आज की टॉप 10 खबर 06 मई 2026 बुधवार

———————

संपादकीय-

गोविंद मुनीस(निर्देशक)

—1982 में आई जानीमानी प्रसिद्व रही फिल्म नदिया के पार जिसका निर्देशन गोविंद मुनीस द्वारा किया गया था। फिल्म में सचिन,साधना सिंह,इन्द्र ठाकुर,मिताली,सविता बजाज,शीला डेविड,लीला मिश्रा,सोनी राठौड़ ने भुमिका निभायी थी।केशव प्रसाद मिश्र के उपन्यास पर आधारित इस फिल्म का निर्माण राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले हुआ था। साथ ही कई फिल्मों के निर्देशन के लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुलतः भोजपुरी फिल्मों के निर्देशक रहे गोविंद मुनिस ने कई हिन्दी फिल्मों में निर्देशक के साथ पटकथा लेखक के रूप में कार्य किया। 81 वर्ष की उम्र मे आज के ही दिन उन्होंने कला जगत सहित दुनिया को अलविदा कह दिया। सादर नमन….

✍️मनोज जायसवाल

———————-

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 
06 मई   2026बुधवार

✍️मनोज जायसवाल

———————-

01.अंधड बारिश से पेंड पौधे गिरे चारामा अंचल में बिजली बंद।

—जिले के चारामा अंचल में देर शाम अंधड बारिश के चलते बिजली बंद है,जो अभी तक बहाल नहीं हुई है।टांहकापार सब स्टेशन से पूर्णतः बिजली बंद है, जिससे आम जनता अंधेरे में डुबे है। जैसाकर्रा स्थित नेचर पार्क के पास चक्रवातीय हवा के चलते कई पेड पौधे गिर गये। गैस सिलेंडर की कमी भोग रहे लोग जान जोखिम में डालकर लकडी इकट्ठा करते दिखायी दिये। धमतरी चिटौद तक बारिश का कहर है। जहां चारामा नगर से सटे कई खेत तथा विकासखंड के अन्य खेतों में धान की फसल गिर गई है,जिससे किसान पूरी तरह बर्बाद होने की कगार में है। अभी चारामा के महानदी क्षेत्र में बारिश हो रही है। इस क्षेत्र में बिजली बंद हो जाती है,तो उसके आने का कोई समय नहीं है। लगता है,आज रात्रि टांहकापार सब स्टेशन से प्रभावित उपभोक्ताओं को रतजगा करना पडेगा,क्योंकि लोग मच्छर के प्रकोप से जुझ रहे हैं,तो रात्रि में जंगली भालुओं की गांव के अंदर आमद से डरे सहमे होते हैं। तेंदुए का खौफ भी लोगों को घर से बाहर रात्रि में सोने से डरते हैं।

 ———————–

02.सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस द्वारा वन्यजीव तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, 04 आरोपी गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से 07 नग छोटे-बड़े जीवित देशी कछुए बरामद।आरोपियों के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 50, 51 के तहत अपराध दर्ज।

— पुलिस जानकारी के अनुसार संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि कांकेर जिले में सिटी कोतवाली थाना पुलिस द्वारा वन्यजीव तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 07 नग छोटे-बड़े जीवित देशी कछुए बरामद किए गए हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 03.05.2026 को सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत पण्डरीपानी दूध नदी स्टॉप डैम के पास कुछ व्यक्ति सफेद बोरी में प्रतिबंधित कछुओं को छिपाकर ले जा रहे हैं।सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कांकेर   निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर   मोहसीन खान (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में पुलिस द्वारा टीम गठित कर मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से सफेद बोरी में 07 नग जीवित देशी कछुए बरामद किए गए।पूछताछ के दौरान आरोपी उक्त वन्यजीवों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 151/2026 के तहत धारा 9, 50, 51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 ———————

03 सुशासन तिहार, बस्तर मुन्ने – 2026, कलेक्टर, सीईओ पहुंचे ग्रामीणों के बीच, सुनी लोगों की समस्या।

— जिले के कलेक्टर  निलेश कुमार महादेव क्षीरसार एवं जिला पंचायत के सीईओ  हरेश मण्डावी मंगलवार को दुर्गूकोंदल विकासखण्ड ग्राम आमाकड़ा एवं गोटूलमुण्डा आौर भानुप्रतापपुर विकासखण्ड ग्राम कराठी व बांसला पहंुचकर ग्रामीणों की समस्या सुनी तथा उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए शासन द्वारा संचालित योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली। आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन इत्यादि के संबंध में पूछताछ किया। ग्राम आमाकड़ा में ग्रामीणों द्वारा आंगनबाड़ी सामुदायिक भवन से संचालित होने तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र में बाउण्ड्रीवाल की समस्या बताई गई, जिसका निराकरण करने की बात कही गई। शिविर में आमाकड़ा के किसान राजबाई, प्रेमबती, भुनेश्वर एवं मुकेश को निःशुल्क खसरा एवं बी-1 की प्रति प्रदान की गई। किसान श्री सोमारूराम द्वारा मनरेगा से बनाए गए निजी डबरी का निरीक्षण भी किया गया। ग्राम गोटूलमुण्डा में ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कलेक्टर, सीईओ द्वारा शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के साथ ही आधार कार्ड, राशन कार्ड, वय वंदन कार्ड, आयुष्मान कार्ड के संबंध में जानकारी ली गई। वनधन महिला स्व-सहायता समूह द्वारा बकरी पालन, सुकर पालन एवं मछली पालन कार्य करने की जानकारी देने पर कलेक्टर एवं सीईओ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बकरी पालन व सुकर पालन स्थल का अवलोकन भी किया। समूह की अध्यक्ष श्रीमती हिरौंदा टेकाम एवं सचिव श्रीमती अनिता पद्माकर ने बताया कि बकरी पालन से प्रत्येक वर्ष 25 से 30 हजार रूपए और सुकर पालन से 50 से 60 हजार रूपए की आमदनी हो जाती है। कलेक्टर, सीईओ में ग्राम गोटूलमुण्डा के किसान अघनबती, गंगाबाई, सियाबती, धनीराम, राधेश्याम, फुलबासन एवं शकुंतला बाई को खसरा एवं बी-1 की निःशुल्क प्रति प्रदान की।भानुप्रतापपुर विकासखण्ड ग्राम कराठी व बांसला में आयोजित शिविर का भी कलेक्टर श्री क्षीरसागर एवं सीईओ श्री मण्डावी द्वारा निरीक्षण किया गया तथा ग्रामीणों से चर्चा कर शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली गई। ग्रामीणों द्वारा पेयजल हेतु सोलर पंप लगाने की मांग किया गया, जिसका समाधान की बात कही गई। ग्राम बांसला के किसान सुरेन्द्र कुमार, सूरज लाल, शिवप्रसाद, शिवराम, महेश, ललित कुमार, रायसिंह और रोहित को भी खसरा, बी-1 की निःशुल्क प्रति उपलब्ध कराई गई। ग्राम कराठी में आयोजित शिविर में कलेक्टर द्वारा विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से चर्चा की गई। राशन कार्ड, आधार कार्ड, वयवंदन कार्ड, केसीसी इत्यादि के संबंध में जानकारी लिया गया। शिविर स्थल पर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा था, मौके पर 50 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाकर निःशुल्क दवाईयां दी गई। कराठी के किसान अमृता बाई, तुलसीराम, गणेश, देवसिंह, रामदुलार और मंजू ठाकुर को निःशुल्क खसरा एवं बी-1 प्रदाय किया गया।गौरतलब है कि प्रदेश व्यापी सुशासन तिहार, बस्तर संभाग में संचालित बस्तर मुन्ने एवं नियद नेल्ला नार 2.0 अभियान के तहत जिले के विभिन्न ग्रामों में शिविरों का आयोजन किया जाकर ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किए जा रहे हैं। साथ ही उनकी समस्याओं का निदान भी किया जा रहा है। कलेक्टर एवं सीईओ के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान एसडीएम भानुप्रतापपुर श्री जीडी वाहिले, तहसीलदार भानुप्रतापपुर सुरेन्द्र उर्वशा, जनपद सीईओ जीएल चुरेन्द्र, जनपद सीईओ दुर्गूकोंदल सुरेन्द्र बंजारा एवं तहसीलदार तथा मैदानी अधिकारी-कर्मचारी और शिविर के पीठासीन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी भी उपस्थित थे।

————————

04. ‘डिजिटल लेबर चौक ई-श्रम साथी’ मोबाईल एप्लीकेशन में और नियोक्ता, ठेकेदारों को पंजीयन कराने की अपील।

— श्रमपदाधिकारी कांकेर द्वारा जिले के समस्त नियोक्ता, ठेकेदारों को ‘डिजिटल लेबर चौक ई-श्रम साथी’ मोबाइल एप्लीकेशन को डाउनलोड कर पंजीयन कराना सुनिश्चित करने की अपील की ग ई है ताकि नियोक्ता को सरलता से श्रमिक एवं श्रमिकों को रोजगार प्राप्त हो सके। गौरतलब है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय द्वारा 28 अप्रैल को ‘डिजिटल लेबर चौक ई-श्रम साथी’ मोबाइल एप्लीकेशन का शुभारंभ किया गया। यह एप्लीकेशन छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल रायपुर द्वारा विकसित एक आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और नियोक्ताओं, ठेकेदारों को डिजिटल माध्यम से जोड़ते हुए रोजगार उपलब्धता की प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाना है।

 ————————

05 .परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र जगदलपुर में प्रवेश हेतु 12 मई तक आवेदन आमंत्रित।

—अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी जो धरमपुरा जगदलपुर स्थित परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र में प्रवेश लेकर एस.एस.सी., रेलवे, व्यापम, बैंकिंग एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हो तथा जिनके माता, पिता एवं पालक की वार्षिक आय 03 लाख रुपए या उससे कम होना चाहिए। अभ्यर्थी की आयु 01 जनवरी 2026 को न्यूनतम 20 वर्ष एवं अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए तथा उनके पास स्थायी जाति प्रमाण प्रमाण पत्र होने चाहिए, ऐसे इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में राजीव युवा उत्थान योजना के अंतर्गत अंतर्गत वर्ष 2026-27 सत्र के लिए पूर्व प्रशिक्षण केंद्र जगदलपुर में प्रवेश के लिए 12 मई तक आवेदन आमंत्रित तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को जगदलपुर स्थित परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र में राजीव युवा उत्थान योजना 2019 के तहत हॉस्टल में आवास, लाईब्रेरी, समाचार पत्र एवं पत्रिकाएं आदि निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही अभ्यर्थियों को 01 हजार रूपए प्रतिमाह छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। शासकीय सेवा में कार्यरत अभ्यर्थी इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।जगदलपुर कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार संस्था में कुल 100 सीट निर्धारित हैं, जिसमें 50 सीटें अनुसूचित जनजाति, 30 अनुसूचित जाति तथा 20 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहेंगी। प्रशिक्षण की अवधि 6 माह की होगी। प्रवेश परीक्षा 17 मई को निर्मल विद्यालय जगदलपुर में प्रातः 11 से दोपहर 01 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा परिणाम 24 मई को घोषित किया जाएगा तथा दस्तावेज सत्यापन एवं काउंसलिंग 25 से 30 मई तक होगी। अंतिम चयन सूची जारी करने की तिथि 01 जून, चयनित अभ्यर्थियों का प्रवेश 02 से 06 जून तथा कक्षाएं प्रारंभ होने की तिथि 08 जून निर्धारित की गई है।जिले के इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में भरकर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कांकेर में जमा कर सकते हैं अथवा ऑनलाइन माध्यम से https://forms.gle/BYCrdrrsg7WedGev9 में भी आवेदन कर सकते हैं।।

————————

06.दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय कोदाभाट कांकेर में कक्षा पहली से 12वीं तक प्रवेश प्रारंभ।

— जिले में संचालित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विशेष विद्यालय, छात्रावास कोदाभाट कांकेर में कक्षा पहली से बारहवीं तक के दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ बच्चों (बालक) का प्रवेश प्रारंभ हो चुका है। इच्छुक पालक, अभिभावक अपने पुत्र, पाल्य को कार्यालयीन दिवस में सरोना रोड ग्राम कोदाभाट स्थित संस्था में उपस्थित होकर दाखिला करा सकते हैं। संस्था एवं छात्रावास में शासन द्वारा अध्ययन, भोजन, आवास, वस्त्र इत्यादि निःशुल्क प्रदाय की जाती है। प्रवेश के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट फोटो साथ लाना अनिवार्य है। प्रवेश के संबंध में अधिक जानकारी के लिए सहायक ग्रेड-02 श्री राजकुमार पटेल का मोबाईल नंबर 9009331687 पर संपर्क किया जा सकता है।

  ————————

07.सुशासन तिहार- 2026 दिव्यांग बच्चों को मिली निःशुल्क सहायक उपकरण।

– चारामा विकासखंड के ग्राम चारभाटा निवासी श्रीमती प्रमिता कश्यप के दिव्यांग बच्चों 03 वर्षीय कु. घयान कश्यप और 07 वर्षीय कु. टिना कश्यप को सीपी चेयर एवं व्हील चेयर प्रदाय की गई। 80 प्रतिशत दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण मिलने से अब उन्हें बाहर लाने ले-जाने में आसानी होगी। सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की संवेदनशील पहल दिव्यांगजनों के लिये नई उम्मीद जगा रही है। चारभाटा निवासी श्रीमती प्रमिता ने बताया कि सहायक उपकरण पाने के लिए मेडिकल प्रमाण पत्र तथा आवश्यक दस्तावेज के संबंध में उन्हें जानकारी नहीं थी। सुशासन तिहार के पहले दिन वह शिविर में जानकारी लेने पहुंची। समाज कल्याण की जनकल्याणकारी योजना में उन्हें शिविर में अवगत कराया और बताया गया कि सोमवार और शुक्रवार को आधार कार्ड, बच्चे की पासपोर्ट फोटो के साथ जिला मेडिकल प्रमाण पत्र बनेगा। सहायक उपकरण पाकर दिव्यांग बच्चे और उनकी अभिभावक ने शासन को धन्यवाद दिया। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि दिव्यांगजन हेतु शासकीय योजनाओं के लाभ के लिए पहले दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाकर यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीयन करा सकते हैं। दिव्यांगजन प्रमाण पत्र में दर्शित दिव्यांगता के आधार पर व्हील चेयर, ट्राई साइकिल, छड़ी, कान की मशीन आदि प्राप्त होता है।

 ————————

08. बस्तर मुन्ने व सुशासन तिहार 06 मई को जिले के विभिन्न ग्रामों में शिविर का आयोजन

-राज्य शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने हेतु बस्तर संभाग में संचालित बस्तर मुन्ने तथा नियद नेल्लानार 2.0 और राज्य व्यापी सुशासन तिहार का आयोजिन किया जा रहा है। इसी क्रम में बस्तर मुन्ने एवं सुशासन तिहार के तहत 06 मई को जिले के सभी सातों विकासखण्ड के कुल 99 गांवों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।जिला पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम चिपोण्डी, माहुरपाट, बेहेकट्टा, पतकालबेड़ा, लामनगदाम, भर्रीटोला, टेकापानी, बेरतानार, कोटकोड़ो, टेमरूपानी, बर्रेबेड़ा, पाढरगांव, निबरा, पल्लकसा, मातला अ, गेड़गांव, हिरनपाल, खड़कागांव, चिचगांव, तहकानटोला और सांवलीबरस में शिविर आयोजित किया जाएगा।इसी प्रकार कांकेर विकासखंड के ग्राम डोमाहर्रा, भैंसगांव, माकड़ीखूना, आतुरगांव, पोटगांव, खमढोड़गी, सिदेसर तथा ब्यासकोंगेरा में शिविर आयोजित किया जाएगा। कोयलीबेड़़ा विकासखंड के ग्राम मुरावण्डी, रामपुर, बड़ेकापसी, कमलपुर, कुरूसबोड़ी, माटोली, कंगालमरपी, कारेकट्टा, दीपनगर, शांतिनगर, गट्टापल्ली, विष्णुपुर, मेहड़ा, ताड़बायली, भुरभुसी, हिदूर, सितरम, इन्द्रप्रस्थ, कृष्णानगर, जूनागावड़ेगांव, खैरकट्टा, पानीडोबीर, मांझीकुरूबोड़ी, काटाबास तथा चारामा विकासखण्ड के ग्राम बारगरी, चुचरूंगपुर, लिलेझर, पुरी, खैरखेड़ा, अरौद, करिहा और चिनौरी में शिविर आयोजित किया जाएगा। दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम कलंगपुरी, भीरावाही, गोयन्दा, नलकसा, कानापाल, महेन्द्रपुर, सोनादई, शितलपुर, धनवाफुलचूर, आधेवाड़ा, भुसकी, गुमडीचूवा, पालवी, दोडकाएनहुर, आमागढ़, खुटगांव, मिचेसुखई और पाऊरखेड़ा। इसी प्रकार नरहरपुर विकासखंड के ग्राम तिरियारपानी, लेण्डारा, डंवरखार, सारण्डा, बुदेली, धनेसरा, मानिकपुर, अभनपुर, थानाबोड़ी, राजपुर तथा भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम कनकपुर, धनगुडरा, जुनवानी, भैंसमुन्डी, जलहुर, चारगांव, सेलेगांव, जामपारा, बांसकुण्ड और भोड़िया में शिविर आयोजित किया जाएगा।

——————–

09 . भाजपा की विजय रैली, स्वाधीन जैन ने बताया – छत्तीसगढ़ नेताओं की मेहनत रंग लाई। 

-दल्ली राजहरा।भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, अल्पसंख्यक मोर्चा, स्वाधीन जैन ने बताया कि पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय पर आज दल्ली राजहरा में गुप्ता चौक से बस स्टैंड चौक तक विजय रैली निकाली गई।जैन ने बताया कि वे स्वयं इस विजय रैली में सम्मिलित हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं और नागरिकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मंडल अध्यक्ष के तत्वावधान में पेड़ा, लड्डू, झालपुड़ी खिलाकर एवं बैंड-बाजा, पटाखे फोड़ कर बधाई एवं उत्सव के रूप में इस शानदार जीत का जश्न मनाया गया। सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

विजय रैली में शामिल प्रमुख जन
विजय रैली में भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू, नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे, राजहरा व्यापारी संघ अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पुरोभी वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश दसोड, प्रदेश समिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा जयदीप गुप्ता, पूर्व मीडिया प्रभारी आशीष लालवानी, मुकेश खस, जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा श्याम जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष गुड्डू महेंद्र सिंह, रमेश जैन,प्रमोद भाई, समर्थ लखानी, पवन सोनी, पार्षद बीरेंद्र साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर गनीर, सृजित अप्पू भाई, दमनदीप जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ के नेताओं-कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका
जैन ने कहा कि इस चुनाव में छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन महामंत्री आदरणीय पवन कुमार साय जी, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी अहम भूमिका अदा की है।

“पवन साय  , विजय शर्मा  एवं सैकड़ों वरिष्ठ नेताओं-कार्यकर्ताओं की टीम पिछले 6 महीने से लगातार बंगाल में रहकर दिन-रात अथक परिश्रम, प्रचार-प्रसार और संगठन कार्य में जुटी थी। इन्हीं सबकी तपस्या और मेहनत के कारण आज हम इस मुकाम पर सफलता प्राप्त कर पाए हैं,” जैन ने कहा।“हमें गर्व है कि हमें पवन साय जी जैसा संगठन शिल्पी और विजय शर्मा जी जैसा कर्मठ नेतृत्व मिला। छत्तीसगढ़ के समस्त देवतुल्य कार्यकर्ताओं के परिश्रम को नमन। इस अभूतपूर्व विजय के सभी सूत्रधारों को हृदय से बधाई। बंगाल की राष्ट्रवादी जनता का कोटि-कोटि आभार,” जैन ने जोड़ा।जैन ने इस ऐतिहासिक जीत पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा – “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद जिंदाबाद। जय श्री राम, जय हिंद, जय भारत, जय छत्तीसगढ़।”

———————–

10. भानुप्रतापपुर: कनेचुर में बस्तर मुन्ने शिविर आयोजित शिविर स्थल में ही 3 बच्चों का जाती प्रमाण पत्र बनने से अभिभावकों ने जताई खुशी

-राज्य शासन के मंशानुरूप शासन की 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बस्तर मुन्ने(अग्रणी बस्तर)कार्यक्रम के तहत ग्राम स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उक्त शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कनेचुर में बस्तर मुन्ने शिविर का आयोजन किया गया शिविर में विभिन्न विभागों के योजना संबंधी कुल 34 आवेदन ग्रामीणों के द्वारा दिया गया जिसमे से 5 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया एंव शेष 29 आवेदनों का संबंधित विभाग द्वारा समय सीमा के भीतर निराकरण किया जाएगागांव के तीन बिटिया यारिका कुमेटी दीक्षा कुमेटी आकांक्षा कुमेटी बच्चों का गांव के शिविर स्थल में जाती प्रमाण पत्र बन जाने से अभिभावकों ने जताई खुशी जाती प्रमाण पत्र बनवाने आए बच्चो के माता पिता ने कहा भीषण गर्मी में शासकीय दफ्तर जाना नही पड़ा गांव में ही शिविर आयोजित करने से हमारे बच्चो का जाती प्रमाण पत्र बनाया गया जिसके लिए हम शासन को धन्यवाद देते है बच्चो के अभिभावकों को सरपंच संतोषी कुमेटी के हाथों जाती प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया, पुनिता पटेल को शिविर स्थल में मिला विवाह प्रमाण पत्र एंव संतलाल गोटा को शिविर स्थल में ही निवास प्रमाण पत्र बनाया गया आवेदनों में नरेगा जॉब कार्ड 9 पीएम आवास 3 उज्वला गैस योजना 2 पीएम किसान सम्मान निधि 2 जल जीवन मिशन 1 खाद्य विभाग राशन कार्ड 8 राजस्व विभाग 9 शिविर में सरपंच संतोषी कुमेटी शिविर नोडल अधिकारी बीरेंद्र कोडोपी पीठासीन अधिकारी नर्मदा साहू ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रवीण कवाची पटवारी गिरजा वट्टी तकनीकी सहायक खेमू भुवार्य पंचायत सचिव रामसजीवन माहला लैम्पस कर्मचारी हरेश कुमेटी पन्नालाल कुमेटी ग्राम पटेल कोटवार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियो की उपस्थिति रही

  ——————–

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏

————————

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 05 मई 2026 मंगलवार

—————–—— संपादकीय- गोविंद मुनीस(निर्देशक) —1982 में आई जानीमानी प्रसिद्व रही फिल्म नदिया के पार जिसका निर्देशन गोविंद मुनीस द्वारा किया गया था। फिल्म में सचिन,साधना सिंह,इन्द्र ठाकुर,मिताली,सविता बजाज,शीला डेविड,लीला मिश्रा,सोनी…

आज की टॉप 10 खबर 04 मई 2026 सोमवार

—————–—— संपादकीय- ईश्वरम्मा(श्रीसत्य साई बाबा की माताजी) —6  मई जयंती पर विशेष   —श्रीसत्य साई बाबा की माता का नाम ईश्वरम्मा था जिनकी कोख से बाबा का जन्म 23 नवंबर 1926…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *