आज की टॉप 10 खबर 20 नवम्बर 2026 शुक्रवार

————————— 

संपादकीय—
शरारत क्यों न करें‚ इसीलिए तो बच्चे हैं 

बच्चे यह न समझें कि उनके यहां ढेर सारे चैनल हैं और हमारे यहां नाम के। बच्चा यह भी न समझें कि उनके मम्मी पापा ने चैनल चालु रखे हैं‚ हमारे मम्मी पापा ने पढाई के चलते बंद करवा दिये हैं। बच्चों की खातिर स्नेह प्यार के साथ वह सारे भौतिक सुविधाएं एवं एजुकेशन पालक उन बातों को सोच कर भी क्रियान्वियत करते हैं ताकि उन्हें कोई भी तकलीफें न हो। टीवी चैनल बंद करवा देने से ही बच्चे एकाग्र होकर पढाई नहीं करने लगते अपितु आजकल टीवी कम्प्युटर लैपटाप नेटकनेक्ट सारी चीजें जरूरी है। आज कल तो निजी पब्लिक स्कुलों में ऐसे ऐसे होमवर्क दिया जाता है जो गुगल में सर्च करते हुए फोटो एवं वह essay या अन्य मैटर उपलब्ध होता है।जिसे उनके क्लास टीचर को प्रक्टिकली अपने बुक में दिखाना होता है। ऐसे में तकनीकी ज्ञान हेतु कम्प्युटर की उपयोगिता पल पल है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जागरूक पालक उनकी हर मांग पुरी करता है। पुरी किया भी जाना चाहिए जितना हो सके ताकि किसी बच्चे को किसी चीज की कमी महसुस न हो। कई दफा बच्चों की मम्मी परेशान होती है उनकी शरात और उधमपात को लेकर कभी कभी तो पिटाई भी होती है। जोर से आवाज लगाना चिल्लाना‚किक्रेट बैट लेकर निकल पडना‚टीवी में कार्टुन देखना। पाजिटीव विचार भी रखें अभी वो वो न करेंगे तो कब करेंगे। और शरारत कर रहे हैं तो इसीलिए तो बच्चे कहला रहे हैं।
✍️मनोज जायसवाल

————————— 

विज्ञापन

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….

20 नवम्बर  2026 शुक्रवार

✍️मनोज जायसवाल

———————-

✍️ 01.  अकवान तूफान के प्रभाव से भारी वर्षा एवं बाढ़ की आशंका, जिला प्रशासन ने जारी किए सतर्कता संबंधी निर्देश।

 — मौसम विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार चक्रवात ‘अकवान’ के प्रभाव से 20 एवं 21 नवंबर को छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। संभावित वर्षा एवं बाढ़ आपदा को देखते हुए कलेक्टर  कुन्दन कुमार ने जिले के सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने तथा आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि अतिवृष्टि होने की स्थिति में नदी, नालों के जलस्तर की सतत निगरानी रखें तथा जलस्तर में वृद्धि की स्थिति की सूचना तत्काल नियंत्रण कक्ष को देवें। बाढ़ संभावित ग्रामों एवं क्षेत्रों की पहचान कर वहां अग्रिम व्यवस्था सुनिश्चित की जावे। साथ ही संवेदनशील एवं निचले क्षेत्रों में सुरक्षित निकासी मार्गों का चिन्हांकन कर उन्हें तैयार रखा जावे। उन्होंने जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में धान को वर्षा से बचाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया है, ताकि किसानों के धान का सुरक्षित रखरखाव हो सके।

———————-

✍️ 02.उप मुख्यमंत्री अरूण साव के मुख्य आतिथ्य में 21 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन।

—उप मुख्यमंत्री   अरूण साव के मुख्य आतिथ्य में जनजातीय गौरव दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम नया बस स्टैण्ड स्थित डोम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकसभा क्षेत्र कांकेर के सांसद  भोजराज नाग के द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक कांकेर  आशाराम नेताम, विधायक अंतागढ़  विक्रम देव उसेण्डी, विधायक भानुप्रतापपुर श्रीमती सावित्री मंडावी, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड श्रीमती शालिनी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, जनपद अध्यक्ष कांकेर श्रीमती पूर्णिमा कावड़े, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर, जनपद अध्यक्ष नरहरपुर श्री सोमन कावड़े, जनपद अध्यक्ष चारामा श्रीमती जागेश्वरी भास्कर, जनपद अध्यक्ष भानुप्रतापपुर   सुनाराम तेता, जनपद अध्यक्ष अंतागढ़ श्रीमती मनोरमा मंडावी, जनपद अध्यक्ष दुर्गूकोंदल   गोपी बढ़ई, जनपद अध्यक्ष कोयलीबेड़ा श्रीमती श्यामबती मंडावी, नगरपालिका अध्यक्ष कांकेर  अरूण कौशिक, नगरपालिका उपाध्यक्ष कांकेर  उत्तम यादव,  सतीश लाटिया,  महेश जैन एवं  ईश्वर कावड़े होंगे। भगवान बिरसा मुण्डा की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित इस जनजातीय गौरव दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए कलेक्टर  कुन्दन कुमार द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के द्वारा विभागीय स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिनमें प्रमुख रूप से आदिवासी विकास विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, वन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, उद्यानिकी विभाग, समाज कल्याण और पशुपालन विभाग शामिल हैं।

———————

✍️ 03. कांकेर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237.6 क्विंटल धान जब्त। मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज, कोचियों एवं अन्य के विरुद्ध कार्रवाई जारी।

—जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने तथा अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं कोचियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिले में विभिन्न स्थानों पर जांच के दौरान अवैध धान के प्रकरण दर्ज कर धान जब्ती की कार्रवाई की गई है। जिला खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले में कोचियों एवं अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध अब तक कुल 16 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन कार्रवाईयों में 1237.6 क्विंटल धान जब्त किया गया है। संबंधित प्रकरणों में मंडी अधिनियम, 1972 के तहत कार्रवाई की गई है। दो मामलों में मंडी अधिनियम की धारा 19 एवं 23 के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान चारामा, पखांजूर, कोयलीबेड़ा, कांकेर, अंतागढ़ एवं दुर्गूकोंदल सहित विभिन्न क्षेत्रों में धान जब्ती की कार्रवाई की गई। इसमें धान व्यापार से जुड़े फर्म संचालकों, कोचियों एवं अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए गए हैं। चारामा क्षेत्र में कोटतरा, जेपरा, टांहकापार एवं हाराडुला के व्यापारियों तथा अन्य संबंधित व्यक्तियों से धान जब्त किया गया। इसी तरह पखांजूर क्षेत्र के मरोड़ा, ताड़वेयली एवं सावनपुर, कोयलीबेड़ा क्षेत्र के कोयलीबांडा, दुर्गूकोंदल क्षेत्र के दुगूकोंदल तथा अंतागढ़ क्षेत्र में भी कार्रवाई की गई। प्रशासन द्वारा अवैध धान के परिवहन एवं भंडारण पर निगरानी रखी जा रही है। धान खरीदी व्यवस्था में अनियमितता करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

———————-

✍️ 04. पड़गाल प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 6.791 लाख रुपये स्वीकृत, निर्माण हेतु ले-आउट भी तैयार।

— विकासखंड दुर्गूकोंदल के प्राथमिक शाला पड़गाल (भुसकी) की शैक्षणिक व्यवस्था एवं विद्यालय भवन की स्थिति को लेकर दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी   ने बताया कि विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण की आवश्यकता को गंभीरता से लेते हुए विभाग द्वारा आवश्यक पहल की जा चुकी है। इसके तहत वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 6.791 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की जा चुकी है। इतना ही नहीं, निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए स्थल पर कक्ष निर्माण का ले-आउट भी खींचा जा चुका है। दुर्गूकोंदल के 53 विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण विबीजीरामजी योजना से किया जा रहा है, साथ ही 23 विद्यालयों में बालिका शौचालय का निर्माण के लिए भी स्वीकृति प्राप्त हुई है । ज़िला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विद्यालय में बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने तथा आवश्यक अधोसंरचनात्मक सुविधाओं के विस्तार के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है।

——————-

✍️ 05.बस्तर संभागायुक्त  डोमन सिंह ने लखनपुरी धान उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण।

—बस्तर संभागायुक्त  डोमन सिंह ने आज जिले के चारामा ब्लाक के लखनपुरी धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उपार्जन केंद्र में उपस्थित किसानों से चर्चा कर कृषक उन्नति योजना के संबंध में जानकारी ली तथा उनकी समस्याओं एवं अनुभवों के बारे में जाना।  निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त श्री सिंह ने मौसम में बदलाव एवं संभावित बारिश को देखते हुए उपार्जित धान को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि बारिश से धान को किसी प्रकार का नुकसान न हो, इसके लिए तिरपाल सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं रखी जाएं। उन्होंने धान विक्रय के लिए उपार्जन केंद्र पहुंचने वाले किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश देते हुए समिति प्रबंधन को किसानों के बैठने एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही धान खरीदी कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देशित किया।इस अवसर पर एस डी एम चारामा   नरेन्द्र बंजारा, खाद्य अधिकारी श्रीमती शांति ध्रुव सहित खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे

 ——————-

✍️06.“उजियारा” अभियान के तहत नशा के विरुद्ध कोरर पुलिस की कार्रवाई, गांजा की खेती करने वाला आरोपी गिरफ्तार।आरोपी के बाड़ी से गांजा मादक पदार्थ के 35 पौधे, कुल वजन 1.690 किलोग्राम बरामद। जप्त गांजा पौधों की अनुमानित कीमत लगभग 76,000 रुपये।

—पुलिस जानकारी के अनुसार संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि— पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में नशे के विरुद्ध संचालित “उजियारा” अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की खेती, बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस   हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में थाना कोरर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोरेटा के मावलीपारा निवासी एक व्यक्ति अपने बाड़ी में अवैध रूप से गांजा के पौधों की खेती कर रहा है। सूचना पर कोरर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी रेनू राम दर्रो पिता स्वर्गीय सनाउराम दर्रो, उम्र 66 वर्ष, निवासी कोरेटा मावलीपारा, थाना कोरर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर के बाड़ी की जांच की गई। इस दौरान वहां उगाए गए गांजा मादक पदार्थ के कुल 35 पौधे, जिनका कुल वजन लगभग 1.690 किलोग्राम एवं अनुमानित कीमत 76,000 रुपये है, बरामद कर जप्त किए गए। आरोपी के विरुद्ध नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम की धारा 20(अ) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड प्राप्त की गई। गिरफ्तार आरोपी में—रेनू राम दर्रो पिता स्वर्गीय सनाउराम दर्रो, उम्र 66 वर्ष, निवासी कोरेटा मावलीपारा, थाना कोरर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)।जप्त सामग्री में—- गांजा मादक पदार्थ के 35 पौधे।—कुल वजन लगभग 1.690 किलोग्राम। – अनुमानित कीमत लगभग 76,000 रुपये। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में—थाना प्रभारी कोरर निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक उमेश वर्मा, प्रधान आरक्षक 656 कन्हैया पटेल, आरक्षक 161 विनोद साहू, आरक्षक 635 पंकज नेताम, आरक्षक 2345 प्रेम नेताम, महिला आरक्षक 1357 सेवती सोरी एवं महिला आरक्षक 2257 सुभद्रा जूरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

————————

✍️07. अर्नब‚मुरासु के बाद अब अकवान तुफान के चलते  जिले के किसानों की मुश्किलें बहुत ज्यादा बढ गई है‚ अब किसानों की नजरें मुआवजा या कर्ज माफी की ओर टिक रही है।

————————

✍️08.कल  21 नवम्बर को लखनपुरी में देवउठनी पर्व रावत नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग होंगे  मुख्य अतिथि।

———————–

 ✍️09. निधन— चारामा विकासखंड के कोटेला निवासी मिनी राईस मिल संचालक परमेश्वर साहू का निधन। अंतिम यात्रा में शामिल हुए ग्राम एवं क्षेत्रवासी। 

—जिले के चारामा विकासखंड के जानेमाने कृषक एवं व्यवसायी नखत राम साहू ग्राम कोटेला के सुपुत्र परमेश्वर साहू का बीती 19 नवम्बर की रात्रि आकस्मिक निधन हो गया। बताते चलें कि परमेश्वर साहू का विगत सप्ताह भर पूर्व से तबियत खराब था। उसे रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 19 नवम्बर को मृत्यु हो गई। उनके तीन पुत्री एवं एक पुत्र है। मिनी राईस मिल के वे संचालक थे। आज 20 नवम्बर को ग्राम में अंतिम संस्कार किया गया जहां ग्राम के साथ काफी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। स्थल पर उन्हें दो मिनट की मौन श्रद्वांजलि दी गई।

————————

✍️ 10. श्रीयादव समाज के गोपाष्टमी महोत्सव में शामिल हुई  विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी।

—जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा के ग्राम सुरंगदोह में यादव समाज दुर्गकोंदल द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय गोपाष्टमी महोत्सव में विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी शामिल हुई। उन्होंने समाजिक बंधुओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏

————————

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 19 नवम्बर 2026 गुरूवार

—————————  संपादकीय— जीनत अमान(अभिनेत्री हिन्दी सिने कला जगत की मशहुर अभिनेत्री रही है। 70 से 80 के दशक में सशक्त अभिनय के लिए जाना जाता है।कुर्बानी,दोस्ताना,चोर के घर चोर,डाॅन, हीरालाल,पन्ना…

बेहतर पुलिसिंग के लिए 14 अधिकारी-कर्मचारी को ‘कॉप ऑफ द मंथ’

—पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी‚कर्मचारियों को सम्मान। कांकेर(सशक्त पथ संवाद)।कांकेर जिले में अपराध नियंत्रण, गंभीर अपराधों की प्रभावी विवेचना, आरोपियों की गिरफ्तारी, अवैध…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *