आज की टॉप 10 खबर 10 जून 2026 बुधवार

———————–

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
10 जून  2026 बुधवार

✍️मनोज जायसवाल

 ———————–

01.नगरपालिका के वार्डों में नालियों की कराई जा रही नियमित सफाई

— नगरपालिका परिषद के विभिन्न वार्डों में सफाई संबंधी प्राप्त शिकायत पर कार्यवाही करते हुए नालियों की नियमित रूप से सफाई का कार्य किया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी कांकेर   पवन कुमार मेरिया ने बताया कि एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर को प्राथमिकता से संज्ञान में लेते हुए नगर के लगभग 18 वार्डों में स्थित नालियों की सफाई करा दी गई है तथा शेष वार्डों में एक सप्ताह के भीतर सफाई का कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मानसून के पूर्व सभी बड़ी नालियों एवं जलभराव को दृष्टिगत रखते हुए सफाई एवं अन्य आवश्यक कार्य किये जा रहे हैं। साथ ही शासन से प्राप्त निर्देशानुसार स्वच्छता पखवाड़ा चलाकर भी वार्डों में एवं सार्वजनिक स्थलों में सफाई कार्य कराया जाता है।

  ———————-

02.नगरपालिका में 12 जून से स्वनिधि महोत्सव एवं लोक कल्याण मेला का आयोजन

— प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 01 से 30 जून तक देशभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर पालिका परिषद कांकेर द्वारा शहरी पथ विक्रेताओं, गरीबों एवं असंगठित श्रमिकों के लिए स्वनिधि महोत्सव एवं लोक कल्याण मेला आयोजित किया जाएगा।नगरपालिका कांकेर के सीएमओ   पवन कुमार मेरिया ने बताया कि अभियान का उद्देश्य पथ विक्रेताओं को वित्तीय समावेश, डिजिटल सशक्तिकरण तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को बिना गारंटी के प्रथम चरण में 15 हजार रुपये, द्वितीय चरण में 25 हजार रुपये तथा तृतीय चरण में 50 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा तथा समय पर ऋण चुकाने पर ब्याज सब्सिडी का लाभ भी मिलेगा।उन्होंने बताया कि स्वनिधि महोत्सव का आयोजन 12 जून को पुराना कम्युनिटी हॉल कांकेर में प्रातः 10.30 बजे से किया जाएगा। इसके अलावा लोक कल्याण मेला शिविरों का आयोजन 16 जून को न्यू कम्युनिटी हॉल, 19 जून को नगरपालिका परिषद के सभाकक्ष तथा 23 जून को पुराना कम्युनिटी हॉल कांकेर में किया जाएगा। सभी शिविरों का समय प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 02 बजे तक निर्धारित किया गया है।अभियान के समापन पर 24 जून को नगरपालिका परिषद सभाकक्ष में प्रातः 11 से दोपहर 2 बजे तक पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। शिविरों में हितग्राहियों को बिना गारंटी ऋण, डिजिटल भुगतान पर प्रतिमाह 100 रुपये तक कैशबैक तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने की सुविधा प्रदान की जाएगी।मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने सभी ठेला, खोमचा, रेहड़ी एवं फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले विक्रेताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों में आयोजित होने वाले शिविरों में पहुंचकर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ उठाएं और अपने व्यापार को आगे बढ़ाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्राप्त करें।

 ———————

03.प्रैक्टिसिंग प्राथमिक शाला के सौ वर्ष पूरे होने पर मनाया जाएगा शताब्दी वर्ष समारोह।  लेक्टर के निर्देशन में 01 जुलाई को आयोजित होगा शाला प्रवेश उत्सव। 

—जिला मुख्यालय कांकेर स्थित ऐतिहासिक प्राथमिक शाला प्रैक्टिसिंग कांकेर के 100 साल पूर्ण होने के अवसर पर शताब्दी वर्ष समारोह मनाया जाएगा। इसके लिए भव्य रूप से मनाने की तैयारियां स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रारंभ कर दी गई हैं। कलेक्टर   निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में इस विशेष आयोजन की तैयारियों को गति देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में आज हाईस्कूल प्रैक्टिसिंग मांझापारा कांकेर में बैठक लेकर शाला के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों, शाला प्रवेश उत्सव, शैक्षणिक गतिविधियों तथा अन्य आयोजनों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि शताब्दी वर्ष समारोह को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने के लिए विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों को आमंत्रित कर उनका सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही विद्यालय की गौरवशाली यात्रा, उपलब्धियों और शिक्षा के क्षेत्र में उसके योगदान को प्रदर्शित करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शताब्दी वर्ष के दौरान सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों की श्रृंखला भी संचालित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि आगामी 01 जुलाई को विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव के साथ-साथ प्राथमिक शाला प्रैक्टिसिंग कांकेर के 100 वर्ष पूर्ण होने का शताब्दी समारोह विशेष रूप से मनाया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर शिक्षा विभाग, शिक्षक समुदाय, पूर्व छात्र, अभिभावक एवं क्षेत्रवासियों में उत्साह का वातावरण है। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी, संकुल प्राचार्य, संकुल समन्वयक, प्रधान पाठक एवं विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।

 ————————

04. दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय कोदाभाट में कक्षा 12वीं तक प्रवेश प्रारंभ।

—जिले की मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर माध्यमिक शिक्षा मंडल की टॉप-10 सूची में दसवां स्थान हासिल करने पर राज्य शासन की ओर से विशेष प्रोत्साहन दिया गया। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्रा को मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत 01 लाख रुपये तथा दोपहिया वाहन (स्कूटी) अनुदान के लिए 01 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि जिले के चारामा विकासखण्ड के ग्राम कानापोड़ निवासी छात्रा महेश्वरी कोर्राम की माता श्रीमती अनिता कोर्राम श्रमिक हैं तथा श्रम विभाग के अंतर्गत भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिक है। इसी पात्रता के आधार पर श्रम विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत यह सहायता राशि स्वीकृत की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन श्रमायुक्त, मंडल के सचिव तथा श्रम विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेजिले में संचालित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विशेष विद्यालय, छात्रावास कोदाभाट कांकेर में कक्षा पहली से बारहवीं तक के दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ बच्चों (बालक) का प्रवेश प्रारंभ हो चुका है। इच्छुक पालक, अभिभावक अपने पुत्र, पाल्य को कार्यालयीन दिवस में सरोना रोड ग्राम कोदाभाट स्थित संस्था में उपस्थित होकर दाखिला करा सकते हैं। संस्था एवं छात्रावास में शासन द्वारा अध्ययन, भोजन, आवास, वस्त्र इत्यादि निःशुल्क प्रदाय किया जाता है। विद्यालय में प्रवेश के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट फोटो साथ लाना अनिवार्य है। प्रवेश के संबंध में अधिक जानकारी के लिए संस्था से संपर्क किया जा सकता है।

  ————————

05. प्रयास विद्यालय में प्राक्चयन परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर जारी

— मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं (सत्र 2026-27) में प्रवेश हेतु आयोजित प्राक्चयन परीक्षा का मॉडल आंसर जारी किया गया था, जिसमें संशोधन किया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि यह परीक्षा 10 मई 2026 (रविवार) को आयोजित की गई थी और 20 मई को मॉडल आंसर जारी किया गया था। निर्धारित तिथि तक प्राप्त दावा-आपत्ति के निराकरण पश्चात प्राक्चयन परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/ पर अवलोकनार्थ अपलोड कर दिया गया है।

 ————————

06.पूर्व नगरपालिकाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर की अंतिम यात्रा मे आज जन सैलाब उमड पडा। नगर की अमूमन व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। अपने नेता लो लोगों ने अश्रुपुर्ण श्रद्वांजलि अर्पित की।  

  ————————

07. उजियारा अभियान का असर: कांकेर में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS, आबकारी और जुआ एक्ट में व्यापक कार्यवाही। कांकेर पुलिस का सख्त एक्शन: 1.270 किलो मादक पदार्थ व 221.590 लीटर अवैध शराब जप्त एवं जुआ/सट्टा एक्ट के 01 प्रकरण में 07 आरोपी पर कार्यवाही। ‘‘मोर मितान-कांकेर पुलिस’’ अभियान के तहत 105 कार्यक्रम आयोजित लगभग 2630 लोगों को साइबर, यातायात व सामाजिक अपराधों के प्रति किया गया जागरूक ।  

—कांकेर में पुलिस अधीक्षक  निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में माह मई 2026 के दौरान विभिन्न अभियानो के तहत कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा आम नागरिकों में सुरक्षा एवं जागरूकता की भावना को बढ़ाने के उद्देश्य से समस्त थाना-चौकी एवं विभिन्न इकाइयों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही गई ।गंभीर अपराध माह मई में कुल 19 प्रकरण दर्ज किए गए जिसमें 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई। NDPS एक्ट के तहत नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार कार्यवाही करते हुए कुल 02 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्यवाही के दौरान कुल 1.270 किलोग्राम मादक पदार्थ जप्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹ 63250/- है।आबकारी अधिनियम के तहत 50 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए 51 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 221.590 लीटर अवैध शराब जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹ 61330 है। अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर नियंत्रण हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है।सट्टा/जुआ एक्ट के तहत 01 प्रकरण में कार्यवाही करते हुए 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान कुल ₹ 2,25,000 की नगदी जब्त की गई इस तरह सट्टा संचालन में लिप्त व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्यवाही जारी है।कोटपा अधिनियम के तहत कुल 56 प्रकरण में ₹11200/- की चालानी राशि जब्त कर सार्वजनिक स्थानों पर अव्यवस्था फैलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गईं।क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा ‘‘प्रिवेंटिव पुलिसिंग’’ के तहत विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान आसामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसते हुए 01 जिला बदर कार्यवाही, 02 निगरानी बदमाश और 02 गुंडा बदमाश की नई फाइलें खोली गई।क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु धारा 170 बीएनएसएस मे 24 प्रकरण 30 आरोपी एवं धारा 126, 135 (3) बीएनएसएस में 110 प्रकरण 264 आरोपी के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया।न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए लंबे समय से फरार चल रहे कुल 46 स्थायी वारंटियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई। यह कार्यवाही न केवल अपराधियों में भय पैदा करेगी, बल्कि आम जनता में सुरक्षा के प्रति विश्वास भी सुदृढ़ करेगी।जिला पुलिस द्वारा विशेष पुलिस टीम गठित कर चोरी के 16 प्रकरणों में अंतर्राज्यीय गिरोह को दिगर राज्य उड़ीसा जाकर 32.60 लाख रूपये से अधिक की सम्पति, वाहन बरामद एवं फरार 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

 ————————

08. प्रथम प्री मानसुनी बारिश  पर  चारामा विकासखंड के टांहकापार सब स्टेशन के  अनेक ग्रामों में अंधेरा। बडे क्षेत्र होने के बावजूद स्टाफ की कमी का दंश  भोग रहे क्षेत्रवासी। लोग आक्रोश में। लगता है‚आज की रात्रि  जागरण में बीतेगी। पर गावों तक भालुओं की आमद से डरे सहमे होते हैं ग्रामीण। जरा सी बारिश के चलते फाल्ट की समस्या से जुझते हैं‚लोग। बिजली की आवाजाही जारी। खबर लिखे जाने तक चारामा  एवं विकासखंड के गावों में बारिश थम गई है‚ इधर बिजली भी कई जगह बहाल किया जा चुका है। वातावण में हवा चलने से नमी स्पष्टया महसूस की जा रही है। फाल्ट का परिणाम लोग इस कदर भोग रहे हैं‚कि नियमित  बिजली सप्लाई नहीं  हो रही है‚जिसके चलते  यदि बिजली कुछ  मिनट के लिए बहाल भी हो रही तो फिर बंद हो जा रहा है।

  ————————

09. देश के 10 राज्यों का भ्रमण करते हुए कांकेर जिले के बाद ग्राम भिरौद पहुंचने पर महादेव कालेश्वर मंदिर में भव्य स्वागत किया गया‚जिसमें पंचायत जनप्रतिनिधी एवं ग्रामीणों ने उनके साथ अनुभव भी साझा किया।

———————–

10.आम की भरपुर आवक ने इसे आम बना दिया। फिर भी सडकों के किनारे अच्छी दरों पर बिक रहे हैं, आम।

 ————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

 ————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏

————————

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 11 जून 2026 गुरूवार

 ———————– संपादकीय ”सुप्रभातम के ”प्रेम” में मेरा भी अस्तित्व” -चिड़ियों की ‘कलरव’ के बीच ‘कोकिल’ आवाजों में सुर्योदय पूर्व ईश को जगाने सुप्रभातम की बेला जहां इति सुप्रभातम् के अंतिम…

आज की टॉप 10 खबर 09 जून 2026 मंगलवार

———————– कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 09 जून  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ———————– 01.पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति कांकेर पुलिस की संवेदनशील पहल। चौकी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *