———————–
संपादकीय—
ये है‚हमारा छत्तीसगढ कला जगत

—छत्तीसगढ की कला संस्कृति अतीत से ही लोगों को प्रिय रही है। यहां की कला संस्कृति का हालांकि संवर्धन देर से ही होता रहा‚ पर आज जब मीडिया के इलेक्ट्रानिक चैनलों का दौर है यहां की नाट्य कला‚नृत्य से लेकर फिल्मों का दौर चला और प्रतिभाएं भी खुलकर सामने आ रही है। यही नहीं छत्तीसगढ कला जगत में अब उन प्रतिभाओं को सामने लाने ‘आडीशन’ के माध्यम भी प्रतिभाओं ने अपनी कला सामने रखा है।छत्तीसगढ कला जगत में यहां की कला संस्कृति इतना प्रिय कि हिंदी सिनेमा जगत के कई कलाकार यहां शिरकत किए हैं। इंदिरा संगीत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में जब जानीमानी गायिका स्वर साम्राज्ञी लता मंगेश्कर जी का आगमन हुआ था‚ तब उनका यहां जोशीला स्वागत हुआ।देवानंद जी से लेकर कई कलाकारों ने बस्तर भ्रमण के नाम पर यहां की धरा से अवगत हुआ है। मनोज जायसवाल का पोस्ट आप पढ रहे हैं। आगे… तो पिछले लोकसभा चुनावों में जब क्षेत्र से अरविंद नेताम जी कांग्रेस के प्रत्याशी हुआ करते थे तब चुनावी प्रचार में जानीमानी अभिनेत्री का कांकेर नगर आगमन हुआ था।यहां की कला संस्कृति का ही आकर्षण था कि पिछली दफा जहां छत्तीसगढ में पूर्व में लोकप्रिय गीत को बालीवुड के एक गाने में जानेमाने हीरो को ठुमकते हुए फिल्माया गया जो काफी प्रसिद्व रहा वहीं एक गाने को जो भी काफी प्रसिद्व हुआ जिसे बालीवुड फिल्म में लिया गया जिस पर दिल्ली में उस गाने की खातिर आंदोलन भी करना पडा क्योंकि मुख्य वजह यहां के मुल कलाकार गायिकाओं की उपेक्षा हो रही थी। पूछा भी नहीं गया यह खबर था। अमीर खान जी की ‘पीपली लाईव’ में यहां की धरा से जुडे कलाकार नत्था की भुमिका में दर्शकों के दिलों में छा गया था। राजधानी क्षेत्र से जुडे कलाकार तो किसी तरह हद तक पहूंच बना पाते हैं‚ जबकि सुदूर अंचलों से जुडे कई मुल कलाकार दम तोडते भी नजर आ रहे होते हैं। नाम स्थापित करने में यहां भी कम संघर्ष नहीं है। यहां हम विस्तारित रूप से छत्तीसगढ कला जगत का वर्णन नहीं कर सकते यहां कला जगत का जितना वर्णन करें उतना ही कम है। हम बात कर रहे थे बालीवुड कलाकारों का छत्तीसगढ प्रेम तो यह आज भी है तभी तो छत्तीसगढ आकर काफी खुशी जाहिर करते हैं हमारे हिंदी सिनेमा कला जगत के कलाकार।
✍️मनोज जायसवाल
———————–
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
13 जून 2026 शनिवार
✍️मनोज जायसवाल
———————–
01.खजराहन में डूब प्रभावितों की बैठक सम्पन्न।

—डूब प्रभावित किसानों का बैठक रेस्ट हाउस खजरवन में रखा गया जिसमें किसानों के द्वारा निम्न बिन्दु चर्चा किसानों का एग्रीटेक पंजीयन खाद बीज के लिए तथा तहसीलदार महोदय पटवारी और ग्राम सेवक एवं अनुविभागीय अधिकारी अमीन पटवारी चर्चा किया गया पद अधिकारीगढ़ माननीय अध्यक्ष पुनीत राम साहू उप अध्यक्ष राम सुख पटेल कोषाध्यक्ष भुवन भारती सचिव महेंद्र कुमार साहू सह सचिव जगदीश कुमार नेताम संरक्षक शेख हकीम खान एवं डूब प्रभावित किसान संघ कांकेर और धमतरी जिले किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
———————-
02. शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवानों से मिले उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा । साहस, समर्पण और राष्ट्रसेवा की मिसाल बने जवानों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

—माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के हाथों “शौर्य चक्र” से सम्मानित वीर पुलिस एवं सुरक्षा बल के जवानों से उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने आज अपने नवा रायपुर अटल नगर स्थित निवास कार्यालय में आत्मीय मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डीजीपी श्री अरुण देव गौतम सहित जवानों के परिजन एवं परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे।
जवानों की बहादुरी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत – श्री शर्मा
उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ और देश को ऐसे वीर सपूतों पर गर्व है, जिन्होंने अपने अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति का परिचय देते हुए असाधारण परिस्थितियों में भी वीरता का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि इन जवानों की बहादुरी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
योगदान में परिवारों का त्याग, समर्थन भी उतना ही महत्वपूर्ण
मुलाकात के दौरान श्री शर्मा ने शौर्य चक्र से सम्मानित इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट, इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद देशमुख तथा राइफलमैन भोज राम साहू के साहसिक कार्यों की सराहना की और उनके परिजनों से भी मुलाकात की और सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश सेवा के इस गौरवपूर्ण योगदान में परिवारों का त्याग और समर्थन भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने जवानों के अदम्य साहस भरी घटनाओं के बारे में भी उनसे जानकारी ली।
कठिन परिस्थितियों में किया नक्सलियों का मुकाबला
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट एवं इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद देशमुख को 16 अप्रैल 2024 को कांकेर क्षेत्र में नक्सलियों के विरुद्ध संचालित एक बड़े अभियान में अद्वितीय नेतृत्व, साहस और रणनीतिक कौशल का परिचय देने के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। उनके नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने कठिन परिस्थितियों में नक्सलियों का मुकाबला करते हुए महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की थी।
गंभीर रूप से घायल होकर भी अदम्य साहस के साथ संभाला मोर्चा
इसी प्रकार 3 असम राइफल्स के राइफलमैन भोज राम साहू को भारत-म्यांमार सीमा क्षेत्र में घुसपैठ विरोधी अभियान के दौरान गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद अदम्य साहस के साथ मोर्चा संभालते हुए दुश्मनों को पीछे हटने के लिए मजबूर करने और अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है।
सरकार जवानों के सम्मान, कल्याण और परिवारों की सुरक्षा लिए प्रतिबद्ध
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार सुरक्षा बलों के जवानों के सम्मान, कल्याण और उनके परिवारों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सम्मानित जवानों एवं उनके परिजनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका साहस और बलिदान राष्ट्र सेवा का सर्वोच्च उदाहरण है।
———————
03.दिव्यांग भूपाली को मिली व्हीलचेयर, चेहरे पर लौटी मुस्कान।

—समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में 95 प्रतिशत दिव्यांगता से ग्रसित 15 वर्षीय कु. भूपाली को विभाग द्वारा व्हीलचेयर प्रदान की गई।विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कु. भूपाली जन्म से चलने-फिरने में असमर्थ है तथा उनकी लंबाई अपेक्षाकृत कम होने के कारण दैनिक कार्यों में भी उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उनकी आवश्यकता को देखते हुए विभाग व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई, जिससे उनके आवागमन में सुविधा होगी और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। साथ ही उनका यूडीआईडी पंजीयन कराया गया तथा पात्रता अनुसार दिव्यांग पेंशन की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए गए।
इसी प्रकार 80 वर्षीय गयाबाई ताम्रकार जिन्हें सुनने में परेशानी हो रही थी, उन्हें तत्काल श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। श्रवण यंत्र मिलने से उन्हें संवाद स्थापित करने एवं दैनिक गतिविधियों में काफी सहायता मिलेगी।।
————————
04. कांकेर पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु तनाव प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्म-सशक्तिकरण विषयक विशेष व्याख्यान का आयोजन। ब्रह्माकुमारी संस्थान के सहयोग से कांकेर पुलिस कर्मियों हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम। पुलिस बल के मानसिक एवं आध्यात्मिक सशक्तिकरण के लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम ।

—कांकेर पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन एवं समग्र व्यक्तित्व विकास को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, कांकेर के सहयोग से एक विशेष प्रेरणादायी व्याख्यान एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम ब्रह्माकुमारी संस्था के सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा संचालित राज्यव्यापी अभियान “आत्म-सशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण तक ” के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य सुरक्षा बलों एवं शासकीय सेवाओं से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों को मानसिक रूप से सशक्त एवं सकारात्मक बनाना है।पुलिस सेवा अत्यंत चुनौतीपूर्ण एवं जिम्मेदारीपूर्ण कार्यों से जुड़ी होती है, जहां अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निरंतर तनावपूर्ण परिस्थितियों, संवेदनशील घटनाओं एवं कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में मानसिक स्वास्थ्य, आत्म-नियंत्रण एवं भावनात्मक संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक हो जाता है।कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राजयोग मेडिटेशन, तनाव प्रबंधन, सकारात्मक चिंतन, जीवन मूल्यों, आत्मविश्वास निर्माण तथा व्यक्तित्व विकास से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के प्रमुख विषय :—
मानसिक स्वास्थ्य एवं समग्र कल्याण।आत्म-सशक्तिकरण एवं व्यक्तित्व विकास। पारस्परिक संबंधों में सामंजस्य एवं प्रभावी संवाद।चुनौतियों एवं तनावपूर्ण परिस्थितियों का प्रभावी प्रबंधन। डिजिटल युग में मानसिक संतुलन एवं स्वस्थ जीवनशैली।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) ने कहा कि पुलिस बल की कार्यक्षमता केवल शारीरिक फिटनेस पर ही नहीं, बल्कि मानसिक दृढ़ता एवं सकारात्मक सोच पर भी आधारित होती है। मानसिक रूप से सशक्त एवं संतुलित पुलिसकर्मी समाज को बेहतर सुरक्षा, संवेदनशील सेवा एवं प्रभावी पुलिसिंग प्रदान कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रेरणादायी एवं जागरूकता कार्यक्रम पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन अधिक आत्मविश्वास, ऊर्जा, समर्पण एवं दक्षता के साथ करने के लिए प्रेरित करते हैं तथा उनके व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कांकेर पुलिस द्वारा अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सर्वांगीण विकास एवं कल्याण के उद्देश्य से समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, योग एवं ध्यान सत्र, खेलकूद प्रतियोगिताएं, प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा विभिन्न जागरूकता अभियानों का आयोजन किया जाता रहेगा।
————————
05.शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव, 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और अवकाश आवेदन अनिवार्य। डिजिटल उपस्थिति नहीं लगाने पर रुक सकता है जून का वेतन, डीपीआई ने जारी किए निर्देश
—छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में प्रशासनिक कार्यों को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा बदलाव किया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने प्रदेश के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों के लिए ऑनलाइन उपस्थिति और ऑनलाइन अवकाश आवेदन प्रणाली को अनिवार्य कर दिया है। नई व्यवस्था 16 जून 2026 से प्रभावी होगी।जारी निर्देशों के अनुसार अब विभागीय कर्मचारी एवं शिक्षक अपनी उपस्थिति डिजिटल माध्यम से दर्ज करेंगे तथा किसी भी प्रकार के अवकाश के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को इस व्यवस्था का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
————————
06.छत्तीसगढ़ के स्कूलों में राष्ट्रगान से राज्यगीत तक अनिवार्य, शिक्षा विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश भोजन मंत्र, सरस्वती वंदना और महापुरुषों की जीवनी का होगा दैनिक पाठ, नई व्यवस्था लागू।
— छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रदेश के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में राष्ट्रप्रेम, नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से जारी आदेश के तहत सभी स्कूलों में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, राज्यगीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का नियमित एवं अनिवार्य संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। इसके पालन की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को सौंपी गई है।
विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार विद्यालयीन गतिविधियों को तीन अलग-अलग सत्रों में संचालित किया जाएगा। विद्यालय प्रारंभ होने पर आयोजित प्रार्थना सभा में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, दीप मंत्र, सरस्वती वंदना, गुरु मंत्र तथा महापुरुषों की जीवनी का वाचन अनिवार्य रूप से कराया जाएगा। इससे विद्यार्थियों में अनुशासन, देशभक्ति और प्रेरणादायी विचारों का विकास होगा।
————————
07. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण पर कांकेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नारा में विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने ग्रामीणों से मुलाकात कर केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान सेवा निवृत शिक्षक सुदामा राम पटेल का सम्मान किया गया। मौके पर काफी संख्या में भाजपा पदाधिकरी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

————————
08.ग्राम गुरवंडी में 15-16 जून को दो दिवसीय भव्य मेला-मड़ई का आयोजन।

—दुर्गूकोदल क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा एवं सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ग्राम गुरवंडी (बड़गांव) के खेल मैदान में आगामी 15 जून से 16 जून 2026 तक दो दिवसीय भव्य मेला-मड़ई का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है तथा ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों में आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
————————
09.दुर्गूकोंदल वन विभाग अंतर्गत चिखली समिति में कार्यरत वरिष्ठ प्रबंधक श्यामलाल कोमरा के सम्मान में एक भावभीना एवं गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। लगभग 38 वर्षों तक विभाग की सेवा करने के बाद उनके सेवानिवृत्त होने पर समिति के सभी 11 फड़ मुंशियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। समारोह में उनके लंबे सेवाकाल, कार्यनिष्ठा एवं विभाग के प्रति समर्पण को याद करते हुए सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की।

———————–
10.लखनपुरी पेट्रोल पम्प पर लगातार पेट्रोल,डीजल की अनुपलब्धता के चलते किसानों की समस्या बढी। क्षेत्र के ग्राम पुरी एवं अन्य पेट्रोल पम्प पर डीजल के लिए किसानों की लाईन देखी जा सकती है।
————————
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
————————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
————————






