———————–
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
18 अगस्त 2026 मंगलवार
✍️मनोज जायसवाल
———————–
विज्ञापन—

———————–

विज्ञापन—

विज्ञापन—

———————–

———————–

प्रो. धनंजय साहू‚लखनपुरी
———————–

———————–

———————-–

———————-

———————-

———————-–

———————-–

———————-–

———————-–

———————-

———————-

———————-
✍️
01. ग्राम देवीनवागांव में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, 71 आवेदन प्राप्त हुए।

—जिले के अंतिम छोर पर बसे डूबान क्षेत्र नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम देवीनवागांव में मंगलवार को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित की गई, जिसमें कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आम जनता की समस्या सुनीं एवं उनके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समस्या व शिकायत संबंधी आवेदनों का निराकरण करते हुए उन्होंने शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभ उठाने की अपील भी ग्रामीणों से की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जी-रामजी योजना संचालित की जा रही है, जिसके तहत ग्रामीणों को रोजगार मुहैया कराने के साथ ही छोटे-छोटे आधारभूत संरचना के निर्माण कार्य भी कराए जा सकते हैं। स्कूल भवन की मरम्मत, धरसा रोड, नाली निर्माण जैसे काम भी इस योजना के तहत कराए जा सकते हैं, इसके लिए विधिवत प्रस्ताव बनाकर जिला प्रशासन को प्रेषित किया जावे। इस योजनांतर्गत कांकेर जिले को 200 करोड़ रूपए प्राप्त हो चुके हैं, इसके तहत विभिन्न रोजगारमूलक कार्य कराए जा सकते हैं।

कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने कहा कि वन अधिकार पट्टाधारी किसान एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं होने के कारण समर्थन मूल्य पर धान नहीं बेच पा रहे थे, ऐसे सभी वन पट्टाधारी किसानों को एग्रीस्टैक पंजीयन कराने की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने वन पट्टाधारी सभी किसानों से एग्रीस्टैक पंजीयन कराने की अपील भी की। कलेक्टर ने बताया कि इस गांव के लोगों ने कुछ दिनों पूर्व स्कूल भवन मरम्मत के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था, जिसका निराकरण कर दिया गया है तथा स्कूल भवन मरम्मत की स्वीकृति दी जा चुकी है। आम जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए शासन-प्रशासन लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों को विधिसंगत ढंग से त्वरित निराकरण करने के लिए निर्देशित भी किया।ग्राम देवीनवागांव में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में राजस्व विभाग के 37, खाद्य विभाग को 07, शिक्षा को 08, महिला एवं बाल विकास विभाग को 02, स्वास्थ्य विभाग को 04, क्रेडा को 02 और जनपद पंचायत को 08 आवेदन सहित विभिन्न विभागों कोे कुल 71 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। जनसमस्या निवारण शिविर को जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर ने भी संबोधित किया तथा ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं से लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष सोमन कावड़े, तहसीलदार नरहरपुर पुष्पराज पात्रा, जनपद सीईओ भानुप्रताप चुरेन्द्र सहित विभिन्न विभागों जिला स्तरीय अधिकारी, ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती पुष्पा कोर्राम, पंच-सरपंच, ग्राम पटेल, गायता एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में मौजूद थे।
हाईस्कूल अरौद तक 15 दिवस के अंदर कांक्रीटीकृत रोड बनाने जनपद सीईओ चारामा को दिये निर्देश

जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर देवीनवगांव(नरहरपुर) जाने से पूर्व चारामा वि.खं. के ग्राम अरौद में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में कांकेर कलेक्टर निलेश महादेव क्षीरसागर ने शामिल होकर शालेय आयोजन में छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। ग्रामीणों की मांग पर यहां के भैंसाकट्टा मार्ग से हाईस्कूल तक तकरीबन 300 मी. तक कांक्रीटीकरण की मांग पूरी की और कहा कि आने वाले 15 दिन के भीतर यह कार्य शुरू हो जायेगा। जर्जर हाईस्कूल भवन के जीर्णोधार,विद्युत लाईन विस्तार में मनमानी, हाईस्कूल में बाउंड्रीवाल आदि की मांग भी की गई है।
—————–
✍️ 02. अश्लील गाली-गलौज एवं अपमानित करने वाला फरार आरोपी को कांकेर पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपी द्वारा पिछले एक वर्ष से पीड़िता को फोन पर गाली-गलौज, धमकी एवं अपमानित करने का आरोप।

—जिला कांकेर में पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी श्री मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। दिनांक 15.01.2026 को प्रार्थिया द्वारा थाना सिटी कोतवाली कांकेर में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी मोहित सिंह द्वारा पिछले लगभग एक वर्ष से फोन पर लगातार गाली-गलौज, धमकी एवंअपमानजनक व्यवहार किया जा रहा था। आरोपी द्वारा प्रार्थिया के पति के मोबाइल पर अश्लील फोटो भेजने/अपलोड करने की धमकी भी दी जा रही थी। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली कांकेर में अपराध क्रमांक 26/2026, धारा 78, 79, 351(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी मोहित सिंह अन्नपूर्णापारा, कांकेर में मौजूद है। सूचना पर थाना सिटी कोतवाली से सहायक उप निरीक्षक भुनेश्वरी भगत के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर अन्नपूर्णापारा कांकेर में मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया गया। प्रकरण में अपराध के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी मोहित सिंह को दिनांक 17.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कांकेर के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
———————–
विज्ञापन—

———————–
✍️ 03.महिला आईटीआई कांकेर में महिला रक्षा टीम द्वारा 150 छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों एवं साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक।

—निखिल राखेचा, पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक सुश्री प्रतिभा लहरें के पर्यवेक्षण में महिला रक्षा टीम द्वारा महिला आईटीआई कांकेर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला रक्षा टीम द्वारा आईटीआई कांकेर में लगभग 150 छात्राओं को महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला संबंधी अपराध, गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध एवं ऑनलाइन सुरक्षा के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं सुरक्षा उपाय बताए गए।महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूकता :छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों से बचाव, अपने अधिकारों तथा किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के संबंध में जानकारी दी गई। छात्राओं को किसी भी प्रकार की परेशानी या अपराध की स्थिति में चुप न रहने तथा तत्काल पुलिस की सहायता लेने हेतु प्रेरित किया गया। छात्राओं को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए OTP, PIN, CVV, पासवर्ड एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की समझाइश दी गई। फर्जी कॉल, मैसेज, लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड एवं ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने की जानकारी दी गई।
————————
✍️ 04. कांकेर पुलिस द्वारा नफीस एवं एमसीयू तकनीक के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित। अपराधियों की पहचान एवं आपराधिक मामलों के त्वरित निराकरण की दिशा में आधुनिक तकनीक के उपयोग पर जोर। फिंगरप्रिंट के वैज्ञानिक संकलन, मिलान एवं पहचान की तकनीक से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कराया गया अवगत। कांकेर एवं नारायणपुर जिले के कुल 71 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

—पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल राखेचा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन में पुलिस रक्षित केन्द्र, कांकेर में अपराध अनुसंधान एवं अपराधियों की पहचान को अधिक प्रभावी, वैज्ञानिक एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नफीस एवं एमसीयू तकनीक पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक (बा.वि.अ.अ.) सुश्री प्रतिभा लहरे, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सुश्री विंकेश्वरी पिंदे, रक्षित निरीक्षक गोविंद वर्मा, दीपक साव, उप निरीक्षक दयालु साहू, नफीस शाखा प्रभारी हरेन्द्र नेताम एवं एमसीयू शाखा प्रभारी शिवलाल कोर्राम सहित जिला कांकेर के 56 एवं जिला नारायणपुर के 15, कुल 71 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अजय साहू उप पुलिस अधीक्षक एवं फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट, रायपुर द्वारा जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को फिंगरप्रिंट साइंस, फिंगरप्रिंट ट्रैकिंग, एवं फिंगरप्रिंट डेवलपिंग से संबंधित महत्वपूर्ण एवं व्यावहारिक जानकारी दी गई।
नफीस तकनीक से अपराधियों की पहचान में मिलेगी मदद:-प्रशिक्षण में बताया गया कि NAFIS (National Automated Fingerprint Identification System) के माध्यम से घटनास्थल से प्राप्त फिंगरप्रिंट का केंद्रीय डेटाबेस में उपलब्ध फिंगरप्रिंट से मिलान किया जा सकता है। इससे अज्ञात आरोपियों की पहचान करने, पुराने मामलों में सुराग प्राप्त करने तथा अपराध अनुसंधान को वैज्ञानिक आधार प्रदान करने में सहायता मिलती है।

एमसीयू तकनीक का प्रभावी उपयोग
इसी प्रकार Measurement Collection Unit (MCU) के माध्यम से अपराधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों से संबंधित आवश्यक डिजिटल एवं बायोमेट्रिक जानकारी का वैज्ञानिक तरीके से संकलन एवं रिकॉर्डिंग की जाती है। लंबित एवं पुराने मामलों के निराकरण में उपयोगी:-नफीस एवं एमसीयू जैसी आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग से अज्ञात आरोपियों की पहचान, पुराने एवं लंबित मामलों के निराकरण तथा अपराध अनुसंधान में वैज्ञानिक साक्ष्यों के उपयोग को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने आधुनिक तकनीक एवं वैज्ञानिक अनुसंधान को प्रभावी पुलिसिंग का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नफीस एवं एमसीयू तकनीक का अधिकतम एवं प्रभावी उपयोग करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकी संसाधनों का बेहतर उपयोग कर अपराध अनुसंधान को अधिक सटीक, वैज्ञानिक एवं प्रभावी बनाया जा सकता है। कांकेर पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण, अपराधियों की पहचान एवं त्वरित न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से आधुनिक तकनीक एवं वैज्ञानिक अनुसंधान पद्धतियों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।
————————
✍️ 05. भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी ने शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ किया।

— सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चारामा में विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी द्वारा शिशु संरक्षण माह का विधिवत शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण एवं नियमित स्वास्थ्य देखभाल के आवश्यक निर्देश दिए।।गौरतलब है कि शिशु संरक्षण माह का आयोजन 18 अगस्त 2026 से 24 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिशुओं एवं छोटे बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण, टीकाकरण, पोषण तथा आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी।विधायक ने स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले एवं संबंधित कर्मचारियों से अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए अधिक से अधिक बच्चों तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर हिरवेन्द्र साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी चारामा,के.एल. मरकाम,बीएमओ डॉ शंखवार सहित स्टाफ के लोग उपस्थित रहे।
————————
✍️06. पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित।
—जिले में संचालित शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों, जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं। उनके लिए शिक्षा सत्र 2026-27 हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाइट http://postmatric-scholarship.cg.nic.in पर ऑनलाईन की जा रही है। विभाग द्वारा छात्रवृत्ति के लिए नवीन एवं नवीनीकरण ऑनलाइन आवेदन के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई है, जिसके अंतर्गत प्रस्ताव, स्वीकृति वर्ष 2026-27 हेतु नवीनीकरण के लिए 30 सितम्बर, 30 नवम्बर एवं दिसम्बर 2026 तक तथा नवीन आवेदन हेतु 30 अगस्त, 30 सितम्बर, 30 अक्टूबर एवं 30 दिसम्बर तक तिथि निर्धारित की गई है। इसकी विस्तृत जानकारी अपने संस्था प्रमुख के सूचना पटल एवं उपरोक्त वेबसाइट में देखा जा सकता है।
————————
✍️07. जेईई-नीट की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय कोचिंग।
—जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों को जेईई एवं नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अब बड़े शहरों की महंगी कोचिंग पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में उन्हें सफलता दिलाने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा “ऊंची उड़ान” जेईई एवं नीट की निःशुल्क आवासीय कोचिंग योजना का शुभारंभ किया जा रहा है। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशन मंे जिले के शासकीय एवं आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 11वीं एवं 12वीं के पात्र विद्यार्थियों को चयन परीक्षा के माध्यम से निःशुल्क आवासीय कोचिंग प्रदान की जाएगी तथा कोचिंग का शुभारंभ आगामी 01 सितंबर 2026 से होगी।एक ही परिसर में पढ़ाई, आवास और मार्गदर्शन“ऊंची उड़ान” के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिसमें विषय विशेषज्ञ एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा नियमित कक्षाएं, शंका समाधान, डिजिटल क्लासरूम, 24×7 हाई-स्पीड वाई-फाई, स्टडी मटेरियल, टेस्ट सीरीज और निरंतर मूल्यांकन जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क आवास एवं भोजन की भी व्यवस्था रहेगी। नियमित टेस्ट एवं प्रगति के मूल्यांकन के आधार पर विद्यार्थियों को आवश्यकतानुसार अतिरिक्त मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसमें प्रवेश के लिए विद्यार्थियों का चयन निर्धारित चयन एवं प्रवेश परीक्षा के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त, रोल नंबर जारी करने की तिथि 28 अगस्त, चयन, प्रवेश परीक्षा 30 अगस्त तथा आवासीय कोचिंग का शुभारंभ 01 सितंबर 2026 निर्धारित है। इसके अलावा दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रवेश परीक्षा के लिए जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र जिले के सभी विकासखण्ड मुख्यालयों में स्थापित किए गए हैं। इस संबंध मंे बताया गया कि विद्यार्थी विद्यालय के प्राचार्य अथवा संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से योजना की पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी ने जिले के सभी पात्र विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि ऊंची उड़ान योजना को अपने सपनों को साकार करने का सुनहरा अवसर है। सही अवसर, उचित मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थी भी जेईई एवं नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकते हैं।
————————
✍️08. ‘बने खाबो बने रहिबो 2.0’: खाद्य सुरक्षा जन जागरूकता अभियान 23 अगस्त तक।
— ‘बने खाबो, बने रहिबो 2.0’ अन्तर्गत आयुक्त खाद्य सुरक्षा खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन जागरूकता अभियान जिले में संचालित किया जा रहा है। इस दौरान शहर से गांव तक मिठाई की दुकानों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच की जाएगी। आगामी रक्षाबंधन पर्व के दौरान अमानक मिथ्याछाप मिठाईयों के निर्माण एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण, डेयरी उत्पादों की जांच, मिठाईयों एवं नमकीन की गुणवत्ता के साथ उनके निर्माण भण्डारण बिक्री लेबल और इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री की भी जांच की जाएगी।खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी सुस्मित देवांगन ने बताया कि जहां वनस्पति तेल एवं वनस्पति वसा से तैयार उत्पाद को वास्तविक दूध एवं दुग्ध मिठाई के रूप में प्रस्तुत कर उपभोक्ता को भ्रमित किया जा रहा हो वहां लागू प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं टीम को सघन जांच अभियान चलाने एवं अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
————————
✍️09. कांकेर में बहुउद्देश्यीय स्टेडियम के लिए शासन ने स्वीकृत की 7.60 करोड़ रूपए की राशि
— खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जिला मुख्यालय कांकेर में जिला स्तरीय बहुउद्देश्यीय स्टेडियम के निर्माण के लिए 7 करोड़ 60 लाख 34 हजार रुपए मंजूर किए हैं। क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत कांकेर के सिंगारभाट स्टेडियम की चिन्हित भूमि में 4 हजार दर्शकों की क्षमता वाला बहुउद्देशीय स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने मंत्रालय से प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया है।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वीकृत राशि से 400 मीटर 8-लेन सिंथेटिक रनिंग ट्रैक, मिनी जिम, महिला एवं पुरूष शौचालय, सीसी रोड, आरसीसी ड्रेन और ओपन स्टेज के निर्माण किए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्य में प्रयुक्त की जाने वाली सामग्रियों एवं संपूर्ण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। किसी भी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर उत्तरदायित्व का निर्धारण करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा कार्य की निविदा समय-सीमा में करने, निर्माण कार्य प्राक्कलन व कार्य संपादित करने में मितव्ययिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने निर्माण एजेंसी से अनुबंधित समय-सीमा में काम पूर्ण किया जाना सुनिश्चित कराने कहा है।
———————–
✍️
10.
—
————————
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
————————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
————————






