आज की टॉप 10 खबर 11 अगस्त 2026 मंगलवार

 ———————–

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
11 अगस्त  2026 मंगलवार

✍️मनोज जायसवाल

 ———————–

✍️ 01.छत्तीसगढ अन्य पिछडा वर्ग समाज कोरर परिक्षेत्र की मीटिंग में समाज के कांकेर जिला कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत यादव सहित जिला स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए।

—छत्तीसगढ अन्य पिछडा वर्ग समाज की एक महती बैठक जिले के कोरर मुख्यालय में सम्पन्न हुई,जिसमें काफी संख्या में क्षेत्र के समाजवासी उपस्थित हुए। जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्यों की उपस्थिति में हुई इस सभा में आगामी 19 अगस्त को कांकेर में होने वाले आयोजन पर अनभिज्ञता जाहिर की। आगामी 18 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में प्रदेश स्तर पर वृहत रूप से पिछडा वर्ग स्थापना दिवस, ब्लाक एवं ग्राम स्तर पर संगठन को बनाये रखने के लिए चर्चा की गई।मीटिंग में जिला उपाध्यक्ष दशरथ साहू ब्लॉक अध्यक्ष कांकेर धनेश साहू पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जायसवाल जिला महासचिव अशोक यादव संगठन मंत्री अलित सिन्हा, वेदप्रकाश सिन्हा कोरर परिक्षेत्र उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जैन संरक्षक रामेश्वर जैन, बिहारी लाल यदु, सुदामा पटेल, रामाराम साहू सचिव हरिराम साहू युवा प्रकोष्ठ राजेंद्र सिन्हा, अरुण ताम्रकार व अन्य ग्रामों से ग्रामीण अध्यक्ष उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता गुलाब साहू ने की।

 ———————–

✍️ 02. देशभक्ति से ओतप्रोत अप्रतिम उत्साह के साथ कांकेर नगर में निकली तिरंगा यात्रा

—भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग मंत्रालय अटल नगर नवा रायपुर के निर्देशानुसार वंदे मातरम् थीम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज जिला स्तर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत कांकेर नगर में लगभग ढाई किलोमीटर तिरंगा यात्रा रैली प्रदेश के लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेलकूद व युवा कल्याण मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री  अरूण साव के नेतृत्व में निकाली गई।उक्त रैली शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के खेल मैदान से शुरू हुई, जो नगर घड़ी चौक, ऊपर-नीचे रोड, मस्जिद चौक, गांधी चौक होते हुए नवनिर्मित मिनी स्टेडियम परिसर में सम्पन्न हुई। इसमें कांकेर विधायक   आशाराम नेताम, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, नगरपालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष  अरूण कौशिक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, एसपी  निखिल राखेचा सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, पूर्व सैनिक, विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिकों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर कर राष्ट्र ध्वज तिरंगा हाथों में लेकर पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। रैली में सम्मिलित लोगों का जगह-जगह नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा देशभक्ति से ओत-प्रोत नारे लगाए। साथ ही नगरवासियों ने विद्यार्थियों को चॉकलेट व टॉफी बांटकर उत्साहवर्धन किया। तिरंगा यात्रा रैली की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का गायन कर की गई।
92 फीट तिरंगा बना आकर्षण का केंद्र
इस दौरान रैली में शामिल विद्यार्थियों ने 92 फीट लंबा तथा 5 फीट चौड़ा तिरंगा का प्रदर्शन किया। उन्होंने पूरे उत्साह के साथ उक्त तिरंगा को नगर के विभिन्न मार्गों व चौक-चौराहों पर लहराते हुए यात्रा निकाली, जो नगरवासियों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। इसी तरह सेंट माइकल इंग्लिश स्कूल की बैंड टोली में शामिल छात्राओं ने राष्ट्रगीत की धुन पर वाद्य यंत्र बजाते हुए रैली में मार्चपास्ट किया। इसके तहत नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने एवं राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गायन के लिए प्रेरित किया गया, जिससे आमजन में देश भक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना जागृत हो।
रैली में नागरिक  महेश जैन,  सतीश लाटिया,  राहुल टिकरिहा, राजा देवनानी, जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर, नगरपालिका कांकेर के उपाध्यक्ष   उत्तम यादव, पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले सहित जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे, एएसपी श्री योगेश साहू, एसडीएम कांकेर श्रीमती सरस्वती बंजारे, जिला शिक्षा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी  रमेश निषाद, डीएमसी समग्र शिक्षा   पटेल के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी व विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थीगण व शिक्षक, पूर्व सैनिक और काफी तादाद में नागरिकगण मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि केंद्र एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार 09 अगस्त से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन जिला स्तर पर किया जा रहा है। इसके तहत नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने एवं राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् गायन के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे आमजन में देशभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना जागृत हो सके।

  ———————–

✍️ 03. तीन वर्षों में जिले के 33 हजार से अधिक किसानों को मिला फसल बीमा की। लगभग 69 करोड़ रुपये का दावा राशि भुगतान।

 — प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए फसल उत्पादन में होने वाले विभिन्न जोखिमों से सुरक्षा का प्रभावी माध्यम साबित हो रही है। योजना के अंतर्गत जिले में विगत तीन वर्षों में औसत उपज से कम उत्पादन होने के कारण 33 हजार 200 बीमित किसानों को 68 करोड़ 99 लाख रुपये की दावा राशि का भुगतान बीमा कंपनी के माध्यम से किया गया है।
कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 में कांकेर जिले की 8 तहसीलों के 24 हजार 692 किसानों को 54 करोड़ 01 लाख रुपये, वर्ष 2024 में 11 तहसीलों के 04 हजार 376 किसानों को 06 करोड़ 73 लाख रुपये तथा वर्ष 2025 में 11 तहसीलों के 04 हजार 132 किसानों को 08 करोड़ 25 लाख रुपये की दावा राशि का भुगतान किया गया। यह आंकड़ा बताता है कि फसल बीमा योजना फसल उत्पादन में विभिन्न जोखिमों जैसे- ओलावृष्टि, जलभराव, बेमौसम एवं चक्रवाती बारिश सहित फसल उत्पादन के आधार पर व्यापक क्षति की स्थिति में उपज में आई कमी की पूर्ति के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एक कारगार एवं लाभदायक उपाय के रूप में उभरकर सामने आया है। योजना के लाभ को देखते हुए इस वर्ष भी किसान बढ़-चढ़कर फसलों का बीमा कराने के लिए आगे आ रहे हैं, अब तक 50 हजार 918 किसानों के द्वारा 91 हजार 550 हेक्टेयर का फसल बीमा कराया जा चुका है। फसल बीमा कराने के लिए शासन द्वारा 14 अगस्त तक अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। उक्त निर्धारित तिथि तक जिले के किसान भाई इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि खरीफ वर्ष 2026 में कांकेर जिले में धान के साथ उड़द, मूंग, मूंगफली, कोदो, कुटकी, मक्का, अरहर, रागी एवं सोयाबीन को भी अधिसूचित फसलों में शामिल किया गया है। योजना के तहत किसान अपनी फसल को बीमा कवच में शामिल कराने के लिए बीमित राशि का मात्र 02 प्रतिशत प्रीमियम देकर फसल का बीमा करा सकते हैं।
————————

✍️ 04.

 

 ————————

✍️ 05.स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित।

—कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी   निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा ‘स्वतंत्रता दिवस’ के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दिन जिले की समस्त देशी, विदेशी मदिरा (कम्पोजिट) प्रीमियम मदिरा की फुटकर दुकानों, देशी, विदेशी मदिरा (कम्पोजिट) मदिरा के फुटकर दुकान से संलग्न अहातों एवं एफ.एल.4 (क) व्यवसायिक क्लब व एफ.एल.7, सैनिक कैन्टीन को पूर्णतः बंद रखे जाने के लिए आदेशित किया गया है। शुष्क दिवस के दौरान मदिरा का सम्पूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा। कलेक्टर ने जिले में अवैध मदिरा संग्रहण, विनिर्माण, परिवहन व विक्रय पर पूर्णतः नियंत्रण रखने के लिए जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया है।  

————————

✍️06. 

— 

————————

✍️07. गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा स्वतंत्रता समारोह।मुख्य अतिथि होंगे राजस्व मंत्री  टंकराम वर्मा

—जिले में स्वतंत्रता समारोह गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री   टंकराम वर्मा होंगे। उनके द्वारा शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि श्री वर्मा द्वारा प्रातः 09 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली जाएगी। सभी शासकीय कार्यालयों में प्रातः 7.30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा, स्कूलों में ध्वजारोहण पश्चात् बच्चों द्वारा प्रभात फेरियां निकाली जाएगी।

————————

✍️08.

 

— 

————————

✍️09.

 ———————–

✍️ 10.

  ————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏

————————

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 10 अगस्त 2026 सोमवार

 ———————– कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 10 अगस्त  2026 सोमवार ✍️मनोज जायसवाल  ———————– ✍️ 01.मलेरिया नियंत्रण हेतु सघन जांच अभियान चलाएं: कलेक्टर श्री क्षीरसागर। पुल-पुलियों से ऊपर…

आज की टॉप 10 खबर 08 अगस्त 2026 शनिवार

 ———————– संपादकीय— पुछिए परसाई से…. श्री हरिशंकर परसाई जी की पुण्यतिथी पर…..बारंबार प्रणाम है‚ नमन है… दैनिक देशबंधु अखबार में पूछिए परसाई कालम पाठकों को याद होगा। इस स्तंभ के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *