रावण का डायलॉग बच्चों को सुनाया और पढ़ाई की महत्ता समझाते हुए कहा कि गर्व हो रहा है कि हम गुरु शिष्य एक साथ प्राचार्य की कुर्सी पर विराजित है ।प्राचार्य को कुम्हानखार रवि प्रकाश मिश्रा ने ठाकुर मैडम से आग्रह किया कि भविष्य में छात्रों को भी साइकिल मिलना चाहिए, वे भी बड़ी दूर से पैदल आते हैं ।

बुंदेली की प्राचार्य करुणा वेद ने सभी बच्चों को अपने उद्बोधन में पढ़ने हेतु प्रेरित किया। दसवीं ,आठवी एवं पांचवी में संकुल स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय आए छात्र-छात्राओं का समाज सेवी कुशल पटेल ने मोमेंटो देखकर उत्साह वर्धन किया। व्याख्याता वृंद ने मैडल एवं प्राचार्य महोदय ने सर्टिफिकेट देकर स्कूल स्तर पर टॉप टेन में स्थान पाने वाले बच्चों का उत्साह वर्धन किया ।सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया ।अतिथिगण पालक, शिक्षकवृन्द एवं बच्चों ने नेवता भोज का आनंद लिया, साथ ही वृक्षारोपण भी किया गया बच्चों द्वारा स्वागत गीत एवं पारंपरिक राउत नाचा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनिल सिंह शिक्षक द्वारा किया गया संकुल समन्वयक संतराम सार्वा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर समस्त स्टाफ, संकुल के प्रधान पाठक , पंचायत प्रतिनिधि, शाला विकास समिति के सदस्य,पालक व बच्चे उपस्थित थे।
  ———————-

✍️ 02.किसान अपना रहे आधुनिक तकनीक: सीड ड्रील मशीन से धान-मक्का की बुवाई। 

— जिले के किसान भाई आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए सीड ड्रील मशीन से धान-मक्का का बुवाई कर रहे हैं। कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जिले के किसानों खेती की नई तकनीक को अपनाने एवं कृषि मशीनीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। सीड ड्रील मशीन के माध्यम से धान एवं मक्का की बुवाई के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह तकनीक कम समय, कम लागत और कम पानी में बेहतर खेती का प्रभावी विकल्प बनकर उभर रही है। खरीफ सीजन में सूखा की स्थिति एवं श्रमिकों की कमी, पानी की कमी को देखते हुए सीडड्रील मशीन से ग्राम कन्हारपुरी, कुलगांव, भनसुली (नरहरपुर) कांकेर में कृषक  नरेन्द्र नेताम, देवेन्द्र देहारी, संतराम आंचला, मनोज आंचला, ताराचंद्र मिश्रा के खेतों में सीडड्रील से धान बुआई तथा ग्राम कोमलपुर के कृषक  संजीव कावड़े के खेत में मक्का की बुआई का कार्य किया गया। यह तकनीक श्रमिकों पर निर्भरता कम करने के साथ-साथ जल संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।कृषि अभियांत्रिकी विभाग के मार्गदर्शन में इस खरीफ सत्र में अब तक लगभग 70 एकड़ क्षेत्र में सीड ड्रील मशीन से धान एवं मक्का की बुवाई की जा चुकी है। सीड ड्रील मशीन से एक घंटे में सवा एकड़ तक की बुआई हो जाती है। इस मशीन की सहायता से बुवाई का कार्य कम समय में कम बीज से सीधे खेत में बोया जाता है। श्रमिक की कमी और जल संकट की स्थिति में यह तकनीकी किसानों के लिए लाभदायी सिद्ध हो रहा है। कृषि अभियांत्रिकी विभाग ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे कृषि मशीनीकरण को अपनाते हुए सीड ड्रील जैसी आधुनिक तकनीकों का अधिकाधिक उपयोग करें, ताकि कम संसाधनों में अधिक उत्पादन प्राप्त कर खेती को लाभकारी बनाया जा सके।

  ———————

✍️ 03. सोलर हाईमास्ट लाइट से रोशन हो रहे चौक-चौराहे।

—पारंपरिक ऊर्जा के स्थान पर सौर ऊर्जा बेहतर विकल्प के तौर पर सामने आ रही है। जिले के दुर्गम इलाकों सहित शहरी क्षेत्रों में भी सोलर हाईमास्ट लाइटें चौक-चौराहे को रोशन कर रही हैं। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के माध्यम से स्थापित सोलर हाई मास्ट लाइटें आदिवासी क्षेत्रों में सुरक्षा व प्रकाश व्यववस्था का मुख्य आधार बन गया है। इनके लगने से प्रमुख चौक-चौराहें, ग्रामीण बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर रात में भी दिन जैसी निर्बाध रोशनी रहती है, जिससे अपराधिक घटनाओं में कमी आई है और महिलाओं व राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। जिला प्रशासन से प्राप्त स्वीकृति उपरांत जिले के भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम कोरर शीतलापारा में सोलर हाईमास्ट लाइट स्थापित की गई है, मौसम खराब होने या बिजली गुल होने की स्थिति में भी से सोलर हाईमास्ट लाइट पर्याप्त बैटरी बैकअप के कारण स्वचालित रूप से रात भर जगमगाती रहती हैं। ग्रामवासियों ने इसके लिए क्रेडा विभाग एवं शासन का आभार व्यक्त किया है।

 ————————

✍️ 04. मर्दापोटी में आयोजित वि.खं.स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुए कांकेर विधायक आशा राम नेताम।

— जिले के ग्राम मर्दीपोटी में आज आयोजित विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। मौके पर कहा-समय पर छात्रों को शाला आने, अनुशासन का पालन करने और मन लगाकर अध्ययन करने का आग्रह किया।

 ————————

✍️ 05. बिना बीज स्रोत प्रमाण-पत्र एवं उर्वरक नियंत्रण आदेश के प्रावधानों के उल्लंघन किए जाने वाले कृषि आदान विक्रय केन्द्रों पर लगाया गया बिक्री प्रतिबंध

— खरीफ सीजन में जिले के कृषकों को गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज उपलब्ध कराने व कालाबजारी पर अंकुश लगाने के उद्देष्य से कृषि विभाग की जिला स्तरीय टीम द्वारा विकासखंड कोयलीबेड़ा के परलकोट (पखांजूर) में स्थापित कृषि आदान विक्रय केन्द्रों में सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा परलकोट क्षेत्र (पखांजूर) अन्तर्गत संयुक्त रूप से बीज, उर्वरक एवं कीटनाषक से संबंधित भंडारण, विक्रय अभिलेख, स्टॉक रजिस्टर, मूल्य सूची, लाईसेंस एवं स्रोत प्रमाण-पत्र का पृष्ठांकन नहीं किए जाने पर उर्वरक के 13 विक्रय केन्द्रों पर विक्रय प्रतिबंध लगाया गया, जिसमें मेसर्स देवनाथ एजेंसी, बैरागी कृषि केन्द्र, मंडल खाद विक्रय केन्द्र, मंडल खाद विक्रय केन्द्र, मिस्त्री कृषि केन्द्र, पूनम कृषि केन्द्र, सरदार कृषि केन्द्र, देव कृषि केन्द, तरफदार कृषि केन्द्र, प्रिया कृषि केन्द्र, दिलीप कृषि केन्द्र, सरकार कृषि केन्द्र एवं संजु कृषि केन्द्र पर विक्रय प्रतिबंध लगाया गया। इसके अलावा बीज के 05 विक्रय केन्द्र मेसर्स मिस्त्री कृषि केन्द्र, तरफदार कृषि केन्द्र, एन.के. कृषि केन्द्र, आशा कृषि केन्द्र एवं मिस्त्री कृषि केन्द्र छोटेबेठिया एवं कीटनाषक के 02 विक्रय केन्द्र मेसर्स मंडल खाद विक्रय केन्द्र एवं मिस्त्री कृषि केन्द्र पर विक्रय प्रतिबंध एवं कारण बताओ नोटिस जारी की गई। निरीक्षण टीम में अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री एल.के.नाग, सहायक संचालक कृषि श्री नरसिंह ध्रुव एवं श्री हरीष कुमार नेताम, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री नवलू राम नेताम, अनिमेष गावड़े,  राजकुमार सिन्हा,  संदीप जैन, कृषि विकास अधिकारी  ईश्वरचंद्र देवांगन द्वारा संयुक्त रूप से विक्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया। कृषि विभाग ने सभी विक्रेताओं को उर्वरक (नियंत्रण) आदेष, बीज अधिनियम, कीटनाषी अधिनियम एवं लागू नियमों का पूर्णतः पालन करने कहा है। नियमों के उल्लंघन के स्थिति में संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। विभाग द्वारा किसानों से अपील की गई है, कि वे कृषि आदान केवल अधिकृत एवं लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही खरीदे, खरीद के समय पक्का बिल अवश्य प्राप्त करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की जानकारी तत्काल कृषि विभाग को दिया जावे। 

  ————————

✍️0.6 सोलह लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

—कलेक्टर  निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा सर्प काटने, तालाब एवं डबरी में डूबने से मृत्यु होने के चार प्रकरणों में मृतकों के निकटतम आश्रितों के लिए चार-चार लाख रूपए की मान से 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई हैं। बांदे तहसील के शांति नगर निवासी 71 वर्षीय सुधीर सरकार की सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी श्रीमती सेफाली सरकार के लिए चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार पखांजूर तहसील के ग्राम पी.व्ही. 46 निवासी 25 वर्षीय प्रहलाद समद्दार की तालाब में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम आश्रित बिरेन्द्र समद्दार और उर्मिला समद्दार के लिए चार लाख रूपए, ग्राम पी.व्ही. 41 पुरूषोत्तम नगर निवासी 41 वर्षीय खगेन घोष की तालाब में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में पत्नी श्रीमती अनिता घोष के लिए चार लाख रूपए तथा बांदे तहसील के ग्राम मरोड़ा की 08 वर्षीय अन्नु तोप्पा की सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके माता-पिता सोमनाथ तोप्पा और श्रीमती जुंपा बाई तोप्पा के लिए चार लाख रूपए की सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार के माध्यम से हितग्राही के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा।  

————————

✍️07. नवनिर्मित तहसील भवन सरोना एव मावा मोदोल लाईब्रेरी का कल 10 जुलाई शनिवार को प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री के हाथों लोकार्पण।

  ————————

✍️08.महिला सुरक्षा के प्रति पुलिस की शून्य सहनशीलता नीति के तहत त्वरित कार्यवाही।महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा कांकेर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता। युवतियों को परेशान करने वाले आरोपी के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही। प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही कर आरोपी को भेजा गया जेल, क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस की प्रभावी पहल।

—पुलिस अधीक्षक  निखिल राखेचा के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री प्रतिभा लहरे के पर्यवेक्षण में महिला रक्षा टीम द्वारा जिले में लगातार पेट्रोलिंग एवं निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में 09 जुलाई 2026 को नियमित पेट्रोलिंग के दौरान महिला हेल्पलाइन पर सूचना प्राप्त हुई कि एक अज्ञात व्यक्ति मोबाइल पर लगातार कॉल कर युवती से अश्लील बातें कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है।सूचना मिलते ही महिला रक्षा टीम तत्काल मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी का नया बस स्टैंड क्षेत्र में पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ एवं शिकायत के आधार पर आरोपी द्वारा युवती को लगातार परेशान कर सार्वजनिक शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास किया जाना पाया गया।महिला सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आरोपी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 170, 126(2) एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इसके बाद आरोपी को माननीय कार्यपालन मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए गए।

    ————————

✍️09.मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा: 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ।  कांकेर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 01 आरोपी को गिरफ्तार किया।चोरी की गई होंडा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 AM 5697 बरामद।

  — पुलिस जानकारी के अनुसार संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि- पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर   निखिल अशोक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)   मोहम्मद मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण का त्वरित खुलासा किया।दिनांक 09 जुलाई 2026 को प्रार्थी मो. आशिफ निवासी राजापारा, कांकेर ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने मित्र के साथ अपनी होंडा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 AM 5697 से पुराना बस स्टैंड स्थित ताज होटल भोजन करने गया था। होटल के सामने मोटरसाइकिल खड़ी कर अंदर चला गया। भोजन कर वापस आने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी वाहन नहीं मिलने पर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 233/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर तलाश करते हुए शासकीय शराब दुकान पंडरीपानी के पास से आरोपी महेश दुग्गा को चोरी की मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया।आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल जप्त की गई तथा न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

 ———————–

✍️10.कांकेर पुलिस की कार्रवाई, सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 04 आरोपी गिरफ्तार।52 पत्ती ताश, ₹3,900 नगद एवं जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जब्त।जुआ, सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर कांकेर पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई जारी।

—मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर   निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  योगेश कुमार साहू के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी कांकेर श्री मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में थाना कांकेर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सुभाष वार्ड स्थित चिकन मार्केट के पास कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश के माध्यम से रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।सूचना पर थाना प्रभारी के निर्देशन में प्रधान आरक्षक गीतेश्वर कुलदीप के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी गई।पुलिस को देखकर कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जबकि 04 आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल 3,900 नगद, 52 पत्ती ताश एवं पुराना अखबार बरामद किया गया।

 ————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

 ————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏

————————

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 09 जुलाई 2026 गुरूवार

 ———————– कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 09  जुलाई  2026 गुरूवार ✍️मनोज जायसवाल  ———————– 01. ‘दीदी के गोठ’ के विशेष प्रसारण में महिलाओं ने साझा किया आत्मनिर्भर बनने…

आज की टॉप 10 खबर 08 जुलाई 2026 बुधवार

 ———————– कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 08 जुलाई  2026 बुधवार ✍️मनोज जायसवाल  ———————– 01.भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी का जन्म दिवस चारामा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *