आज की टॉप 10 खबर 08 मार्च 2026 रविवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 
  0  मार्च 2026  रविवार

✍️मनोज जायसवाल

 ————————

संपादकीय-

”देविका रानी फिल्म जगत की पहली महिला जिन्हें पद्मश्री से नवाजा गया”
आज महिला दिवस एवं उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन…..
—भारतीय सिनेमा की पहली स्प्न सुंदरी नायिका देविका रानी   के आज पुण्यतिथि पर सादर नमन….। उनकी हर फिल्म को क्लासिक का दर्जा हासिल है। सामाजिक सरोकारों से जुड़ी उनकी फिल्मों ने राट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा जगत पर नए मानदंड स्थापित किए। आप विख्यात कवि रवीन्द्रनाथ टैगौर के वंश से संबंधित थी। बाम्बे टाकीज की स्थापना के बाद फिल्म जवानी की हवा का निर्माण किया।1933 में निर्मित फिल्म कर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय लोकप्रियता हासिल किया। देविका रानी को भारतीय सिनेमा का सर्वाच्च दादा साहब फाल्के पुरस्कार तथा सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार,ललित कला अकादमी सहित कई पुरस्कारों से अलंकृत किया गया है। फिल्म जगत की पहली महिला जहां आपको पद्मश्री से सम्मानित किया गया। मार्च महीने में ही 30 मार्च 1908 को जन्मी देविका जी ने 9 मार्च 1994 को संगीत कला जगत दुनियां से अलविदा कह दिया।

✍️मनोज जायसवाल

————————
01.  लिफ्ट लेकर वाहन में बैठी महिला से आरोपियों ने किया छेड़़छाड़। उक्त महिला से किया लूटपाट। महिला के विरोध करने पर चलती वाहन से फेंका।आरोपियों में एक आरोपी आदतन अपराधी।

—पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया के द्वारा आज 08 मार्च को को थाना आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि, दिनांक 07.03.2026 को ग्राम माकड़ी से भानुप्रतापपुर के लिए एक ईको वेन कार से लिफ्ट लेकर जा रही थी। इसी दौरान गांव कुर्री के पास आरोपी द्वारा छेड़छाड़ करते हुए इसके पास रखे मोबाईल, पर्स एवं पैसे को लूटपाट किया एवं जान से मारने की नियत से चलती गाड़ी से नीचे फेक दिया। प्रार्थी की आवेदन पर सेे अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना कोरर में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए निखिल राखेचा (भापुसे.) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, योगेश साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर के मार्गदर्शन में, मोहसिन खान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर के पर्यवेक्षण में पता तलाश हेतु थाने का टीम व थाना भानुप्रतापपुर की टीम को लगाया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान फरार आरोपी की पता साजी की जा रही थी। पता साजी के दौरान सूचना मिला कि, एक ईको वेन ग्राम हाटकर्रा की ओर से अत्यधिक गति से आ रहा है सूचना पर हाटकर्रा चौक कोरर में एमसीपी लगाकर वाहन को रोककर चालक को थाना लाकर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपराध कबूल करने पर आरोपी के पेश करने पर ईको वेन क्रमांक सीजी 05 एएल 8186, लूटपाट की गई मोबाईल, पर्स एवं 1000 रूपये को जप्त किया गया। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि, आरोपी इसके पूर्व भी थाना कोरर के हत्या जैसे जघन्य अपराध कर जेल की सजा काट चूका है एवं वर्तमान में एक अन्य अपराध में फरार था आरोपी आदतन अपराधी है। आरोपियों के द्वारा दिनांक 07/03/2026 को ग्राम दुगली के पास जिला धमतरी से एक ईको वेन को चोरी कर लाया था। माकड़ी चौक से सवारी मिलने पर महिला के साथ ग्राम कुर्री में छेड़छाड कर लूटपाट करने लगा भानबेड़ा में चलती गाड़ी से फेंक दिया। आरोपियो द्वारा अपराध कारित करना कबूल करने पर आरेापी को गिरफ्तार कर दिनाँक 08/03/2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

  ———————— 

02.  चारामा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, हमलावर आरोपी गिरफ्तार । पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चारामा पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल। धारदार वस्तु से हमला करने वाले युवक को थाना चारामा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 —पुलिस जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल कुमार राखेचा (भापुसे)के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू मार्गदर्शन में , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में पुलिस द्वारा राम सिरसिदा के पुरानी बातो को लेकर धारदार वस्तु से हमला कर चोट पहुचाने वाले युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया प्रार्थी टिकेश्ववर टांडिया पिता रमेश कुमार टांडिया उम्र 28 निवासी सिरसिदा थाना चारामा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 06-03-2026 को शाम लगभग 05-30 बजे गांव के नर्सरी की ओर गया था इसी दौरान गांव का अजीत मरकाम अपने खेत की ओर से आ रहा था मुझे गांव के नर्सरी के पास अकेला देखकर पुराना की बात को लेकर जबरन मुझे मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर इधर क्या करने आया है कहते हुये अचानक किसी धारदार वस्तु से मेरे गर्दन के नीचे बांये तरफ मारकर चोट पहुंचाया, जिसे मेरे गर्दन के नीचे बांये तरफ चोट आया जिसके बाद भी वह मारने के लिये दौड़ाने लगा तो वहाॅ से भागते हुए आकर घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया कि रिपोर्ट पर अपराध धारा 296,115(2),118 BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया ,मामले में दिनांक 07-03-26 को मामले में आरोपी अजीत कुमार पिता संतराम मरकाम उम्र 26 साल निवासी सिरसिदा को दिनांक 07-03-26 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।

 पुलिस टीम का विवरणः- निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर , सउनि दुष्यंत दीवान ,आर0 664 तरुण सिन्हा ।

 ———————

 ———————

03.छत्तीसगढ़ महिला आयोग द्वारा प्रकरणों की सुनवाई 13 मार्च को जगदलपुर में।

—छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित बस्तर संभाग के बस्तर, कांकेर, दंतेवाड़ा, कोण्डागांव, नारायणपुर, बीजापुर एवं सुकमा जिलों से प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई आयोग की गठित न्यायपीठ की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती किरणमयी नायक एवं आयोग के सदस्यों द्वारा 13 मार्च को कलेक्ट्रेट भवन जगदलपुर के प्रेरणा सभा कक्ष में प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी। कांकेर जिले के आवेदिका एवं अनावेदक को भी उक्त सुनवाई के दौरान उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया गया है।

 ———————— 

04. जिला पंचायत सीईओ ने पीएम श्री विद्यालय भानुप्रतापपुर का किया निरीक्षण, शिक्षण व्यवस्था और लैब का लिया जायजा। शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लिए शिक्षकों को किया प्रेरित। 

—पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भानुप्रतापपुर में जिला उत्तर बस्तर कांकेर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत   हरेश मंडावी ने विद्यालय का निरीक्षण किया तथा विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों का विस्तृत अवलोकन किया। साथ ही लाइब्रेरी, स्पोर्ट्स कक्ष और म्यूजिक कक्ष का अवलोकन करते हुए वहां उपलब्ध सुविधाओं और संसाधनों की जानकारी ली।मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने शिक्षकों की बैठक लेकर विद्यार्थियों की सतत शैक्षणिक प्रगति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण योजना “हमर लक्ष्य” के तहत आगामी परीक्षाओं में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त करने के लिए शिक्षकों को प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शौचालय व्यवस्था, पेयजल सुविधा और मध्यान्ह भोजन व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया। इसके अलावा उन्होंने आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और विद्यालय प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण, संस्था के प्राचार्य, विकासखंड शिक्षा अधिकारी और सभी कक्षाओं के विद्यार्थी उपस्थित थे।।

———————–
 05. विश्व महिला दिवस पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने दी बधाई।  कहा- नारी शक्ति हमारे समाज की आधारशिला।
-“महिलाएँ हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, परिश्रम और संकल्प के बल पर देश और समाज का नाम रोशन कर रही हैं। भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, ममता और त्याग का प्रतीक माना गया है, और आज वही शक्ति राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उक्ताशय की बातें जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी ने विश्व महिला दिवस के अवसर पर कही।उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ”, “प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना”, “लखपति दीदी”, “बिहान” जैसी अनेक योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार ने महिलाओं को आत्मसम्मान और आत्मनिर्भर बनाने के लिए महतारी वंदन योजना लागू की जिसका लाभ जिला सहित प्रदेश भर की महिलाओं को मिल रहा है। यही महिलाओं का सच्चा सम्मान है।

  ———————–

06.रंगपंचमी पर सर्व ब्राह्मण समाज चारामा का होली मिलन समारोह सम्पन्न।

—आज रंगपंचमी के पावन अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज तहसील इकाई चारामा द्वारा विप्रजनों का होली मिलन समारोह हर्षाेल्लास से सम्पन्न हुआ। मौके पर समाज के सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया।आयोजन में समाज के पदाधिकारियों की अच्छी खासी उपस्थिति रही। समारोह में अध्यक्ष पं. दाऊ लाल तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र मेहता, उपाध्यक्ष पं. कमलेश पांडेय, सचिव पं. मिथिलेश कर शर्मा, कोषाध्यक्ष पं. विनय पांडेय सहित कार्यकारिणी सदस्य पं. शेषनारायण अवस्थी, पं. नंदकिशोर उपाध्याय तथा पं. हरीश मेहता उपस्थित रहे।इस अवसर पर अध्यक्ष पं. दाऊ लाल तिवारी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि ऐसे सामाजिक आयोजन समाज के लोगों को एकजुट करने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी विप्रजनों से समाज की एकता, संस्कृति और परंपराओं को बनाए रखने तथा आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पं. धर्मेंद्र मेहता ने अपने उद्बोधन में कहा कि होली मिलन जैसे कार्यक्रम समाज में आपसी सद्भाव, प्रेम और भाईचारे को बढ़ाते हैं। उन्होंने युवाओं से समाज की परंपराओं को आगे बढ़ाने तथा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया।इस अवसर पर लखनपुरी परिक्षेत्र से पं. धर्मेंद्र दुबे की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने समाज की एकता और परंपराओं को बनाए रखने पर जोर दिया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विप्रजनों ने समाज की सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने तथा सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

  ———————–

07.एनएमएमएसई छात्रवृत्ति परीक्षा 2 मई को, आवेदन 20 मार्च तक आमंत्रित।

—भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना (NMMSE) के अंतर्गत सत्र 2025-26 के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य कक्षा आठवीं में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान कर उनकी उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करना है।छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा इस परीक्षा के लिए निःशुल्क ऑफलाइन एवं ऑनलाइन आवेदन आगामी 20 मार्च तक आमंत्रित किए गए हैं। विद्यार्थियों को अपने अध्ययनरत विद्यालय में पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र, प्रवेश पत्र तथा आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। विद्यालयों द्वारा प्राप्त आवेदन पत्र 23 मार्च तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों में जमा किए जाएंगे, जबकि केंद्राध्यक्ष द्वारा ऑनलाइन प्रविष्टि की प्रक्रिया पूर्ण कर दस्तावेज मंडल कार्यालय को 2 अप्रैल 2026 तक भेजे जाएंगे।कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि जिले के अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ दिलाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों के दस्तावेज समय पर तैयार कराए जाएं, ताकि किसी भी छात्र को दस्तावेजों की कमी के कारण चयन सूची से वंचित होने न पाए।उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन आगामी 02 मई को किया जाएगा। परीक्षा दो भागों में आयोजित होगी, जिसमें बौद्धिक योग्यता परीक्षण (MAT) और शैक्षिक योग्यता परीक्षण (SAT) शामिल हैं। दोनों प्रश्नपत्रों में 90-90 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे तथा प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित किया गया है। परीक्षा हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यमों में आयोजित की जाएगी और इसमें किसी प्रकार का ऋणात्मक अंकन नहीं होगा।

    ———————–

08. छःह साल की मासूम से दुष्कर्म मामले पर मुस्लिम समुदाय ने दोषियों पर कडी कार्रवाई करते निंदा दी। जल्द न्याय दिलाने की अपील की गई है।   

———————–

 09. सरस्वती कला मंच समिति ने 18 महिलाओं का किया सम्मान। 

—अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर काँकेर कीसामाजिक,सांस्कृतिकसेवा भावी बहुआयामी संस्था सरस्वती कला मंच समिति ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्था द्वारा चुनिंदा महिलाओं का सर्वे कर उनका डोर टू डोर घर घर जाकर सम्मान किया। सरस्वती कला मंच के अध्यक्ष मोहन सेनापति, उपाध्यक्ष सुनील साहू ,कार्यकारिणी सदस्य सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव, श्रीरामशरण जैन ने घर घर जाकर उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रसिद्ध महिलाओं का शाॅल ,श्रीफल एवं पुष्प भेंट कर सम्मान किया । सम्मान पाने वालों में विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ गीता शर्मा, नंदन मारा स्थित वृद्ध आश्रम की संचालिका श्रीमती बुलबुल वैद्य ,कन्या आश्रम सिंगारभाट की प्राचार्य श्रीमती मृदुला जोफर,छत्तीसगढ़ राज्य भाजपा की महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, भाजपा जिला काँकेर महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी कौशिक, अलबेलापारा की पार्षद श्रीमती उगेश्वरी उइके, जवाहरवार्ड की पार्षद श्रीमती चित्ररेखा जैन, शिवनगर की पार्षद श्रीमती शकुंतला जैन, शीतलापारा की पार्षद श्रीमती फ़रीदाबानो, भंडारीपारा की पार्षद श्रीमती सुशीला यादव, एम. जी. वार्ड की पार्षद श्रीमती मीरा सलाम, कंकालिन पारा की पार्षद श्रीमती कामिनी नेताम, जनकपुर वार्ड की पार्षद श्रीमती मंजू सारथी, समाजसेवी एवं लाॅ एडवाइजर सुश्री उषा सिन्हा, स्वास्थ्य सेवा के लिए अग्रणी श्रीमती गायत्री नाग, योग सेवा हेतु समर्पित श्रीमती कलाबाई नाग, शीतला मंदिर माहुरबंद पारा की सेवा प्रहरी श्रीमती लक्ष्मी यदु , सिविल लाइन शिवमंदिर की सेवाभावी श्रीमती दुलारीबाई महंत आदि कुल चयनित 18 महिलाओं का घर, घर जाकर सरस्वती कलामंच की पूरी टीम ने अलग, अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया सभी महिलाओं ने रंगपंचमी की बधाई देकर रंग गुलाल लगाकर मिठाई खिलाकर सम्मान, वो भी घर, घर आकर करने पर सरस्वती कला मंच की प्रशंसा की।

  ———————

10. आज रंगपंचमी पर  जंगली सुअर  का  अवैध  शिकार करने वाले 07 आरोपियों पर विभाग ने बडी कार्रवाई करते गिरप्तार किया।   

 ———————

  शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

 ———————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–

 

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 07 मार्च 2026 शनिवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….    07  मार्च 2026 शनिवार ✍️मनोज जायसवाल  ———————— संपादकीय- ”महिला जनप्रतिनिधी को धमकी, सवाल नारी अस्मिता का” —जिले के जिला पंचायत क्षेत्र…

आज की टॉप 10 खबर 06 मार्च 2026 शुक्रवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….    06  मार्च 2026 शुक्रवार ✍️मनोज जायसवाल  ———————— संपादकीय- ”प्रकृति से जुड़ कर रहें आप भी..” —मिट्टी की तैयारी करना,उसमें बीज डालना,अंकुरित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *