आज की टॉप 10 खबर 07 अक्टूबर 2026 बुधवार

———————-

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….

07  अक्टूबर  2026 बुधवार

✍️मनोज जायसवाल

———————-

विज्ञापन

✍️ 01.वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ मुहिम के साथ कांकेर में कांग्रेस का उग्र एवं सफल आंदोलन। कार्यकर्ताओं में जान फूंक गया यह प्रदर्शन। प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ मुहिम के साथ कांकेर में कांग्रेस का उग्र एवं सफल आंदोलन। कार्यकर्ताओं में जान फूंक गया यह प्रदर्शन। प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

— आज छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत के बस्तर दौरे के दौरान कांकेर नगर में वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ,देश बचाओ मुहिम के साथ पुराने बस स्टैण्ड से अंबेडकर चौक तक पैदल मार्च किया एवं ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन किया गया जो सफल रहा। मंच पर प्रदेश के पूर्व उप-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए आने वाला चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग की।    यह मुद्दा वोट का नहीं अपितु नागरिकों के अधिकार से जुडा है, आयोजन आगे ब्लाक एवं बुथ स्तर पर भी आयोजित होगा। कहा-प्रजातांत्रित तरीके से वे शामिल हुए वोट देना संवैधानिक अधिकार है। संवैधानिक अधिकार का मोदी के संरक्षण में में संवैधानिक संस्थानों को दीमक की तरह खोखला कर रहे हैं।

यह प्रतिशोध लेने का टूल्स बना लिया गया है। प्रजातंत्र में असहमति हमारा गहना होता है। जो सत्ता में है, उनसे हम सवाल ना करें तो किससे करें? सत्ता पारदर्शी नहीं होगा तो लोकतंत्र कमजोर होगा। राहूल गांधी दूरदर्शी नेता हैं, वे लोकतंत्र,संविधान बचाने का मुहिम छेडा है,जिसका आज हर कोई प्रशंसा कर रहा है। भूपेश बघेल ने आज कहा कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के  इस दौरे से कांग्रेस और मजबूत होगी और अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी।

———————–

✍️ 02. चारामा में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का भव्य स्वागत।  वोट बचाओ देश बचाओ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह।

—कांग्रेस के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत अपने बस्तर दौरे के दौरान बुधवार को चारामा पहुंचे। बस्तर के प्रवेश द्वार चारामा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका दो जगहों पर गाजे-बाजे और पारंपरिक तरीके से जोरदार स्वागत किया। प्रदेश प्रभारी के साथ पीसीसी चीफ दीपक बैज भी मौजूद रहे। सुखदेव भगत के चारामा पहुंचने से पहले ही कांग्रेस कार्यकर्ता अलग-अलग स्थानों पर स्वागत की तैयारी में जुटे रहे। ग्राम कंडेल स्थित राम-जानकी मंदिर के पास युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री ठाकुर राम कश्यप के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान करीब 200 युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदेश प्रभारी का स्वागत किया। इस मौके पर विजय ठाकुर, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन देवांगन, सरपंच संघ उपाध्यक्ष जय प्रकाश गावड़े सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके बाद प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का कोरर चौक चारामा में भी भव्य स्वागत किया गया। यहां विधायक सावित्री मंडावी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे और पारंपरिक वेशभूषा के साथ प्रदेश प्रभारी का स्वागत किया। इस दौरान रामप्रसाद पोटाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया।कोरर चौक पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुखदेव भगत ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के उद्देश्य को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यह अभियान लोगों के वोट और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा से जुड़ा है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर सवाल भी उठाए।कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि देश में मतदाताओं के अधिकारों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस का कहना है कि लोगों के वोट की सुरक्षा और संवैधानिक अधिकारों के लिए पार्टी पूरे देश में अभियान चला रही है। इस दौरान दुर्गूकोंदल ब्लाक और भानुप्रतापपुर,चारामा ब्लाक से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। चारामा में स्वागत कार्यक्रम के बाद प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कांकेर जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुए, जहां कांग्रेस की ओर से विशाल रैली और सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद जिला प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर चुनाव प्रक्रिया और मतदाता अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की गई।चारामा में प्रदेश प्रभारी के स्वागत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह कार्यकर्ताओं की भीड़ और स्वागत कार्यक्रमों के चलते नगर में कांग्रेस का माहौल नजर आया।

———————–

✍️ 03. देश में कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी का भी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन।

—छत्तीसगढ में कांग्रेस पार्टी द्वारा ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जगह-जगह धरना प्रदर्शन हो रहे हैं। अब आम आदमी पार्टी द्वारा भी छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर में 08 अक्टूबर को जोशीला प्रदर्शन करने जा रही है। इस तारतम्य एसआईआर के तहत काटे गये 13 करोड़ 47 लाख से अधिक मतदाताओं का नाम जो सूची से काटा गया है,जिसकी सुक्ष्मता से जांच किया जाए । इसके साथ ही ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी कर मुकदमा चलाया जाए। रायपुर में वोट चोरी को लेकर के छत्तीसगढ़ से 90 विधानसभा से आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता हजारों की संख्या में विरोध प्रदर्शन कर रही है, साथ ही ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इस्तीफा मांगा जा रहा है। वोट चोरी संविधान के खिलाफ है। उक्त बातें आमआदमी किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जगदीश नेताम ने रायपुर जाने से पूर्व कही है।

————————

✍️ 04.अल्पवर्षा एवं कीट-व्याधि से प्रभावित फसलों का होगा संयुक्त सर्वेक्षण। कलेक्टर ने राजस्व, कृषि विभाग एवं कृषि वैज्ञानिकों को दिए निर्देश, फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू।

—जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अल्पवर्षा एवं कीट-व्याधि से फसलों के प्रभावित होने के संबंध में किसानों द्वारा सूखा घोषित करने, ऋण माफी करने तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत दावा भुगतान किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। प्राप्त ज्ञापन के संबंध में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर जिले में फसल क्षति की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, अपर कलेक्टर, उप संचालक कृषि सहित राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर   कुन्दन कुमार ने प्रभावित क्षेत्रों में किसानों के खेतों का राजस्व विभाग, कृषि विभाग एवं कृषि वैज्ञानिकों की संयुक्त टीम द्वारा सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अल्पवर्षा से हुई फसल क्षति का विस्तृत आकलन करने के साथ ही कीट-व्याधि एवं कम वर्षा से प्रभावित फसलों की स्थिति का सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को नियमानुसार लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। कृषि एवं राजस्व विभाग द्वारा किए जाने वाले फसल कटाई प्रयोग के पश्चात प्राप्त औसत उपज में कमी के आधार पर नियमानुसार फसल बीमा का लाभ किसानों को दिया जाएगा। जिले में वर्तमान में फसल कटाई प्रयोग का कार्य विभाग द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है।
कीट-व्याधि से प्रभावित क्षेत्रों में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों के खेतों में जाकर फसलों का निरीक्षण किया जा रहा है। वैज्ञानिकों द्वारा फसलों में पाए जा रहे कीट एवं व्याधि की पहचान कर उनकी रोकथाम एवं उपचार के लिए किसानों को आवश्यक तकनीकी सलाह तथा दवाओं के उपयोग की जानकारी दी जा रही है। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विकासखंड दुर्गूकोंदल के ग्राम लोहत्तर, हेपुरकसा, पिड़चौड़, मोहगांव, परभेली, भेलवापानी, शीतलपुर, जाडेकुर्से, डढईखेड़ा, गुमड़ी, सिलपट, सोनादई, हाटकोंदल, वयनर, घोटुलमुंडा एवं दमकसा तथा विकासखंड चारामा के ग्राम कोटेला के फसल प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया है। वहीं वैज्ञानिकों एवं कृषि विभाग के संयुक्त दल द्वारा विकासखंड भानुप्रतापपुर के केवटी एवं आसुलखार समिति अंतर्गत ग्रामों में फसल प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा रहा है।कृषकों से अपील की गई है कि फसल में किसी भी प्रकार की कीट-व्याधि अथवा अन्य कृषि संबंधी समस्या होने पर संबंधित कृषि अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक सलाह एवं मार्गदर्शन प्राप्त करें। कृषि संबंधी समस्या के समाधान के लिए उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार कोमरा से मोबाइल नंबर 9826130146, विकासखंड कांकेर के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री मयाराम नेताम से 9753646250, चारामा के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री राजाराम नेताम से 9407938801, नरहरपुर के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री दिनेश कुमार कुंजाम से 9406070637, भानुप्रतापपुर के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री महात्मा राम तरेता से 9406098176, दुर्गूकोंदल के प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री राजकुमार सिन्हा से 9407774452, अंतागढ़ के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री मोहरलाल शोरी से 6265228223 तथा कोयलीबेड़ा के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री नवलू राम नेताम से 9406072042 पर संपर्क किया जा सकता है।

————————

✍️ 05. सेवा ज्योति यात्रा का हुआ आयोजन, विकसित भारत के संकल्प के साथ नागरिकों ने सुना प्रधानमंत्री का संबोधन। न्यू बस स्टैंड स्थित डोम से नरहरदेव मैदान तक निकली सेवा ज्योति यात्रा।

—सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज कांकेर के न्यू बस स्टैंड स्थित डोम परिसर में सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकासखंडों से पहुंचीं लखपति दीदियों, स्व-सहायता समूह की महिलाओं, महाविद्यालयीन विद्यार्थियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों तथा विभिन्न वर्गों के नागरिकों सहित जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री   नरेन्द्र मोदी के संबोधन को सुना।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में विकसित भारत-2047 की परिकल्पना को साकार करने के लिए जनभागीदारी, सेवा भावना तथा प्रत्येक नागरिक के योगदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं, महिलाओं एवं समाज के सभी वर्गों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने विकसित भारत के संकल्प को साझा करते हुए अपने क्षेत्र एवं समाज के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।इस अवसर पर सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन भी किया गया।

न्यू बस स्टैंड स्थित डोम परिसर से यात्रा प्रारंभ होकर पुराना बस स्टैंड होते हुए शासकीय नरहरदेव हायर सेकेण्डरी स्कूल मैदान पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के माध्यम से सेवा, जनभागीदारी एवं विकसित भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं विधायक पश्चिम रायपुर श्री राजेश मूणत, केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम, अंतागढ़ विधायक   विक्रम देव उसेंडी, कांकेर विधायक   आशाराम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं युवाओं की सहभागिता रही। लखपति दीदियों और स्व-सहायता समूह की महिलाएं, महाविद्यालयीन विद्यार्थी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व मितानिन उपस्थित थे।

————————– 

✍️06.सहायक शिक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर को। 

—छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल रायपुर के द्वारा सहायक शिक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा (एलएसएटी-26) 11 अक्टूबर दिन रविवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए कांकेर शहर में 06 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें जिले के लगभग 1685 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार द्वारा परीक्षा के सफल संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर श्री टीकाराम देवांगन को नोडल अधिकारी तथा सहायक संचालक शिक्षा श्री लक्ष्मण कावड़े को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उक्त परीक्षा के लिए जिले में शासकीय भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर, शासकीय इंदरू केंवट कन्या कॉलेज भीरावाही अलबेलापारा कांकेर, शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल लट्टीपारा, स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मिडियम मॉडल कॉलेज कांकेर, कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सिंगारभाट कांकेर और शासकीय नरहरदेव हायर सेकेंडरी स्कूल कांकेर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

 ————————

✍️07.दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर जगदलपुर के लिए रवाना हुआ कांकेर जिले का निःशक्त दल। विधायक श्री आशाराम नेताम ने हरी झंडी दिखाकर बसों को किया रवाना, 277 दिव्यांग हितग्राहियों को मिलेगा लाभ।

—सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत कांकेर जिले के दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए आज न्यू बस स्टैंड स्थित डोम से दिव्यांग हितग्राहियों के 277 सदस्यीय दल को जगदलपुर के लिए रवाना किया गया। विधायक   आशाराम नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष   अरुण कौशिक, कलेक्टर  कुन्दन कुमार, जिला पंचायत सीईओ  हरेश मण्डावी एवं  महेश जैन ने हरी झंडी दिखाकर बस सहित 06 वाहनों को रवाना किया। विधायक श्री नेताम और कलेक्टर   कुन्दन कुमार ने वाहन में बैठे दिव्यांगजनों को पुष्प भेंटकर स्वस्थ जीवन एवं शुभ यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।जगदलपुर के क्रीड़ा परिसर धरमपुरा में आयोजित निःशुल्क दिव्यांग शिविर में कांकेर जिले के 277 दिव्यांग हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। इनमें 97 हितग्राहियों को कृत्रिम अंग तथा 180 हितग्राहियों को विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे। कृत्रिम हाथ 38, कृत्रिम पैर 59, बैसाखी 64, श्रवण यंत्र 55, छड़ी 43, कैलिपर्स 2, वॉकर 3, वॉकिंग स्टिक 5, चश्मा 6 एवं जूता सहित अन्य सहायक उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

जिला प्रशासन द्वारा हितग्राहियों को जगदलपुर ले-जाने और वापस लाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई है। यात्रा के दौरान दिव्यांगजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए वाहनों में व्हीलचेयर सहित आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक वाहन में दिव्यांग हितग्राहियों की सहायता के लिए सहायक भी नियुक्त किए गए हैं। यात्रा के दौरान भोजन, पानी एवं आवश्यक सहयोग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, ताकि दिव्यांग हितग्राही आराम से शिविर स्थल तक पहुंच सकें। वाहन में चढ़ने-उतरने, व्हीलचेयर के उपयोग तथा अन्य जरूरतों के लिए भी सहयोगी कर्मचारी मौजूद रहेंगे।विधायक   आशाराम नेताम ने कहा कि दिव्यांगजनों की सेवा और उन्हें उनकी जरूरत के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। जिला प्रशासन द्वारा इस तरह की पहल के माध्यम से दिव्यांगजनों को उनके गांव और जिले से बाहर जाकर सुविधा प्राप्त करने में सहयोग देना सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे, यही सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य है।

कलेक्टर   कुन्दन कुमार ने कहा कि दिव्यांगजनों की सेवा का यह अवसर जिला प्रशासन के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि हितग्राहियों को शिविर तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए परिवहन से लेकर व्हीलचेयर, सहायक एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि संभव है कि कुछ पात्र दिव्यांगजन किसी कारणवश आज जगदलपुर जाने वाले दल में शामिल नहीं हो पाए हों। ऐसे दिव्यांगजन निराश न हों। 14-15 अक्टूबर को दंतेवाड़ा में आयोजित होने वाले शिविर में भी उन्हें लाभ लेने का अवसर मिलेगा। जिला प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी पात्र दिव्यांगजन शासन की सुविधा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार शिविर में चारामा से 45, नरहरपुर से 39, भानुप्रतापपुर से 38, कांकेर से 37, दुर्गूकोंदल से 48, अंतागढ़ से 36 तथा कोयलीबेड़ा से 18 दिव्यांग हितग्राही शामिल होंगे। इसके अलावा नगर पंचायत अंतागढ़ से 6, नरहरपुर से 4 तथा पखांजूर से 6 हितग्राही भी लाभान्वित होंगे। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा दूरस्थ एवं संवेदनशील क्षेत्रों के दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं से जोड़ने तथा उन्हें उनकी आवश्यकता के अनुरूप कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

————————

✍️08. पत्नी को जान से मारने की नीयत से सूखे कुएं में धकेलने वाला आरोपी पति गिरफ्तार ।चारामा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

—पुलिस जानकारी के अनुसार संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि—   पुलिस अधीक्षक कांकेर   निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक   योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस   हरिश कुमार पाटिल के पर्यवेक्षण में थाना चारामा पुलिस द्वारा गंभीर अपराध के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया दिनांक 06.10.2026 को प्रार्थी नरेन्द्र कोडोपी, पिता छबिलाल कोडोपी, उम्र 54 वर्ष, निवासी दरगहन, थाना चारामा द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी छोटी बहन श्रीमती सुनिता को उसके पति राजेन्द्र कुंजाम, निवासी चारभाटा द्वारा गाली-गलौज एवं मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से घर के पास स्थित सूखे कुएं में धक्का दे दिया गया।घटना में श्रीमती सुनिता को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चारामा में अपराध क्रमांक 211/2026, धारा 296, 115(2), 109 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना चारामा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेन्द्र कुंजाम, पिता रमेश कुंजाम, उम्र 40 वर्ष, निवासी चारभाटा, थाना चारामा, जिला उत्तर बस्तर कांकेर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।  उक्त कार्रवाई में निरीक्षक   सुरेश कुमार राठौर, उप निरीक्षक  नारायण साहू, आरक्षक   मुनाफ यादव एवं आरक्षक  सेवन ध्रुव का विशेष योगदान रहा।

✍️09.  नरहरपुर पुलिस ने 40 गौवंश चोरी के प्रकरण का किया खुलासा,04 आरोपी गिरफ्तार, 37 गौवंश एवं 03 पिकअप वाहन सहित ₹18.40 लाख की सामग्री जप्त।

—पुलिस जानकारी के अनुसार संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि— प्रार्थी रविकांत ठाकुर निवासी वार्ड क्रमांक 08 नरहरपुर द्वारा थाना नरहरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि नरहरपुर क्षेत्र के ग्रामीणों की गाय एवं बछड़े दिनांक 30.09.2026 की रात्रि से लापता हैं। पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई कि हिमांशू तिवारी एवं गौरव शोरी द्वारा आवारा एवं लावारिस मवेशियों को गौशाला भेजने की बात कहकर ग्रामीणों से संपर्क किया गया था।आरोपियों द्वारा पण्डरीपानी, सिहावा स्थित गौशाला में मवेशियों को भेजने की बात कहकर नरहरपुर हाईस्कूल खेल मैदान से लगभग 40 गौवंशों को पिकअप वाहनों में भरकर ले जाया गया। जब ग्रामीणों ने संबंधित गौशाला में जाकर जानकारी ली तो वहां नरहरपुर से कोई भी गौवंश पहुंचना नहीं पाया गया। शिकायत एवं पूछताछ के आधार पर थाना नरहरपुर में अपराध क्रमांक 193/2026, धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल राखेचा (भापुसे )के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरिश कुमार पाटिल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी की गई।

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने लगभग 40 गौवंशों को गौशाला भेजने के बहाने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के बताए अनुसार 06 पिकअप वाहनों में से 02 पिकअप में लदे 10 गौवंश ग्रामीणों को बांटने तथा 04 पिकअप में लदे 30 गौवंशों को बेचने की जानकारी सामने आई। आरोपियों की निशानदेही पर 37 नग गौवंश, कीमत ₹2,60,000, बरामद कर जप्त किए गए तथा उन्हें कांजी हाउस भेजा गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त 04 मोबाइल फोन कीमत ₹80,000 एवं 03 पिकअप वाहन कीमत ₹15,00,000 जप्त किए गए। इस प्रकार कुल ₹18,40,000 की जप्ती की गई।

गिरफ्तार आरोपी में
1. हिमांशू तिवारी, पिता मोहन तिवारी, उम्र 26 वर्ष, निवासी जामगांव बाजारपारा, थाना नरहरपुर।
2. गौरव शोरी, पिता धनराज शोरी, उम्र 20 वर्ष, निवासी जामगांव नीचेपारा, थाना नरहरपुर।
3. मनीष कुमार बघेल, पिता स्व. भारत बघेल, उम्र 24 वर्ष, निवासी जामगांव भुखहरापारा, थाना नरहरपुर।
4. विश्वनाथ कौशिक, पिता हेमंत कौशिक, उम्र 28 वर्ष, निवासी जामगांव भुखहरापारा, थाना नरहरपुर।

सभी आरोपियों को अपराध में संलिप्त पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।

जप्त सामग्री मे
– 37 नग गौवंश – कीमत ₹2,60,000
– 04 नग मोबाइल फोन – कीमत ₹80,000
– 03 नग पिकअप वाहन – कीमत ₹15,00,000
– कुल जप्ती – ₹18,40,000

निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल, थाना प्रभारी नरहरपुर; उपनिरीक्षक (प्रशिक्षु) पियुष कुमार यादव; प्रधान आरक्षक संवलू राम नेताम; आरक्षक नीलेश निषाद, पवन मरकाम, गुलशन मंडावी एवं धर्मेन्द्र साहू।

  ———————–

✍️ 10.अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 05 लीटर 580 एमएल शराब जप्त ।

—पुलिस जानकारी के अनुसार संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि—    पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी भानुप्रतापपुर शेर बहादुर सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर श्री अम्बर सिंह भारद्वाज के नेतृत्व में उजियारा अभियान के अंतर्गत अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 06.09.2026 को थाना भानुप्रतापपुर पुलिस टीम को अवैध शराब बिक्री के संबंध में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम बोगर में दबिश देकर अवैध रूप से शराब बिक्री करते आरोपी बिजूराम जूर्री पिता स्व. उदेसिंह जूर्री, उम्र 58 वर्ष, निवासी ग्राम बोगर को पकड़ा गया।आरोपी के कब्जे से 05 लीटर 580 एमएल अंग्रेजी एवं देशी शराब, जिसकी कुल कीमत ₹2,480/- है, बरामद कर जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना भानुप्रतापपुर में अपराध क्रमांक 207/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। 
प्रशिक्षु उपनिरीक्षक सुष्मिता सिंह, प्रधान आरक्षक 0551 विजय कुमार कटकवार एवं थाना भानुप्रतापपुर पुलिस टीम की कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏

————————

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 08 अक्टूबर 2026 गुरूवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 08  अक्टूबर  2026 गुरूवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- विज्ञापन ✍️ 01.पुलिस बर्बरता,लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने काला दिवस मनाया। — अखिल…

आज की टॉप 10 खबर 06 अक्टूबर 2026 मंगलवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 06  अक्टूबर  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- विज्ञापन   ✍️ 01. मांडाभर्री में सेवा सेतु सह मेगा स्वास्थ्य शिविर, गांव में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *