कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
10 मार्च 2026 मंगलवार
✍️मनोज जायसवाल
————————
संपादकीय-
”बस्तर की आम, इमली, चिराैंजी ”
—इमली Tamarind का नाम सुनकर ही आपके मुंह में पानी आ गया होगा। हो‚ क्यों नाǃ पानीपुरी सहित अन्य खाद्व पदार्थों के रूप में आप जो उपयोग करते हैं। बता दें इमली फैबेसी कुल का एक वृक्ष है। जिसका वानस्पतिक नाम टैमरिन्ड है। वृक्ष 70–80 फीट तक बडे होते हैं। इसके फल लाल से भूरे रंग के होते हैं, तथा स्वाद में बहुत खट्टे होते हैं। इसकी पत्तियां एक वृन्त तथा कतार में दोनों ओर लगी होती है। ज्वर नाशक एवं ऐंटिंबायोटिक गुण होने के चलते इसका उपयोग फायदेजनक है। विटामिन सी के अलावा कैल्शियम पोटेशियम‚फास्फोरस‚ मैग्नीज और फायबर आदि खनिज भी होते हैं। पाचन सहित आंखों के लिए‚दांतो के लिए‚पीलिए के लिए‚सर्दी जुकाम सहित कई अन्य गुण इमली में छुपे हैं। जब इमली की बात हो रही हो तो बस्तर के इमली की बात न हो ऐसा नहीं हो सकता। कुछ संस्थाओं के माध्यम तो बस्तर इमली आपको घर बैठे पैकिंग में भी मिल सकती है। बस्तर में लोगों के आर्थिक श्रोत के बारे में सीधे बता दें कि कुछ समय तक तो जिसके घर में जितना इमली का वृक्ष उतना समृद्व माना जाता है। कई सुदूर जगहों पर इमली पेंड के अनुसार वैवाहिक संबंध जोडने में बातें की जाती है। बस्तर की इमली और सीता फल के क्या कहने। बस्तर में इस बार इमली की फसल खूब है। जहां देखें पेंड़ ईमली से आच्छादित नजर आ रहे हैं। आम का भी ऐसा ही फसल रहने वाला है। हालांकि ऐन वक्त में पूरी तरह बौर से आच्छादित आम की फसल को खराब मौसम ने खराब करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी बावजूद इसके इस बार यहां के बाजार में आम लोगों के लिए भी आम सरलता से आम होने वाला है।
✍️मनोज जायसवाल
————————
02. ”सखी संगनी सिटी व्युमंस क्लब” कांकेर के द्वारा नारी आरोग्यम फन फिटनेस का आयोजन किया गया।

—प्रति वर्ष की भांति इस इस वर्ष भी सखी संगनी सिटी व्युमंस क्लब कांकेर के द्वारा नारी आरोग्यम फन फिटनेस का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य महिलाओ के स्वास्थ्य से संबंद्व था। हर एक वह महिला चाहे वह हाउस वाईफ, कामकाजी महिलाए हो, वो अपने से पहले अपने परिवार को ध्यान देती है, जिसके कारण वो अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नही दे पाती । 08 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी आरोग्य कार्यक्रम कर उन्हे उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम मे जुंबा करवाया । जुंबा का सेशन श्रीमती नम्रता राजपूत ने कराया और उपस्थित महिलाओ को स्वास्थ्य का मंत्रणा भी दिया गया।

नारी अरोग्यम कार्यक्रम की सखी संगनी सिटी व्युमंस क्लब की फाउंडर रीना लारिया ने बताया कि क्लब के द्वारा प्रति वर्ष अलग अलग थीम पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओ को आगे लाना व प्रोत्साहित करना है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होली मिलन कार्यक्रम भी रखा जिसमे महिलाओ ने एक दुसरे को सौहार्दपूर्ण तरीके से गुलाल लगा कर फूलो की होली खेली व आने वाले समय पर क्या क्या कार्यक्रम किया जाना है । इसकी रुप रेखा तैयार की गई। सखी संगनी सिटी व्युमंस क्लब कांकेर के दवारा विशेष रूप से आंमत्रित श्रीमती भावना शर्मा, व रश्मि शर्मा, ममता व्यास व श्रीमती नम्रता राजपूत जी का शील व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया ।
ये थी, उपस्थित
कार्यक्रम मे कनकलता जोशी, ज्योत्सना गुप्ता,अलका कोठारी,विजयलक्ष्मी कौशिक, शालिनी राजपूत, पूजा सोनी, गीतांजली देव , आयुषी पाण्डे सुषमा गुप्ता, हर्षा कोठारी, जसवाल, पदमिनी साहू, स्मृति कौशिक, विरल कोठारी व अनु गुप्ता,सरिता राठी, भावना शर्मा, रश्मि शर्मा, मनीषा व्यास व ममता शर्मा उपस्थित रही ।
————————
02. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिला न्यायालय में किया गया सम्मान।

—जिला एवं सत्र न्यायालय कांकेर में 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजीव कुमार टामक द्वारा जिला न्यायालय में कार्यरत सभी महिला न्यायिक कर्मचारियों एवं महिला अधिवक्ताओं को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को विश्वभर में महिलाओं के अधिकार, समानता एवं सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह दिवस महिलाओं के संघर्ष, उनके योगदान तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित करने का अवसर प्रदान करता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत महिलाओं को समान अधिकार दिलाने तथा उनके सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से हुई थी। यह दिवस महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के रूप में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के सम्मान, अधिकार, समानता एवं सशक्तिकरण के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया तथा समाज में महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए सभी को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। इस अवसर पर जिला न्यायालय के अधिकारी-कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
———————
03. राज्य कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने ली बैठक।

— छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद् के अध्यक्ष सुरेश कुमार चन्द्रवंशी (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) की अध्यक्षता में कृषि एवं समवर्गीय विभागों की समीक्षा बैठक कार्यालय उप संचालक कृषि, कांकेर के सभाकक्ष में आज आहूत की गई जिसमें केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति के संबंध में समीक्षा की गई। साथ ही समवर्गीय विभागों में संचालित योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई बैठक में पूर्व निर्धारित एजेंडा अनुसार कृषि विभाग की राज्य एवं केन्द्र पोषित योजनाओं के अन्तर्गत वर्ष 2025-26 का घटकवार लक्ष्य, आबंटन, भौतिक पूर्ति एवं वित्तीय पूर्ति, जलग्रहण की वार्षिक कार्ययोजना के तहत् किये गये कार्यों की प्रगति, धान के बदले अन्य फसलों की खेती, रबी 2025-26 में बीज, उर्वरक मांग भण्डारण एवं वितरण तथा उर्वरक-बीज की कालाबाजारी के प्रकरणों पर की गई कार्यवाही की समीक्षा की गयी। इसके अलावा समवर्गीय विभाग- उद्यान, पशुपालन, मत्स्य पालन, बीज निगम, रेशम पालन विभाग, जल संसाधन विभाग, क्रेड़ा विभाग की राज्य पोषित एवं केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं के अंतर्गत 2025-26 कर घटकवार लक्ष्य, आबंटन, भौतिक पूर्ति एवं वित्तीय पूर्ति की समीक्षा की गयी, जिले में धान खरीदी की स्थिति के संबंध में मार्कफेड की समीक्षा की गयी। बैठक में आलोकचंद्र ठाकुर, भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी, उप संचालक कृषि जितेन्द्र कोमरा तथा संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कृषकगण उपस्थित रहे।
————————
04. औषधीय खोज यात्रा में कांकेर कालेज सहित विभिन्न कालेजों के 193 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और जाना औषधीय पौधों का महत्व।
—औषधीय खोज यात्रा कांकेर राष्ट्रीय उच्च शिक्षा अभियान उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ एवं क्षेत्रीय अपर संचालक बस्तर संभाग प्रो अनिल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में तथा प्राचार्य डॉ चेतन राम पटेल एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के अध्यक्ष कार्यक्रम के नोडल अधिकारी विश्वास मेश्राम के नेतृत्व में शासकीय भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं जिले के अन्य महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए विज्ञान लोकव्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत औषधि पौधों की खोज यात्रा 2026 रखी गई।

कार्यक्रम के प्रथम चरण में 193 छात्र-छात्राओं का पंजीयन डॉ अर्चना सिंह, डॉ बसंत नाग, डॉ लक्ष्मी लेकाम, सुरेंद्र सिन्हा एवं रिखी भुआर्य के माध्यम से किया गया। पश्चात छात्र-छात्राओं को पांच समूह में लालाराम सिन्हा, दिनेश कुमार, आर बी एस बघेल, डॉ मिथिलेश सिन्हा, डॉ एच एन टंडन, डॉ राजेश शुक्ला, डॉ योगिता साहू, डॉ रामचंद्र साहू, पल्लवी गढ़पाले, पोषण साहू, डॉ नम्रता बाजपेई देवेंद्र कुमार, रुकमणी यादव, डिंपल गंजीर के नेतृत्व में विभाजित किया गया।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी विश्वास मेश्राम ने यात्रा से पूर्व सभी प्रतिभागियों को यात्रा के दौरान रखी जाने वाली सावधानी एवं पेड़ पौधों को बिना नुकसान पहुंचाये खोज को किस स्वरूप में पूर्ण किया जाना है इसकी जानकारी दी गई। औषधि पौधों की खोज यात्रा ग्राम मर्रापी के मैदानी एवं पर्वतीय क्षेत्र में डॉ एम एल नायक के नेतृत्व में प्रारंभ किया गया।
यात्रा में दवई फूल, भिरहा, भालूमुसर, गोंदला, महुआगुड़ी, मांकड़ तेन्दु, भूई नीम, शतावर जैसे विभिन्न औषधि पौधों की खोज की गई एवं उनके वैज्ञानिक तथा स्थानीय नाम एवं उनके पारंपरिक उपयोग की जानकारी वैद्यराज सोनसाय सेवता, मनोज पटेल, वीर सिंह पददा गजानंद सिन्हा, श्रवण जैन, घनश्याम मन्डावी के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र महाविद्यालय के जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह भाऊ की अध्यक्षता में एवं डॉ एम एल नायक के मुख्य आतिथ्य में जन भागीदारी के सदस्य सपन श्रीवास्तव, शशांक राय, सुनील जायसवाल, रोशन साहू के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न किया गया।इस अवसर पर नोडल अधिकारी विश्वास मेश्राम ने कार्यक्रम की भूमिका एवं उपादेयता पर अपनी बात रखते हुए कहा कि आज विज्ञान मानव जीवन के लिए क्यों आवश्यक है एवं पेड़ पौधों के बिना पर्यावरण चक्र, जीवन चक्र, कैसे प्रभावित हो सकता है एवं इनके संरक्षण के प्रति हमारी क्या जिम्मेदारी है, इसे रेखांकित किया।विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर एम एल नायक ने कहा कि प्राचीन ज्ञान को आज संरक्षित करने की आवश्यकता है साथ ही जो हमारी प्राचीन धरोहर पेड़ पौधों के रूप में स्थापित हैं उन्हें पेटेंट कराने की आवश्यकता है। एक वैद्य एक लाइब्रेरी के समान होता है यदि वह अपने ज्ञान को भावी पीढ़ी को हस्तांतरित नहीं करता है तो एक लाइब्रेरी नष्ट हो जाने के समान है, इसलिए जो हमारे वैद्य हैं, औषधि पौधों के स्थानीय जानकार हैं उन्हें अपने ज्ञान को बताते रहना चाहिए।
अध्यक्षता कर रहे देवेंद्र सिंह भाऊ ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि कांगेर वैली में हाईकस नाईकी नामक विशेष पीपल के खोजकर्ता प्रोफेसर नायक सर आज हमारे बीच उपस्थित हैं जो कई ज्ञानवर्धक पुस्तकों के लेखक हैं आज उम्र के इस पड़ाव में उनकी जिज्ञासा हम सबके लिए प्रेरणास्पद हैं। उच्च शिक्षा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा औषधि पौधों की खोज यात्रा कार्यक्रम इस महाविद्यालय के द्वारा किया जाना हम सबके लिए सम्मान की बात है जो छात्र-छात्राएं इसमें भागीदारी किए हैं और आज जो ज्ञान अर्जित किया है उसे सहेजे एवं फैलाएं ताकि इस कार्यक्रम की उपयोगिता सदैव सबके लिए बनी रहे।कार्यक्रम में दिनेश कुमार, अंजु मेश्राम, विज्ञान सभा के उपाध्यक्ष अनुपम जोफर पीएन राव, सुनील साहू का सहयोग रहा कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों एवं स्त्रोत व्यक्तियों को अतिथियों के द्वारा प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया तथा यात्रा के दौरान खोजे गए औषधि पौधों का प्रदर्शन किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन प्रो अलका केरकेट्टा ने किया। रूसा के नोडल सुधीर सोवानी, टेक्निकल टीम में डॉ आशीष नेताम, मनीषा नाग, प्रो एल आर सिन्हा प्रो सुमीता पांडे डॉ नेल्सन खेस प्रो प्रियंका टोप्पो, डॉ अशोक कुमार ज्योति, प्रो रिचा सगने एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक एवं अतिथि प्राध्यापकों छात्र छात्राओं सहित महाविद्यालय परिवार का सहयोग रहा।
————————
05. आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 की प्रगति का जायजा लेने के लिए राज्य नीति आयोग से संयुक्त संचालक डॉ. भावना दीक्षित का दौरा हुआ।

— दुर्गूकोदल ब्लॉक में नीति आयोग के आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 की प्रगति का जायजा लेने के लिए राज्य नीति आयोग से संयुक्त संचालक डॉ. भावना दीक्षित का दौरा हुआ। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शासकीय संस्थानों का निरीक्षण कर योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।अपने दौरे के दौरान डॉ. भावना दीक्षित ने सबसे पहले दुर्गूकोदल स्थित कन्या हाई स्कूल तथा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साधूमिचगांव का दौरा किया। यहां स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, मरीजों के उपचार की व्यवस्था, आयुष्मान आरोग्य मंदिर की गतिविधियों तथा स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण दौरे के दौरान जनपद पंचायत के सीईओ सुरेंद्र बंजारे, जिला स्तर से शाहब खान (डिस्ट्रिक्ट फेलो), उत्तम सोनी, स्वास्थ्य विभाग से बीएमओ डॉ. मनोज किशोरे, शिक्षा विभाग से एबीईओ अंजनी मडावी, बीपीएम नंदनी दीवान, महिला एवं बाल विकास विभाग से देवकुमारी परिहार, ब्लॉक फेलो प्रीति गंजीर तथा पशु चिकित्सा विभाग से डॉ. राहुल ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
————————
06.आज नगर के अन्नपूर्णा पारा वार्ड स्थित मुक्तिधाम का निरीक्षण कलेक्टर ने किया।

— आज नगर के अन्नपूर्णा पारा वार्ड स्थित मुक्तिधाम का निरीक्षण कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर एवं सीईओ जिला पंचायत कांकेर द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने यहाँ किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। गौरतलब कि पूर्व में इस मुक्तिधाम की स्थिति काफी खराब थी, लेकिन सबकेे सामूहिक प्रयासों से इसे आम नागरिकों के लिए स्वच्छ, व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाया जा रहा है, जो अब लगभग पूर्णता की ओर है। आने वाले समय में यह मुक्तिधाम नागरिकों के लिए एक शांत, स्वच्छ और गरिमामय स्थान के रूप में विकसित होगा।इस अवसर पर नगर पालिका अधिकारी एवं नगर पालिका परिषद के सदस्य भी उपस्थित रहे।
————————
07. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के उपलक्ष्य में कांकेर पुलिस की महिला अधिकारी/कर्मचारियों के लिए दुधावा में पिकनिक कार्यक्रम का आयोजन।

—अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए एक विशेष पिकनिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला पुलिसकर्मियों को दैनिक कार्य की व्यस्तता से कुछ समय निकालकर सकारात्मक वातावरण में आपसी संवाद, मनोरंजन एवं उत्साहवर्धन का अवसर प्रदान करना था।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही एक इंटरएक्टिव सेशन भी आयोजित किया गया, जिसमें महिला अधीनस्थ कर्मचारियों की समस्याओं, सुझावों एवं कार्यस्थल से जुड़े अनुभवों को सुना गया।

कांकेर जिले में यह पहली बार है जब महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए इस प्रकार का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम आपसी सहयोग, सौहार्द एवं सकारात्मक वातावरण में शांति एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कांकेर पुलिस द्वारा आगे भी महिला पुलिसकर्मियों के मनोबल को बढ़ाने तथा उनके कल्याण हेतु ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक योगेश साहू, उप पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर, सुश्री प्रतिभा लहरें (DSP IUCAW),सुश्री विंकेश्वरी पिंदे (डीएसपी-मुख्यालय),श्रीमती कविता धुर्वे (डीएसपी-अजाक) एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
————————
08.
————————
09.
—
————————
10.
————————
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
————————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–






