———————–
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
22 मई 2026 शुक्रवार
✍️मनोज जायसवाल
———————–
01.कलेक्टर ने आत्मसमर्पित महिला को सौंपा ऋण का चेक

— राज्य शासन की मंशानुरूप आत्मसमर्पित माओवादियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज अपने कक्ष में कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के ग्राम सरगीकोट निवासी आत्मसमर्पित महिला माओवादी श्रीमती प्रमिला मण्डावी को एक लाख रूपए का चेक किराना व्यवसाय संचालित करने के लिए चेक सौंपा। उक्त चेक महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ महिला कोष योजना के तहत प्रदाय किया गया।उल्लेखनीय है कि राज्य शासन की नक्सल पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिन्हें जिला प्रशासन द्वारा स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसके अलावा कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने नरहरपुर निवासी श्रीमती अहिमत रावटे एवं श्रीमती लोकेश्वरी रसिया को स्थानीय व्यंजन विक्रय केन्द्र (मिलेट कार्ट) के संचालन हेतु एक-एक लाख रूपए के ऋण का चेक उक्त योजनांतर्गत प्रदान किया। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ महिला कोष के तहत महिला स्व-सहायता समूहों को ऋण तथा व्यक्तिगत महिलाओं को सक्षम योजना के तहत प्रथम बार में अधिकतम दो लाख रूपए की ऋण सहायता राशि तीन प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज की दर पर दिया जाता है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में कुल 40 महिला स्व-सहायता समूहो को कुल 60 लाख रूपए का ऋण वितरित किया गया है। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन जैन, महिला कोष प्रभारी श्रीमती दीप्ति साहू सहित श्रीमती चंदना राणा और प्रभा मरकाम उपस्थित थी।
———————–
02. जनजातीय गरिमा उत्सव जन भागीदारी अभियान 25 मई तक
-जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जनजातीय गरिमा उत्सव जनभागीदारी अभियान का आयोजन 18 से 25 मई 2026 तक जिले के पीएम जनमन एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के कुल 07 विकासखंडों के जनजातीय बाहुल्य चिन्हांकित 552 ग्रामों में क्लस्टर स्तर शिविर का आयोजित किए जा रहे हैं। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि इसका उद्देश्य प्राथमिकता के आधार पर आईईसी कैम्पेन भागीदारी-सबसे दूर, सबसे पहले थीम पर किया जा रहा है। उन्होने बताया कि इसके अंतर्गत जमीनी संपर्क, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता, सिकलसेल परीक्षण, टी.बी. स्क्रीनिंग, सेवा संतृप्ति (जैसे- आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, जनधन खाता, मातृ वंदन योजना, पोषण अभियान, जाति प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पेंशन योजना, पीएम-जीवन ज्योति बीमा योजना, वन अधिकार मान्यता पत्र, उज्जवला योजना, पीएम विश्वकर्मा) आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत निर्मित आदि सेवा केन्द्रों में जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन, सुनवाई में प्राप्त शिकायतों को सूचीबद्ध कर उनका समाधान करने तथा उपरोक्त जन भागीदारी अभियान अंतर्गत की गई समस्त गतिविधियों का प्रगति प्रतिवेदन तैयार कर आदि प्रसारण पोर्टल पर अपलोड करने निर्देशित किया गया है। यह भी बताया गया कि समस्त ग्रामों में निवासरत जनजातीय हितग्राहियों एवं पीवीटीजी हितग्राहियों एवं को शासन की महत्वपूर्ण फ्लैगशिप योजनाओं में शत-प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित करने हेतु ग्राम स्तर/कलस्टर स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के दौरान फील्ड विजिट, निरीक्षण, योजनाओं की जानकारी, लाभार्थी संवाद, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, तथा मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से ग्रामों में स्वास्थ्य जांच, सिकल सेल जांच, टी.बी. स्क्रीनिंग आदि गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि जिले के भानुप्रतापपुर, दुर्गूूकोंदल, अंतागढ़, चारामा, नरहरपुर और कोयलीबेड़ा विकासखंड में अभियान के तहत 09 क्लस्टर स्तरीय शिविरों में लगभग 5459 प्रतिभागी सम्मिलित हुए। इसके अलावा इन शिविरों के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण, सिकलसेल, टी.बी. जांच, आधार अपडेशन, जाति प्रमाण पत्र, पेंशन योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड, उज्जवला योजना से संबंधित योजना का लाभ दिया जा रहा है।
———————
03. ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 का पालन अनिवार्य।
-नगर को स्वच्छ सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में नगर पालिका परिषद कांकेर ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु नगर के होटल, रेस्टोरेंट एवं विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों और प्रतिनिधियों की बैठक लेकर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 की जानकारी देते हुए नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करने पर जोर दिया गया। बैठक मंे बताया गया कि विशेष श्रेणी के अपशिष्टों के संरक्षित निपटान की जिम्मेदारी भी संबंधित संस्थानों की होगी। उपस्थित संस्थानों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ शहर का निर्माण केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक और संस्थान का सामूहिक दायित्व है।बैठक में नगर के एमआरएफ सेंटर ( मैंटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) के संचालन‘ एवं अपशिष्टों के वैज्ञानिक निपटान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बल्क वेस्ट जनरेटरों को निर्देशित करते हुए कहा गया कि अपने प्रतिष्ठानों में ऑन साइट कम्पोस्टिंग एवं अपशिष्ट प्रसंस्करण की व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि नगर में कचरे का भार कम हो सके और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद् कांकेर के अध्यक्ष अरूण कौशिक एवं उपाध्यक्ष श्री उत्तम यादव सहित पार्षदगण, चेम्बर ऑफ़ कामर्स के पदाधिकारीगण, सीएमओ, स्वच्छ भारत मिशन के पीआईयू, विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के उपस्थित प्रतिनिधियों ने नगर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर सकारात्मक संदेश दिया।मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कौशिक ने कहा कि भारत सरकार द्वारा लागू किए गए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 का मुख्य उदेश्य कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन के माध्यम से स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण तैयार करना है। उन्होंने बताया कि नए नियमों के तहत कचरे का स्रोत स्तर पर पृथक्करण अनिवार्य किया गया है. जिसमें गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग संग्रहित करना होगा। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को व्यवस्थित एवं नियमित किया जा रहा है। प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन को सख्ती से लागू करने तथा वेस्ट टू कम्पोस्ट योजना के माध्यम से जैविक कचरे के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। इन नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति के साथ दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है। उन्होंने नगर को स्वच्छ बनाए रखने और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 का पालन करने लोगों से अपील भी की।
————————
04. ‘ नन्हे सितारे समर कैंप’ बना आदिवासी बच्चों के सपनों की उड़ान, सीईओ हरेश मंडावी ने बढ़ाया उत्साह, नन्हे सितारों ने जाना प्रशासन का कामकाज, सांस्कृतिक संध्या में प्रतिभाओं ने बिखेरे रंगजिला मुख्यालय भ्रमण और सांस्कृतिक संध्या बनी आकर्षण का केंद्र।
-कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित “नन्हे सितारे फंड एंड लर्न समर कैंप-2026” बच्चों के लिए ज्ञान, प्रेरणा और मनोरंजन का अनूठा संगम बनकर उभर रहा है। समर कैंप के तीसरे दिन दूरस्थ आदिवासी अंचलों से आए बच्चों को जिला मुख्यालय के महत्वपूर्ण संस्थानों का भ्रमण कराया गया, जिससे उनके भीतर नई जिज्ञासा और सपने को साकार करने की ललक दिखाई दी।कोयलीबेड़ा विकासखंड के ग्राम बड़पारा, पानीडोबीर सहित दूरस्थ गांवों से पहुंचे बच्चों ने पहली बार जिला मुख्यालय के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक संस्थानों को नजदीक से देखा। बच्चों ने कलेक्टर कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, नरहरदेव उत्कृष्ट विद्यालय, मावा मोदोल कोचिंग सेंटर, वित्तीय साक्षरता केंद्र सहित अन्य प्रमुख संस्थानों का अवलोकन किया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बच्चों को इन संस्थानों की कार्यप्रणाली उपलब्ध सुविधाओं तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी सरल और रोचक तरीके से दी। भ्रमण के दौरान बच्चों के चेहरे पर उत्साह और आत्मविश्वास स्पष्ट दिखाई दिया। कई बच्चों ने प्रशासनिक सेवाओं, शिक्षा और तकनीकी क्षेत्रों में आगे बढ़ने की इच्छा व्यक्त की। जिला प्रशासन का उद्देश्य बच्चों को केवल मनोरंजन उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उन्हें जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना है। समर कैंप में शिक्षा, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल और आत्मविश्वास बढ़ाने वाली गतिविधियों को विशेष महत्व दिया जा रहा है।समर कैम्प में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, लोकनृत्य, समूह गीत, संगीत एवं रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। पारंपरिक संस्कृति और आधुनिक अभिव्यक्ति के सुंदर समन्वय ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और मंच संचालन क्षमता ने सभी को प्रभावित किया, पूरे परिसर में उत्साह, उमंग और आनंद का वातावरण निर्मित हो गया।जिला शिक्षा अधिकारी श्री रमेश निषाद एवं डीएमसी श्री नवनीत पटेल ने बताया कि समर कैंप में 300 से अधिक बच्चे भाग ले रहे हैं, जिसमें पानीडोबीर क्षेत्र के 100 विद्यार्थी शामिल हैं। इस कैम्प के अंतर्गत प्रतिदिन शाम 6.30 बजे से रात्रि 7.30 बजे तक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के पालकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में अपने बच्चों को शामिल कर उनका उत्साहवर्धन करें। ऐसे आयोजन ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों के बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने, नए अनुभव प्राप्त करने तथा उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
————————
05. दुर्गुकोंदल क्षेत्र में डांगरा रेत खदान के विरोध को लेकर चावेला में ग्रामीणों एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन कर चक्का जाम किया गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए क्षेत्र में अवैध रेत खनन पर रोक लगाने और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। आंदोलन के बाद पूरे क्षेत्र का राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है और रेत खनन का मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है।
————————
06. व्यापारियों के हर सुख दुःख में सहभागी बना कांकेर चेंबर ऑफ कॉमर्स।

-लगातार बिना सूचना बिजली कटौती से परेशान व्यापारियों एवं आम नागरिकों की समस्या को लेकर आज कांकेर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता हेमंत कुमार सूर्यवंशी एवं कार्यपालन अभियंता उमेश ठाकुर को ज्ञापन सौंपकर प्रभावी रूप से अपनी बात रखी गई। इस प्रकार चेंबर द्वारा व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाए जाने की नगर में व्यापक सराहना हो रही है। अनुप शर्मा के इस प्रकार के कार्यों को की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।
————————
07.
————————
08.
–
————————
09.
———————–
10.
————————
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
————————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
————————






