आज की टॉप 10 खबर 17 सितंबर 2026 गुरूवार

———————-

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….

17  सितंबर  2026 गुरूवार

✍️मनोज जायसवाल

———————-

✍️ 01. कल 17 सितंबर भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर जिले के चारामा विकासखंड में पूरे भव्यता के साथ मनाया जायेगा। इस मौके पर राज मिस्त्री पेटी ठेकेदार विकास मंच के तत्वाधान में प्रातः जेपरा से अरौद होते समता रंगमंच चारामा को जायेगी।

—कल 17 सितंबर भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर जिले के चारामा विकासखंड में पूरे भव्यता के साथ मनाया जायेगा। इस मौके पर राज मिस्त्री पेटी ठेकेदार विकास मंच के तत्वाधान में प्रातः जेपरा से अरौद होते समता रंगमंच चारामा को जायेगी। इसके बाद समता रंगमंच से वापसी भिरौद,हाराडुला,जेपरा को जायेगी। प्रतिमा स्थापना अपरान्ह 4.00 बजे अतिथि स्वागत रात्रि 9.00 बजे के बाद रात्रिकालीन बेला में रामधुरी पार्टी डोटोपार,धमतरी की प्रस्तुती होगी। यह जानकारी संगठन के अध्यक्ष तेज कुमार साहू ने  दी है।

———————–

विज्ञापन—

———————–

✍️ 02. युवा उड़ान 2026 का आयोजन 22 सितंबर को।जिले के लगभग एक हजार युवा शामिल होंगे।।

— छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश के युवाओं को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत विजन-2047’ से जोड़ने तथा ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को साकार करने में युवाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का राज्य स्तरीय शुभारंभ 31 अगस्त 2026 को जिला बीजापुर से किया गया है। इसके बाद छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कांकेर जिले में ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम का आयोजन 22 सितंबर को शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर परिसर में दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में 16 से 24 वर्ष आयु वर्ग के लगभग एक हजार युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम की कुल अवधि 2 घंटे 10 मिनट की होगी, इसमें तीन आमंत्रित विषय विशेषज्ञों हेतु 01 घंटा 30 मिनट तथा युवाओं के साथ संवाद, प्रश्नोत्तर एवं सुझाव के लिए 40 मिनट निर्धारित की गई है।परिचर्चा के प्रमुख विषयों में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा युवाओं के लिए संचालित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाएं एवं कार्य, ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ तथा ‘विकसित छत्तीसगढ़’ से ‘विकसित भारत’ के निर्माण में युवाओं की भूमिका होंगे। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को विभिन्न विकासात्मक पहलों की जानकारी देने के साथ ही उन्हें राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए संवाद का अवसर मिलेगा।

———————–

विज्ञापन

———————–

✍️ 03. सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा।

—सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन एवं 17 सितम्बर को आयोजित आशीर्वाद दीया कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आज वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल बैठक लेकर सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं जनपद सीईओ और नोडल अधिकारियों के द्वारा किए जा रहे तैयारियों की समीक्षा एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सेवा सेतु पहल के तहत 01 से 07 अक्टूबर तक जिले के सभी विकासखण्डों में शिविरों का आयोजन किया जाकर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर ने प्रत्येक विकासखण्डों में शिविर लगाने के लिए ग्रामों का चयन के संबंध में भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी, सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं जनपद सीईओ मौजूद रहे।
ठाकुर विश्राम सिंह उद्यान कांकेर में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 17 सितम्बर को प्रातः 07 बजे से एवं पूर्वान्ह 11 बजे से रक्तदान शिविर कोमलदेव अस्पताल में
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितम्बर को प्रातः 07 बजे से ठाकुर विश्राम सिंह उद्यान कांकेर में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक नागरिकों को भागीदारी करने की अपील जिला प्रशासन द्वारा की गई है। इसी प्रकार प्रातः 11 बजे से कोमलदेव जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

————————

✍️ 04. सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगी 13 प्रमुख पहल। जिला प्रशासन द्वारा की जा रही समुचित तैयारियां।

—जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। सेवा, जनभागीदारी, सामाजिक सरोकार, स्वच्छता, जल संरक्षण, नवाचार एवं सुशासन को जनभागीदारी के माध्यम से बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं व्यापक आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही है। जिला स्तर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नोडल तथा अपर कलेक्टर, जिला प्रभारी अधिकारी को सहायक नोडल बनाया गया हैै। इसी प्रकार जनपद स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी को नोडल एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सहायक नोडल की जिम्मेदारी दी गई है।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में 13 प्रमुख पहल आयोजित होगीं, इस पहल के प्रथम चरण में 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम निर्धारित है, जिसके तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम पीएमश्री स्कूल नरहरदेव विद्यालय कांकेर के मैदान में भारत का मानचित्र तैयार कर उसमें 51 हजार दीया जलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले के विकासखंडों में 05 लाख दीप प्रज्वलन का लक्ष्य रखा गया है, साथ ही प्रत्येक विकासखण्ड के 05-05 ग्राम पंचायत इस प्रकार 35 ग्राम पंचायतों के शत-प्रतिशत घरों में दीया जलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अतिरिक्त भी ग्राम पंचायतों के सभी घरों में दीया जलाने के लिए नागरिकों को प्रोत्साहित किए जाएंगे। जिले के महत्वपूर्ण स्थलों जैसे-अमृत भारत स्टेशन, पुनर्वास केन्द्र मुल्ला, पीएमश्री विद्यालय चारामा, केन्द्रीय विद्यालय सिंगारभाट, नवोदन विद्यालय करप, पीजी कॉलेज कांकेर, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय अंतागढ़, जंगलवार कॉलेज सिंगारभाट, मावा मोदोल लाइब्रेरी कांकेर और पोस्ट ऑफिस कांकेर में आर्शीवाद का दीया जलाया जाएगा।इसी तरह ‘मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा’ पहल के तहत 17 सितंबर से 07 अक्टूबर तक भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जिसमें 89,472 प्रतिभागी स्कूल स्तर से ब्लॉक स्तर और अंतिम चरण में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। वहीं ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ के तहत 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक 83 गतिविधियों और 18 से 20 नाट्य टोलियों के माध्यम से 12,450 प्रतिभागियों की सहभागिता प्रस्तावित है। ‘आंगन मिलन सेवा’ के तहत 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक पौष्टिक थाली, व्यंजन प्रदर्शन, खेल एवं सम्मान जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, इसमें 55,742 प्रतिभागियों की सहभागिता का लक्ष्य रखा गया है। ‘सेवा की कहानी’ पहल के अंतर्गत हितग्राहियों की सफलता की कहानियों का वीडियो के माध्यम से संकलन किया जाएगा तथा 35 गतिविधियों के साथ रील प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के दौरान ‘सेवा संकल्प यात्रा’ 03 से 04 दिवसीय अवधि में आयोजित की जाएगी, जिसमें 10 डिजिटल क्रिएटर्स द्वारा 04 परिवर्तनकारी स्थलों का अध्ययन-भ्रमण किया जाएगा। ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ के तहत 07 अक्टूबर को ग्राम पंचायतों से पदयात्रा/बाइक रैली आयोजित की जाएगी।सी प्रकार ‘जल जन सेवा संकल्प’ के तहत जलस्रोतों की सफाई, संरक्षण एवं श्रमदान की 175 गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिसमें 17,860 प्रतिभागियों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। वहीं ‘सेवा-मेरा योगदान’ के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रत्येक नागरिक द्वारा न्यूनतम 25 मिनट सेवा का योगदान देने के लिए प्रेरित किया जाएगा, इसके लिए 181 गतिविधियां आयोजित की जाएगी। ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत 01 से 07 अक्टूबर तक जिले में सेवा सेतु शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किए जाएंगे। ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ पहल के अंतर्गत 09 अक्टूबर को विकसित भारत थीम पर रंगोली प्रतियोगिता में पीएम श्री स्कूल नरहरदेव में वृहद रंगोली बनाई जाएगी। इस पहल में 3,801 गतिविधियों और 27,000 प्रतिभागियों की सहभागिता का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ के तहत विद्यार्थियों, युवाओं एवं स्टार्टअप्स के लिए नवाचार गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, साथ ही ऑनलाइन आवेदन के संबंध में सहायता दी जाएगी । ‘सुशासन सेवा संवाद’ के अंतर्गत 17 अक्टूबर को उत्कृष्ट सरपंचों एवं जनप्रतिनिधियों का चिन्हांकन एवं राष्ट्रीय समागम हेतु चयन प्रक्रिया की जाएगी।अभियान की प्रत्येक पहल की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा फोटो-वीडियो अभिलेखीकरण के साथ सोशल मीडिया एवं My Bharat के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। कार्यक्रम स्थलों, अनुमतियों, सुरक्षा, यातायात एवं ध्वनि व्यवस्था के लिए जिला प्रशा

 ————————

✍️ 05. श्रीबलराम जयंती समारोह में शामिल हुए कांकेर विधायक आशा राम नेताम।

—आज सिंगारभाट कृषि विज्ञान केंद्र, कांकेर में भगवान श्रीबलराम जयंती के पावन अवसर पर आयोजित किसान दिवस एवं दलहन, तिलहन तथा प्राकृतिक खेती पर संगोष्ठी में कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए। भगवान श्री बलराम को कृषि, श्रम और अन्नदाता के सम्मान का प्रतीक माना जाता है। उनके आदर्श हमें अपनी कृषि परंपराओं, मेहनत और प्रकृति के साथ संतुलित जीवन का संदेश देते हैं। इस अवसर पर किसानों के साथ दलहन एवं तिलहन फसलों के उत्पादन, प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य, कृषि में आधुनिक तकनीकों तथा टिकाऊ एवं लाभकारी खेती जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। किसानों की मेहनत देश की खाद्य सुरक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव है। हमारा संकल्प है कि किसानों तक नई कृषि तकनीकों, वैज्ञानिक मार्गदर्शन और नवाचारों की जानकारी पहुंचे, ताकि खेती अधिक समृद्ध, टिकाऊ और आत्मनिर्भर बन सके।

————————

✍️06. विश्व ओजोन दिवस पर कोकपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए कांकेर विधायक आशा राम नेताम।

—ग्राम कोकपुर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित विश्व ओजोन दिवस कार्यक्रम में कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं ओजोन परत के महत्व पर जागरूकता का संदेश साझा किया।ओजोन परत हमारी पृथ्वी का सुरक्षा कवच है। आइए, पर्यावरण संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी बनाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य का निर्माण करें।

————————

✍️07. संगीता डोंगरे के नेतृत्व में  आम आदमी पार्टी नेछत्तीसगढ़ के बदहाल व्यवस्था के खिलाफ 7 सूत्री य मांगों लेकर एसडी एम कलेक्टर महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा।

— आज  संगीता डोंगरे के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने  छत्तीसगढ़ की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ 7 सूत्री य मांगों लेकर एसडी एम कलेक्टर महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा।
ब्लॉक अध्यक्ष नरहरपुर जगदीश नेताम जिला उपाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर विधानसभा अध्यक्ष दीपक कोडपी जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर संजय  मंशानी‚ रामेश्वर विष्णु नेताम दिनेश निषाद राजा डोंगरे कमलेश सेन हेमलता पटेल लीना जमरे वालचला मीना वंदना‚ आम आदमी पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं उपस्थित थे  ।

————————

✍️08.   

— 

 ———————–

✍️09.  

 ———————–

✍️ 10.  

————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏

————————

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 16 सितंबर 2026 बुधवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 16 सितंबर  2026 बुधवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- ✍️ 01. कल 17 सितंबर भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर जिले के चारामा…

आज की टॉप 10 खबर 15 सितंबर 2026 मंगलवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 15 सितंबर  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- ✍️ 01. ’’आर्शीवाद का दीया’’ नरहरदेव विद्यालय के खेल मैदान 51 हजार दीपों से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *