———————–
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
18 जून 2026 गुरूवार
✍️मनोज जायसवाल
———————–
01.छत्तीसगढ़ सर्व पिछड़ा वर्ग समाज का प्रदेश स्तरीय संगठन विस्तार समाज के विभिन्न मांगों पर बैठक रायपुर में सम्पन्न।

—छत्तीसगढ़ सर्व पिछडा वर्गे समाज रायपुर का संगठन विस्तार एवं विभन्न मांगों पर सहमति चन्द्राकर समाज भवन में पिछडा वर्ग समाज के विभिन्न समाज से आने वाले समाज प्रमुख, प्रदेश अध्यक्षों पूर्व प्रदेश अध्यक्षों संगठन क पदाधिकारियों के सहमति उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ साहू के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सर्व प्रथम छत्तीसगढ महतारी के छायाचित्र में दीप प्रज्जवलित कर बैठक प्रारंभ किया गया इस बैठक में पिछड़ा समाज के विभन्न समाज के सभी प्रदेश अध्यक्षों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये ।एक प्रदेश एक संगठन पर सहमति प्रदान किये, छत्तीसगढ के प्रत्येक जिले में जहां पर संगठन विस्तार नहीं हुआ है संगठन विस्तार हेतु जिम्मेदारी सौपी गई । प्रत्येक जिले में पिछडा वर्ग में आने वाले समाज प्रमुखों के उपस्थित में जिले के संगठन विस्तार किया जावेगा । साथ ही संगठन विस्तार में निम्न पदाधिकारियों को प्रदेश संगठन में , संभागीय संगठन में और युवा प्रकोष्ठ में जिम्मेदारी सौपी गई ।
जो इस प्रकार है-
प्रदेश सरंक्षक — दिनेश चन्द्राकार प्रदेश अध्यक्ष चन्द्राकर समाज छत्तीसगढ। राजेन्द्र नायक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पटेल समाज छत्तीसगढ।टहलराम साहू पूर्व प्रदेश अध्यक्ष साहू समाज छत्तीसगढ। शांतनु साहू कार्यकारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष साहू समाज छत्तीसगढ। मनीष योगी छत्तीसगढ योगी समाज छत्तीसगढ। प्रदीप देवागंन समाज प्रदेश अध्श्क्ष देवागन समाज छत्तीसगढ। धनीराम विश्वकर्मा प्रदेश अध्यक्ष विश्वकर्मा समाज छत्तीसगढ। सुधीर कुमार यादव प्रदेश अध्यक्ष छः गढ़ यादव समाज रायपुर छत्तीसगढ़ आंनद निषाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निषाद समाज छत्तीसगढ । चन्द्रभुषण वर्मा कुर्मी समाज प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ। ललीतदास मानिकपुरी समाज प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ।बंसत सिन्हा प्रदेश सहयोजक सिन्हा समाज छत्तीसगढ।
प्रदेश महामंत्री – नरेश राजवाडे प्रदेश उपाध्यक्ष – पवन ढीवर युवा प्रकोष्ठ,पद्रेश अध्यक्ष ढीवर समाज प्रदेश उपाध्यक्ष – मनोहर निषाद – प्रदेश महामंत्री निषाद समाज छत्तीसगढ।प्रदेश उपायक्ष – पवन साहू – राष्टीय महामंत्री युवा प्रकोष्ठ साहू समाज ।प्रदेश उपाध्यक्ष – जागेश्वर सिंह ठाकुर -धाकड समाज बस्तर संभाग ।प्रदेश उपाध्यक्ष – रवि देवागन -प्रदेश संगठन मंत्री देवागंन समाज छत्तीसगढ ।
प्रदेश उपाध्यक्ष – धरमदास साहू – पूर्व जिला अध्यक्ष महासमुन्द ।संभागीय अध्यक्ष – सरगुजा संभाग – नवीन जायसवाल‚ रायपुर संभाग – प्रवीण साहू -बिलासपुर संभाग -श्री श्याम कार्तिक जायसवाल‚ महेन्द्र साहू – दुर्ग संभाग— प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ – कोमल निषाद ,प्रद्रेश अध्यक्ष रामकरण सिन्हा – प्रदेश महामंत्री – युवा प्रकोष्ठ मोहनसिंह ठाकुर – प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ लक्की यादव – प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ ललीत साहम – प्रदेश उपाध्यक्ष़‚ युवा प्रकोष्ठ तुलसीराम नाग- प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ जतीन अटभैया – प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ श्रीमती भगवती महेंद्र गजेंद्र- प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ इस बैठक में प्रमुख रूप से चन्द्रभुषणयुवा प्रकोष्ठ वर्मो प्रदेश अध्यक्ष कुर्मी समाज , दिनेश चन्द्राकार पद्रेश अध्यक्ष चन्द्राकर समाज, धनीराम विश्वकर्मा प्रदेश अध्यक्ष विश्वकर्मा समाज ,अजय नायक प्रदेश अध्यक्ष बंजारा समाज ,पवन ढिवार प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ धिवर समाज ,टहल राम साहू पूर्व पद्रेश अध्यक्ष साहू समाज ,शन्तानू साहू कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष साहू समाज , पवन साहू राष्टीय महामंत्री युवा प्रकोष्ठ राजेन्द्र नायक पूर्व प्रदेश अश्यक्ष पटेल महार सामाज ,अनांद निषाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निषाद समाज ,मनोहर निषाद महासचिव प्रदेश निषाद समाज , रवि देवांगन प्रदेश संगठन मंत्री देवागन समाज ,मोहनदास मानिकपुरी पद्रेश सचिव मानिकपुरी समाज , सालिक राम यादव समाज , बंसत सिन्हा प्रदेश संयोजक सिन्हा समाज प्रतिनिधि ,पद्रेश उपाध्यक्ष नीलकंठ शार्दुल ,प्रदेश महामंत्री कारियारराम दिवान संभागीय अध्यक्ष तरूण सिंह धाकड़ संभागीय संरक्षक परमानंद साहू महामंत्री गोरी शंकर साहू कोर कमेटी दयालू यादव ,राकेश गुप्ता,कोषाध्यक्ष संभागीय अनिल वर्मा, किशोर दीवान सचिव बस्तर संभाग,
गणेश यादव जिला अध्यक्ष दन्तेवाडा गजाधर वैध जिला अध्यक्ष जगदलपुर तुलसीराम नाग,सुकमा , सुनील बीजापुर ,मोहन ठाकुर,बीरबल ठाकुर, अर्जुन ठाकुर दन्तेवाडा , रैेमल दीवान,महामंत्री कोण्डागांव , अशेाक यादव महांमंत्री कांकेर , हेमन्त यादव दशरथ साहू वेद प्रकाश सिन्हा, अलीत सिन्हा,सतकार पटेल ,राजकुमार साहू विजय पटेल,अशोक जैन, किशोर डटशेना लक्ष्मीकांन्त प्रधान ,राजेश यादव ,हुुकुम साहू,दुर्गा प्रसाद जैन , आदि सैकड़ों के संख्या में सामाजिक पदाधिकारियों के उपस्थिति में यह बैठक सम्पन्न हुआ ।
———————-
02. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी।केंद्र की उपलब्धियों व ऐतिहासिक निर्णयों का आइना बनी प्रदर्शनी: विधायक श्री सिंहदेव
प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के सफलतापूर्वक 12 वर्ष का सटीक चित्रण: विधायक श्री नेताम।

— देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं ऐतिहासिक कार्यों पर आधारित तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन जिला मुख्यालय कांकेर के नया बस स्टैण्ड के समीप साप्ताहिक बाजार स्थल पर निर्मित डोम आज से 20 जून तक किया जा रहा है। इसका शुभारंभ जगदलपुर विधायक किरण सिंहदेव, कांकेर विधायक आशाराम नेताम, राज्य हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत की उपस्थिति में किया गया। आज अपरान्ह विधायक द्वय ने फीता काटकर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया तथा सभी अतिथियों ने छायाचित्रों का अवलोकन किया।छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करने के उपरांत जगदलपुर विधायक श्री सिंहदेव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब तक के सर्वाधिक कार्यकाल तक सेवा देने वाली ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने देश हित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए। वे वर्ष 2014 से सतत् एवं अथक् कार्य किए, जिन्हें इस प्रदर्शनी के माध्यम से सारगर्भित करने का अनूठा प्रयास किया गया है।
उन्होंने कहा कि जनसम्पर्क विभाग की यह प्रदर्शनी उनके व्यक्तित्व और कृतित्व का आइना है तथा नगरवासियों को उक्त शिविर का अवलोकन अवश्य करना चाहिए। कांकेर विधायक श्री नेताम ने प्रदर्शनी के अवलोकन पश्चात् कहा कि यह प्रदर्शनी प्रधानमंत्री श्री मोदी की सफलता और लोक हित में लिए गए अनेक ऐतिहासिक निर्णयों का सटीक चित्रण कर रही है। उन्होंने बताया कि पिछले 12 सालों में केंद्र सरकार ने देशवासियों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू की तथा आम जनता को उनसे जोड़ने का सतत् प्रयास किया। हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती राजपूत ने कहा कि प्रदर्शित छायाचित्रों में केंद्र की सफलता एवं उपलब्धियों को बेहतर ढंग से सहेजने का प्रयास किया गया है। साथ ही राज्य सरकार द्वारा कंेद्र प्रवर्तित योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के बारे में भी दर्शाया गया है, जो बेहद प्रासंगिक हैं। इस अवसर पर उपस्थित नगर पालिका कांकेर के अध्यक्ष श्री अरूण कौशिक ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जनसम्पर्क विभाग की छायाचित्र प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा लोक कल्याण के लिए किए गए कार्यों व निर्णयों को चित्रों के माध्यम से बेहतर ढंग से प्रस्तुत किया गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर, नगर पालिका कांकेर के उपाध्यक्ष उत्तम यादव सहित जिला पंचायत के सीईओ हरेश मंडावी व एसडीएम कांकेर अरूण वर्मा के अलावा प्रमुख रूप से नगर के गणमान्य नागरिक सर्व सतीश लाटिया, यशवंत जैन, महेश जैन, आलोक ठाकुर, देवेन्द्र टेकाम, राजा पाण्डे, जितेन्द्र मरकाम, दिलीप जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, संजय सिन्हा, संजूगोपाल साहू, हीरा मरकाम, बृजमोहन तिवारी, सलीम मेमन, विजय पटेल, यशवंत सुरोजिया समेत काफी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि उक्त तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तथा प्रदेश़ में हुए विकास कार्यों और शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से आकर्षक चित्रों से प्रस्तुत किया गया है। इसमें किसान कल्याण, गरीब कल्याण, अधोसंरचना विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास तथा सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण जैसे विभिन्न विषयों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान खरीदी, कृषि निर्यात में वृद्धि सहित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के आवासों का निर्माण, सेमीकंडक्टर निर्माण, मुफ्त राशन योजना, सुपोषण अभियान आदि को भी दर्शाया गया है। इसके अतिरिक्त देश की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु किए गए प्रयासों, स्वदेशी रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने, अधोसंरचना विकास, राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क का विस्तार तथा वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की शुरुआत जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा प्रदर्शनी में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, डिजिटल इंडिया अभियान, लखपति दीदी, युवा शक्ति सशक्तिकरण तथा अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण सहित विभिन्न उपलब्धियों को भी दर्शाया गया है, साथ ही एलईडी स्क्रीन के माध्यम से शासन की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी जा रही है तथा कला जत्था के नर्तकों के द्वारा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों को गीत व नृत्य के जरिए प्रस्तुत किया जा रहा है।
———————
03. उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिला “कॉप ऑफ द मंथ” सम्मान । अपराध नियंत्रण, विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित।

—उत्तर बस्तर कांकेर जिले में उत्कृष्ट पुलिसिंग, प्रभावी अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों के सफल निराकरण, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा चोरी एवं अन्य गंभीर अपराधों के मामलों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को “कॉप ऑफ द मंथ” सम्मान से सम्मानित किया गया।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराधों की विवेचना में उत्कृष्ट प्रदर्शन, तकनीकी दक्षता, टीमवर्क तथा जनता के प्रति संवेदनशीलता प्रदर्शित करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान पूरे पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत है। इस पहल से पुलिसकर्मियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है तथा बेहतर पुलिसिंग को बढ़ावा मिलता है।
माह अप्रैल 2026 के “कॉप ऑफ द मंथ” सम्मानित अधिकारी/कर्मचारी :-
(1) एएसआई बिन्दुलता देवांगन (थाना पखांजूर) – पॉक्सो एक्ट प्रकरण में फरार आरोपी की गिरफ्तारी एवं सफल विवेचना हेतु सम्मानित।
(2) एएसआई भकेश पटेल (साइबर सेल) – लगभग एक वर्ष पुराने हत्या प्रकरण के तकनीकी विश्लेषण एवं सफल खुलासे में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित।
(3) आरक्षक रामरतन निषाद (साइबर सेल) – हत्या प्रकरण में डिजिटल साक्ष्य विश्लेषण एवं तकनीकी सहयोग प्रदान करने पर सम्मानित।
(4) प्रधान आरक्षक सचिन शोरी (थाना चारामा) – पॉक्सो एक्ट प्रकरण में अन्य जिले से आरोपी की गिरफ्तारी एवं सफल कार्यवाही हेतु सम्मानित।
(5) प्रधान आरक्षक अजनेराम नेताम (थाना अंतागढ़) – चोरी प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी एवं चोरी गए माल की बरामदगी में विशेष योगदान हेतु सम्मानित।
(6) आरक्षक प्रणय यादव (साइबर सेल) – चोरी प्रकरण में आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी एवं संपत्ति बरामदगी में तकनीकी सहयोग हेतु सम्मानित।
इसी प्रकार माह मई 2026 के “कॉप ऑफ द मंथ” सम्मानित अधिकारी/कर्मचारी :-
(1) उप निरीक्षक अनिल पालेश्वर (थाना पखांजूर) – एनडीपीएस एक्ट प्रकरण में दूसरे राज्य से आरोपी की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु सम्मानित।
(2) एएसआई चेतन साहू (चौकी हल्बा) – हत्या प्रकरण की उत्कृष्ट विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सम्मानित।
(3) एएसआई देवनारायण बंजारे (थाना बांदे) – हत्या एवं एनडीपीएस एक्ट के गंभीर प्रकरणों की सफल विवेचना हेतु सम्मानित।
(4) प्रधान आरक्षक संबल राम नेताम (थाना नरहरपुर) – चोरी प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी एवं मशरूका बरामदगी में उल्लेखनीय कार्य हेतु सम्मानित।
(5) आरक्षक हिमेश्वर मंडावी (साइबर सेल) – चोरी प्रकरण में तकनीकी विश्लेषण, आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी में सहयोग हेतु सम्मानित।
(6) आरक्षक मयराम नुरेटी (थाना रावघाट) – चोरी प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी एवं माल मशरूका बरामदगी में विशेष भूमिका हेतु सम्मानित।
————————
04. जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई ।सभी थाना क्षेत्रों में बीट प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

—पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा ने बुधवार को पुलिस कार्यालय कांकेर में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना एवं चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक लेकर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, सामुदायिक पुलिसिंग तथा पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की।बैठक में गंभीर एवं लंबित अपराधों की समीक्षा करते हुए विवेचनाओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने , साथ ही लंबित गुम इंसान, लंबित मर्ग एवं सदरी शिकायतों के जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए गए।संवेदनशील क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए।बैठक में “मोर मितान – कांकेर पुलिस” अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आमजन के साथ संवाद बढ़ाने, जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण करने तथा सामुदायिक पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में महिला रक्षा टीम की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर संचालित करने पर भी जोर दिया गया।
सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए विशेष अभियान चलाने, यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा प्रिवेंटिव पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही आपातकालीन सेवा डायल-112 के प्रभावी उपयोग एवं त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था को और मजबूत करने पर बल दिया गया।साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए साइबर जागरूकता अभियान चलाने, साइबर शिकायत पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निराकरण करने तथा साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।बैठक के दौरान अधीनस्थ कर्मचारियों में अनुशासन बनाए रखने, उनके कल्याण संबंधी मुद्दों पर संवेदनशीलता से कार्य करने तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने पर भी चर्चा की गई। बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को “कॉप ऑफ द मंथ” सम्मान प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को सौंपे गए कार्यों का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि को सुदृढ़ करने के लिए समन्वित प्रयास आवश्यक हैं।
कांकेर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध संबंधी सूचना की जानकारी पुलिस हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
————————
05.झपटमारी की घटना के 01फ़रार आरोपी को दुर्गुकोंदल पुलिस ने किया।

— पुलिस से प्राप्त संक्षिप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 03.06.2026 को प्रार्थिया श्रीमती कुमारीबाई निवासी ग्राम घोटिया अपने खेत विक्रमगंज से कार्य कर घर लौट रही थीं। भानुप्रतापपुर-दुर्गुकोन्दल मुख्य मार्ग पर विक्रमगंज के समीप एक सफेद रंग की कार उनके पास आकर रुकी, जिसमें तीन युवक एवं एक युवती सवार थे।कार से उतरे एक युवक ने बातचीत करने के बहाने प्रार्थिया के गले में पहनी हुई माला को सोने की माला समझकर झपट लिया तथा अपने साथियों के साथ कार में बैठकर मौके से फरार हो गया।प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना दुर्गुकोन्दल में अपराध क्रमांक 15/2026 धारा 304 एवं 112(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले में दिनाक 04.06.2026 को एक आरोपी आशीष भट्टाचार्य व दिनांक 08.06.2026 को आरोपी सूर्यकांत उर्फ़ सूर्यागुप्ता व माही उर्फ़ मनीषा बंजारे की गिरफ़्तारी हुई थी शेष 01 आरोपी घटना दिनांक से फ़रार थे ।
पुलिस की त्वरित कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर श्री आकाश श्रीश्रीमाल एवं एसडीओपी भानुप्रतापपुर श्री शेर बहादुर सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में मामले के फ़रार आरोपी की पता तलाश हेतु विशेष टीम गठित की गई।
तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर फ़रार आरोपी 1 पवन कुमार देवांगन को रायपुर से पकड़ा गया पूछताछ में आरोपियों ने घटना करना स्वीकार किया है आरोपी पवन कुमार देवांगन को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है ।
पुलिस टीम का सराहनीय योगदान
निरीक्षक प्रहलाद यादव, सहायक उपनिरीक्षक महावीर प्रसाद मिश्रा, वीरेंद्र बुंदेला, आरक्षक अवधराम नाग (थाना दुर्गुकोन्दल), विशेष योगदान रहा।
————————
06. नीट की प्रवेश परीक्षा 21 जून को, प्रभारी कलेक्टर ने तैयारियों को लेकर बैठक ली।

— आगामी 21 जून को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर जिले के प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत के सीईओ हरेश मण्डावी ने आज दोपहर बैठक लेकर जिले में स्थापित केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। साथ ही एनटीए द्वारा दिशा निर्देशों के अनुरूप तैयारियों के संबंध में जानकारी ली।जिला पंचायत के कक्ष में आयोजित बैठक में प्रभारी कलेक्टर श्री मण्डावी ने बताया कि नीट परीक्षा के लिए कांकेर में तीन परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शहीद रामकुमार यादव शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा नरहरदेव पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उक्त परीक्षा का आयोजन दोपहर 02 से सायं 05 बजे तक एक पाली में किया जाएगा तथा इसके लिए डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आस्था बोरकर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। परीक्षा के संबंध में एनटीए द्वारा जारी निर्देशों का उल्लेख करते हुए बताया कि दोपहर 01.30 बजे परीक्षा केन्द्रों के प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। साथ ही यह भी बताया गया कि जिले के तीनों परीक्षा केन्द्रों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जा चुके हैं तथा जैमर का इंस्टालेशन किया जा रहा है। प्रभारी कलेक्टर ने परीक्षा के दौरान केन्द्रों में जनरेटर एवं सभी आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने प्रत्येक केन्द्र में तकनीकी अधिकारियों की टीम गठित करने हेतु कार्यपालन अभियंता विद्युत विभाग को दिए। नोडल अधिकारी श्रीमती बोरकर ने बताया कि परीक्षा के एक दिन पूर्व 20 जून को सम्पूर्ण प्रक्रिया की मॉक ड्रिल भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में स्थापित परीक्षा केन्द्रों के लिए कुल 1587 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें शासकीय पीजी कॉलेज में 720 परीक्षार्थी, नरहरदेव स्कूल में 459 तथा शहीद रामकुमार कन्या विद्यालय में 408 परीक्षार्थी शामिल हैं। बैठक में प्रभारी कलेक्टर ने उपस्थित सभी अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर निर्देशित किया कि परीक्षा के आयोजन के संबंध में एनटीए द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाए। इस अवसर पर एसडीएम कांकेर अरुण वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू, एनटीए के नगर समन्वयक राजू गोस्वामी सहित तीनों परीक्षा केन्द्रों के संस्था प्रमुख व पर्यवेक्षक उपस्थित थे।
————————
07. जिले में ‘नशा मुक्त भारत सप्ताह’ का आयोजन 26 जून तक। जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए नशे के दुष्परिणामों से किया जाएगा जागरूक।
—शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार जिले में 17 जून से 26 जून 2026 तक ‘नशा मुक्त भारत, विकसित भारत की पहचान’ थीम पर नशा मुक्त भारत सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना एवं शिक्षित करना है।कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने अभियान के तहत जिले के विभिन्न विभागों, शैक्षणिक संस्थाओं, नगरीय एवं ग्रामीण निकायों, स्वयंसेवी संगठनों तथा युवाओं की सहभागिता से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही सामूहिक शपथ, पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, साइकिल एवं बाइक रैली, योग सत्र, डोर-टू-डोर जनजागरूकता, सोशल मीडिया अभियान तथा अन्य गतिविधियां संचालित करने कहा है। उन्होंने बताया कि अभियान का समापन कार्यक्रम 26 जून को जिला स्तर पर आयोजित किया जा रहा है, वहीं 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग फॉर वेलनेस कार्यक्रम आयोजित कर नशे के विरुद्ध जनजागरूकता का संदेश दिया जाएगा। इस दौरान सभी कार्यक्रमों में प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ भी दिलाई जाएगी।कलेक्टर ने जिले के सभी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों एवं नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की है। अभियान के अंतर्गत आयोजित सभी गतिविधियों की जानकारी निर्धारित समय-सीमा में नशा मुक्त भारत अभियान पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले हितधारकों को सम्मानित भी किया जाएगा।
————————
08. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया जिला जेल कांकेर का निरीक्षण।
—प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संजीव कुमार टामक ने गुरूवार को जिला जेल कांकेर का निरीक्षण कर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उन्हें उनके विधिक अधिकारों एवं उपलब्ध कानूनी सहायता संबंधी जानकारी प्रदान की।
निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश टामक ने बंदियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व पर बल देते हुए नियमित व्यायाम, अनुशासित दिनचर्या तथा सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। उन्होंने जेल में उपलब्ध भोजन एवं पेयजल व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया और गुणवत्ता एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जिन बंदियों के पास अधिवक्ता उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति न्याय के अधिकार से वंचित न रहे। इसके अलावा जेल की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया, जिससे बंदियों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कांकेर भास्कर मिश्र, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती शांति प्रभु जैन सहित जेल अधीक्षक तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
————————
09. ‘योगा फॉर हेल्थी एजिंग’ की थीम पर 21 जून को आयोजित होगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व।
-12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला स्तर पर सामूहिक योग दिवस का कार्यक्रम न्यू कम्युनिटी हॉल कांकेर में ‘योगा फॉर हेल्थी एजिंग’ के थीम पर आयोजित किया जाएगा। सामूहिक योग कार्यक्रम के सुव्यवस्थित और सफल संचालन के लिए प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मण्डावी ने जिले के सभी विकासखण्ड के नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों में ‘‘योगा फॉर हेल्थी एजिंग’ एवं ‘फ्री योगा लाईव सेशन’ के संदेश को प्रोत्साहित करते हुए सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित करने के लिए विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। इस आयोजन में गणमान्य नागरिकों, दिव्यांगजन, उभयलिंगी व्यक्ति, वंचित समूह, विशेष रूप से पिछड़ी जनजाति समूह, समस्त आयु वर्ग के महिला, पुरूष, एनजीओ, विभिन्न संस्थाओं एवं छात्र-छात्राओं को सम्मिलित किया जाएगा।प्रभारी कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल में मुख्य नगरपालिका अधिकारी कांकेर को स्थल की साफ-सफाई एवं मंच की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह छात्र-छात्राओं, एनसीसी, एनएसएस, रेडक्रॉस आदि की उपस्थिति हेतु जिला शिक्षा अधिकारी तथा जिला समन्वयक, सर्वशिक्षा अभियान को दायित्व सौंपा है। इसी प्रकार जिला खाद्य अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वस्थ्य अधिकारी स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग जल संसाधन, क्रेडा एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को उत्तरदायित्व सौंपे गए हैं। इसके अलावा उद्यानिकी विभाग, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, श्रम विभाग, आबकारी विभाग को सम्पूर्ण स्वल्पाहार एवं भोजन की व्यवस्था, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला आयुर्वेद विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण एवं जनसम्पर्क विभाग, पुलिस, पंचायत विभाग को पृथक-पृथक जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयुष विभाग को कार्यक्रम उपरांत प्रत्येक योग करने वाले व्यक्ति का पोर्टल https://yoga.ayus.gov.in/yoga sagam में पंजीयन कराने का दायित्व सौंपा गया है। साथ ही, नोडल महाविद्यालय को खेल संगठन, एनएसएस/एनसीसी की उपस्थिति एवं योगाभ्यास कराने तथा नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को मुख्य समारोह में योग स्थल पर योग हेतु जनसमुदाय की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है। जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास योग प्रशिक्षक श्री मोहन सेनापति तथा श्री कुश साहू और सुश्री प्रियंका मिश्रा द्वारा संपन्न कराया जाएगा।
———————–
10. आदिवासी क्रीड़ा परिसर कांकेर व नरहरपुर में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा जून से। छात्र-छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क आवास एवं खेल प्रशिक्षण की सुविधा।
—जिले के शासकीय आदिवासी कन्या क्रीड़ा परिसर कांकेर तथा शासकीय आदिवासी बालक क्रीड़ा परिसर नरहरपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसके लिए योग्य एवं अनुभवी प्रशिक्षकों के द्वारा आदिवासी छात्र-छात्राओं का चयन 10 बैटरी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार कन्या क्रीड़ा परिसर कांकेर में प्रथम चरण की प्रवेश परीक्षा 22 जून तथा अंतिम चयन 27 जून 2026 को प्रातः 9 बजे से परिसर के खेल मैदान में आयोजित होगा। वहीं बालक क्रीड़ा परिसर नरहरपुर में प्रथम चरण की प्रवेश परीक्षा 24 जून तथा अंतिम चयन 01 जुलाई 2026 को प्रातः 9 बजे से खेल मैदान में किया जाएगा। अर्हता के संबंध में बताया गया कि इसमें प्रवेश हेतु कक्षा 6वीं के लिए आयु 11 से 12 वर्ष, कक्षा 7वीं के लिए 12 से 13 वर्ष, कक्षा 8वीं के लिए 13 से 14 वर्ष तथा कक्षा 9वीं के लिए 14 से 15 वर्ष निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रिया में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को आधार कार्ड, अंकसूची एवं जन्म प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। साथ ही परीक्षण के दौरान निकर एवं टी-शर्ट पहनकर उपस्थित होना होगा। दोनों क्रीड़ा परिसरों में एथलेटिक्स, तीरंदाजी, खो-खो, कबड्डी एवं हैंडबॉल खेल विधाओं के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के किसी भी विद्यालय अथवा आश्रम में अध्ययनरत आदिवासी छात्र-छात्राएं चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को बोनस अंक प्रदान किए जाएंगे तथा मिडिल स्तर के खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी। चयन के लिए निर्धारित 10 बैटरी टेस्ट में दौड़, शटल रेस, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, गतिशील संतुलन परीक्षण, अपर बॉडी शक्ति परीक्षण, पुश-अप्स, लेग रेजिंग, सीट-अप्स तथा उछाल परीक्षण शामिल हैं। इसी तरह कन्या परिसर में 50 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ तथा बालक परिसर में 100 मीटर एवं 400 तथा 800 मीटर दौड़ का परीक्षण लिया जाएगा। चयन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क, निष्पक्ष एवं पारदर्शी होगी। चयनित खिलाड़ियों को विभागीय नियमों एवं शर्तों का पालन करना होगा तथा स्वास्थ्य संबंधी चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। क्रीड़ा परिसरों में चयनित खिलाड़ियों को निःशुल्क आवास, पौष्टिक भोजन, शिक्षा व्यवस्था, खेल परिधान, खेल सामग्री तथा चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कन्या क्रीड़ा परिसर कांकेर हेतु मोबाइल नंबर 9406284694 एवं 9424274925 तथा बालक क्रीड़ा परिसर नरहरपुर हेतु 7879410661 एवं 9827983755 पर संपर्क किया जा सकता है।।
————————
विशेष—
जन्मदिन पर हुआ वृक्षारोपण एवं सम्मान समारोह)

आप सभी का स्नेह पाकर मै अत्यंत भाव विभोर हूँ —अशोक राठी
कांकेर। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के व्यवस्थापक एवं चेंबर आफ कामर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक राठी के जन्म उत्सव एवं नवीन सत्र 2026-27 के शुभारंभ अवसर पर सम्मान समारोह/वृक्षारोपण व संगीतमय आयोजन रखा गया। वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति एक निष्ठ व पर्यावरण की सुरक्षा का भाव अभिव्यक्त करते हुए अशोक राठी ने अपने जन्मदिन को महत्वपूर्ण आयाम प्रदान किया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम वृक्षारोपण किया गया।उसके पश्चात विद्यालय के समस्त आचार्यो/दीदियो, अन्य कर्मचारियों,गत सत्र के मेधावी विद्यार्थियों, योग ग्रुप के मोहन सेनापतिह जागेश्वर देवांगन व पर्यावरण संरक्षण में अपना अमूल्य योगदान दे रहे गार्डन के सफाई कर्मी,श्री यादव‚साहू का व्यवस्थापक अशोक राठी के द्वारा सम्मान किया गया। साथ ही विशिष्ठ जनों को भी सम्मानित किया गया। सत्रारम्भ व जन्मदिन पर अशोक राठी ने कहा कि आज हम सब एक नई उमंग लेकर, एक नये उत्साह के साथ इस उत्सव में शामिल हुए हैं। जहां एक ओर शिक्षा सत्र 2026-27 का प्रारंभिक दौर है, वहीं आज मेरे जन्म दिवस पर आप सभी का प्यार एवं आशीष मुझे प्राप्त हो रहा है। आप लोगों की उपस्थिति और आज के दिन को आप लोगों के द्वारा एक उत्सव का स्वरूप प्रदान करने पर मै अत्यंत भावविभोर हूँ। उन्होंने कहा कि हमें एक लक्ष्य के साथ अनुशासन बद्ध रहते हुए विद्यालय के विकास में अपना योगदान देना है। आज मेरे जन्मदिन की इस बेला को आप लोगों ने एक भव्य रूप प्रदान किया है। संगीत के क्षेत्र में आप लोगों की उपलब्धता आयोजन को सुंदर स्वरूप में ढ़ालती है। मै अत्यंत अभिभूत हूँ।
उन्होंने एक गीत पल दो पल का शायर हूँ,प्रस्तुत कर सभी को आत्म विभोर कर दिया। सह सचिव अजय जैन ने कहा कि हमें पूरे उत्साह के साथ अपने लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में कार्य करना होगा। राठी भैया बहुत ही सौम्य प्रकृति के है। उनका जन्मदिन प्रति वर्ष संगीतमय परिवेष में मनाया जाता है। इसी कड़ी में आज हम सब उनका जन्मदिन मना रहे हैं। योग संचालक मोहन सेनापति ने कहा कि राठी भैया सदैव समाज सेवा व योग व अन्य सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं। वे सरस्वती शिशु मंदिर जैसे श्रेष्ठ विद्यालय के व्यस्थापक के रूप में शैक्षिक क्षेत्र में पूरी निष्ठा के साथ अपना योगदान भी दे रहे हैं। जन्मोत्सव पर उन्हें हम बारंबार बधाई देते हैं।उपाध्याय श्री राम शरण जैन ने कहा कि अशोक राठी के जन्मदिन पर मै उनके स्वस्थ दीर्घ जीवन की मंगल कामना करता हूँ।यशवंत सिन्हा ने भी जन्मोत्सव पर उनके तमाम कार्यो की प्रशंसा की।रिटायर्ड एस डी ओ मनोज गुप्ता ने राठी जी को जन्मदिन की शुभकामनायें देते हुए उनके यशस्वी जीवन की कामना की।श्री भट्ट सर ने समाज के लिए एक समर्पित व्यक्तित्व बताया। सुरेश चंद्र श्रीवास्तव ने राठी के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए उनके संवेदनशील होने की बात कही। श्रीमती भावना हड़प ने राठी जी के जन्मदिन पर आयोजित समारोह की भूरि भूरि प्रशंसा की।चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष अनूप शर्मा ने कहा कि —उनकी भूमिका चेंबर में भी अत्यंत सराहनीय है। वे शैक्षिक हो या व्यवसायिक या सामाजिक हर क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देते रहे हैं।विद्यालय के प्राचार्य भूपेंद्र तिवारी ने लक्ष्य के प्रति एक निष्ठ हो कार्य करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनायें दी।संगीत ग्रुप के द्वारा जो प्रस्तुती दी गई उसने लोगों का आत्म विभोर कर दिया।इस अवसर पर कांकेर शिक्षा समिति के प्रो.नवरतन साव,राजगोपाल कोठारी,रामशरण जैन यशवंत सिन्हा,मोहन सेनापति, चेंबर आफ कामर्स के महामंत्री दिनेश रजक, निर्मल माहेश्वरी, संगीत ग्रुप के गुलजार शर्मा,अवधेश लारिया, रीना लारिया,सोमेश्वर प्रसाद गंजीर,संतोष शर्मा, नवीन शर्मा, मयंक, दिलीप पटेल,संजय मंसानी,चेंबरबर आफ कामर्स के महामंत्री दिनेश रजक, वरिष्ठ आचार्य संतोष श्रीवास्तव,अमरिका रवानी, रूख्मणी साहू, गायत्री शर्मा, समीर कोठारी, हिमाशु कोठारी सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
————————
–आज देर शाम चारामा नगर मस्जिद चौक,दुर्गेश रेस्टारेंट के सामने नगर के एक युवक को अज्ञात वाहन से जमकर ठोकर मार दी। उन्हें वहीं लिटाया गया। चारामा पुलिस तत्काल मौके पर पहूंची और 108 को काल कर सामुदायिक अस्पताल रिफर किया गया। युवक के सिर से काफी खुन बह रहा था।

————————
विशेष-
-चारामा विकासखंड के लखनपुरी विद्युत वितरण केेद्र के अंतर्गत ग्राम तारसगांव में लोग गर्मी एवं उमस से परेशान हैं, ग्रामीण आक्रोशित हैं, वे लखनपुरी वितरण केंद्र कूच कर सकते हैं। आज लखनपुरी में भी काफी देर तक विद्युत बाधित रही। राजमार्ग 30 कानापोंड में स्ट्रीट लाईट जो पीआरए के जिम्मे है‚भी बंद होने के चलते रात्रि में अंधेरा व्याप्त है‚जिसके चलते हाईवे में चोरी हो रही है। कल ही सडक से लगे कानापोंड निवासी ओमकार साहू के घर के सामने रखी मोटरसायकल चोरी हो गई ।मामले की प्राथमिकी चारामा थाने में दर्ज करा दी गई है। लगातार हो रही चोरी से लोग परेशान है।
————————
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
————————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
————————






