———————–
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
28 जून 2026 रविवार
✍️मनोज जायसवाल.
———————–
01. कांकेर विधायक आशा राम नेताम ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात।

— नगर से सटे ग्राम सिंगारभाट में कांकेर विधायक आशा राम नेताम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो संवाद मन की बात कार्यक्रम के 135वें एपिसोड को ध्यानपूर्वक सुना। इस मौके पर प्रधानमंत्री जी पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय संस्कृति के संवर्धन, वैश्विक स्तर पर योग के बढ़ते प्रभाव, सामाजिक जागरूकता एवं सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। साथ ही वोकल फॉर लोकल के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। हर बार की तरह यह संवाद प्रेरणादायक, मार्गदर्शक एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति नई ऊर्जा प्रदान करने वाला रहा।
———————-
02. पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 05 वर्ष तक बच्चों को दी गई पोलियो की खुराक जिले में 76,544 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य।

—पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत जिले में आज शून्य से 05 वर्ष तक बच्चों को पोलियो दो बून्द खुराक पिलाकर तीन दिवसीय अभियान की शुरूआत किया गया। जिला चिकित्सालय के मातृ एवं शिशु रोग विभाग अलबेलापारा कांकेर में नगरपालिका अध्यक्ष श्री अरूण कौशिक एवं श्री महेश जैन व पार्षद श्रीमती उगेश्वरी उइके ने बच्चों को पोलियो की दो बून्द खुराक देकर अभियान की शुरूआत करते हुए उन्होंने जिले के सभी पालकों से शून्य से 05 वर्ष तक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की अपील की। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.सी. ठाकुर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. ओ.पी. शंखवार सहित स्वास्थ्य अमला मौजूद थे। इस अभियान के तहत प्रथम दिवस को पोलियो बूथ पर ही बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी तथा दूसरे एवं तीसरे दिवस को छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी, इसके लिए 1,274 घर-घर भ्रमण दल सदस्य तथा 31 ट्रांजिट टीम सदस्य तैनात किए गए हैं। इस अभियान के तहत जिले के 0 से वर्ष आयु वर्ग के 76,544 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।उल्लेखनीय है कि 27 मार्च 2014 को भारत को पोलियो-मुक्ति का प्रमाण-पत्र मिलना एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय उपलब्धि है। तब से भारत 14 वर्ष से अधिक समय से पोलियो-मुक्त है। विश्व स्तर पर वाइल्ड पोलियो वायरस का प्रसार अभी भी बच्चों को प्रभावित कर रहा है, जिसमंे भारत के कुछ पड़ोसी देश भी शामिल हैं, जिससे रोग के पुनः संक्रमण का जोखिम बना हुआ है।
———————
03.उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा पहुंचे नक्सलियों की मांद कहलाने वाले ग्राम किसकोड़ो, ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर सुनी समस्याएं।

—कभी नक्सल संगठन का मजबूत गढ़ और बस्तर में नक्सलियों की मांद कहे जाने वाले उत्तर बस्तर कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम किसकोड़ो में शुक्रवार 26 जून को ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। जिस स्थान पर कभी नक्सलियों की चौपाल लगती थी, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने देर शाम को ग्रामीणों के बीच जनचौपाल लगाकर उनकी समस्याएं सुनीं। वर्षों तक भय और हिंसा का दंश झेल रहा यह गांव अब लोकतंत्र, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रहा है।गांव पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर संवाद किया और एक-एक व्यक्ति की समस्याएं, मांग एवं सुझाव गंभीरता से सुनी। इस दौरान ग्राम किसकोड़ो सहित आसपास की आठ पंचायतों के सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।ग्रामीणों ने बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं, विद्युत व्यवस्था, बंडापाल में सब-स्टेशन निर्माण, खाद भंडारण केंद्र, स्कूल की बाउंड्रीवाल तथा मातला मार्ग पर पाइप पुलिया निर्माण जैसी अनेक मांगें रखीं। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश देते हुए अस्पताल तक मरीजों के आवागमन के लिए एम्बुलेंस उपलब्ध कराने तथा विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि किसकोड़ो को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा और विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। यहां पहुंचे ग्रामीणों में अपने क्षेत्र के विकास के लिए उत्साह देखकर उप मुख्यमंत्री ने कहा वर्षों तक डर के साए में रहने के बाद जल्द से जल्द विकास करने की जो ललक आज ग्रामीणों में दिख रही है वह अविश्वसनीय है।उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2025 तक किसकोड़ो एरिया कमेटी नक्सली गतिविधियों का प्रमुख केंद्र थी, जिसे अब नक्सलवाद से मुक्त घोषित किया जा चुका है। हाल ही में गांव में पेयजल संकट दूर करने के लिए बोर खनन कराया गया है, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली है। प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किसकोड़ो का निरीक्षण भी किया। जनचौपाल में ग्रामीणों ने भावुक होकर कहा कि पहले यहां नक्सलियों की चौपाल लगती थी, आज पहली बार शासन के उप मुख्यमंत्री की चौपाल लगी है। यह किसी सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने बताया कि पहले शाम ढलते ही लोग घरों से बाहर निकलने से डरते थे। बच्चों को जबरन नक्सली संगठन में शामिल करने का प्रयास किया जाता था और सरकारी कर्मचारी भी यहां पदस्थापना होने के बावजूद कार्यभार ग्रहण करने से कतराते थे। आज वही गांव विकास, सुरक्षा और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास के साथ नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।
————————
04.उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बोड़ागांव में ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर किया संवाद। जैविक खेती, दुग्ध उत्पादन एवं लघु वनोपज प्रसंस्करण से जुड़ने किया प्रोत्साहित।

— उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला प्रवास के दौरान अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम बोड़ागांव स्थित सीएएफ कैंप परिसर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी ढाई महीने के भीतर प्रत्येक ग्रामीण का बैंक खाते की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाए, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों तक पहुंच सके।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने चौपाल में ग्रामीणों से चर्चा के दौरान क्षेत्र में जैविक खेती को बढ़ावा देने, दुग्ध उत्पादन को आजीविका के साधन के रूप में विकसित करने तथा लघु वनोपज के प्रसंस्करण केंद्र स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने आधुनिक ढंग से दुग्ध उत्पादन के लिए इसमें रुचि लेने वाले 10-10 ग्रामीणों की टीम गठित कर गुजरात में एक्पोजर विजिट कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग से ग्रामीणों को रोजगार और आय के नए अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं।उन्होंने महिला स्व सहायता समूहों से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने तथा शिक्षित बेरोजगार युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने से आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने बोड़ागांव में स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवकों को रोजगार देने के लिए अटल डिजिटल सेवा केंद्र स्थापित करने एवं आमाबेड़ा में किसान सदन निर्माण के लिए 15 लाख रुपये की स्वीकृति देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि डिजिटल सेवाओं और किसानों के लिए आवश्यक सुविधाओं के विस्तार से ग्रामीणों को बेहतर लाभ मिलेगा।ग्रामीणों ने उप मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी आवश्यकताओं और स्थानीय समस्याओं से भी अवगत कराया, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग और अंतागढ़ विधायक श्री विक्रम उसेंडी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए नक्सलवाद की समाप्ति के बाद ग्रामीणों को शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से जुड़कर विकास की मुख्य धारा में शामिल होने की अपील की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, जिले के कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, एएसपी आकाश श्रीश्रीमाल, जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी, एडीएम एएस पैकरा, एसडीएम अंतागढ़ राहुल रजक, नागरिक महेश जैन के अलावा काफी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।।
————————
05. जियारा अभियान के तहत अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 01आरोपी को किया गिरफ्तार । आरोपी के कब्जे से 08 बल्क लीटर महुआ शराब एवं 200 रुपये बिक्री रकम जब्त। जब्त मशरूका की कुल कीमत 1320 रुपये।

— पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल कुमार राखेचा (भा. पु.से.)के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर राकेश कुमार कुर्रे तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पखांजूर रवि कुमार कुजूर के मार्गदर्शन में जिले में संचालित “उजियारा अभियान” के तहत कार्यवाही की गई मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पुराना बाजार पखांजूर में सुजीत राय निवासी pv 60 यशवंत नगर पखांजूर का एक काले रंग के बैग में अवैध रूप से हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब का विक्रय कर रहा है। सूचना की तस्दीक एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना पखांजूर से पुलिस टीम रवाना की गई। स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। कार्यवाही के दौरान आरोपी सुजीत राय निवासी pv 60 यशवंत नगर पखांजूर के कब्जे से एक काले रंग के बैग में 10 लीटर क्षमता वाले पालिस्टिक जरीकेन में 8 लीटर अवैध रूप से हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब एवं 200 रुपये नगद बिक्री रकम बरामद कर जब्त किया गया।आरोपी का कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत दण्डनीय पाए जाने पर मौके पर देहाती नालसी कायम कर विवेचना में लिया गया। थाना वापसी पश्चात थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 123/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
————————
06.यातायात पुलिस कांकेर द्वारा परिवहन विभाग के साथ मिलकर नरहरदेव मैदान में किया गया स्कूल बसों का निरीक्षण

—गत 16 जून को निखिल राखेचा पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशानुसार, आकाश श्रीश्री माल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर तथा योगेश साहू, अतिरिक्त पुलिस कांकेर के मार्गदर्शन, डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह, नोडल अधिकारी, उप पुलिस अधीक्षक कांकेर के पर्यवेक्षण में दीपक साव, रक्षित निरीक्षक यातायात प्रभारी कांकेर व यातायात बल कांकेर के द्वारा त्ज्व् श्री प्रकाश रावटे व परिवहन विभाग की टीम एवं नेत्र सहायक सपन वट्टी व स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर जिले में संचालित 19 स्कूलों के लगभग 58 बसों का नरहरदेव स्कूल मैदान में सम्पूर्ण दस्तावेज चेकिंग, फिटनेस चालक, परिचालक इमरजेंसी एग्जिट, स्पीड गवर्नर, पैनिक बटन, फायर इक्विपमेंट और फर्स्ट एड बॉक्स चेक किया गया व बच्चों के सेफ्टी व यातायात नियमों का पालन करने सभी चालक /संचालकों को समझाइस दी गई एवं जिन बसों में कमी पायी गई उनको नोटिस दिया गया व प्रत्येक गाड़ियों में हेल्पर रखने, ओव्हेरलोडिंग नहीं करने, हमेशा निर्धारित वर्दी में रहने, बच्चों को रोड क्रास करवाते समय अपने हेल्पर के द्वारा करवाने, ओव्हर स्पीड नहीं चलने, शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने, स्कूल बसों में बच्चों के अलावा किसी अन्य/अज्ञात व्यक्ति को ना बिठाने, अगर नये वाहन चालक रखते है तो उसका दस्तावेज सत्यापन करवाने व बच्चों को सभी सुविधा उपलब्ध कराने निर्देश दिया गया.
————————
07. महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े से की मिलेट कैफे संचालक ने भेंट सक्षम ऋण सहायता योजना का लाभ दिलाने के दिए निर्देश

-प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के कांकेर प्रवास के दौरान आज लक्ष्मी मिलेट कैफे की संचालक श्रीमती सरस्वती साहू ने उनसे सौजन्य भेंट की तथा अपने व्यवसाय के विस्तार के लिए सक्षम ऋण उपलब्ध कराने का निवेदन किया। इस पर उन्होंने संबंधित नियमानुसार सक्षम ऋण प्रकरण की स्वीकृत करने हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।भेंट के दौरान श्रीमती साहू ने कैबिनेट मंत्री को कैफे की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं से अवगत कराते हुए व्यवसाय को और आगे बढ़ाने के लिए ऋण सहायता की आवश्यकता बताई।उल्लेखनीय है कि कांकेर नगर में सी-मार्ट के सामने संचालित लक्ष्मी मिलेट कैफे के माध्यम से श्रीमती साहू मिलेट (श्री अन्न) से तैयार विभिन्न व्यंजनों का निर्माण एवं विक्रय कर रही हैं। उनके द्वारा मिलेट आधारित खाद्य उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिला समूह की अन्य सदस्यों को भी रोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर स्व सहायता समूह की महिलाएं भी उपस्थित रहीं। उन्होंने मंत्री श्रीमती राजवाड़े का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं से महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं और मिलेट आधारित उद्यमों को बढ़ावा मिल रहा है।
————————
08.
————————
09.
—
———————–
10.पिपरौद(चारामा) में पिलाया पोलियो।

-चारामा विकासखंड के ग्राम पंचायत पिपरौद में 0से 5साल के बच्चों को पल्स पोलियों दिवस में ग्राम सरपंच की उपस्थिति में ग्राम पंचायत पिपरौद पोलियों मुक्त हो इसी उद्देश्य के साथ नर्स, मतानिन, माता बहनों के साथ पोलियों पिलाया गया।
————————
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
————————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
————————






