———————–
संपादकीय-
‘हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्व अभिनेत्री रही “नुतन”

4 जुन को जन्मदिवस पर सादर……….
—नूतन समर्थ बहल जी हिन्दी सिनेमा भारतीय कला जगत में दशक की सबसे प्रसिद्व अभिनेत्री रही है। आपका जन्म 4 जून 1936 को मुंबई में हुआ था। माता का नाम श्रीमती शोभना समर्थ और पिता का नाम कुमारसेन समर्थ था। बाल कलाकार के रूप में आपने ‘नल दमयंती’ से अपने सिने कैरियर की शुरूआत की।जाता, बंदिनी, मैं तुलसी तेरे आंगन की, सीमा, सरस्वती चंद्र आदि आपकी प्रमुख फिल्में हैं। फ़िल्म ‘कर्मा’ में नूतन ने अभिनय दिलीप कुमार के साथ काम किया।भारत सरकार द्वारा 1974 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया। 21 फ़रवरी, 1991 को नुतन जी ने कला जगत सहित इस दुनिया से अलविदा कह दी। नुतन जी की फिल्में आज भी लोग उसी गंभीरता से देखते हैं और जन्म दिवस पर हमेशा कला प्रेमियों को याद आती हैं।
✍️मनोज जायसवाल
———————–
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
04 जून 2026 गुरूवार
✍️मनोज जायसवाल
———————–
01. अंदकुरी गांड़ा समाज,सामाजिक भवन धनेसरा का कांकेर विधायक आशा राम नेताम के हाथों लोकार्पण।

चित्र-कांकेर विधायक आशा राम नेताम धनेसरा(नरहरपुर) में अंदकुरी सामाजिक भवन लोकार्पण पर फीता काटते हुए।
— आज क्षेत्र के ग्राम धनेसरा में अंदकुरी गांडा समाज के सामाजिक भवन का लोकार्पण कांकेर विधायक आशा राम नेताम के हाथों सम्पन्न हुआ। उन्होंने इस मौके पर कहा कि- यह भवन सामाजिक गतिविधियों, सामुदायिक बैठकों एवं विभिन्न जनहितकारी पहलों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में कार्य करेगा तथा समाज के लोगों को एक सशक्त स्थान प्रदान करेगा।इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर के साथ ही,भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष संजू गोपाल साहू उपस्थित रहे। आयोजन में समाज के सामाजिकजनों, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों से भेंट करते हुए क्षेत्र के विकास तथा सामाजिक सहभागिता एवं समरसता जैसे विषयों पर चर्चा की।
———————–
02. सायकल रैली का आयोजन 07 जून को ।
— ‘विश्व सायकल दिवस’ के अवसर पर फिट इंडिया मूवमेंट अंतर्गत 07 जून को प्रातः 07 बजे से शासकीय पीएमश्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरदेव के खेल मैदान में जिला स्तरीय सायकल रैली का आयोजन किया जाएगा। इस सायकल रैली में जिले के गणमान्य नागरिको, आम जनता, मीडिया प्रतिनिधि, खेल संघो के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों, एनसीसी, स्काउट गाईड एवं अधिकारी-कर्मचारी सहित छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं।जिला खेल अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार सायकल रैली का आयोजन शासकीय पीएमश्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरदेव के प्रांगण से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग ऊपर-नीचे रोड, गिल्ली चौक, पुराना बस स्टैण्ड से होते हुए नया बस स्टैण्ड डोम में समापन होगी। उक्त सायकल रैली में सम्मिलित होने के लिए विद्यालय एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं, एनसीसी कैडेट, स्काउट गाईड कैडेट एवं एनएसएस को प्रातः 07 बजे के पूर्व उपस्थित होने कहा गया है।
———————
03.ईच्छापुर में भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित।

—आज जिला मुख्यालय कांकेर से सटे ग्राम ईच्छापुर में भारतीय जनता पार्टी कांकेर ग्रामीण मंडल की संगठनात्मक मासिक बैठक का आयोजन हुआ।,जहां कांकेर विधायक आशा राम नेताम,के साथ भाजपा के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा में सहभागिता कर संगठन की आगामी गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई है।
————————
04. रोजगार मेला का आयोजन 08 जून को
— जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोड़ेजुंगा कांकेर में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 08 जून को सुबह 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक किया जाएगा, जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 242 रिक्तियों के आधार पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि उक्त रोजगार मेला में सिक्युरिटी गार्ड के 100 पद, असिस्टेंट सुपरवाइजर के 20 पद, सिक्युरिटी सुपरवाइजर के 10, मार्केटिंग एक्सक्यूटिव के 08, इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन के 100, काउंसलर के 01 और टीचर के 03 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक आवेदक उक्त रोजगार मेला में उपस्थित होकर या ई-रोजगार के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन https://erojgar.cg.gov.in/ पर अपना सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसकी सूचना पृथक से फोन के माध्यम से आवेदक को दी जाएगी।
————————
05.उप-चुनाव चारामा में मोहित नायक एवं पखांजूर में रूखमणी उयके की जीत पर कांग्रेस ने राजीव भवन कांकेर में मनाया जश्न।

—आज नगर पंचायत उप चुनाव का परिणाम आया,जहां चारामा में वार्ड क्रमांक 13 महात्मा गांधी वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी मोहित नायक ने 85 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। मोहित नायक के जीत दर्ज होते ही कांग्रेस पार्टी में खुशी की लहर देखी गई।

भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी के साथ ही बसंत यादव, नरेंद्र यादव,हिरवेंद्र साहू, महेंद्र नायक एवं तमाम कांग्रेसियों ने जश्न मनाया। इसी तरह पखांजुर नगर पंचायत में रूखमणी उइके की जीत पर पार्टी में खुशियों का संचार हुआ।जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर ने सभी कार्यकर्ताओं को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
————————
06.झपटमारी की घटना का चंद घंटों में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार। झपटमारी की घटना में संलिप्त एक आरोपी को दुर्गुकोन्दल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया।आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की डिजायर कार बरामद।

-पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है किदिनांक 03.06.2026 को प्रार्थिया श्रीमती कुमारीबाई निवासी ग्राम घोटिया अपने खेत विक्रमगंज से कार्य कर घर लौट रही थीं। भानुप्रतापपुर-दुर्गुकोन्दल मुख्य मार्ग पर विक्रमगंज के समीप एक सफेद रंग की कार उनके पास आकर रुकी, जिसमें तीन युवक एवं एक युवती सवार थे।
कार से उतरे एक युवक ने बातचीत करने के बहाने प्रार्थिया के गले में पहनी हुई माला को सोने की माला समझकर झपट लिया तथा अपने साथियों के साथ कार में बैठकर मौके से फरार हो गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना दुर्गुकोन्दल में अपराध क्रमांक 15/2026 धारा 304 एवं 112(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर आकाश श्रीश्रीमाल एवं एसडीओपी भानुप्रतापपुर शेर बहादुर सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश की गई। जांच के दौरान आरोपी आशीष भट्टाचार्य रायपुर स्थित अपने निवास पर मिला। पूछताछ में आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया। पुलिस टीम मेंनिरीक्षक प्रहलाद यादव, सहायक उपनिरीक्षक महावीर प्रसाद मिश्रा, वीरेंद्र बुंदेला, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र गेंडरे, आरक्षक अवधराम नाग (थाना दुर्गुकोन्दल), पीएसआई फलितराम, सहायक उपनिरीक्षक सुष्मिता सिंह, सहायक उपनिरीक्षक प्रेम झां, प्रधान आरक्षक विजय कटकवार एवं आरक्षक टोमन साहू (थाना भानुप्रतापपुर) का विशेष योगदान रहा।
————————
07. कल 5 जून को जिले के अनेक संगठन पर्यावरण रैली में शामिल होंगे ।
—- कल 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शाम 6.30 बजे से पंचमुखी हनुमान मंदिर ऊपर नीचे रोड से पर्यावरण जगरूकता रैली निकाली जाएगी जिसमें पर्यावरण को बचाने पौधे लगाने जंगल को बचाने, पॉलीथीन का उपयोग न करने वाहन उपवास रखने आदि, आदि महत्वपूर्ण बातों के ऊपर रैली के समापन के बाद पुराना बस स्टेण्ड कांकेर में जगरूकता हेतु समाज प्रमुख, समाज सेवी एवं गणमान्य नागरीकों द्वारा अपने विचार रखे जायेंगे। साथ ही हमारे कांकेर नगर को कचरा मुक्त करने हमें बीमारियों से बचाने हमेशा सफाई में लगकर कांकेर शहर को स्वच्छ रखने वाले हमारे सफाई कर्मियों को सम्मानित भी किया जायेगा। इस रैली में शाम 6.30 बजे पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुँच कर एक जागरूक नागरिक महिला एवं पुरूष अपनी जागरूकता प्रदान करने का आग्रह किया गया है। उपरोक्त जानकारी कांकेर के जानेमाने समाजसेवी मोहन सेनापति ने दी है।
————————
08. हमर लक्ष्य’ और अभिनव पहल का कमाल, JEE एडवांस प्रिपरेटरी रैंक सूची में कांकेर के तीन विद्यार्थियों का चयन ।
– कांकेर जिले में शिक्षा के क्षेत्र में संचालित नवाचारों, प्रशासनिक प्रतिबद्धता और विद्यार्थियों की मेहनत का सकारात्मक परिणाम लगातार सामने आ रहा है। एक ओर जिला प्रशासन JEE Main एवं JEE Advanced परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को JoSAA काउंसलिंग से जोड़कर उन्हें IIT, NIT, IIIT एवं अन्य राष्ट्रीय तकनीकी संस्थानों में प्रवेश दिलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहा है, वहीं दूसरी ओर जिले के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने JEE एडवांस 2026 की प्रिपरेटरी रैंक सूची में स्थान बनाकर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।
जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर तथा जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी के निर्देशन में जिला शिक्षा विभाग ने जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय हाई स्कूल तथा हायर सेकेंडरी विद्यालयों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद एवं जिला मिशन समन्वयक नवनीत पटेल के मार्गदर्शन में विद्यालयों को JEE Main एवं JEE Advanced परीक्षा में सम्मिलित हुए विद्यार्थियों की जानकारी का परीक्षण कर उनसे तथा उनके पालकों से तत्काल संपर्क स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।
————————
09.आज विधायक कार्यालय ‘हमर अंगना में’ विधायक निज सहायक टिकेश नेताम से सौजन्य भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए कांकेर विधायक आशा राम नेताम ने दी। इस अवसर पर उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपनी समस्या को लेकर आने वाले कई लोग शामिल हुए।

———————–
10.छत्तीसगढ शासन के उप-मुख्यमंत्री अरूण साव का कल कांकेर नगर आगमन।वे कल कोटतरा में सुशासन शिविर में भाग लेंगे। विभीन्न निर्माण कार्यों का भुमिपूजन करेंगे। इसके साथ ही इस दौरे में ही कांकेर नगर में निर्माणाधीन विभीन्न विकास कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे। अपरान्ह 3. बजे कोण्डागांव बस्तर के लिए प्रस्थान करेंगे।
————————
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
————————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
————————






