रूपनारायण सिन्हा
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व प्रचारक एवं छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष डंडसेना कलार समाज छत्तीसगढ के गौरव रूपनारायण सिन्हा की आकस्मिक निधन से पूरा छत्तीसगढ हतप्रभ है।नमन..सादर श्रद्वांजलि….

———————–
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
26 मई 2026 मंगलवार
✍️मनोज जायसवाल
———————–
01.ग्राम पंचायत सचिव के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 09 जून तक आवेदन आमंत्रित।
–जिला पंचायत कांकेर द्वारा जिले के ग्राम पंचायतों में सचिव (पंचायत कर्मी) के 27 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 09 जून सायं 5.30 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार आवेदन हेतु आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हायर सेकण्डरी (10+2) बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण एवं शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा होना आवश्यक है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिला पंचायत कांकेर सहित जिले के जनपद पंचायतों के सूचना पटल पर तथा कांकेर जिले के वेबसाइट www.kanker.gov.in पर भी अवलोकन किया जा सकता है। आवेदन पत्र केवल पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
———————–
02. जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन
— जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जिला मुख्यालय कांकेर में 04 मई से 25 मई तक जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन पीएमश्री शासकीय नरहरदेव खेल मैदान कांकेर में नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष अरुण कौशिक के मुख्य अतिथि एवं उपाध्यक्ष श्री उत्तम यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद सलीम मेमन, जिला ओलंपिक संघ कांकेर से अनुपम जोफर एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. लोकेश देव उपस्थित थे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरूण कौशिक ने जिला प्रशासन के इस कार्य को सराहनीय बताते हुये कहा कि 21 दिवसीय खेल प्रशिक्षण में जो सिखाया गया, उसे अपने जीवन में आत्मसात करते हुये अपने माता-पिता, शिक्षक एवं जिला व राज्य का नाम रोशन करें। उन्हांेने सभी खिलाड़ियों की उज्जवल भविष्य की कामना की। अतिथियों के करकमलों खिलाड़ियों को टी-शर्ट एवं प्रमाण-पत्र प्रदाय किया गया। जिला प्रशासन एवं खेल युवा कल्याण विभाग की ओर से अतिथियों को स्मृत्ति चिन्ह भेंट किया गया।जिला खेल अधिकारी दिनेश कवाची ने बताया कि ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य खिलाड़ियों को विभिन्न खेल गतिविधियों से जोड़कर उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिता के लिए तैयार करना था। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में फुटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, हैण्डबॉल, कराते, खो-खो, वॉलीबॉल, एवं क्रिकेट खेलों को शामिल किया गया, जिसमें 170 पंजीकृत प्रतिभागियों को पीएमश्री शासकीय नरहरदेव खेल मैदान कांकेर एवं जिला खेल परिसर सिंगारभाट कांकेर में प्रशिक्षण दिया गया। मंच संचालन शिक्षक कुश्लानंद गजबल्ला द्वारा किया गया।
———————
03. ‘ ईद-उल-जुहा (बकरीद)’ का अवकाश अब 28 मई को।
— राज्य शासन द्वारा ‘ईद-उल-जुहा (बकरीद)’ के लिए पूर्व में घोषित अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुए अब 28 मई दिन गुरुवार को सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में जारी आदेशानुसार बकरीद के लिए 27 मई दिन बुधवार को अवकाश घोषित किया गया था, जिसमें संशोधन किया गया है।
————————
04. अन्धे कत्ल के प्रकरण में हल्बा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।पुलिस ने आठ माह बाद सरपंच सहित चार आरोपियों को किया गिरफ्तार ।गांव का सरपंच निकला मास्टर माइंड ,जमीन खरीदी बिक्री में किये गबन राशि का उजागर होने की आशंका पर जहर देकर योजना बनाकर करायी हत्या ।

— पुलिस जानकारी के अनुसार संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 28.07.2025 को ग्राम डुमरपानी के मिलन पटेल उम्र 75 वर्ष द्वारा जहर सेवन किये जाने से स्वास्थ्य खराब होने पर नरहरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां ईलाज के दौरान दिनांक 29.07.2025 को मिलन पटेल की मृत्यु हो गयी जिस पर गर्ग कर्मांक 63/2025 थारा 194 बीएनएसएस कायम कर जांच में लिया गया। जांच के दौरान मृतक की पुत्री जागेश्वरी पटेल व गवाहों द्वारा शुरू से ही वतन पटेल के ऊपर शंका जाहिर किया जा रहा था। जिस आधार पर वतन पटेल को तलब कर कड़ाई से पूछताछ करने पर मिलन पटेल को शराब में जहर घोलकर पिलाना स्वीकार किया। जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों की दी गयी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए निखिल राखेचा (भापुसे.) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, योगेश साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर के मार्गदर्शन में, अविनाश ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक (डीआरजी) के पर्यवेक्षण में चौकी हत्वा थाना नरहरपुर प्रकरण में तत्काल अपराध घटित होना पाये जाने पर अपराध क्रमांक 104/2026 धारा 103 (1), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और विशेष टीम गठित की जाकर कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया मिलने पर आरोपी वतन पटेल से विस्तृत पूछताछ करने पर अन्य आरोपी सोनाराम सिन्हा, बिहारी लाल शोरी एवं सरपंच कंशराम नेताम द्वारा मिलकर षडयंत्र कर मिलन पटेल को जहर देना बताने पर सभी आरोपियों को पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया और पुलिस अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि, मृतक मिलन पटेल के द्वारा अप्रैल माह में अपने जमीन की बिकी 16 लाख 50 हजार रूपये में की गई थी, जिसमें सरपंच कंशराम नेताम, सोना राम सिन्हा व बिहारी लाल शोरी भी साक्षी एवं सहयोगी के रूप में गये थे और जमीन विकी से मिली रकम में इनके द्वारा हेर फेर किया गया था। खरीदी बिक्री की वास्तविक राशि मृतक मिलन पटेल और उनके परिजनों से छुपाया गया एवं केता द्वारा प्रदाय चेक भी सरपंच कंशराम नेताम ने अपने कब्जे में रखा हुआ था, जिसे शिकायत होने पर मृतक की पुत्री को दिया गया। जमीन बिक्री की जानकारी मृतक की बेटी को मिलने पर गांव में शिकायत करने व मीटिंग रखवाने पर सरपंच के द्वारा हेर फेर का उजागर न हो जाये इसलिए सरपंच कंशराम नेताम द्वारा दिनांक 27.07.2025 को बिहारी लाल व सोना राम को अपने घर बुलाकर 10000.00 रू., दो पौवा शराब व जहर की डिब्बी दी और वतन पटेल को देकर मिलन पटेल को पिलाकर मार दो कहा, तब सोना राम व बिहारी लाल, वतन पटेल से मिलकर शराब व जहर देकर मिलन पटेल को जान से मारने के लिए बोले वतन पटेल के द्वारा मना करने पर 10000.00 रु. देकर उसके मरने पर जमीन विक्री से और पैसा मिलेगा उसमें से और पैसा देगें बोले, जिस पर वतन पटेल मानकर 10000.00 रू., शराब व जहर की डिब्बी लेकर मिलन पटेल के घर गया और मिलन पटेल को एक स्टील गिलास में शराब के साथ जहर घोलकर पिला दिया जिससे मिलन पटेल स्वास्थ्य खराब हो गया और दिनांक 29.07.2025 को मिलन पटेल की मृत्यु हो गयी। आरोपी सरपंच कंशराम नेताम, सोना राम सिन्हा, बिहारी लाल शोरी व वतन पटेल द्वारा मिलकर षड़यंत्र कर शराब में जहर पिलाकर मिलन पटेल की हत्या करने का अपराध घटित करना पाये जाने पर विधिवत् दिनांक 26.05. 2026 को आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया। प्रकरण में विवेचना जारी है।
————————
05. कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में संयुक्त सुरक्षा बलों की कार्यवाही।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान को लगातार प्रभावी रूप से संचालित करते हुए अलग-अलग क्षेत्रों से नक्सल डम्प सामग्री, हथियार एवं विस्फोटक बरामद।जिला पुलिस, डीआरजी, बीएसएफ एवं बीडीएस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता के साथ सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी।।
— पुलिस जानकारी के अनुसार संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सुन्दरराज पी. (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज के निर्देशन में , दीपक तिवारी, डीआईजी बीएसएफ भानुप्रतापपुर,श्री निखिल राखेचा, पुलिस अधीक्षक कांकेर एवं श्री रणधीर सिंह गिल, सेनानी 40वीं वाहिनी बीएसएफ कोयलीबेड़ा के मार्गदर्शन में जिले के सीमावर्ती संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान संचालित किया जा रहा है।इसी क्रम में जिला पुलिस, डीआरजी, बीएसएफ एवं बीडीएस टीम के संयुक्त बल द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में संचालित अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
————————
06.
————————
07.
—
————————
08.
————————
09.
———————–
10.
————————
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
————————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
————————






