आज की टॉप 10 खबर 17 अगस्त 2026 सोमवार

 ———————–

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
17 अगस्त  2026 सोमवार

✍️मनोज जायसवाल

 ———————–

विज्ञापन—

———————–

विज्ञापन—

विज्ञापन—

 ———————–

———————–

प्रो. धनंजय साहू‚लखनपुरी

———————–

———————–

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

✍️ 01. सखी संगनी सिटी व्युमंस क्लब कांकेर ने मनाया सावन महोत्सव । 

 —सखी संगीत सिटी वूमेंस क्लब के द्वारा 15 अगस्त के पावन अवसर पर सावन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया था । जिसमें सावन की रानी का चयन किया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी थीम रखी गई थी ,हरियालो सावन महोत्सव जिसमें महिलाओं को दी गई थीम के अनुसार तैयार हो सौलह श्रंगार मे आना था और इस कार्यक्रम का हिस्सा बनना था । आयोजित कार्यक्रम मे 100 से अधिक महिलाए सम्मिलित हुई व सावन की रानी मे भाग लिया। इस सावन महोत्सव में अतिथि के रूप में डॉक्टर गीता शर्मा ज्योतिषाचार्य श्रीमती शालिनी राजपूत अध्यक्ष हस्तशिल्प बोर्ड राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त एवं सरिता जोशी गायिका भानु प्रतापपुर आमंत्रित थी। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा अर्चना के पश्चात स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बहुत ही मधुर आवाज मे देशभक्ति फिल्म कर्मा का गीत मेरा कर्मा तू मेरा धर्मा… की प्रस्तुति से किया गया यह प्रस्तुति क्लब की प्रमुख श्रीमती रीना लारिया के द्वारा दिया गया। पुरे कार्यक्रम मे गीत संगीत नृत्य आदि रखे गए थे ।कार्यक्रम को रोचक बनाने वाले गेम रखे गए थे, जिसमें उपस्थित आमंत्रित महिलाओं के बीच में खेल करवाया गया। खेल में हाऊजी गेम, ताली बजाओ, मोबाइल से अपने श्रीमानो को मिस कॉल देने जैसे खेल शामिल किए गए । जिनके विजेताओं को फर्स्ट सेकंड थर्ड प्राइज दिया गया।
खेल प्रतियोगिता मे भावना शर्मा, रश्मि शर्मा ,की किरण ,महक, काजल आदि विजय रही सरिता जोशी ने सावन के झूले पडे … सुश्री डाॅ भव्या शर्मा ने ग पतझड सावन बसंतबाहर…सावन के गीत का कर महौल को सुरमई बना दिया..रोली शर्मा , जया गौतम व योगिता ठाकुर ने अपने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए और खूब तालियां बटौरी ।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सावन की रानी रहा जिसमे तीन चरण रखे गए थे पहले चरण में प्रतिभागियों को रैंप वॉक कर अपनी प्रस्तुति देना था, दूसरे चरण में अपनी रुचि अनुसार परफॉर्मेंस जैसे नृत्य कविता आदि की प्रस्तुति तीसरे चरण में क्लब के द्वारा एवं अतिथियों के द्वारा सावन के महीने एवं जनरल नॉलेज से संबंधित धार्मिक प्रश्न पूछे गए जिसमें प्रतिभागियों ने उत्तर दिया इन तीनों चरणों में जिन्होंने अत्यधिक अंक प्राप्त किया और क्लब के मेंबरों के द्वारा दिए गए वोटिंग के आधार सावन की रानी का चयन किया गया जिसमें सेकंड रनर अप श्रीमती दीप्ति ठाकुर फर्स्ट रनर अप श्रीमती रोली शर्मा और फाइनल विजेता श्रीमती शालिनी तिवारी सावन की रानी रही जिन्होंने न केवल हरीत थीम को अपनाया था ,बल्कि सोलह श्रंगार करके कार्यक्रम में उपस्थित हुई थी कार्यक्रम की थीम के अनुसार उपस्थित श्रीमती शालिनी तिवारी जी सखी संगिनी सिटी वूमेंस क्लब के मंच की तरफ से सावन की रानी का किताब से उन्हें नवाजा गया जिसमें प्राकृतिक को बढ़ावा देने हेतु किसी भी आर्टिफिशियल वस्तु का उपयोग नहीं करते हुए प्राकृतिक रूप से गुलाब फूलों का ताज फूलों के आभूषण आदि से क्लब के मेंबरों से और अतिथियों के माध्यम अतिथियों के द्वारा उन्हें ताज बनाया गया कार्यक्रम में सावन का पवित्र महीना होने के करण#मेहंदी#मेहंदी हल्दी कुमकुम हरी चूड़ियों से सभी सुहागिन महिलाओं सभी महिलाओं का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती शालिनी राजपूत राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अध्यक्ष हस्तशिल्प बोर्ड श्रीमती विजयलक्ष्मी कौशिक जोशना गुप्ता कनकलता जोशी पूजा सोनी पूर्णिमा जायसवाल पद्मिनी साहू हर्ष कोठारी अलका कोठारी संध्या मंगानी सुषमा गुप्ता माया तिवारी गीतांजलि देव पूनम ठाकुर वीणा जश्नानी नीति चौहान स्मृति कौशिक गायत्री शर्मा गायत्री शर्मा भव्य शर्मा भावना हड़प योगिता ठाकुर मीणा देवांगन काजल कोठारी काजल रामानी सीमा शर्मा आदि उपस्थित रहे इस भव्य कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती रीना लारिया एवं श्रीमती सरिता राठी के द्वारा किया गया ।

—————–

✍️ 02. कांकेर में “एक शाम शहीदों के नाम” छत्तीसगढ़ी देशभक्ति ऑर्केस्ट्रा का भव्य आयोजन

 

5 अगस्त के अवसर पर शाम 7:00 बजे पुराना कमेटी हाल, काली मंदिर के पास मैदान में “एक शाम शहीदों के नाम” छत्तीसगढ़ी देशभक्ति ऑर्केस्ट्रा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन, अखिल भारतीय हिंदू परिषद और रुद्र सेना के तत्वाधान में किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और गांधी जी के छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर की गई।

मुख्य अतिथि और अतिथियों ने की कार्यक्रम की सराहना

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय हिंदू परिषद व रुद्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक ने की। विशेष अतिथि के रूप में शहर मंडल अध्यक्ष दिनेश रजक, जिला उपाध्यक्ष भाजपा अशोक वलेचा, आमापारा पार्षद नरेंद्र साहू, धर्मेन्द्र ठाकुर, बोनी अवस्थी, कल्पना ध्रुव, बुलबुल वैध, अजय गुप्ता और गुप्ता मंडैम शामिल हुए। मंच संचालन मोहन सेनापति ने किया।

मुख्य अतिथि आलोक पांडेय ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि जर्नलिस्ट यूनियन और रुद्र सेना ने शहीदों की याद में इतना सुंदर और भावनात्मक कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं के दिल में देशभक्ति की अलख जगा दी है। अध्यक्ष अरुण कौशिक ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को एकजुट करते हैं और नई पीढ़ी को प्रेरणा देते हैं। शहर मंडल अध्यक्ष दिनेश रजक ने आयोजन समिति के प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा कि कांकेर में पहली बार इतना भव्य छत्तीसगढ़ी देशभक्ति ऑर्केस्ट्रा देखने को मिला। जिला उपाध्यक्ष अशोक वलेचा ने कहा कि शहीदों को समर्पित यह कार्यक्रम अनुकरणीय है। पार्षद नरेंद्र साहू, धर्मेन्द्र ठाकुर और अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए आयोजकों को बधाई दी।

सदाबहार अमरजीत म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुति

कार्यक्रम में सदाबहार म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भव्य म्यूजिकल नाइट की रंगारंग प्रस्तुति दी गई। देशभक्ति गीतों, वीर रस की धुनों और शहीदों को समर्पित गीतों ने पूरे माहौल को देशभक्तिमय कर दिया। उपस्थित लोग देशभक्ति गीतों पर झूमते नजर आए और बीच-बीच में भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे गूंजते रहे।

आयोजन समिति अध्यक्ष गणेश तिवारी की हुई सराहना

आयोजन समिति के अध्यक्ष गणेश तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष छतीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन एवं प्रदेश संगठन मंत्री अखिल भारतीय हिंदू परिषद व रुद्र सेना के संगठन महामंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हम शहीदों के बलिदान को याद कर युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाना चाहते हैं। शहर अध्यक्ष सतीश दीपक और बलाराम ध्रुव ने भी अपने विचार रखे और कहा कि शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए हम सभी को एकजुट होना होगा। अतिथियों ने विशेष रूप से गणेश तिवारी के नेतृत्व और मेहनत की तारीफ की और कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन से ही इतना भव्य कार्यक्रम संभव हो पाया।

बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

———————–

विज्ञापन—

———————–

✍️ 03.स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ सद्भावना फुटबॉल मैच आयोजित।नागरिक इलेवन ने पेनल्टी शूटआउट में 6-4 से दर्ज की  जीत।  

 —80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कांकेर के नवनिर्मित बहुउद्देशीय मिनी स्टेडियम में आज नागरिक इलेवन एवं कलेक्टर इलेवन के बीच सद्भावना फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। रोमांचक मुकाबले में नागरिक इलेवन ने पेनल्टी शूटआउट में कलेक्टर इलेवन को 6-4 से पराजित कर जीत दर्ज की।
नागरिक इलेवन की कप्तानी कांकेर विधायक  आशाराम नेताम ने की, जबकि कलेक्टर इलेवन की कप्तानी कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने संभाली।
मैच के पहले हाफ में नागरिक इलेवन के अभिषेक, अजीम और ऋषि ने एक-एक गोल कर टीम को 3-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में कलेक्टर इलेवन ने शानदार वापसी करते हुए डॉ. किशोर, यशरफ पोटाई और ऋषि कुमार के गोल की बदौलत स्कोर 3-3 के अंक के साथ बराबर कर दिया। अतिरिक्त समय में नागरिक इलेवन के मुकेश और कलेक्टर इलेवन के सौरभ ने एक-एक गोल किया। अतिरिक्त समय के बाद भी मुकाबला बराबरी पर रहने के कारण पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया, जिसमें नागरिक इलेवन ने 6-4 से जीत हासिल की।

पुरस्कार वितरण समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव कुमार टामक ने खिलाड़ियों और उपस्थित खेलप्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस मैच का उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों के बीच परस्पर आपसी सद्भाव, सहभागिता और एकता स्थापित करना है।
व्यक्तिगत पुरस्कार
गोल्डन बूट: अभिषेक, नागरिक इलेवन — सर्वाधिक 5 गोल
बेस्ट गोलकीपर: संतानू, कलेक्टर इलेवन
युवा खिलाड़ी: आराध्य ठाकुर एवं गौरव यादव, नागरिक इलेवन

मैच में रेफरी की भूमिका सतीश यादव , जबकि पप्पू और रजत ने सहायक रेफरी के रूप में जिम्मेदारी संभाली। मैच की कमेंट्री संजीत श्रीवास्तव, कुशलानंद गजबल्ला और लोकेश साहू ने की।

इस अवसर पर कांकेर विधायक श्री नेताम सहित   महेश जैन,  अरुण कौशिक,   पप्पू मोटवानी, कलेक्टर श्री क्षीरसागर, जिला एवं सत्र न्यायाधीश  संजीव टामक, सीजेएम  भास्कर मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  हरेश मंडावी, डॉ. लोकेश देव, जिला शिक्षा अधिकारी ‚आबिद खान,   भूषण शर्मा,  संजय जैन सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, नागरिक एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

————————

✍️ 04. कलेक्टर   ने जिला कार्यालय और जिलाधीश निवास में फहराया राष्ट्रध्वज।

—स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के कलेक्टर   निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने आज सुबह जिला कार्यालय एवं जिलाधीश निवास कांकेर में राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया। इस दौरान उपस्थित जिला स्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा राष्ट्रगीत तथा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। कलेक्टर ने सभी कार्यालयीन स्टाफ को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इसके पहले, कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने घड़ी चौक सिविल लाइन्स स्थित अपने निवास पर राष्ट्रध्वज फहराया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर   जितेन्द्र कुर्रे, एसडीएम श्रीमती सरस्वती बंजारे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आस्था बोरकर, श्री टीआर देवांगन सहित जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

 ————————

✍️ 05.सरस्वती शिशु मंदिर गढपिछवाडी‚कांकेर में  स्वतंत्रता दिवस पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

—सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़पिछवाड़ी कांकेर में मुख्य अतिथि के तौर पर योग शिक्षक मोहन सेनापति ने ध्वजा रोहण किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता श्रीमती गंगा मटियारा ने किया। इन्होंने अपने उद्बोधन में शहीदों को नमन करते हुए देशभक्ति भाव के संस्कार जगाने सतत् प्रयास करते रहने की बात कही।विशिष्ट अतिथि अजय जैन, रामशरण जैन,यशवंत सिन्हा, प्राचार्य भूपेंद्र तिवारी ने भी भैया बहनो को संबोधित किया।कक्षा दशम् व द्वादश प्रवीण्यता प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
अनेक आकर्षक देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजगोपाल कोठारी तृप्ति जैन निर्मला नेताम, सविता सिंह, विद्यालय के सभी आचार्य दीदीगण एवं भैया बहन उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन सूरज नेताम एवं बहिन हिमाद्री जैन व आभार ललता अहरवाल ने किया

————————

✍️06. पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित।

—जिले में संचालित शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों, जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं। उनके लिए शिक्षा सत्र 2026-27 हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाइट http://postmatric-scholarship.cg.nic.in पर ऑनलाईन की जा रही है। विभाग द्वारा छात्रवृत्ति के लिए नवीन एवं नवीनीकरण ऑनलाइन आवेदन के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई है, जिसके अंतर्गत प्रस्ताव, स्वीकृति वर्ष 2026-27 हेतु नवीनीकरण के लिए 30 सितम्बर, 30 नवम्बर एवं दिसम्बर 2026 तक तथा नवीन आवेदन हेतु 30 अगस्त, 30 सितम्बर, 30 अक्टूबर एवं 30 दिसम्बर तक तिथि निर्धारित की गई है। इसकी विस्तृत जानकारी अपने संस्था प्रमुख के सूचना पटल एवं उपरोक्त वेबसाइट में देखा जा सकता है।

————————

✍️07.   स्वतंत्रता दिवस के पूर्व पखांजूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। उजियारा अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान संचालित।

—पुलिस जानकारी के अनुसार संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि — पुलिस अधीक्षक  निखिल राखेचा (भापुसे) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर श्री राकेश कुमार कुर्रे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी पखांजूर   कुलदीप बंजारे के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी पखांजूर निरीक्षक तेज कुमार वर्मा के नेतृत्व में पखांजूर पुलिस को गांजा तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।दिनांक 14.08.2026 को थाना पखांजूर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अरविन्द विश्वास उर्फ बिन्दु, निवासी ग्राम संगम, ग्राम संगम बाजार चौक में प्लास्टिक थैले में गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है।सूचना की तस्दीक एवं वैधानिक कार्रवाई हेतु पुलिस टीम गवाहों के साथ तत्काल बताए गए स्थान पर रवाना हुई। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। मौके पर एक व्यक्ति पीले-कत्थई रंग का प्लास्टिक थैला हाथ में लिए खड़ा मिला। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अरविन्द विश्वास उर्फ बिन्दु, पिता स्व. खितिज विश्वास, उम्र 64 वर्ष, निवासी ग्राम संगम, थाना पखांजूर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर बताया।संदेही के कब्जे में रखे प्लास्टिक थैले की तलाशी लेने पर उसमें पारदर्शी प्लास्टिक झिल्ली में रखा 561 ग्राम गांजा बरामद हुआ। साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 600 नगद भी बरामद किया गया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत ₹28,050/- है।आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद होने पर उसके विरुद्ध प्रथम दृष्टया अपराध घटित पाया गया। आरोपी अरविन्द विश्वास उर्फ बिन्दु के विरुद्ध धारा 20(बी)(ii)(A) एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

————————

✍️08. विधायक निवास में विधायक सावित्री मंडावी ने किया ध्वजारोहण।

—स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भानुप्रतापपुर स्थित विधायक निवास में विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानुप्रतापपुर के अध्यक्ष सुनील बबला पाढ़ी, प्रदेश प्रतिनिधि विरेन्द्र सिंह ठाकुर, कांग्रेस जिला कोषाध्यक्ष गोपाल राठी, जनपद अध्यक्ष सुनाराम तेता, परिवहन संघ अध्यक्ष गुरदीप सिंह ढींढसा, नेता प्रतिपक्ष विजय धामेचा, महामंत्री नमन जैन, पार्षद भगवान सिंह कुंजाम, तुषार ठाकुर, नरेन्द्र कुलदीप, मनदीप कौर ढींढसा, निशा तिवारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरण डोंगरे, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश तिवारी, सीमा सेन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

चारामा में ब्लॉक कांग्रेस भवन स्थल में  ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हिरवेंद्र साहू के साथ ही नरेंद्र यादव‚संतोष शिंदे सहित  कांग्रेसीजन उपस्थित रहे।

————————

✍️09.

 ———————–

✍️ 10.  

 ————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏

————————

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 15 अगस्त 2026 शनिवार

 ———————– कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 15 अगस्त  2026 शनिवार ✍️मनोज जायसवाल  ———————– विज्ञापन— ———————– विज्ञापन— विज्ञापन—  ———————– ———————– प्रो. धनंजय साहू‚लखनपुरी ———————– ———————– ———————-– ———————- ———————-…

आज की टॉप 10 खबर 14 अगस्त 2026 शुक्रवार

 ———————– कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 14 अगस्त  2026 शुक्रवार ✍️मनोज जायसवाल  ———————– विज्ञापन— ———————– विज्ञापन— विज्ञापन—  ———————– ———————– प्रो. धनंजय साहू‚लखनपुरी ———————– ———————– ———————-– ———————- ———————-…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *