अँगना से मायूस नहीं जाता कोई…

(मनोज जायसवाल)
कांकेर विधानसभा क्षेत्र का विधायक कार्यालय जिसे ‘अंगना’ नाम दिया गया है, इसके प्रारंभ होने के बाद से ही प्रतिदिन लोगों का आना जाना लगा रहता है। कांकेर विधानसभा ही नहीं भानुप्रतापपुर विधानसभा के पार्टी पदाधिकारी, पंचायत जनप्रतिनिधी एवं आमजन नियमित आते हैं। यह अंगना हाईटेक कार्यालय जिले में लगातार सुर्खियों में है,जहां यहां आने वाले हर लोगों की दुःख तकलीफाे, समस्याओं ,शिकवा शिकायत दूर किया जाता है। विधायक आशा राम नेताम  की दिनचर्या में  सुबह ब्रम्हमुर्हुत में उठकर‚गांव के तालाब में तैराकी  करते स्नान कर गांव की   प्रथम पूज्य आराध्य माँ शीतला की पूजा अर्चना‚ ग्राम के  सियानो  से मुखातिब होने  के बाद  गृह प्रवेश कर    निश्चित समय 11 बजे से कांकेर  अपने इस अंगना  कार्यालय में बैठते हैं। उनकी  दिनचर्या‚जीवनचर्या   बगैर लागलपेट की भुमिका दिखावे से दूर  सबके  लिए प्रेरणास्त्रोत है।

फिर सिलसिला शुरू होता है,आवेदन के साथ मौखिक रूप से समस्या अवगत कराने का सिलसिला। प्रत्येक आवेदन पूरी गंभीरता से सुनने विचार करने के बाद संबंधित विभाग,अधिकारियों से त्वरित बात कर इसका निदान किया जाता है।

ऐसा अंगना कार्यालय जहां कभी भी लोग अपने विधायक से मिलने के लिए मशक्कत नहीं करते। वे तय समय 11 बजे आते हैं,और अपनी समस्याओं से अवगत कराते हैं। यहां लोग सीधे विधायक से मुखातिब होते हैं,जो इस अंगना कार्यालय की एक बडी खुबसुरती और विशेषता है। कोई पीए पर्ची कटाने की जरूरत नहीं पडती।

जैसा विधायक वैसा ही विधायक के प्रतिनिधी हैं। विधायक द्वारा उन्हें भी पूरा सम्मान कि जब भी उनका जन्मदिवस आता है,उनका जन्मदिवस भी उसी उत्साह से मनाया जाता है। गत दिनों विधायक आशा राम नेताम का जन्मदिवस भी पूरे उत्साहपूर्वक मनाया गया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विधायक श्रीनेताम के नाम प्रेषित बधाई संदेश आम लोगों ने भी सोशल मीडिया के माध्यम देखा।

अंगना कार्यालय बेंवरती आने वाला कोई भी जन आजतक मायूस नहीं लौटा। पूरे सम्मानजनक रूप से कार्यालय में बैठने के बाद चायपानी,जलपान की व्यवस्था और दूर से आये जरूरतमंदों आमजनों के लिए खुद विधायक द्वारा अपने निजी आगंतुक की तरह भोजन के लिए पूछताछ किया जाता है,जहां समय पर जलपान एवं भोजन तक की व्यवस्था की जाती है।

सशक्त हस्ताक्षर,सशक्त पथ संवाद को लोगों ने बताया कि-विधायक की कीर्ति,उनकी लोकप्रियता उनके विधायक बनने के बाद आज हजारों गुना बढी है। इसका सबसे प्रमुख कारण बिना किसी भेद विभेद सबकी सुनकर उनकी समस्याओं का निराकरण करना है।

कांकेर विधानसभा के प्रमुख कहे जाने वाले नरहरपुर मुख्यालय जहां तक आवाजाही के लिए एकांगी मार्ग होने के चलते काफी परेशानियों का सामना करना पडता था। आशा राम नेताम के विधायक बनने के बाद सबसे पहले इस मार्ग के नवीनीकरण कार्य को पास कराया जहां 44करोड की लागत से मार्ग का निर्माण चल रहा है,बारिश के बाद इस मार्ग के कार्य की गति और बढेगी। कार्य पूरा होने के बाद लोग चौबीसों घंटे बगैर किसी डर भय के आवाजाही कर सकेंगे। नरहरपुर —धमतरी सडक के अतीत के वो पुल जो हमेशा दुर्घटनाजन्य बना हुआ था,के लिए राशि स्वीकृत कराया जिसका भी निर्माण प्रगति पर है।

क्षेत्र में हर समाज के सामाजिक आयोजनों में शामिल होकर प्रत्येक समाज के लिए उन्होंने मांग पर सहयोग किया है। तो सबसे तकलीफदेह रहे सडकों पर सीसी रोड की स्वीकृति देकर पूरा किया जहां आज ग्राम्य क्षेत्रों में लोग सम्मानजनक रूप से चल रहे हैं।

क्षेत्र में विकास कार्यों के नाम अपितु भाजपा पार्टी संगठन,सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में बेहतर समन्वय का स्वरूप आज दिखायी दे रहा है। लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा युवा विधायकों के लिए जो मंत्र दिया है,उसका निश्चित रूप से पाल हो रहा है,यही कारण है कि स्कील्ड डेवलपमेंट की दिशा में भी स्थानीय विधायक श्रीनेताम ने बढचढ कर योगदान देकर युवाओं को प्रेरित किया है। कांकेर विधानसभा में उनके द्वारा किए गये कार्यों की लंबी लिस्ट है। अंगना हाईटेक कार्यालय में एचडी स्क्रीन पर उपलब्धियों का ब्यौरा डिस्प्ले होता रहता है,उसे भी देखा जा सकता है।

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 25 अगस्त 2026 मंगलवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 2 अगस्त  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- ✍️ 01.अंतागढ़ के जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत…

आज की टॉप 10 खबर 24 अगस्त 2026 सोमवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 24 अगस्त  2026 सोमवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- ✍️ 01. अमर शहीद परमानंद कोर्राम के शहीद स्मारक अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *