(मनोज जायसवाल)
-पार्टी में बेहतर समन्वय बना कर चलने का ही सबुत है,कि श्रीमती मिथलेश शोरी के साथ महिलाओं की फौज लेकर चल रही है।
जिले के चारामा विकासखंड अंतर्गत जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 05 की पूर्व जिला पंचायत सदस्य कृषि सभापति श्रीमती मिथलेश शोरी को अपना लंबा कार्यकाल बखुबी याद है। इन्हें ही नहीं सिर्फ्र अपने बलबुते एक महिला होने के नाते सफलता पूर्वक इस क्षेत्र को नयी दिशा देने वाली यमुना सिन्हा,थनसिया देवी जैन ने अपने बलबुते ना सिर्फ महिलाओं को लेकर अपितु आम प्रबुद्वजीवियों के साथ प्रत्येक घरों से मधुरिम संबंध बनाते हुए इस प्रकार अपने कार्यकाल व्यतीत किया कि भले ही सत्ता ना हो पा लोगों के जेहन में हमेशा के लिए बस गयी।

फोटो—प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के साथ श्रीमती मिथलेश शोरी एवं अन्य
थनसिया देवी सिन्हा सामाजिक सत्ता के साथ ही सशक्त राजनीतिक बेकग्राउंण्ड से संबंद्वता रखती। स्व. मोतीलाल जैन डंडसेना कलार समाज के वो पहले पहल सामाजिक स्तंभ बने जब समाज ने तमाम समाज के सामने सर ऊंचा किया। डंडसेना कलार समाज का वो पुश्तैनी व्यवसाय जहां लोगों की आजीविका का एकमात्र स्त्रोत शराब बनाना होता था। आर्थिक स्वालंबन के तात्कालीन जिला पंचायत सदस्य रही श्रीमती थनसिया देवी सिन्हा के ससुर ने समाज के आर्थिक स्वालंबन का वो बीच बोया कि समाज ने अपना पुश्तैनी शराब बनाने का काम त्याग दिया जो अन्य समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत बनी,जिसका परिणाम रहा कि आज कलार समाज के लोग हर क्षेत्र में अग्रणी बने हुए हैं।

फोटो—राज्यसभा सांसद श्रीमती फुलोदेवी नेताम के साथ श्रीमती मिथलेश शोरी एवं अन्य
तात्कालीन जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक से महज कुछ वजहों से जरूर श्रीमती मिथलेश शोरी को पराजय का मुंह देखना पडा हो, पर अपने अधुरे काम को आज भी याद रखी है कि उसे किसी ना किसी तरह पूरा करना है। पार्टी जरूर टिकट देगी। इसी जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 05 से प्रथम बार कांग्रेस पार्टी में जिला महिला कांग्रेस की बडी जिम्मेदारी पार्टी ने दी है । परिवार के बीच पति सरजु शोरी जो कि स्वयं राजनीति में है, का पूरा सर्पोट की उन्हें नहीं लगता कि रास्ते में कोई चुनौती से सामना करना पडे। पर आज विकास कार्यों को लेकर कराहती जनता याद कर ही है,यमुना,थनसिया,मिथलेश को तो बुलाओ…. इस बीच मिथलेश की आवाज आ रही है‚ जरूर कुछ दिन तो इंतजार करो।
अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन भी कर रही है। ‘सशक्त पथ संवाद’ से मुखातिब होते हुए उन्होंने प्रतिदिन जिले की टॉप 10 न्यूज की प्रशंसा करते हुए कहा- उन्हें ऐसा बिल्कुल ही अहसास नहीं हो रहा है कि जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 05 की जनता की सेवा से वे दूर है,बल्कि महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष के नाते और भी नजदीकिया प्रगाढ हो रही है। श्रीमती मिथलेश शोरी आज इस क्षेत्र के एकमात्र नेत्री है,जिनके साथ महिलाओं की फौज है,जो उनका जहां दौरा हो लेकर जा रही है।





