———————–
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
14 जून 2026 रविवार
✍️मनोज जायसवाल
———————–
01.प्राचार्यों की जिला स्तरीय बैठक में जिला स्तरीय प्राचार्य फोरम का गठन।

—-कांकेर। जिला प्राचार्य फोरम कांकेर के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार जिला स्तरीय समस्त प्राचार्यों की बैठक शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरदेव कांकेर मे 13 जून को सम्पन्न हुई। मॉं सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्र गीत से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
स्वागत पश्चात् विभीन्न एजेंडे पर चर्चा की गई – जिला फोरम के पदाधिकारियों का गठन, आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारी पर विस्तृत चर्चा,परीक्षा परिणाम को बेहतर बताने हेतु सुझाव, संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर चर्चा,आपसी सामंजस्य एवं सहयोग को बढ़ावा देना, संकुल स्तरीय विद्यालयों के रखरखाव एवं व्यवस्था पर चर्चा शैक्षणिक गतिविधियों के प्रभावी संचालन पर चर्चा, विद्यालयीन समस्याओं के निराकरण पर चर्चा,सेटअप के आधार पर अतिथि शिक्षक की भर्ती पर चर्चा, बैठक में साथ में ब्लॉकों के अध्यक्ष जिसमें रवि प्रकाश मिश्रा नरहरपुर ने कहा कि क्या हम प्राचार्य होते हुए भी अपनी संस्था में स्वतंत्र रुप से कार्य कर पा रहे हैं,यह भी एक विचारणीय प्रश्न है। इसके अलावा कांकेर से सत्यनारायण जैन, चारामा से कंवर जी कोयलीबेड़ा से परितोष राय, भानुप्रतापपुर से गोंडारे ,अंतागढ़ से छेदीराम नेताम एवं दुर्गूकोंदल से प्रकाश गोस्वामी एवं भानुप्रतापपुर से परदेशी राम भारद्वाज ने अपने विचार व्यक्त किये। वरिष्ठ महिला प्राचार्य ममता गोस्वामी धनेली कन्हार एवं गीता राठौर,सिंगारभाट ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए अपने उद्गार व्यक्त किए।

तत्पश्चात् जिला स्तरीय प्राचार्य फोरम का गठन किया गया. जिसमें निम्नांकित पदाधिकारी का चयन सर्वसम्मति से किया गया-संरक्षक – रमेश निषाद (जिला शिक्षा अधिकारी), वरिष्ठ प्राचार्य वृंद आर पी एस ठाकुर, हरीश साहू, बसंत दीवान, रचना श्रीवास्तव, ममता गोस्वामी एवं गीता राठौर।अध्यक्ष – टी.एस. ठाकुर, शा.उमावि मूंगवाल कार्यवाहक अध्यक्ष देवकरण भास्कर, शासकीय उ.मा.वि बासनवाही, नरहरपुर,संगठन मंत्री – रोशन वर्मा प्रयास कांकेर उपाध्यक्ष आर .पी. नेताम, शा कन्या उ.मा. वि अभनपुर सुशीला गढ़पाले,शाउमावि चिनौरी, चारामा सचिव – अमित सक्सेना,सेजेस हल्बा, चारामा, सह -सचिव – करुणा बैध,शाउमावि बुदेली, कोषाध्यक्ष- मो. असलम खान ,शाउमावि उमरादाह, नरहरपुर मीडिया प्रभारी – मीरा आर्ची चौहान,हाई स्कूल करप, नरहरपुर सह -मीडिया प्रभारी – नरेन्द्र दुग्गे ,शाउमावि कुर्री, भानुप्रतापपुर, फोटो ग्राफी-मुरारी देवांगन, हाईस्कूल ढेकुना, नरहरपुर

कार्यकारिणी सदस्यों में रामप्रसाद नेगी ,शा.हाईस्कूल भिलाई(चारामा)सत्येंद्र साहू,शाउमावि कलंगपुर ( दुर्गूकोंदल) व्यास कांगे, शा..हाईस्कूल तेलांवट(कांकेर)तारामनी मिंज- शा उ मा वि कच्चे (भानुप्रतापपुर)सतीश प्रकाश नेताम, शासकीय बालक उमावि सरोना (नरहरपुर) है। प्रदीप कुमार विश्वास , शासकीय उमावि माटोली,(कोयलीबेड़ा )
चरण सिंह ठाकुर, शासकीय बालक उमावि मुल्ले (अंतागढ़)। संबोधन की कड़ी में संगठन मंत्री प्राचार्य प्रयास कांकेर रोशन वर्मा ने कहा अकेले कोई भी व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता। संगठन में शक्ति होती है। मैं युवा वर्ग से आग्रह करता हूं राम बन कर आगे आयें, संरक्षक और पूरी टीम वानर सेना बन आपके साथ चलेगी। वरिष्ठ प्राचार्य हरीश साहू ,मुरडोंगरी ने फोरम के संगठित होने पर बधाई देते हुए कहा,अब तक हमारी संख्या कम थी, इसलिए हम संगठित नहीं हो पाये थे।हमारी स्थिति सैंडविच की तरह हो गईं थीं,अब हम संगठित हैं, हमारे हौसले को बल मिलेगा।
सेजेस अंग्रेजी माध्यम कांकेर की प्राचार्य रचना श्रीवास्तव ने ओज पूर्ण वक्तव्य देते हुए कहा कि हम पुरस्कार पाने हेतु कार्य न करें, छात्र हित में कार्य करें, यदि एक भी छात्र सफल होता है तो वह हमारी बड़ी उपलब्धि है।
वरिष्ठ प्राचार्य’आरपीएस ठाकुर’ ने अपने दीर्घ कालीन प्राचार्य पद का अनुभव बताते हुए कहा कि किसी की बात सुनकर आवेश में त्वरित निर्णय न लें। स्टाफ के साथ सामंजस्य स्थापित करें।
प्राचार्य से सहायक संचालक लोक शिक्षण रायपुर हेतु पदोन्नत सदेसिंह कोमरे ने कहा कि विभागीय समस्याओं को हल करने हेतु यह फोरम अच्छा प्लेटफार्म साबित होगा। अंत में जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद जी ने कहा कि सबसे पहले हम शिक्षक हैं,शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करने में हम हमेशा अग्रणी भूमिका निभायें ताकि कोई गरीबी में पल रहा विद्यार्थी भी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपनी मंजिल पा सके। उन्होंने अच्छे परीक्षा परिणाम हेतु बधाई देते हुए समस्याओं के निराकरण हेतु फोरम को आश्वस्त किया।
नवगठित फोरम के जिलाध्यक्ष प्राचार्य मूंगवाल टी एस ठाकुर सर ने सबको मिलकर काम करने व संगठन की मजबूती हेतु कृतज्ञता व्यक्त किया।कार्यक्रम का सफल संचालन प्राचार्य मांदरी सत्यनारायण जैन एवं आभार प्रदर्शन डी.के. भास्कर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष द्वारा किया गया।
———————-
02. नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार । पुलिस विभाग, कलेक्टोरेट, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य शासकीय विभागों में भर्ती कराने का झांसा देकर कई लोगों से की गई ठगी। अपराध दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर चारामा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश।

—पुलिस जानकारी के अनुसार संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल एवं श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में थाना चारामा पुलिस द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण थाना चारामा के अपराध क्रमांक 124/2026 धारा 318(4), 111(2) बीएनएस से संबंधित है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना चारामा पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध होने के मात्र 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।

प्रकरण के विवरण अनुसार दिनांक 12.06.2026 को प्रार्थी यादेश कुमार साहू, पिता नीलकंठ साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम उड़कुड़ा, तहसील चारामा, जिला उत्तर बस्तर कांकेर द्वारा थाना चारामा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि कैलाश साहू निवासी हटकाचारामा तथा उसकी सहयोगी तरूणा निषाद ने पुलिस विभाग एवं अन्य शासकीय विभागों में अपनी ऊँची पहुंच एवं पहचान होने का विश्वास दिलाकर आरक्षक भर्ती में नौकरी दिलाने का झांसा दिया।आरोपियों द्वारा वर्ष 2024 में पुलिस आरक्षक भर्ती के दौरान नौकरी लगवाने का प्रलोभन देकर प्रार्थी से विभिन्न किस्तों में कुल ₹1,76,980/- प्राप्त किए गए। इसके बावजूद न तो नौकरी लगाई गई और न ही राशि वापस की गई।
रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि आरोपीगण द्वारा संगठित एवं सुनियोजित तरीके से जिला कांकेर सहित अन्य जिलों के अनेक लोगों को पुलिस विभाग, कलेक्टोरेट, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य शासकीय विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे भी बड़ी मात्रा में धनराशि प्राप्त की गई है।
पुलिस जांच एवं गिरफ्तारी:-
प्रकरण दर्ज होने के पश्चात थाना चारामा पुलिस एवं जिला साइबर सेल कांकेर की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी कैलाश साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कांकेर सहित अन्य जिलों के कई लोगों से नौकरी लगाने के नाम पर धनराशि लेकर ठगी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि ठगी से प्राप्त रकम का उपयोग इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं फर्नीचर खरीदने तथा अलबेलापारा कांकेर स्थित अपने मकान के निर्माण कार्य में किया है।साथ ही उसने कांकेर स्थित अपने कार्यालय, जहां वह www.jkscyber.com के माध्यम से ऑनलाइन प्रशिक्षण संचालित करता था ।
———————
03. ग्राम टेकमीटोला के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से 01नग प्रेशर कुकर IED बरामद। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान को लगातार प्रभावी रूप से संचालित करते हुए IED बरामद।जिला पुलिस,बीएसएफ एवं बीडीएस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता के साथ सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी।।

— पुलिस जानकारी के अनुसार संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सुन्दरराज पी. (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज के निर्देशन में, दीपक तिवारी, डीआईजी बीएसएफ भानुप्रतापपुर, निखिल राखेचा, पुलिस अधीक्षक कांकेर एवं रविन्द्र सिंह चंदेल सेनानी 94वीं वाहिनी बीएसएफ बांदे के मार्गदर्शन में जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान संचालित किया जा रहा है।इसी क्रम में जिला पुलिस, बीएसएफ एवं बीडीएस टीम के संयुक्त बल द्वारा संचालित अभियान के दौरान 01नग प्रेशर कुकर IED लगभग 05 कि० ग्रा० बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। बताते चलें—आज दिनांक 14.06.2026 को थाना छोटेबेठिया जिला कांकेर ग्राम टेकमीटोला के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा 01नग प्रेशर कुकर IED लगभग 05 कि०ग्रा० बरामद किया गया।बीडीएस टीम द्वारा मौके मे बरामद IED को डिफ्यूज कर नष्ट किया गया।
टीम कंमाडर रमेश कुमार रजक एसी बीएसएफ 94 वीं वाहिनी‚.सुमन कंथोसू इंस्पेक्टर बीएसएफ 94 वीं वाहिनी‚.रोशन लाल मीणा उप निरीक्षक बीएसएफ 94 वीं वाहिनी रहे।
————————
04. कांकेर पुलिस की आबकारी एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई। दो अलग-अलग स्थानों पर आबकारी रेड, 02 आरोपियों पर कार्रवाई। 66 लीटर अवैध महुआ शराब, बिक्री रकम एवं शराब बनाने की सामग्री जप्त।

—पुलिस जानकारी के अनुसार संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि‚ पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम माकड़ीखुना एवं ग्राम सिंगारभाट डूमरपारा में अवैध रूप से बड़ी मात्रा में देशी महुआ शराब का निर्माण एवं विक्रय किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक के पश्चात थाना कांकेर से दो पृथक टीम गठित कर संबंधित स्थानों पर दबिश दी गई। रेड कार्रवाई के दौरान ग्राम माकड़ीखुना निवासी मुन्नी कावड़े (46 वर्ष) के कब्जे से 60 लीटर देशी महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 6,000 रुपये है, तथा शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई। इसी प्रकार ग्राम सिंगारभाट डूमरपारा निवासी अमर सिंह कुंजाम के कब्जे से 06 लीटर देशी महुआ शराब कीमत 600 रुपये एवं बिक्री की रकम 100 रुपये बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान कुल 66 लीटर देशी महुआ शराब, जिसकी कीमत 6,600 रुपये, बिक्री रकम 100 रुपये तथा शराब निर्माण सामग्री सहित कुल 6,700 रुपये मूल्य की संपत्ति जप्त की गई।दोनों आरोपियों के विरुद्ध क्रमशः अपराध क्रमांक 194/2026 एवं 195/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।
————————
05.शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव, 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और अवकाश आवेदन अनिवार्य। डिजिटल उपस्थिति नहीं लगाने पर रुक सकता है जून का वेतन, डीपीआई ने जारी किए निर्देश
—छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में प्रशासनिक कार्यों को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा बदलाव किया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने प्रदेश के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों के लिए ऑनलाइन उपस्थिति और ऑनलाइन अवकाश आवेदन प्रणाली को अनिवार्य कर दिया है। नई व्यवस्था 16 जून 2026 से प्रभावी होगी।जारी निर्देशों के अनुसार अब विभागीय कर्मचारी एवं शिक्षक अपनी उपस्थिति डिजिटल माध्यम से दर्ज करेंगे तथा किसी भी प्रकार के अवकाश के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को इस व्यवस्था का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
————————
06.छत्तीसगढ़ के स्कूलों में राष्ट्रगान से राज्यगीत तक अनिवार्य, शिक्षा विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश भोजन मंत्र, सरस्वती वंदना और महापुरुषों की जीवनी का होगा दैनिक पाठ, नई व्यवस्था लागू।
— छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रदेश के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में राष्ट्रप्रेम, नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से जारी आदेश के तहत सभी स्कूलों में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, राज्यगीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का नियमित एवं अनिवार्य संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। इसके पालन की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को सौंपी गई है।विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार विद्यालयीन गतिविधियों को तीन अलग-अलग सत्रों में संचालित किया जाएगा। विद्यालय प्रारंभ होने पर आयोजित प्रार्थना सभा में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, दीप मंत्र, सरस्वती वंदना, गुरु मंत्र तथा महापुरुषों की जीवनी का वाचन अनिवार्य रूप से कराया जाएगा। इससे विद्यार्थियों में अनुशासन, देशभक्ति और प्रेरणादायी विचारों का विकास होगा।
————————
07. आज कांकेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुलगांव में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए। उन्होंने क्षेत्र के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया। मौके पर काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

————————
08. छत्तीसगढ चेम्बर ऑफ कामर्स रायपुर छत्तीसगढ प्रदेश उपाध्यक्ष जानेमाने समाजसेवी व्यवसायी अशोक राठी का जन्मोत्सव आयोजन मनेगा धूूमधाम से।

—कांकेर नगर के जानेमाने समाजसेवी, चेम्बर आफ कामर्स छत्तीसगढ के उपाध्यक्ष, कांकेर शिक्षा समिति के द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर कांकेर के व्यवस्थापक,नगर के गणमान्य नागरिक एवं युवा व्यवसायी अशोक राठी का कल 15 जून सोमवार (देर शाम 6 बजे से स्थान—सरस्वती शिशु मंदिर गढपिछवाडी कांकेर) को जन्म दिवस के उपलक्ष्य में जन्मोत्सव का कार्यक्रम संगीत के साथ ही पौधरोपण के माध्यम मनाया जायेगा। आयोजन के लिए जनसरोकार से जुडे हुए एवं आम लोगों को आमंत्रित किया गया है।
————————
09.विकसित भारत की नींव का निर्माण इन 12 वर्ष के स्वर्णिम कार्यकाल में हुआ- नीलू शर्मा

–कांकेर। छग पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के शानदार 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विश्रामगृह कांकेर में आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनादेश के साथ निर्वाचित होकर लगातार 12 वर्षों से प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से उनको बहुत-बहुत बधाई देते हुए श्री शर्मा ने कहा कि 12 वर्षों का यह कार्यकाल स्वर्णिम और ऐतिहासिक काल रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी खुद को प्रधानमंत्री नहीं, प्रधान सेवक कहते हैं। 140 करोड़ भारतवासियों को अपना परिवार मानते हैं। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ को मूलमंत्र मानते हुए दिन और रात 140 करोड़ भारतवासियों की सेवा करते हैं।
पर्यटन मण्डल अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है। एक समृद्ध और सशक्त भारत का निर्माण हो रहा है। एक ऐसा भारत जो किसी को छेड़ता नहीं है और छेड़ने वाले को छोड़ता भी नहीं है। दुश्मनों को घर में घुसकर मारता है। 12 वर्षों में प्रधानमंत्री ने देश के विकास के लिए अद्भुत काम किए हैं। अगर गरीब कल्याण की बात करें तो सरकार ने जन-धन योजना के तहत 58 करोड़ से ज्यादा बैंक खाते खोले, जिनमें 32 करोड़ से ज्यादा खाते सिर्फ महिलाओं के हैं। कोरोना जैसी महामारी के मुश्किल वक्त से लेकर अब तक 81 करोड़ से ज्यादा देशवासियों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। इलाज के खर्च से गरीब को बचाने के लिए आयुष्मान भारत योजना में 60 करोड़ से ज्यादा हेल्थ कार्ड बने हैं, जिससे मुफ्त इलाज की गारंटी मिली है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से भी 58 करोड़ से ज्यादा लोगों को एक मजबूत सुरक्षा कवच मिला है।
श्री शर्मा ने कहा कि गरीबों के जीवन को आसान बनाने के लिए पीएम आवास योजना के तहत 4 करोड़ से ज्यादा परिवारों को पक्के मकान दिए गए हैं। उज्ज्वला योजना के जरिए 11 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन देकर धुएँ से आजादी दी गई है। गाँवों के विकास के लिए जल जीवन मिशन के तहत 16 करोड़ से ज्यादा घरों तक नल से साफ पानी पहुँचाया जा चुका है, वहीं स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाकर देश में स्वच्छता की एक नई क्रांति लाई गई है। रेहड़ी-पटरी वाले भाई-बहनों के लिए पीएम स्वनिधि योजना से 74 लाख से ज्यादा लोगों को बिना किसी परेशानी के लोन मिला है। मुद्रा योजना के तहत छोटे काम-धंधों के लिए बिना गारंटी 57 करोड़ से ज्यादा लोन बाँटे गए हैं, वहीं छोटे कारीगरों को बढ़ावा देने के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना से 30 लाख लोगों को फायदा पहुँचाया गया है।
श्री शर्मा ने प्रेसवार्ता में कहा कि जनजातीय समाज के कल्याण के लिए 15 हजार करोड़ रुपए का बजट और ‘धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान’ के लिए 79 हजार करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। देश के अन्नदाताओं की बात करें तो पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को 4.3 लाख करोड़ रुपये सीधे उनके खातों में भेजे जा चुके हैं। किसान क्रेडिट कार्ड योजना के जरिए 7 करोड़ से ज्यादा किसानों को करीब 10 लाख करोड़ रुपए का सस्ता कर्ज दिया गया। इस कर्ज की सीमा को भी 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दिया गया है ताकि छोटे किसानों को भी आसानी से मदद मिल सके। देश के मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देते हुए टैक्स छूट की सीमा को 2 लाख से बढ़ाकर सीधे 12.75 लाख रुपये कर दिया गया है। माताओं-बहनों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए लखपति दीदी योजना से 3 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को फायदा मिला है। बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 4.5 करोड़ से ज्यादा खाते खोले जा चुके हैं। देश की सुरक्षा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सुरक्षाबलों में महिला अफसरों की संख्या 3 हजार से बढ़ाकर सीधे 11 हजार कर दी गई है। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से 1 करोड़ घरों की छतों पर सोलर सिस्टम लगाए गए हैं।
श्री शर्मा ने कहा कि वर्ष 2014 से 2026 तक की हमारी यह 12 वर्ष की यात्रा निरंतर ‘प्रगति पथ पर अग्रसर’ रही है। हमने ‘सशक्त, समृद्ध और सुरक्षित भारत’ का जो संकल्प लिया था, वह आज पूरी तरह साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी का स्पष्ट कहना है कि “विकास हमारे लिए 24 घंटे, सातों दिन और 12 महीने चलने वाला मिशन है।” आज हमारी कार्यसंस्कृति बदल चुकी है, अब ‘जिसका शिलान्यास हम करते हैं, उसका उद्घाटन भी हम ही करते हैं।” पिछले 12 वर्षों में, हमने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर कंक्रीट, स्टील, ऑप्टिकल फाइबर और लाखों करोड़ों रुपये के निवेश के रूप में उतरते देखा है। श्री शर्मा ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश का विकास तो हुआ ही है, साथ ही हमारी सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय गौरव को भी एक नया मुकाम मिला है। गुलामी की मानसिकता से मुक्ति पाते हुए ‘राजपथ’ का नाम ‘कर्तव्य पथ’ किया गया और इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा लगाई गई। बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन से जुड़े 5 मुख्य स्थानों को “पंचतीर्थ” के रूप में विकसित किया गया। आदिवासी समाज के महानायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को “जनजातीय गौरव दिवस” घोषित कर उन वीरों को सम्मान दिया गया, जिन्हें इतिहास में भुला दिया गया था। नए भारत की बुलंद सोच के प्रतीक के रूप में सरदार पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ और नए संसद भवन का निर्माण किया गया। रेसकोर्स रोड का नाम ‘लोक कल्याण मार्ग और मुगल गार्डन का नाम ‘अमृत उद्यान’ किया गया। नई संसद में पवित्र ‘सेंगोल’ को स्थापित किया गया। अंडमान-निकोबार के 21 द्वीपों के नाम हमारे परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखे गए और पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर ‘श्री विजयपुरम’ किया गया है। हमारे वीर शहीदों की याद में बना ‘राष्ट्रीय युद्ध स्मारक’ आज हर भारतीय को देश प्रेम की प्रेरणा दे रहा है। हमारी संस्कृति की ताकत देखिए कि आज 177 देश एक साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हैं।
श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार ने ‘जनता कर्फ्यू’, ‘थाली-ताली अभियान’, ‘हर घर तिरंगा’ और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ जैसी पहलों से देश के 140 करोड़ नागरिकों को एक सूत्र में पिरो दिया है। फिट इंडिया मूवमेंट और वोकल फॉर लोकल जैसे अभियानों ने देश के लोगों में स्वदेशी और अच्छी सेहत के प्रति एक नया भरोसा जगाया है। भारत ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को धरातल पर उतारा है। आज दुनिया के मंच पर भारत एक ‘समाधान देने वाले देश’ के रूप में मजबूती से खड़ा है। ‘वैक्सीन मैत्री’ के जरिए मुश्किल वक्त में 99 देशों तक दवाइयाँ पहुँचाकर भारत दुनिया का सबसे भरोसेमंद दोस्त बनकर उभरा है। जी-20 की कामयाब अध्यक्षता, 39 नए दूतावासों का खुलना और ₹70 लाख करोड़ से ज्यादा का विदेशी निवेश आना यह दिखाता है कि आज पूरी दुनिया को भारत पर पूरा भरोसा है। दुनिया के 38 देशों के साथ किए गए 9 फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स ने हमारे किसानों और उद्योगों के लिए दुनिया के बड़े बाजार खोल दिए हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को पीछे छोड़कर, भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक ‘निर्वाचित’ प्रधानमंत्री बनने का गौरव हासिल कर चुके हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी को मिले 32 अंतरराष्ट्रीय सम्मान और ‘मॉर्निंग कंसल्ट’ के सर्वे में 75 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग के साथ दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बनना, हर एक भारतीय के लिए सम्मान की बात है।
छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए मोदी के संवेदनक्षम नेतृत्व का आभार माना
श्री शर्मा ने छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास की अवधारणा को धरातल में उतारने की दिशा में प्रधानमंत्री श्री मोदी के संवेदनक्षम नेतृत्व का आभार माना और कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह सौभाग्य का विषय है कि यहाँ पर हमारी सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के संचालन में तेजी से आगे बढ़ रही है। हम लोगों ने 18 ल…
———————–
10. दो दिन प्री मानसुनी बारिश के बाद जिले में फिर तेज‚तपिश उमस भरी गर्मी से लोग हलाकान।
————————
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
————————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
————————






