—————–——
संपादकीय-
ईश्वरम्मा(श्रीसत्य साई बाबा की माताजी)
—6 मई जयंती पर विशेष

✍️मनोज जायसवाल
———————-
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
04 मई 2026 सोमवार
✍️मनोज जायसवाल
———————-
01.शहीद जवान परमानंद को एसपी कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि, विधायक श्री नेताम, आईजी सुंदरराज सहित जनप्रतिनिधियों और ने गमगीन माहौल में परिजनों को बंधाया ढांढस।

—कोयलीबेड़ा ब्लॉक के छोटेबेठिया थानान्तर्गत आईईडी स्पॉट सर्चिंग के दौरान हुए ब्लास्ट में शहीद पुलिस के जवान परमानंद कोर्राम सहित जवानों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर भावभीनी नमन किया।इस दौरान कांकेर विधायक आशाराम नेताम, अंतागढ़ विधायक श्री विक्रम उसेंडी, एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. सहित एसपी निखिल राखेचा, नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष अरुण कौशिक, जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी सहित पुलिस के आला अधिकारियों और जवानों, जनप्रतिनिधियों और काफी संख्या में उपस्थित लोगों ने जवानों की मृत देह को कंधा दिया तथा नियमानुसार ससम्मान श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा में जवानों के परिजन भी सम्मिलित थे, जिन्हें ढांढस बंधाया गया। इसी तरह शहीद आरक्षक संजय गढ़पाले और कृष्णा कोमरा को भी उनके गृहग्राम में उनकी पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया गया।ज्ञात हो कि पुलिस जवानों के द्वारा शनिवार 02 मई को आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर आईईडी डी-माइनिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान के तहत डीआरजी के निरीक्षक सुखराम वट्टी (ग्राम चिहका, बीजापुर), आरक्षक कृष्णा कुमार कोमरा (जिला उत्तर बस्तर कांकेर), आरक्षक श्री संजय गढ़पाले (जिला कांकेर) और आरक्षक परमानंद कोर्राम (बस्तर फाइटर) जो इलाज के दौरान शहीद हो गये।
———————–
02. जिला हार्वेस्टर संघ का जैसाकर्रा,चारामा साहू सदन में विकासखंड स्तरीय मीटिंग का आयोजन।
— आज कांकेर जिला हार्वेस्टर संघ द्वारा चारामा थाना में बाहरी गाड़ियों की रोकथाम एवं अन्य गतिविधियों के विषय ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर काफी संख्या में चारामा विकासखंड के हार्वेस्टर संचालक मौजूद रहे।
———————
03. गरीबी पर प्रतिभा की जीत: प्रदेश में 10वाँ स्थान लाने वाली महेश्वरी और यश खोब्रागढे दिव्यांग छात्र को जिला प्रशासन ने सराहा।

— छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में कांकेर जिले की छात्रा कुमारी महेश्वरी और यश ने प्रदेश स्तर पर कक्षा 12वीं कला संकाय में दसवाँ स्थान प्राप्त कर जिले, परिवार और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। अत्यंत गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाली इस छात्रा की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि कठिन परिस्थितियाँ भी प्रतिभा और परिश्रम के आगे टिक नहीं सकतीं । सीईओ जिला पंचायत हरेश मंडावी के निर्देश पर यश को डीईओ और डीएमसी के माध्यम से शुभकामना संदेश प्रेषित किया गया है ।कलेक्टर नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी स्वयं छात्रा कु. महेश्वरी के निवास स्थान पहुंचे और उसे मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने छात्रा के माता-पिता को भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी बेटी ने कठिन हालातों में शानदार सफलता हासिल कर पूरे जिले के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की है।जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद महेश्वरी और यश ने कला व वाणिज्य संकाय जैसे विषय में प्रदेश स्तर पर स्थान प्राप्त कर यह साबित किया है कि लगन, मेहनत और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ऐसे सभी प्रतिभाशाली एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों के साथ खड़ा है और उनकी पढ़ाई में गरीबी कभी बाधा नहीं बनने दी जाएगी। प्रशासन द्वारा आवश्यक मार्गदर्शन, सहयोग और प्रोत्साहन उपलब्ध कराया जाएगा।उन्होंने कहा कि कलेक्टर नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में जिले में ‘हमर लक्ष्य’ अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा, मार्गदर्शन और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं हेतु प्रेरित करना है। इस अभियान के माध्यम से जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।इस अवसर पर चारामा विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य,शिक्षकगण, पालक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने छात्रा महेश्वरी और यश की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रा की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है।।
————————
04 शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा कांके र जिले के 7 विकासखंडों में सफलतापूर्वक आयोजित हुई एन एम एम एस ई परीक्षा 3886 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 3600 विद्यार्थी हुए परीक्षा में शामिल ।

— राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMSE) शनिवार को कांकेर जिले के सभी सात विकासखंडों में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन कलेक्टर नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशन में किया गया। वहीं जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी के मार्गदर्शन तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्री रमेश कुमार निषाद एवं डीएमसी श्री नवनीत पटेल के दिशा-निर्देशन में संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की गई।जिले के सभी परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा, अनुशासन तथा पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा गया। अधिकारियों द्वारा विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या शिकायत सामने नहीं आई, जिससे परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।जिला स्तर पर कुल 3886 विद्यार्थियों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना पंजीयन कराया था, जिनमें से 3600 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 286 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। अंतागढ़ विकासखण्ड में पंजीकृत 408 विद्यार्थी यह में से 381 विद्यार्थी उपस्थित एवं 27 अनुपस्थित , भानुप्रतापपुर : विकासखण्ड में दर्ज 631विद्यार्थी में से उपस्थित 583, उपस्थिति एवं 48 अनुपस्थित ,चारामा विकासखण्ड में पंजीकृत 705 विद्यार्थी में से 665 उपस्थित एवं 40 अनुपस्थित , दुर्गूकोंदल विकासखण्ड में दर्ज 516 विद्यार्थी में से 501 उपस्थित एवं 15 अनुपस्थित ,कांकेर विकासखण्ड में 484 विद्यार्थी में से 461 उपस्थित एवं 53 अनुपस्थित ,कोयलीबेड़ा : विकास खण्ड में दर्ज 428 विद्यार्थी में से 401 उपस्थित तथा 27 अनुपस्थित , नरहरपुर विकासखण्ड में पंजीकृत 714 विद्यार्थी में से 668 उपस्थित एवं 46 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।जिले में सर्वाधिक पंजीयन नरहरपुर विकासखंड में 714 विद्यार्थियों का रहा जबकि सर्वाधिक उपस्थिति भी यहीं 668 विद्यार्थियों की दर्ज की गई। वहीं दुर्गूकोंदल विकासखंड में अनुपस्थिति सबसे कम 15 विद्यार्थियों की रही।परीक्षा के सफल आयोजन पर जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सभी केंद्राध्यक्षों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं सहयोगी स्टाफ को बधाई व देते हुए कहा कि छात्रवृत्ति परीक्षा प्रतिभाशाली एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, जिससे उन्हें आगे की पढ़ाई में आर्थिक सहायता मिलती है।शिक्षा विभाग ने परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद चयनित विद्यार्थियों को आगे की प्रक्रिया से अवगत कराने की बात कही है।
————————
05 .कांकेर जिले में 1542 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1479 ने दी नीट-यूजी की परीक्षा , 61 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित । जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम कलेक्टर के निर्देशन में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व सुविधाओं के विशेष इंतजाम. नि:शुल्क नीट कोचिंग के सभी 324 विद्यार्थी परीक्षा में हुए शामिल।

—राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2026 रविवार को कांकेर जिला मुख्यालय के तीन परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। जिले से कुल 1542 पंजीकृत विद्यार्थी में से 1479 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए तथा 61 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे । परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों में व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कलेक्टर श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर तथा जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी ने परीक्षा की संपूर्ण तैयारी करने के निर्देश केन्द्र प्रभारी को दिये ।तीन केंद्रों पर हुई परीक्षानीट परीक्षा जिले के तीन प्रमुख केंद्रों में आयोजित की गई, जिनमे पीजी कॉलेज कांकेर में 720 परीक्षार्थी में से 682 उपस्थित एवं 38 अनुपस्थित, नरहरदेव उत्कृष्ट विद्यालय में 480 परीक्षार्थी में से 472 उपस्थिति एवं 06 अनुपस्थित, कन्या विद्यालय कांकेर में 342 पंजीकृत 342 परीक्षार्थी में से 325 उपस्थिति व17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे ।
कुछ विद्यार्थियों ने अन्य जिलों में भी आवेदन किया था, जिसके कारण वे वहां परीक्षा में सम्मिलित हुए।गर्मी एवं मौसम को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों में बिजली, पेयजल, छाया और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई थी। परीक्षा केन्द्र प्रभारियों द्वरा पीजी कॉलेज एवं कन्या विद्यालय में जनरेटर और इन्वर्टर दोनों की व्यवस्था की गई। नरहरदेव केंद्र में इन्वर्टर व्यवस्था उपलब्ध रही।- सभी केंद्रों में चार्जेबल लाइट लगाई गई थी।- बिजली बाधित होने की स्थिति में पंखे एवं प्रकाश व्यवस्था सुचारू रखने की तैयारी की गई।- आवश्यकता अनुसार कूलर लगाए गए।- परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों के लिए पेयजल तथा टेंट के माध्यम से छाया की व्यवस्था की गई।- सुरक्षा के लिए सभी केंद्रों में मेटल डिटेक्टर एवं बायोमेट्रिक सिस्टम व सीसी टीवी कैमरा लगाया गया।जिले में संचालित नि:शुल्क नीट कोचिंग योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 324 विद्यार्थियों ने भी शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराई। यह जिले के लिए उपलब्धि मानी जा रही है।सभी केंद्रों में सुरक्षा, अनुशासन एवं पारदर्शिता बनाए रखी गई। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने पर जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सहयोग की सराहना की।
————————
06.दुर्गूकोंदल में राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 501 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
— जिले के विकासखंड दुर्गूकोंदल में सत्र 2025-26 के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय साधन सह प्रवीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) उत्साह, अनुशासन और शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। परीक्षा के लिए विकासखंड में दो प्रमुख केंद्र बनाए गए थे, जिनमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेजेस दुर्गूकोंदल तथा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भंडारडिगी शामिल रहे। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।सेजेस दुर्गूकोंदल केंद्र में कुल 300 विद्यार्थियों का नामांकन था, जिनमें से 289 छात्र उपस्थित रहे तथा 11 अनुपस्थित रहे। वहीं एकलव्य विद्यालय भंडारडिगी केंद्र में 216 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 212 उपस्थित हुए और केवल 4 छात्र अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों केंद्रों में कुल 516 विद्यार्थियों में से 501 ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि मात्र 15 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। कुल उपस्थिति प्रतिशत 97.09 रहा, जो विद्यार्थियों की गंभीरता और जागरूकता को दर्शाता है।परीक्षा के दिन सुबह से ही दोनों केंद्रों में हलचल दिखाई दी। विद्यार्थी निर्धारित समय से पहले ही केंद्रों में पहुंचने लगे थे। अभिभावक भी बच्चों का उत्साहवर्धन करने बड़ी संख्या में पहुंचे। शिक्षक अंतिम समय तक विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते नजर आए। पूरे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।
परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई। प्रथम प्रश्नपत्र मानसिक क्षमता परीक्षण (MAT) प्रातः 10 बजे से 11:30 बजे तक हुआ, जिसमें तार्किक क्षमता और विश्लेषणात्मक सोच का परीक्षण किया गया। द्वितीय प्रश्नपत्र शैक्षणिक अभिरुचि परीक्षण (SAT) दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक सम्पन्न हुआ, जिसमें गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों से प्रश्न पूछे गए। दोनों परीक्षाएं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुईं।सहायक खंड शिक्षा अधिकारी अंजनी मंडावी ने बताया कि पिछले वर्षों से विकासखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। गत वर्ष इस परीक्षा में 137 विद्यार्थियों का चयन हुआ था, जो उल्लेखनीय उपलब्धि रही। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी “हमर लक्ष्य” योजना के अंतर्गत विशेष कोचिंग, अभ्यास, मॉडल टेस्ट एवं मार्गदर्शन दिया गया, जिसका सकारात्मक प्रभाव विद्यार्थियों की तैयारी और आत्मविश्वास में दिखाई दिया।इस अवसर पर बीआरसी लतीप सोम, प्राचार्य अजय नेताम, आब्जर्वर थानेश्वर चंद्राकर, प्राचार्य बैजनाथ नरेटी, आब्जर्वर हेमंत श्रीवास्तव, परीक्षा प्रभारी वासु शंकर सिन्हा, संकुल समन्वयक राजकुमार चंद्राकर सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
————————
07.एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की कृतिका टेकाम ने 10 वीं बोर्ड देश भर में शीर्ष स्थान पर अपनी जगह बनाई। उनसे व उनके परिवार जनों से उनके निवास स्थान में जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर ने सौजन्य मुलाकात करते हुुए उनके उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

————————
08. अनुप शर्मा ने अंतागढ विधायक विक्रमदेव उसेंडी से मिल कर चर्चा की।

—भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व कैबिनेट मंत्री (छत्तीसगढ़ शासन) एवं वर्तमान अंतागढ़ विधायक विक्रम देव उसेंडी आज सुबह कांकेर पहुंच कर सीधे जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर उन्होंने कल IED ब्लास्ट में शहीद हुए जवानों को पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने वीर सपूतों के बलिदान को नमन करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के पश्चात वे कुछ समय के लिए सर्किट हाउस में रुके, जहां उनसे औपचारिक भेंट हुई। इस अवसर पर नक्सल मुक्त बस्तर के विषय पर तथा समसामयिक राजनीतिक मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।इस दौरान उन्हें “बस्तर बन्धु” समाचार पत्र का नवीन अंक भी भेंट किया गया। उल्लेखनीय है कि विक्रम देव उसेंडी के स्वर्गीय सुशील शर्मा से घनिष्ठ संबंध रहे हैं तथा वे “बस्तर बन्धु” के अग्रणी पाठकों एवं शुभचिंतकों में से एक रहे हैं। उन्होंने चर्चा के दौरान मुंबई होटल ताज हमले के समय स्व.सुशील भैया के द्वारा प्रकाशित ख़बर “होटल ताज अक्खा इंडिया तो नहीं” का स्मरण करतें हुए बताया कि वह खबर इतनी अच्छी थी कि स्वयं तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह जी ने उनके लेख की प्रशंसा की थी. और उन्हें स्वंम फोन करके उनके अच्छे लेख के लिए प्रशंसा करते हुए बधाई दी थी lउन्होंने बस्तर बन्धु समाचार पत्र के प्रकाशन पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
——————–
09 . सर्जना महिला साहित्य समिति करेगी सम्मान समारोह का आयोजन।

-नगर की सर्जना महिला साहित्य समिति कांकेर के द्वारा आगामी 10 मई को साहित्य की तमाम महान हस्तियों एवं समाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सेवाधर्मियों का सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया है। साथ ही साहित्यकारों के द्वारा काव्य पाठ भी किये जाएंगे।कार्यक्रम की संचालिका व सर्जना महिला साहित्य समिति कांकेर की अध्यक्ष डॉ.गीता शर्मा ने कहा कि सर्जना साहित्य समिति कांकेर विगत 37 वर्षों से साहित्य के माध्यम से समाज को अपनी सेवा प्रदान कर रही है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय जागरण का कार्य है। जिसमें महिलाओं की भूमिका उल्लेखनीय है। इसे ध्यान में रखते हुए सर्जना महिला साहित्य समिति अपने आयोजन करती रही है।इसी तारतम्य में आगामी 10 मई दिन रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया जाना है।उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अंतर्राष्ट्रीय साहित्यकार जबलपुर से आचार्य संजीव वर्मा “सलिल” पधार रहे हैं। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ शशि दुबे, डॉ चितरंजन कर, डॉ.देवघर महंत, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरुण कौशिक , हस्तशिल्प बोर्ड छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।
यह कार्यक्रम दो चरणों में होगा। प्रथम चरण में क्षेत्र की दो विशिष्ट विभूतियों, 25 महिला साहित्यकारों और अन्य क्षेत्र के विशिष्ट व्यक्तित्व को मिलाकर कुल 42 लोगों का सम्मान किया जाएगा।यह कार्यक्रम नगर के आनंदम् होटल सभागार में संपन्न होगा।सर्जना साहित्य समिति के इस कार्यक्रम को सफल बनाने डा. मीरा आर्ची, डा. पूर्वा शर्मा, डा सीमा परिहार, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, शिव सिंह भदोरिया, संतोष श्रीवास्तव “सम” रामशरण जैन,, रीना अवधेश लारिया, सुनीता रावटे, राखी कोर्राम, आदि साहित्यकारों को एक बैठक आयोजित कर विभिन्न दायित्व दिए गए है। उक्त जानकारी सर्जना महिला साहित्य समिति की आयोजित बैठक में प्रदान की गई है।
———————–
10. केंद्रीय वेतन आयोग की अनुशंसा राज्य में भी लागू हो- फेडरेशन
केन्द्रीय एवं राज्य के कर्मचारियों के लिये मुद्रास्फीति (inflation) एक समान है, सेवा/पेंशन लाभ एक हो- राजेश चटर्जी
-आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) का गठन नवंबर 2025 में जस्टिस रंजना प्रसाद देसाई (सेवानिवृत्त जज सुप्रीम कोर्ट) के अध्यक्षता में हुआ था। कर्मचारियों के वेतन संरचना,भत्ते एवं अन्य सेवा। पेंशन लाभ 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होने की उम्मीद है। केंद्रीय कर्मचारियों के साथ साथ राज्य के कर्मचारियों को काफी उम्मीदें हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन ने 8 वे वेतन आयोग को ई-मेल द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव दिया है। उक्त जानकारी देते हुए फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी ने बताया कि वेतन मैट्रिक्स में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) जोकि 7 वें वेतनमान में 2.57 था,को, 8 वे वेतनमान में 3.68 %/3.83 % करने का सुझाव दिया है।यदि इसे स्वीकार किया जाता है,तो न्यूनतम मूल वेतन (Minimum Basic Pay) ₹18,000 से बढ़कर ₹69,000 प्रति माह हो सकता है। शासकीय विभागों के उच्च पदों पर संविदा नियुक्ति (contractual recruitment) के स्थान पर इनके फीडर पदों से पदोन्नति अथवा सीधी भर्ती द्वारा भरे जाने का सुझाव दिया है।उन्होंने बताया कि 12 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए,न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹69,000 के आसपास तय की जानी चाहिए।महंगाई भत्ता/राहत (DA/DR) का विलय का सुझाव: वर्तमान में (जनवरी 2026 से) 60% DA मिल रहा है। इसके 50% को 8 वें वेतन आयोग के लागू होने पर मूल वेतन में मर्ज (विलय) किया जाना चाहिए। इससे नए वेतन की गणना किया जाना चाहिए।अंतिम निर्णय होते तक अंतरिम राहत (interim relief) के घोषणा का सुझाव दिया है। चूंकि 8 वां वेतनमान 1 जनवरी 26 से प्रभावशील होगा अतः वेतन एरियर्स के भुगतान के तरीका का उल्लेख रिपोर्ट में करने का आग्रह किया है।सालाना वेतन वृद्धि (Annual Increment) सुझाव: सालाना इंक्रीमेंट को 3% से बढ़ाकर 6% करने का सुझाव दिया है। ताकि बढ़ती महंगाई के साथ सैलरी का तालमेल बना रहे। उन्होंने बताया कि न्यू पेंशन स्कीम (NPS) के स्थान पर और पुरानी पेंशन योजना (OPS) को लागू करने का सुझाव दिया गया है।जोकि कर्मचारी एवं उसके परिवार के सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक है।जनवरी 26 से न्यूनतम पेंशन ₹ 9000 में सम्मानजनक वृद्धि का सुझाव दिया है।गृहभाड़ा भत्ता (HRA) को बढ़ाकर 30% (Z श्रेणी),Y 35 % और X को 40% करने का सुझाव दिया है।ऑफिस के काम को डिजिटल बनाने के लिए ₹2,000 का मासिक इंटरनेट भत्ता। सेवाकाल में न्यूनतम 3 सुनिश्चित प्रमोशन का प्रस्ताव दिया है।सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाकर 65 वर्ष करने का सुझाव दिया है।ग्रैच्युटी की सीमा बढ़ाकर ₹ 50 लाख करने का सुझाव दिया है। केंद्रीय वेतन आयोग के सिफारिशों को राज्य सरकार भी अपने कर्मचारियों के लिए लागू करने का सुझाव दिया है।
——————–
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
————————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
————————






