———————–
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
23 मई 2026 शनिवार
✍️मनोज जायसवाल
———————–
01.लखनपुरी अस्पताल के सामने आग, बिजली के झुलते तारों पर शार्ट सर्किट से हुई घटना।

— आज अपरान्ह तकरीबन 1.30 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुरी के सामने विशाल कंटीले बांस के झुरमुटनुमा पेंडों के ऊपर से अस्पताल को सप्लाई की जाने वाली तार के आपस में शार्ट हो जाने के चलते चिंगारी से आग भडक उठी। किसी तरह पास पडी गार्डन पाईप की पानी से आग बुझाने का प्रयास किया गया पर कुछ फर्क नहीं पडा। समुचे अस्पताल कर्मी स्टाफ इस घटना से सहम गए। ”नेक्सट जेन” सीजी डायल 112(ईआरएसएस 2.0) को काल कर घटना की जानकारी दी। लेकिन कोई स्टाफ तत्काल मौके पर नहीं पहूंचा।
विद्युत सब स्टेशन लखनपुरी,थाना चारामा को भी इस प्रतिनिधी द्वारा सुचना दी गई। कांकेर से फायर बिग्रेड की वाहन जरूर पहूंची पर लेट हो चुकी थी। तत्काल जल रही आग को बुझाया गया।
अस्पताल के सामने प्रवेश मार्ग पर आने वाले इस कंटीले बांस के वो वृक्ष जो लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ था। इसे हटाने के लिए कई बार ग्राम पंचायत एवं शासन प्रशासन से अस्पताल प्रशासन द्वारा गुहार लगाई जाती रही पर नहीं हटाया जा सका। यहां से हमेशा जहरीले सांप,बिच्छु अस्पताल परिसर में घुमते थे,जिससे हमेशा डर बना रहता था। अब यही बांस का वृक्ष पूरी तरह जल गया। आगजनी से सडक के बीचों बीच आने वाला विद्युत पोल भी गिर गया। इस घटना में अस्पताल की विद्युत व्यवस्था बंद हो गई। अस्पताल को सप्लाई होने वाला सर्विस वायर भी गिर कर जल गया। अब विद्युत पोल सडक के किनारे लगाया जाना ही उचित होगा,क्योंकि चार पहिया वाहन अभी तक अस्पताल तक पहूंचने के लिए लोगों को परशानियों का सामना करना पड रहा था। इतनी बडी आगजनी की घटना जो यदि आसपास फैलती तो बडी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। अस्पताल के पीछे फारेस्ट डिपो है,जहां भी बांस एवं लकडियां रखी हुई है। आज बाजार दिवस होने से इस घटना की चर्चा होती रही कि आगजनी पर तत्काल काबू पाने के लिए तंत्र की स्फुर्ति दिखायी नहीं दी।
———————–
02. कांकेर पुलिस द्वारा सेंट माइकल स्कूल में साइबर जागरूकता एवं महिला सुरक्षा संबंधी विशेष कार्यक्रम आयोजित।एनसीसी के लगभग 500 छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, मोबाइल के सुरक्षित उपयोग एवं आपातकालीन सेवाओं की दी गई जानकारी।

— पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन में एवं उप पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर के नेतृत्व में सेंट माइकल स्कूल, कांकेर में विशेष साइबर जागरूकता एवं महिला सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साइबर प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू, साइबर टीम एवं महिला रक्षा टीम की उपस्थिति में एनसीसी के लगभग 500 छात्र-छात्राओं को विभिन्न सामाजिक, कानूनी एवं साइबर सुरक्षा विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, फेक आईडी, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड एवं लोन ऐप फ्रॉड जैसे मामलों से सतर्क रहने हेतु जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, किसी से ओटीपी, बैंकिंग जानकारी अथवा व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें तथा सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी एवं जिम्मेदारीपूर्वक करें।

छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं अध्ययन कार्यों में मोबाइल फोन के सकारात्मक एवं सुरक्षित उपयोग के संबंध में भी जानकारी दी गई। उन्हें समझाइश दी गई कि मोबाइल एवं इंटरनेट का उपयोग केवल मनोरंजन तक सीमित न रखकर शिक्षा, सामान्य ज्ञान, तकनीकी जानकारी एवं करियर निर्माण के लिए भी किया जा सकता है।
वीडियो—स्कूली बच्चों के सामने सांस्कृतिक प्रस्तुति देती।
महिला रक्षा टीम द्वारा छात्राओं एवं विद्यार्थियों को “अभिव्यक्ति ऐप” के उपयोग, महिला सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं कानून संबंधी अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की प्रताड़ना, उत्पीड़न अथवा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल अपने परिजनों, शिक्षकों अथवा पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को अनुशासन, सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्यों एवं जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए साइबर सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों द्वारा सरल एवं व्यवहारिक तरीके से समाधान किया गया। कार्यक्रम में महिला रक्षा टीम प्रभारी ASI शशिकला साहू ,आरक्षक पर्वत पोया,विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, एनसीसी अधिकारी उपस्थित रहे।
———————
03. कोयलीबेड़ा बाजार में तेंदूपत्ता से भरे ट्रक में लगी आग पर स्थानीय पुलिस एवं बीएसएफ की त्वरित कार्यवाही।40वीं वाहिनी बीएसएफ के जवानों एवं स्थानीय पुलिस की सजगता से टला बड़ा अग्निकांड।बाजार क्षेत्र के मकान, दुकान एवं सार्वजनिक संपत्तियों को सुरक्षित बचाते हुए स्थानीय पुलिस, BSF टीम एवं फायर स्टेशन अंतागढ़ के संयुक्त प्रयास से आग पर सफलतापूर्वक नियंत्रण पाया गया।

—गत 22 मई 2026 को लगभग 11:00 बजे थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र अंतर्गत कोयलीबेड़ा बाजार में तेंदूपत्ता से भरे एक ट्रक क्रमांक CG 21 J 7755 में अचानक आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। प्रारंभिक जानकारी अनुसार वाहन ऊपर से गुजर रहे विद्युत तारों के संपर्क में आने से शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके कारण वाहन में आग लग गई। सूचना प्राप्त होते ही थाना कोयलीबेड़ा पुलिस एवं 40वीं वाहिनी BSF द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। श्री इंद्रम, DC/Adjt, 40वीं वाहिनी BSF के निर्देशन में सूबेदार मेजर अरविंद कुमार सहित 01 SO एवं 15 जवानों की टीम अग्निशमन उपकरण एवं पानी टैंकर के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि पनिडोबीर से कोयलीबेड़ा की ओर आ रहा तेंदूपत्ता से लदा ट्रक आग की चपेट में था। वाहन में लगभग 300 बोरी सूखे तेंदूपत्ता लोड होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी। चालक द्वारा समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई गई। बाजार क्षेत्र में आग फैलने की गंभीर संभावना को देखते हुए वाहन को खुले मैदान की ओर ले जाकर आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया, जिससे आसपास के मकान, दुकानों एवं जनसंपत्ति को सुरक्षित बचाया जा सका। BSF जवानों द्वारा फायर एक्सटिंग्विशर, यूनिट वाटर टैंकर एवं समीपस्थ जल स्रोत की सहायता से लगातार आग बुझाने का कार्य किया गया। साथ ही फायर स्टेशन अंतागढ़ से फायर ब्रिगेड वाहन बुलाकर संयुक्त रूप से आग पर नियंत्रण स्थापित किया गया।
स्थानीय पुलिस एवं बीएसएफ की त्वरित, साहसिक एवं समन्वित कार्यवाही के चलते एक बड़े अग्निकांड को टालते हुए नागरिक जीवन एवं संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की गई।
————————
04. जीओ टॉवर से बैटरी चोरी करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार । कांकेर पुलिस की बड़ी सफलता, जिओ टॉवर की बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश।

—पुलिस जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि- प्रार्थी थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम वर्चे में लगे जिओ कम्पनी के टॉवर में लगे सोलर प्लेट की 72 नग बैटरी को दिनंाक 28.03.2026 से दिनंाक 15.04.2026 के बीच कोईं अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले जाने बताने पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना रावघाट में अपराध क्रमांक 03/2026 धारा 303(2), 3(5) भान्यासं. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए निखिल अशोक राखेचा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक कांकेर के मार्गदर्शन, आशीष बंछोर (रा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ के निर्देशन, गिरिजा शंकर साव (रा.पु.से.) उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन के पर्यवेक्षण में व थाना प्रभारी राम कुमार साव के नेतृत्व में प्रकरण की विवेचना के दौरान चोरी गये समान एवं आरोपियों के पता साजी हेतु थाना रावघाट एवं क्राईम टीम को मिलाकर विशेष टीम गठित किया गया, विवेचना के दौरान पता साजी करने पर जिओ टॉवर की बैटरी चोरी करने वाले संदिग्ध व्यक्ति देवराज बघेल एवं माखन तुमरेकी दोनो निवासी दल्ली राजहरा जिला बालोद की सूचना मिलने पर दोनों व्यक्तियांे से पूछताछ करने पर ग्र्राम वर्चे में लगे जिओ टॉवर की 72 नग बैटरी माह अप्रेल 2026 में अन्य साथियों एली मसीह, राजेश यादव के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया तथा जिओ टॉवर के बैटरियां चोरी करते समय वेन्यू कार, स्विफ्ट डिजायर कार एवं पिकअप वाहन का उपयोग करते थे, तथा चोरी की गयी बैटरी को राजेश नेताम (बिहारी) कबाड़ी को बेचते थे। प्राप्त पैसे को आरोपीगण आपस में बांट लेते थे, आरोपीगणों से घटना में उपयोग की गयी वेन्यू कार सी0जी0 13 ए0के0 9607, चोरी हुए जिओ कम्पनी की 24 नग बैटरी, जिओ कम्पनी का जैकेट हैलमेट, पाना पेन्चिस, नगद 5,300 रूपये को जप्त किया गया है बाद दिनाक 19.05.2026 को आरोपीगणों की विधिवत् गिरफ्तारी कर रिमाण्ड फार्म तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। अपराध में संलिप्त अन्य आरोपियों की पता तलाश की जा रही है।
————————
05. संगठन विस्तार पर जोर देते हुए कोको पाढ़ी ने भरा जोश, कहा—कार्यकर्ताओं की ताकत से बनेगी कांग्रेस सरकार।

—प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, एआईसीसी सदस्य, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव युवक कांग्रेस एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवक कांग्रेस पूर्णचंद्र (कोको) पाढ़ी ने शनिवार को दुर्गूकोंदल ब्लॉक के एकदिवसीय प्रवास के दौरान कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में ब्लॉक के सभी मंडलों एवं बूथों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धनेश नरेटी, जनपद अध्यक्ष गोपी बढ़ाई, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शोप सिंह आचला, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष सूकचंद प्रजापति, जनपद उपाध्यक्ष आनंद तेता, मंडल अध्यक्ष रशालू गावड़े, राम गावड़े, सोमदेव कोरेटी, पूरन बघेल, तोरण दुग्गा, चैन सिंह कोमरा, दीनदयाल पटेल, नंद नेताम, लतीफ ध्रुव, दिनेश माहवे, मुकेश गावड़े, प्रवीण जाड़े, तुषार शांडिल्य, हीरालाल कोमरे, पुरुषोत्तम देहारी सहित बड़ी संख्या में बूथ एवं मंडल स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
————————
06.जिले में महानदी में सांसद भोजराज नाग द्वारा गत दिनों कार्रवाई के बाद सबसे पहले सीजन मे ंचालू होने वाले अरौद घाट सहित अन्य घाटों में रेत खनन परिवहन शुरू।
————————
07.कांकेर पुलिस द्वारा ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट सट्टा एवं बेटिंग नेटवर्क पर बड़ी कार्यवाही।07 आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज, एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल।

—पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार साहू एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सायबर) दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी कांकेर मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में थाना कांकेर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 22 मई 2026 को ज्ञानी चौक कांकेर स्थित माखन भोग होटल के समीप कुछ व्यक्ति मोबाइल फोन के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट मैचों एवं अन्य ऑनलाइन कैसीनो गेम में रुपये-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर ऑनलाइन बेटिंग कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस थाना प्रभारी प्रतीक दादासाहब बनसोडे प्रशिक्षु IPS के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।कार्यवाही के दौरान आरोपी अमीन खान, मनीष कावडे, सलमान मेमन एवं रिजवान फारूकी को मौके से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा आईपीएल क्रिकेट एवं अन्य ऑनलाइन गेम में हार-जीत का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा खेलना स्वीकार किया गया। विवेचना के दौरान राहुल गिडलानी, अमन खटवानी एवं एक विधि से संघर्षरत बालक द्वारा ऑनलाइन सट्टा खेलने-खिलाने हेतु आईडी उपलब्ध कराकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करना सामने आया।आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 170/2026 धारा 7, 8 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं धारा 112(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
————————
08.सोलर सिस्टम खराब होने से नल से नहीं आ रहा पानी। चारामा वि.खं. का जेपरा,बांधापारा का मामला।
-जिले के चारामा विकासखंड का सबसे जागरूक कहे जाने वाले ग्राम जेपरा,बांधा पारा के वाशिंदों को इस भरी गर्मी में पेयजल संकट का सामना करना पड रहा है। पिछले एक महीने पूर्व से ही नल में लगे सोलर सिस्टम में खराबी आने से नहीं चल रहा है। समस्या की जानकारी ग्राम पंचायत जेपरा के सरपंच को दी। इसके साथ कांकेर जिला क्रेडा कार्यालय पहूंच कर जानकारी दिये जाने की बात इस वार्ड के दुलार नेताम ने कांकेर टॉप 10 को बताया लेकिन अभी तक सुधार नहीं किया गया है,जिससे इस वार्ड वासियों को दूर से पानी लाकर काम चलाना पड रहा है।
————————
09.
———————–
10.
————————
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
————————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
————————






