आज की टॉप 10 खबर 11 मई 2026 सोमवार

 ———————–

संपादकीय-

यदि आप भी लिखते हैं….

-साहित्यकार यदि आप तकनीक के साथ नहीं चलोगे तो पिछड़ जाओगे। आज तकनीक का युग है। पुस्तक संकलन प्रकाशन पर मतैक्य जो भी रहे पर आपकी कलम के लिए आज की तकनीक जरूरी है। आपकी गद्व या पद्व जो भी रचनाओं का संकलन हो आप अपने पेन ड्राइव में वर्ड या पेजमेकर फाईल में जरूर रखें। पीडीएफ फाईल हमेशा काम नहीं आता। आपके किसी भी रचनाओं के प्रकाशन के लिए समाचार पत्र, पत्रिकाएं टाईप मैटर लेते हैं,ताकि टाईप करना न पड़े और गलतियां भी नहीं होगी। क्योंकि गलतियां तो आप अपने फाईल में सुधार ही चुके होंगे। आप यदि तकनीक के साथ जागरूक न रहते मुखर न रहे तो पीछे चले जाएंगे। अपनी अभिव्यक्ति का प्रकाशन नहीं हो तो उसका कोई मायने नहीं है,चाहे आप कितना भी उत्कृष्ट क्यों ना लिखें। लेखन में नियमितता भी उतना ही जरूरी है। कुछ न कुछ जरूर लिखते रहना चाहिए ताकि सुधार आए और आपकी टाईप स्पीड भी बना रहे। यदि आपमें लेखन की टैलेंट है, लेकिन उदासीनता बरत रहे हैं तो आपकी रूचि शायद उतना नहीं है। क्योंकि कोई भी प्रतिभा के सामने कितनी भी व्यस्तता कितना भी कार्य क्यों ना हो उसके अपने टैलेंट के प्रदर्शन के लिए समय की कमी नहीं होती। तकनीक के समय में समाचार पत्रों के अतिरिक्त वेब माध्यम पोर्टल का अहम भुमिका है। यदि आपका विशिष्ट आलेख या कोई रचना है तो टैग में कुछ मेहनत की जाय जहां हिन्दी और अंग्रेजी में उक्त विषय को बार-बार टाईप किया जाता है। सामान्य प्रकाशन में एक दो बार टाईप कर प्रकाशन करते हैं। अमूमन कई खबरिया पोर्टल को इन सबसे कोई सरोकार नहीं होता क्योंकि इस क्षेत्र में तो दिन में कई खबर प्रकाशित करनी होती है,कई मोबाईल से आपरेट करते हैं,जिसके चलते भी संभव नहीं हो पाता। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि आपकी रचनाओं के जो भी विषय है उसे मैं मेहनत कर उक्त विषय को टैग पर टाईप करूं तो गूगल पर अभी से भविष्य में जो भी रचनाकार या अन्य उक्त विषय को गूगल में टाईप करे तो आपके द्वारा लिखे गये उक्त रचना तो गुगल में सामने ला ही देगा साथ ही उक्त विषय पर अन्य कोई रचनाकार लिखा है तो उसे भी ला देगा। उदाहरणार्थ हमने सशक्त हस्ताक्षर मुहीम में जैसा किया है। सशक्त हस्ताक्षर 1 से अभी कार्य किए गए 20 तक जो भी लिखें। गुगल पर लिखें सशक्त हस्ताक्षर 1,2,11 जो भी आपको हमारा कार्य दिखायी देगा। ऐसे ही आपकी कोई अहम या प्रसिद्व रचना गुगल पटल पर रख देगा जिसे कोई भी पढ़ सकता है। अतएव पोर्टल पर प्रकाशित आपकी रचनाओं को आप हल्के से ना लें। टैग पर मेहनत किया जाय तो आपकी प्रसिद्वि कितनी है,यह आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं। इतना ही नहीं आपकी रचनाएं कापी या ना चाहने की स्थिति में पोर्टल का संपादक उसे ट्रेस भी कर सकता है,यानि उसके लिंक पर टच करोगे तो दिखेगा नहीं और न गुगल में भी नहीं दिखेगा। 

✍️मनोज जायसवाल

 ———————–

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
11 मई   2026 सोमवार 

✍️मनोज जायसवाल

 ———————–

01.सोमनाथ का महादेव मंदिर आज भी आस्था का शीर्ष केंद्र: सांसद श्री नाग।

—द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप में विख्यात गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आज ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: अटूट आस्था के 1000 वर्ष’ समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने पूजा अर्चना कर देशवासियों को वर्चुअली रूप से संबोधित किया। इसका सीधा प्रसारण आज सुबह शहर के मेलाभाठा मैदान पर स्थित प्राचीन शिवालय एवं कंकालिन मंदिर परिसर में किया गया, जिसमें ‘‘सोमनाथ संवाद’’ नामक परिचर्चा में जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद   भोजराज नाग, कांकेर विधायक  आशाराम नेताम तथा नगरपालिका कांकेर के अध्यक्ष  अरूण कौशिक ने हिस्सा लिया।

मुख्य अतिथि के आसंदी से श्री नाग ने कहा कि धार्मिक ग्रंथों के अनुसार द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ मंदिर में प्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप में साक्षात महादेव विराजमान हैं, जो सनातनी आस्था और अध्यात्म के प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विदेशी आक्रांताओं की लाख कोशिशों के बाद भी सोमनाथ का महादेव मंदिर आज भी अडिग, अचल है तथा यह आस्था का शीर्ष केंद्र है। सांसद ने जिलेवासियों को एकजुट रहने तथा अपने धर्म, आस्था और सनातनी विरासतों को सहेजने एवं संरक्षित करने की बात कही। विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद कांकेर विधायक श्रीनेताम ने अपने उद्बोधन में कहा कि भावी पीढ़ी को धर्म और अध्यात्म से जुड़ने की आवश्यकता है, क्योंकि सनातनियों की पहचान उनके धर्म से है। इसलिए जाति-पांति और ऊंच-नीच से ऊपर उठकर धर्म की रक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए। नगरपालिका अध्यक्ष श्री कौशिक ने कहा कि आज से 1000 साल पहले सोमनाथ के वैभवशाली मंदिर को तोड़ा गया, लेकिन यह मंदिर आज भी अपने स्थापत्य के चरम पर है, जिसका प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पुनरूद्धार हुआ।इसके पहले, उपस्थित जनप्रतिनिधियों सहित कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, जिला पंचायत के सीईओ  हरेश मंडावी ने भी कंकालिन माता मंदिर परिसर में शिवलिंग की पूजा-अर्चना तथा रूद्राभिषेक कर जिलावासियों की प्रगति और खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले, पार्षदगण, एसडीएम कांकेर   अरूण वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आस्था बोरकर सहित काफी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

  ———————–

02.मारपीट तथा धारदार हथियार से हमला करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार।सिटी कोतवाली थाना कांकेर के द्वारा कार्यवाही।

—पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि इस प्रकार हैं कि प्रार्थी श्रवण साहू पिता स्व. सदाराम साहू थाना आकर लिखित आवेदन पेश किया कि दिनांक 08.05.2026 को रात्रि करीबन 10.30 बजे मेरी माॅ ने आवाज देकर बताई कि मेरी बहन ज्योति साहू को घर के सामने रहने वाला आरोपी मोहित ढीमर अपने घर से अश्लील गाॅली-गलौच कर पत्थर मार रहा है।  जिसे प्रार्थी द्वारा आरोपी के घर के सामने जाकर मना करने पर आरोपी मोहित ढीमर अपने भाइयो नेतराम ढीमर तथा महेश ढीमर के साथ जबरदस्ती घर आगन में खिचकर हाथ मुक्का लात से अश्लील गाली-गलौच कर मारपीट करने लगे तथा मोहित ढीमर घर से चाकू लाकर प्रार्थी के पेट,कमर और पसली में मारा तथा प्रार्थी के दाहिने हाथ बाॅह को काटा जिससे बिच बचाओ करने पर परमेश्वर साहू को भी दाहिने हाथ में भी चोट आई।◽घटना के संबंध में प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 153/2026 धारा 296,115(2),118(1),127(2),3(5) बीएनएस तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौैरान आरोपी मोहित ढीमर से घटना में प्रयुक्त चाकु तथा मछली काटने का कटारी जप्त किया गया है आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।पुलिस टीम का विवरणः-थाना प्रभारी प्रतिक दादासाहेब बनसोडे प्रतिक (भापुसे0), उप निरीक्षक मनोरथ जोशी, आर. 1024 शैलेन्द्र चतुर्वेदी, आर. 1471 रोशन राठौर, आर. 711 ईश्वर साहू एवं पेट्रोलिग पार्टी ।

 ———————

03. एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 15 मई को, प्राइवेट संस्थाओं द्वारा 1598 पदों पर की जाएगी भर्ती।

—जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोड़ेजुंगा कांकेर में 15 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक ‘‘एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 1598 रिक्तियांे के आधार पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी  बी.आर. ठाकुर ने बताया कि उक्त रोजगार मेला में सिक्युरिटी गार्ड के 100 पद, सिक्युरिटी सुपरवाइजर के 50 पद, फिल्ड ऑफिसर के 05 एवं 50, मार्केटिंग एक्सक्युटीभ के 02, लेबर के 350, कलेक्शन ऑफिसर के 10, इन्शुरेंस एडवाईजर के 25, हेल्फर के 04 एवं सेल्स एक्सक्युटीभ के 02 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक आवेदक उक्त रोजगार मेला में उपस्थित होकर या ई-रोजगार के पोर्टल पर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसकी सूचना पृथक से दूरभाष के माध्यम से आवेदक को दी जाएगी।

 ————————

04. दावा-आपत्ति के निराकरण पश्चात पात्र-अपात्र सूची जारी।

—महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन वात्सल्य योजना एवं चाईल्ड हेल्प लाइन के तहत जिला स्तर पर विभिन्न रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी पश्चात प्रथम पात्र-अपात्र सूची जारी की गई थी, जिनके दावा-आपत्ति के निराकरण पश्चात अंतिम पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि कौशल परीक्षा एवं व्यक्तिगत साक्षात्कार हेतु चयनित अभ्यर्थियों की सूची का अवलोकन जिले की वेबसाइट तथा कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग कांकेर के सूचना पटल पर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कौशल परीक्षा तथा व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए चयनित अभ्यर्थियों को पृथक से पत्र जारी किया जाएगा।।

 ————————

05 . मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान से मिली नई रोशनी जिले में 21 मोतियाबिंद मरीजों का सफल ऑपरेशन।

—मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान के तहत जिले के सुदूर वनांचल और दूरस्थ बसाहटों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच लगातार बढ़ रही है। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार सभी संदिग्ध मरीजों को उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर कर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। अब स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव पहुंचकर लोगों की जांच और उपचार सुनिश्चित कर रही है। इस अभियान ने न केवल स्वास्थ्य सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाया है, बल्कि सुदूर अंचल में रहने वाले लोगों के मन में विश्वास की नई किरण भी जगाई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.सी. ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान के कारण अब जिले के सुदूर गांवों के लोगों को इलाज के लिए लंबी दूरी तय करने को मजबूर नहीं हैं, बल्कि स्वास्थ्य सेवाएं उनके द्वार तक पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक जांच के दौरान 04 लाख 29 हजार 279 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। जांच के दौरान मलेरिया, टीबी, कुष्ठ, मुख कैंसर, सिकल सेल एवं मोतियाबिंद जैसी गंभीर बीमारियों की पहचान कर समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है, इससे बीमारियों की जटिलताओं को कम करने में मदद मिल रही है। यह भी बताया गया कि अभियान को प्रभावी बनाने के लिए ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग किया जा रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं सुपर स्पेशियलिटी संस्थानों तक बेहतर समन्वय स्थापित किया गया है। वहीं मोबाइल मेडिकल यूनिट और स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से दूरस्थ इलाकों तक भी उपचार सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत कांकेर जिले के पोखनलाल 60 वर्ष, जोहतरिन 56 वर्ष, देवचंद्र 52 वर्ष सहित कुल 21 मोतियाबिंद मरीजों का जिला चिकित्सालय कांकेर में सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीजों की आंखों की रोशनी लौटने पर उन्होंने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ठाकुर ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस अभियान का लाभ उठाएं और स्वास्थ्य विभाग के कार्यों में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि लोगों के डिजिटल स्वास्थ्य प्रोफाइल भी तैयार किए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में इलाज की निरंतरता बनी रहे और आवश्यकता पड़ने पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी तुरंत उपलब्ध हो सके।

————————

06. चोरी के मामले में संलिप्त आरोपियो पर थाना कांकेर पुलिस की कार्यवाही। चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर एवं नगदी मामले में 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर माल बरामद।।

—पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया शहनाज रिजवी पति रज्जाक मुसा उम्र 38 वर्ष निवासी महादेव वार्ड, कांकेर द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसका 14 वर्षीय नाबालिग पुत्र आकिब मुसा, जो कक्षा 8वीं में अध्ययनरत है, मोहल्ले एवं आसपास के कुछ नशेड़ी युवकों के संपर्क में आ गया था। उक्त युवकों द्वारा उसे बहला-फुसलाकर घूमने-फिरने एवं खर्च हेतु घर से चोरी करने के लिए प्रेरित किया गया।जिसके बाद नाबालिग द्वारा पिछले लगभग दो माह के दौरान घर के लॉकर में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं लगभग 01 लाख रुपये नगद चोरी कर लिए गए। चोरी गए सामान में सोने का झुमका, टाप्स, चैन लॉकेट, अंगूठियां, मंगलसूत्र, नाक की फुल्ली तथा चांदी के पायल, बिछिया एवं अन्य आभूषण शामिल थे।मामले में थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 107/2026 धारा 303(2), 112(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान संलिप्त आरोपियों से चोरी गया माल बरामद किया गया, जिसमें – आरोपी दिलीप वलेचा से 01 नग सोने की झुमकी कीमती लगभग 4,000/- आरोपी योगेश सोनी उर्फ बाबू सोनी, खिलेन्द्र देवागंन एवं राहुल संचेती से चोरी गई 02 नग सोने की अंगूठियां कीमती लगभग ₹96,000/- बरामद की गई।◽सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही की गई है। मामले का मुख्य आरोपी दानिश अडवानी वर्तमान में फरार है, जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। पुलिस टीम का विवरणः- उप निरीक्षक मनोरथ जोशी, आर. 1024 शैलेन्द्र चतुर्वेदी, आर. 1471 रोशन राठौर, आर. 711 ईश्वर साहू

  ————————

07. उप निर्वाचन के लिए संबंधित नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायतों में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी।

—छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा जिले में नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 की घोषणा की जा चुकी है। जिला कांकेर में 01 जून को मतदान और 04 जून को मतगणना होना निश्चित किया गया है। निर्वाचन के दौरान मतदाताओं को बिना किसी डर, भय तथा दबाव के निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर प्रदान करने तथा चुनाव संबंधी आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा नगर पंचायतों के संबंधित वार्डों एवं ग्राम पंचायतों के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं।जिले के नगर पंचायत चारामा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 13 और नगर पंचायत पखांजूर अंतर्गत वार्ड क्रमांक 09 तथा तहसील कांकेर के ग्राम पंचायत कन्हारपुरी, तालाकुर्रा, तहसील चारामा के ग्राम पंचायत दरगहन, मुड़खुसरा, बासनवाही, पंडरीपानी, किशनपुरी, गितपहर, लखनपुरी एवं कहाड़गोंदी, तहसील नरहरपुर के ग्राम पंचायत डोमपदर, सारवण्डी, अमोड़ा, दुधावा, बुदेली, तहसील भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत डोंगरगांव, घोठा, चिल्हाटी, केंवटी, भीरागांव, सोनेकन्हार, दाबकट्टा, तहसील दुर्गूकोंदल के ग्राम पंचायत करकापाल, कोड़ेकुर्से, मंगहूर, तहसील कोयलीबेड़ा के ग्राम पंचायत आलोर, प्रेमनगर, मंडागांव, मदले, द्वारिकापुरी, यशवंतनगर, बापूनगर, कोयगांव, विवेकानंदनगर, देवपुर, कल्याणपुर, रविन्द्रनगर, हांकेर, मायापुर, बैकुण्डपुर, रामकृष्णपुर, हरिहरपुर, चांदीपुर, चाणक्यपुरी, पित्तेभोड़िया, छोटेकापसी, कृष्णनगर, सत्यनगर, ऐसेबेड़ा, बलरामपुर, गुड़ोबेड़ा, केसेकोड़ी, भिंगीडार, चंदनपुर, श्यामनगर, माटोली, लखनपुर, दुर्गापुर, पेनकोड़ो, इन्द्रप्रस्थ, पुरूषोत्तम नगर, उदयपुर, जयश्रीनगर, वनश्रीनगर, श्रीपुर, माचपल्ली, मरोड़ा, लक्ष्मीपुर, जनकपुर, विजयनगर, शंकरनगर, पाड़ेंगा, बांदे कॉलोनी, नागलदण्ड, हनुमानपुर, विष्णुपुर, कुरेगांव, विकासपल्ली, उलिया, ताड़बायली, कंदाड़ी, सितरम, पानीडोबीर, राधानगर, गोविन्दपुर, जानकीनगर, स्वरूपनगर, ओरछागांव एवं उदनपुर के क्षेत्रों के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत 08 मई से 04 जून 2026 तक कोई भी व्यक्ति अथवा व्यक्तियों के समूह द्वारा भले ही वे अनुज्ञप्तिधारी हो, किसी प्रकार का विस्फोटक पदार्थ, अस्त्र-शस्त्र एवं धारदार हथियार लेकर नहीं चलेगा। निर्वाचन कर्तव्य पर तैनात सुरक्षा कर्मियों एवं धार्मिक कारणों से छूट प्राप्त व्यक्तियों पर यह आदेश लागू नहीं होगा तथा वे इस प्रतिबंधात्मक आदेश के प्रभाव से मुक्त रहेंगे।कोई भी व्यक्ति अथवा व्यक्तियों के समूह द्वारा प्रश्नाधीन अवधि में विस्फोटक सामग्री, अस्त्र-शस्त्र एवं धारदार हथियार लेकर चलने के लिए किसी अन्य व्यक्ति को प्रेरित नहीं किया जाएगा। विभिन्न सभाओं, रैली, जूलूस आदि करने के पूर्व अनुविभागीय दण्डाधिकारी पखांजूर अथवा कार्यपालिक दण्डाधिकारी पखांजूर से अनुमति लिया जाना आवश्यक होगा। आवेदन पत्र में स्थान एवं जूलूस के मार्ग आदि का स्पष्ट उल्लेख किया जाना आवश्यक है। सभा, रैली, जूलूस आदि में लाऊडस्पीकर, ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग किए जाने के पूर्व अनुविभागीय दण्डाधिकारी कांकेर, चारामा, भानुप्रतापपुर एवं पखांजूर अथवा कार्यपालिक दण्डाधिकारियों से अनुमति लिया जाना अनिवार्य होगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है तथा 04 जून 2026 तक जिला कांकेर के समस्त उप निर्वाचन प्रभावित नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायत क्षेत्रों में प्रभावशील रहेगा।

 ————————

08. बाढ़ अतिवृष्टि से बचाव हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त।

—आगामी दक्षिण पश्चिम मानसून 2026 को देखते हुए बाढ़ अतिवृष्टि आदि से बचाव के लिए कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिला स्तर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती एस. बंजारे को नोडल अधिकारी एवं अधीक्षक भू-अभिलेख  आर.सी. मंडावी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

——————–

09. सोलर ड्यूल पंप का तत्काल मरम्मत 

— दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम पंचायत डोडकाएनहूर में जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत क्रेडा द्वारा सोलर ड्यूल पंप स्थापित किया गया है, उक्त संयंत्र के खराब होने की जानकारी मिलने पर क्रेडा विभाग के मैकेनिक द्वारा तत्काल संयंत्र को सुधार कर सुचारू रूप से क्रियाशील कर दिया गया है। इस आशय की जानकारी देतेे हुए क्रेडा विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि वर्तमान में यह संयंत्र क्रियाशील अवस्था में है तथा ग्रामवासियों को पेयजल प्राप्त हो रहा है।

———————–

10.  

  ——————–

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏

————————

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 10 मई 2026 रविवार

 ———————– संपादकीय- “घर आंगन” से “विदाई” तक -लडकी जब ‘बाबुल’ के घर होती है‚ तब उसका स्थान बेटे से भी बढकर होता है। सुदुर जगहों में समाज के अंतिम पंक्ति…

आज की टॉप 10 खबर 09 मई 2026 शनिवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  09 मई   2026 शनिवार ✍️मनोज जायसवाल   ———————– —सर्जना साहित्य मंच कांकेर द्वारा कल 10 मई को सुबह 11 बजे से साहित्यिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *