———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
06 नवम्बर 2026 शुक्रवार
✍️मनोज जायसवाल
———————-
✍️ 01. राष्ट्रीय राजमार्ग 30 लखनपुरी में उडकुडा मोड पर बस से टकराया मोटरसायकल सवार युवक, सडक पर सिर में गंभीर चोट से बहे खुन। पुलिस पेट्रोल वाहनसे अस्पताल रिफर किया गया। कुछ देर ट्रेफिक जाम।

—आज कुछ देर पहले शाम 4.45 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 30 लखनपुरी में उडकुडा मोड कांकेर से चारामा की ओर जा रहे मोटर सायकल सीजी 19 बी यु 9031 सवार युवक तेजी से बसे से टकरा गया। बताते चलें कि तब बस रायपुर की ओर जा रही थी,जहां रांग साईड से एक ट्रक क्रमांक सीजी 07 सीएफ 7181 उडकुडा की ओर मुड रही थी,जो पुरी तरह मुड नहीं पाई थी कि कांकेर की ओर से बस ने ब्रेक मारा तभी पीछे से आ रहा युवक मोटरसायकल कंट्रोल नहीं कर पाया और वह बस के पिछले हिस्से से काफी जोर से टकरा गया जिससे उसके सिर से.काफी खुन निकल रहा था जो सडक में फैल गई, गंभीर युवक को पुलिस पेट्रोल वाहन से तत्काल रिफर किया गया।

घटना स्थल पर कुछ देर जाम सी स्थिति रही।

तत्संबंध में अभी 7 बज कर 25 मिनट में चारामा पुलिस को 9479194110 में कांकेर टॉप 10 न्युज की ओर से जानकारी हेतु काल किया गया जहां अभी थाने में कोई जानकारी नहीं होने एवं बाहर होने की बात बताई गई।
———————-
✍️ 02. सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए 290 सीटों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित। नई दिल्ली में यूपीएससी की निःशुल्क कोचिंग के लिए 30 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन,
13 दिसंबर को होगी प्राक्चयन परीक्षा ।
—छत्तीसगढ़ शासन की सीजी एण्ड एसीई योजना 2026 के अंतर्गत शिखर (भाग-1) के तहत राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र अभ्यर्थियों को नई दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग प्रदान की जाएगी। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से वर्ष 2026-27 हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।योजना के तहत कुल 290 सीटें निर्धारित की गई हैं। इनमें अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 150 सीट, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 60 सीट तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 80 सीट शामिल हैं। प्रत्येक वर्ग में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी। चयनित अभ्यर्थियों को योजना की नियमावली की कंडिका 3.5 के अनुसार निर्धारित सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर को रात्रि 11.59 बजे तक है। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार के लिए 01 से 04 दिसम्बर तक का समय निर्धारित किया गया है। वहीं प्राक्चयन परीक्षा 13 दिसम्बर रविवार को आयोजित होने की संभावित तिथि निर्धारित है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट https://hmstribal.cg.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता, नियमावली एवं अन्य दिशा-निर्देशों का अवलोकन वेबसाइट से किया जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा केंद्र, पात्र अभ्यर्थियों की सूची एवं परीक्षा परिणाम सहित समस्त जानकारी भी इसी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
———————
✍️ 03. बिटिया एट द वर्क अभियान के तहत 40 बालिकाओं ने किया शासकीय कार्यालयों का शैक्षणिक भ्रमण। महिला एवं बाल संरक्षण से जुड़ी संस्थाओं की कार्यप्रणाली और अधिकारों की मिली जानकारी ।

—बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत संचालित बिटिया एट द वर्क अभियान के तहत जिला महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कांकेर की कक्षा 11वीं की 40 बालिकाओं को विभिन्न शासकीय कार्यालयों एवं महिला तथा बाल संरक्षण से संबंधित संस्थानों का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।
कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में आयोजित इस भ्रमण का उद्देश्य बालिकाओं को महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा, संरक्षण, कानूनी सहायता तथा शासन की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं से अवगत कराना था। भ्रमण के दौरान बालिकाओं ने थाना स्थित महिला सेल, मिशन शक्ति, नवा बिहान, चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), बाल संरक्षण इकाई तथा सखी वन स्टॉप सेंटर का अवलोकन किया। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें इन संस्थानों की कार्यप्रणाली तथा जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों को उपलब्ध कराई जाने वाली सहायता सेवाओं की जानकारी दी। इस दौरान महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा से संरक्षण, कानूनी सहायता, परामर्श, चिकित्सा सुविधा एवं संकटग्रस्त बच्चों के संरक्षण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। अधिकारियों ने बालिकाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा, जागरूकता और आत्मविश्वास के माध्यम से वे अपने अधिकारों के प्रति सजग बने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्हें बताया गया कि हिंसा, उत्पीड़न, बाल विवाह अथवा किसी भी संकट की स्थिति में संबंधित विभागीय इकाइयों और हेल्पलाइन सेवाओं के माध्यम से सहायता प्राप्त की जा सकती है। इस शैक्षणिक भ्रमण से बालिकाओं को शासकीय संस्थानों की वास्तविक कार्यप्रणाली समझने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने तथा भविष्य में आत्मविश्वासी और जिम्मेदार नागरिक बनने का अवसर मिला। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका, मिशन शक्ति की टीम एवं नवा बिहान के बाल संरक्षण अधिकारी उपस्थित रहे।
———————-
✍️ 04. अवैध धान परिवहन और फर्जीवाड़े पर प्रशासन सख्त, राज हंस राइस इंडस्ट्रीज का औचक निरीक्षण। वैध अनुज्ञा पत्र की आड़ में धान की हेराफेरी की आशंका, मंडी अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई ।
— राज्य शासन की मंशानुरूप समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने तथा अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी और जांच की जा रही है। इसी कड़ी में आज अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भानुप्रतापपुर श्री अनिकेत अशोक फड़तरे के नेतृत्व में राजस्व, खाद्य, सहकारिता एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने कृषि उपज मंडी समिति बालोद के अंतर्गत आने वाले क्रेता व्यापारी राज हंस राइस इंडस्ट्रीज, संबलपुर के व्यावसायिक परिसर का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम भानुप्रतापपुर ने बताया कि टीम द्वारा फर्म के परिसर में पहुंचकर धान के भौतिक सत्यापन की कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान मौके पर केवल रात्रिकालीन चौकीदार उपस्थित मिला। पूछताछ में चौकीदार ने बताया कि विगत दिवस शाम 7 बजे से लेकर निरीक्षण के समय तक परिसर में धान अनलोड करने के लिए कोई वाहन नहीं पहुंचा है। जांच के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं।इस संबंध में जब फर्म के प्रोपराइटर से दूरभाष पर संपर्क किया गया, तो उन्होंने पहले वाहन आने और धान अनलोड होने की जानकारी दी। लेकिन जब मौके पर भौतिक सत्यापन कराने की बात कही गई, तो वे अपने बयान से मुकर गए और वाहन के रास्ते में खराब होने अथवा उसके कहां रुकने की जानकारी नहीं होने की बात कहने लगे। उनके बयानों में विरोधाभास तथा मौके पर वाहन एवं धान की अनुपस्थिति को देखते हुए वैध अनुज्ञा पत्र की आड़ में धान के अन्यत्र परिवहन अथवा अवैध रूप से खपाए जाने की आशंका सामने आई है। मामले में संबंधित व्यापारी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम के तहत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
जिला प्रशासन ने सभी धान व्यापारियों, राइस मिलर्स एवं बिचौलियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार का फर्जीवाड़ा, अवैध परिवहन अथवा समर्थन मूल्य से संबंधित अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक मंडी से जारी होने वाली अनुज्ञा रसीद (गेट पास) की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से बारीकी से निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही प्रशासन की संयुक्त टीमें विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों का लगातार औचक भौतिक सत्यापन कर रही हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेजों में दर्ज जानकारी और मौके पर वास्तविक स्थिति में अंतर पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध मंडी अधिनियम एवं अन्य प्रभावी कानूनों के तहत धान की जब्ती, लाइसेंस निरस्तीकरण सहित कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने कहा है कि किसानों के हितों की रक्षा, धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने तथा अवैध धान कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति अथवा संस्था को बख्शा नहीं जाएगा। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सहायक खाद्य अधिकारी, खाद्य निरीक्षक, कोऑपरेटिव इंस्पेक्टर एवं मंडी इंस्पेक्टर शामिल थे।
——————-
✍️ 05. छिंदखड़क जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देने वाले कांकेर जिले के 05 पुलिस कर्मी छत्तीसगढ़ शौर्य पदक से सम्मानित।
—छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस अलंकरण समारोह वर्ष 2026 के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदेश के कुल 24 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ शौर्य पदक से सम्मानित किया गया। इनमें जिला उत्तर बस्तर कांकेर के 05 पुलिस कर्मी भी शामिल हैं।

सम्मानित पुलिस कर्मियों में—1. आरक्षक क्रमांक 1056 – तरुण कुमार नेताम‚2. आरक्षक क्रमांक 1299 – ओम प्रकाश नेताम‚3. आरक्षक क्रमांक 1249 – डामेश्वर लाल रावटे‚4. आरक्षक क्रमांक 89 – पंकज एड़े‚5. आरक्षक क्रमांक 151 – राजकुमार यादव दिनांक 28.09.2025 को थाना कांकेर क्षेत्रांतर्गत ग्राम छिंदखड़क के जंगल में संचालित नक्सल विरोधी अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में 02 पुरुष एवं 01 महिला माओवादी मारे गए। मृत माओवादियों में श्रवण मड़कम (ईनामी राशि ₹08 लाख), राजेश हेमला (ईनामी राशि ₹05 लाख) एवं शांति कुंजाम (ईनामी राशि ₹01 लाख) शामिल थे। घटनास्थल से 03 हथियार, एम्युनिशन, डेटोनेटर, वॉकी-टॉकी एवं अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई। उक्त घटना के संबंध में थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 355/2025 के तहत बीएनएस, यूएपीए एवं आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा (भा.पु.से.) ने सभी पदक सम्मानित पुलिस कर्मियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शौर्य पदक से सम्मानित होना उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाओं का गौरवपूर्ण सम्मान है। यह उपलब्धि न केवल सम्मानित जवानों, बल्कि संपूर्ण कांकेर पुलिस परिवार के लिए गर्व का विषय है।उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों की यह उपलब्धि जिले के अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं साहस के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करेगी।
——————-
✍️06. वनों बस्तर चंदन कांकेर कार्यक्रम में शामिल हुए कांकेर विधायक आशा राम नेताम।

—आज मिनी स्टेडियम, कांकेर में आयोजित “वनो बस्तर चंदन कांकेर” (किसान पौधा रोपण प्रेरित) कार्यक्रम में कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए। कहा यह वक्त पर्यावरण संरक्षण एवं हरित छत्तीसगढ़ के संकल्प को आगे बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा। वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण, सुरक्षित भविष्य और प्रकृति का अनमोल उपहार देने का प्रयास है। आइए, अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लें और हरित एवं समृद्ध बस्तर के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाएँ।
————————
✍️07.चौकी हल्बा थाना नरहरपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस की त्वरित कार्यवाही। उजियारा अभियान के तहत कांकेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।अवैध रूप से बिक्री हेतु अपने घर बाड़ी में छुपाकर रखे मादक पदार्थ गांजा के आरोपी को किया गया गिरफ्तार।आरोपी द्वारा अधिक धन उपार्जन हेतु अवैध रूप से करता था गांजे की खेती।

—पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि— पुलिस अधीक्षक जिला उ.ब. कांकेर के निर्देशन में, योगेश साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर के मार्गदर्शन में, हरिश पाटिल, अनुविभीगीय अधिकारी पुलिस कार्यालय कांकेर के पर्यवेक्षण में चौकी हल्बा थाना नरहरपुर द्वारा मादक पदार्थोें के विरूद्व लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 05.11.2026 को चौकी हल्बा पुलिस हम. स्टाॅफ के ग्राम भ्रमण पर देहात की ओर गये थे भ्रमण के दौरान पता चला ंिक, ग्राम गितपहर में एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु रखा है एवं अपने घर बाड़ी में गांजा का पौधा लगाया हुआ है की सूचना तस्दीक हेतु पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा जिनसे नाम पता पूछने पर अपना नाम संजय बैरागी पिता स्व. चमरू राम उम्र 46 वर्ष निवासी गितपहर चौकी हल्बा थाना नरहरपुर का रहने वाला बताया, आरोपी के घर बाड़ी का तलाशी करने पर बाड़ी में लकड़ी के लट्ठा के पास मादक पदार्थ गांजा एवं एक नग गांजा का पौधा मिला, जिसे मौके पर माप कराया गया जो 274 ग्राम सुखा गांजा किमती 14000 रू. एवं गांजे का पौधा जड़, तना, पत्ती सहित कुल वजन 2.600 ग्राम किमती 140000.00 रू. कुल किमती 154000.00 रू. को जप्त किया गया। उक्त मामले में चैकी हल्बा में अपराध क्रमंाक 202/2026 धारा 20(क)(I) 20(ख)(I I )(अ),8 एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण एवं आपराधिक रिकार्ड यह है —1. संजय बैरागी पिता स्व. चमरू राम उम्र 46 वर्ष निवासी गितपहर चौकी हल्बा थाना नरहरपुर जिला उ.ब. कांकेर (छ.ग.)बरामदगी का विवरण में – एक सफेद रंग की प्लास्टिक झिल्ली में रखा 274 ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 14000 रू. एवं एक नग नमी युक्त मादक गांजा का पौधा डंगाल हल्का मिट्टी जड़ युक्त, हरा पत्ती तना सहित जिसका वजन 2.600 किग्रा किमत 140000 रू. कुल जुमला किमती 154000.00 रू.
पुलिस टीम का विवरण में— पी.एस.आई. पियुष कुमार यादव चौकी प्रभारी हल्बा, सउनि राकेश कुमार स्वर्ण, प्र.आर. 1549 संतराम नेताम, 100 मकुन्द मंडावी, 595 चन्द्रभान टेकाम, 633 सुकदेवराम ध्रुव, आर. 1000, 937, 966, 1234, 1383, 512, म.आर. 642 एवं चौकी हल्बा व थाना नरहरपुर स्टाॅफ रहे।
————————
✍️08. अवैध रूप से देशी मंदिरा प्लेन बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।आरोपी द्वारा अपने स्कुटी की डिक्की में छिपाकर परिवहन करते थे, देशी मदिरा प्लेन। पुलिस चौकी हल्बा, थाना नरहरपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस की कार्यवाही।
—पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि—दिनांक 05.11.2026 को चैकी हल्बा पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना मिला कि, ग्राम गितपहर निवासी अजय कुमार उसेण्डी के द्वारा बिक्री करने हेतु देशी मदिरा प्लेन 21 नग अपने स्कुटी वाहन में छिपाकर परिवाहन ंिकया जा रहा है। जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों की दी गयी। मामले की गंभीरता को देखते हुए निखिल राखेचा (भापुसे.) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, योगेश साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर के मार्गदर्शन में, हरीश पाटिल अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर के पर्यवेक्षण में,चौकी हल्बा द्वारा विशेष टीम गठित की जाकर थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब बिक्री करने वालों पर कार्यवाही करने हेतु टीम रवाना किया गया। प्रकरण में चौकी हल्बा पुलिस टीम द्वारा सूचना तस्दीक हेतु खास हल्बा की ओर रवाना हुआ मौके पर पहुंचकर संदेही अजय उसेण्डी के स्कुटी वाहन को चेक करने पर उसके जुपीटर स्कुटी क्रमंाक सीजी 19 बीपी 7573 के डिक्की में 21 नग देशी मंदिरा प्लेन, प्रत्येक में 180 एमएल कुल शराब 3.780 लीटर जुमला किमती 1680 रू. मिला एवं अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन करते पाए गये जप्त स्कूटी की कीमत लगभग 35000 रुपये! जिसे मौके पर जप्त कर आरेापी को पकड़कर चौकी लाये, जिनसे बारिकी से पूछताछ करने पर उक्त शराब को बिक्री हेतु ले जाना बताये। आरोपी द्वारा अपराध कारित करना कबूल करने पर गिरफ्तार कर दिनाँक 05/11/2026 को गिरफ्तार ंिकया गया मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलाका पर रिहा किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण एवं आपराधिक रिकार्ड में — अजय उसेन्डी पिता स्व. राजेश्वर उसेण्डी उम्र 28 वर्ष निवासी गितपहर, चौकी हल्बा थाना नरहरपुर, जिला उ0ब0 कांकेर, आरोपी के विरूद्व पूर्व में भी चौकी हल्बा एवं थाना नरहरपुर में आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व है। बरामदगी का विवरण में –
स्कुटी वाहन की डिक्की में छिपाकर 21 नग देशी मदिरा प्लेन, प्रत्येक में 180 एमएल कुल शराब 3.780लीटर किमती 1680 रू.एवं अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन करते पाए गये जप्त स्कूटी की कीमत लगभग 35000 रुपये!
पुलिस टीम में— पी.एस. आई पीयूष कुमार यादव चौकी प्रभारी हल्बा, प्र0 आर0 595 चन्द्रभान टेकाम, आर.371 ललित मण्डावी, आर. 1343 मिथलेश मरकाम, आर. 1383 विरेन्द्र जुर्री, आर. 1000 मनोज साहू, आर. 966 मंजूराम शोरी एवं चौकी हल्बा स्टाॅफ रहै।
———————–
✍️09. धनतेरस पर कांकेर में जमकर हुई खरीदी। शाम से ही नगर के कई सडकों पर जाम की स्थिति रही। पटाखे बाजारों में खुब भीड दिखायी दी। होटलों में मिठाईयों की बिक्री खुब हुई।
—
———————–
✍️
10. चारामा के लखनपुरी एवं महानदी परिक्षेत्र के गावाें मे जीओ मोबाईल टावर से वीक नेटवर्क के चलते लोगों को हो रही है परेशानियां।
—
———————-
————————
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
————————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
————————






