आज की टॉप 10 खबर 01 अगस्त 2026 सितंबर

———————-
संपादकीय—
अंधविश्वास को बढ़ावा तो नहीं
— किस प्रकार से आजकल नामी अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक अंधविश्वास फैला रहे हैं, यह बताने की जरूरत नहीं है। कथा सुनना जरूर सुनना चाहिए। लोग तो कथा सुनने के लिए ही आयोजन करवाते हैं। उन्हें नाचगान नहीं चाहिए जिस प्रकार आज देखा जा रहा है,जहां कथा कम और नाचगान ज्यादा चलता है। लेकिन कथा के नाम असंभव बातों को तरजीह देते डंका पीटना भी क्या उचित है। गत दिनों एक भगवान शंकर की कथा सुनाने वाले महाराज बता रहे थे जहां शिवलिंग पर उस बच्चे को जो पढ़ने में कमजोर है परीक्षा में जाने पूर्व तीन बेल के पत्ते शहद में लगा कर जाने पर निश्चित रूप से परीक्षा में पास होने की बात कह रहे थे। सोचिए क्या यह संभव है। कैसे कोई बिना मेहनत किए सफल हो सकता है। कथा सुनने वालों में ज्यादातर महिलाएं होती है। वो अपने कई दुखों को बता रही होती है,जो दुःख तो आम जीवन में सामान्य सी बात है। यानि कि आजीविका के जो भी साधन हो संघर्ष तो करना ही पड़ता है,बिना संघर्ष किए कैसे कोई चीजें प्राप्त हो सकती है। तमाम तकलीफों परेशानियों के प्रश्नों को पल भर में दूर किए जाने की बात कही जाती है। कैसे भला श्रीकृष्ण के गीता में दिए संदेश कर्म ही ईश्वर है को झूठलाया जा सकता है। बड़े-बड़े मंचों पर ईश्वर के प्रति डर की भावना कहें या जो भी उच्च शिक्षित वर्ग भी शरण में है। उच्च शिक्षित वर्ग भी यह जानते हुए कि बिना कर्म कुछ हासिल नहीं हो सकता वो इस शार्ट कट के चक्कर में फंसता दिखायी दे रहा है। बड़े मंचों के साथ ही स्थानीय तौर पर देखा जाय तो दुःख दूर करने के नाम कई गावों में सेंटर है। दूर के ढोल सुहावने की तर्ज पर स्थानीय व्यक्ति नहीं जा रहा लेकिन दूर के व्यक्ति अपने दुःख दूर करने जरूर आ रहे होते हैं और उस गांव में भीड़ बढ़ाते हैं। साइकोलाजिकल इफेक्ट कहें कि दुःख दूूर करने के नाम वह व्यक्ति कुछ भी करके कह दे उसे सही मानकर चलते हैं,जहां होता यह है कि साइकोलाजिकल इफेक्ट के चलते किसी का हौसला बुलंद हो जाता है और उसे लगता है कि वह उसी सेंटर जाने के चलते ठीक हुआ है। विचारणीय यह है कि यदि बिना कर्म के लोगों का काम युं ही बनने लगे तो अपनी आजीविका के प्रति जो जद्दोजहद संघर्ष करना पड़ रहा है, क्यों करे

✍️मनोज जायसवाल

———————-

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….

01 अगस्त  2026 सितंबर

✍️मनोज जायसवाल

———————-

✍️ 01.कमला नेहरू पब्ब्लिक हाईस्कूल के बच्चों संग कांकेर विधायक आशा राम नेताम ने रक्षा बंधन पर्व मनाया।

—आज विधायक कार्यालय अंगना, ग्राम बेवरती में कमला नेहरू पब्लिक हाई स्कूल, कांकेर के बच्चों के साथ कांकेर विधायक आशा राम नेताम ने रक्षाबंधन पर्व मनाया। श्रीनेताम ने कहा- बच्चों के स्नेह और आत्मीयता ने इस अवसर को और भी खास बना दिया। काफी संख्या में बच्चों के साथ अभिभावक,स्कूल टीचर्स शामिल रहे।

———————-

✍️ 02.सा, रे, ग, म, की विजेता कोंडागांव की चैतन्या बनीं।

— गत 30 अगस्त को क़ृषि उपज मंडी काँकेर में सरस्वती कला मंच द्वारा आयोजित एवं सुन्दर काण्ड ग्रुप के मार्गदर्शन में गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें फाइनल राउंड में 28 गायकों ने भाग लिया। सुन्दर काण्ड ग्रुप के मेम्बर अरुण कौशिक अध्यक्ष नगरपालिका परिषद काँकेर राजेश शर्मा, मोहन सेनापति, केतन व्यास, अशोक राठी, रूपेंद्र बैस ,सपन श्रीवास्तव, मनोज चोपड़ा एवं अन्य अतिथि अनूप शर्मा, चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष, मानव रामटेके, राजकुमार राठौर, युगंधर सेनापति, टैश्वर जैन, खेमनारायण शर्मा, हिमांशु कोठारी, डॉ श्याम देव,के द्वारा माँ सरस्वती जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर किया गया । प्रतिभागियों की अनेक शानदार प्रस्तुतियों के पश्चात प्रथम स्थान प्राप्त कु. चैतन्या यादव कोंडागांव को 7001 रु. हीरामन सिँह सलाम की ओर से, द्वितीय 5001 रु. कु. ख़ुशी साहू कोंडागांव एवं कैलाश यदु को ध्यानचंद केवलरामानी की ओर से, तृतीय पुरस्कार 3001 रु. दीपक सोना दल्लीराजहरा को मानव रामटेके की ओर से सांत्वना 13 प्रतिभागियों को अशोक राठी के सौजन्य से301 रु प्रत्येक गायकों को जिनमें डॉ भव्या शर्मा, शिबू शोभा नायक, एस के. देवांगन, संतोष कुमार विश्वकर्मा, मीना श्रीवास्तव, कमल बॉबी जैन, पल्लवी ठाकुर, प्रियंका नायक, कृष्ण कुमार सोनी, आकांक्षा शर्मा, संदीप सिँह ठाकुर, योगेश सिन्हा, कमलेश सोनी को दिया गया। अंत में आयोजन समिति द्वारा एवं निर्णायक मंडल द्वारा गीत प्रस्तुत किये गये ,जिनमें डॉ भव्या शर्मा एवं मोहन सेनापति के द्वारा गाये सावन का महीना, रूपेंद्र बैस के गीत चाँद आहें भरेगा, काजल कोठारी, राजेश शर्मा एवं उद्घोषक गुलजार शर्मा के डम डम डिगा डिगा गीत एवं जे. पी. इंटरनेशनल स्कूल के संगीत निर्देशक आनंद जी के ताल भैरवी राग को सभी ने सराहा। निर्णा

———————–

✍️ 03. प्रकरणों को समय-सीमा के भीतर निराकृत करने के निर्देश। योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति की समीक्षा।

—कलेक्टर   कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ   हरेश मंडावी और अपर कलेक्टर   जितेन्द्र कुर्रे ने सोमवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न लंबित प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा करते हुए प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत प्रेजेंटेशन के आधार पर योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति की समीक्षा की गई। उनके द्वारा मुख्यमंत्री जनदर्शन, सीएम हेल्पलाईन और कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त पत्रों को समय-सीमा के भीतर निराकृत करने कहा गया, साथ ही सभी विभागों को ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में राजस्व, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास, स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग, आदिवासी विकास विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, जिला विपणन सहकारी संघ सहित विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में प्रगति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास, जल जीवन मिशन के कार्य, बस्तर मुन्ने के अंतर्गत संतृप्तिकरण, एग्रीस्टैक पंजीयन एवं जर्जर स्कूल भवनों, आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण, आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड बनाने इत्यादि की समीक्षा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर अंतागढ़ श्री ए.एस. पैकरा, सभी एसडीएम, जिला स्तरीय अधिकारी, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नगरीय निकायों के अधिकारी उपस्थित रहे।

————————

✍️ 04. कलेक्टर जनदर्शन में 45 आवेदन प्राप्त, शीघ्र निराकरण करने अधिकारियों को दिए निर्देश।

—कलेक्टर कार्यालय में सोमवार आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 45 आवेदकों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ   हरेश मंडावी और अपर कलेक्टर   जितेन्द्र कुर्रे नेे जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया। जनदर्शन में विभिन्न ग्रामों से पहुंचे ग्रामीणों द्वारा प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, स्कूल भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क का मरम्मत कार्य, सीसी सड़क एवं नाली निर्माण, आधार कार्ड एवं आबादी सर्वे सूची में नाम सम्मिलित करने, धान खरीदी केंद्र खुलवाने एवं किसान समृद्धि योजनांतर्गत नलकूप खनन हेतु अनुदान राशि प्रदाय करने जैसे विभिन्न प्रकार की मांगों व समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर सभी एसडीएम, जिला स्तरीय अधिकारी, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नगरीय निकायों के अधिकारी मौजूद थे।

————————

✍️ 05. विद्युत मंडल भानुप्रतापपुर डिवीजन के शहरी व ग्राम पंचायत क्षेत्र में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत शिविर का आयोजन। 

— कलेक्टर  कुंदन कुमार द्वारा दिए गए निर्देशानुसार प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत उपभोक्ताओं को लाभान्वित करने के उद्देश्य से शहरी क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, इन शिविरों में योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, साथ ही सोलर प्लांट लगाने के इच्छुक उपभोक्ताओं से आवेदन पत्र भी लिए जाएंगे।जिला पंचायत के सीईओ   हरेश मंडावी ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत आवासीय परिसरों में उपभोक्ताओं को योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान करने के साथ ही इच्छुक उपभोक्ताओं से आवेदन प्राप्त करने के लिए विद्युत मंडल कांकेर डिविजन के अलावा भानुप्रतापपुर डिविजन में भी शिविरों का आयेाजन किया जाएगा। इस योजनांतर्गत 01 सितंबर मंगलवार को नगर पंचायत क्षेत्र अंतागढ़ के सामुदायिक भवन नगर पंचायत कार्यालय के पास शिविर लगाया जाएगा। इसी प्रकार 02 सितंबर बुधवार को नगर पंचायत क्षेत्र भानुप्रतापपुर अंतर्गत जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर के सभाकक्ष और 03 सितंबर गुरुवार को ग्राम पंचायत कोरर के सामुदायिक भवन में शिविर लगाया जाएगा। सोलर प्लांट लगवाने के इच्छुक उपभोक्ता उक्त शिविर में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत आवासीय परिसरों में सोलर प्लांट स्थापित करने के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा आकर्षक सब्सिडी प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के तहत सोलर प्लांट लगवाने पर 01 किलोवाट क्षमता के लिए 45 हजार रुपए, 02 किलोवाट क्षमता के लिए 90 हजार रुपए और 03 किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट स्थापित करने पर 01 लाख 08 हजार रुपए की सब्सिडी प्रदान किया जा रहा है। उपभोक्ता इस अवसर का फायदा उठाते हुए अपने घरों में सोलर प्लांट लगवा सकते हैं।

—आज अंगना विधायक कार्यालय, बेवरती(कांकेर) में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम किया गया, जहां टीवी पर एक साथ बैठकर सुनी गई। 

————————

✍️06. होटल से टूर ऑपरेटर, होमस्टे, इको-टूरिज्म, एडवेंचर पर्यटन और सोशल मीडिया तक 10 श्रेणियों में होंगे ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’; प्रत्येक विजेता को 11 हजार रूपए एवं मेमेंटो पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026, इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थाएं it@visitcg.in पर भेज सकेंगे आवेदन।

 —छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र को नई पहचान देने, पर्यटन से जुड़े उद्यमियों, संस्थाओं एवं व्यक्तियों के उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने तथा राज्य के पर्यटन स्थलों के विकास, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’ प्रदान किए जाएंगे। इस पुरस्कार योजना के तहत पर्यटन क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले होटल, पंजीकृत टूर ऑपरेटर, जिले, पर्यटन स्टार्टअप, रिसॉर्ट, पर्यटक सूचना केंद्र, होमस्टे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, इको-टूरिज्म साइट और एडवेंचर टूरिज्म संचालकों को सम्मानित किया जाएगा। योजना के अंतर्गत कुल 10 श्रेणियों में एक-एक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक विजेता को 11 हजार रूपए की पुरस्कार राशि एवं मेमेंटो प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

पर्यटन की पूरी श्रृंखला को प्रोत्साहित करने पर जोर
‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’ की खासियत यह है कि इसमें पर्यटन को केवल पर्यटन स्थलों तक सीमित न रखते हुए उससे जुड़े विभिन्न क्षेत्रों को भी सम्मान के दायरे में शामिल किया गया है। आतिथ्य, पर्यटन संचालन, जिला पर्यटन प्रबंधन, उद्यमिता, रिसॉर्ट सेवाएं, पर्यटक सहायता, होमस्टे, डिजिटल प्रचार, पर्यावरण संरक्षण और साहसिक पर्यटन जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार की 10 श्रेणियां हैं, जिनमें सर्वश्रेष्ठ होटल, सर्वश्रेष्ठ पंजीकृत टूर ऑपरेटर, सर्वश्रेष्ठ जिला टूरिज्म प्रमोशन अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्टार्टअप, उद्यमिता पुरस्कार,CTB Star Performer – सर्वश्रेष्ठ रिसॉर्ट, CTB Star Performer पर्यटक सूचना केंद्र, सर्वश्रेष्ठ होमस्टे, सर्वश्रेष्ठ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, सर्वश्रेष्ठ इको टूरिज्म साइट अवॉर्ड और सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड शामिल हैं।

बेहतर सेवाओं और नवाचार को मिलेगा सम्मान
सर्वश्रेष्ठ होटल श्रेणी में राज्य के आतिथ्य क्षेत्र में प्रभावशाली सेवाएं एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले पर्यटन उद्यम को सम्मानित किया जाएगा। इसमें MICE सुविधाओं, पिछले वित्तीय वर्ष के वित्तीय प्रदर्शन, वार्षिक कारोबार और आयोजित कार्यक्रमों की संख्या जैसे मानकों को आधार बनाया जाएगा। पर्यटन प्रचार, सतत पर्यटन, CSR गतिविधियों और रोजगार सृजन में योगदान को भी मूल्यांकन में महत्व दिया जाएगा। इसी तरह सर्वश्रेष्ठ पंजीकृत टूर ऑपरेटर का चयन आवास, परिवहन, दर्शनीय स्थलों की यात्रा, मनोरंजन और अन्य पर्यटन गतिविधियों के प्रभावी संचालन तथा छत्तीसगढ़ के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों के आधार पर किया जाएगा। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भागीदारी, इटिनरेरी एवं प्रचार सामग्री के माध्यम से पर्यटन का प्रचार तथा वेबसाइट और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग को भी मूल्यांकन में शामिल किया जाएगा।

पर्यटन विकास में उत्कृष्ट जिले को भी मिलेगा सम्मान
‘सर्वश्रेष्ठ जिला टूरिज्म प्रमोशन अवॉर्ड’ के तहत उस जिले का चयन किया जाएगा, जिसने पर्यटन के व्यापक विकास, संवर्धन, गंतव्य प्रबंधन तथा घरेलू एवं विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ाने की दिशा में बेहतर कार्य किया हो। पर्यटन स्थलों की स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, डस्टबिन की उपलब्धता, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, हरित उपाय, प्रकृति आधारित गतिविधियां, कृषि एवं ग्रामीण जीवनशैली, संस्कृति, मत्स्य पालन, पर्यटकों के लिए विशिष्ट अनुभव और पर्यटन के माध्यम से रोजगार सृजन जैसे पहलुओं को भी मूल्यांकन में शामिल किया गया है।

युवा उद्यमियों और पर्यटन स्टार्टअप को मिलेगा मंच
पर्यटन क्षेत्र में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्टार्टअप, उद्यमिता पुरस्कार रखा गया है। इसके माध्यम से ऐसे स्टार्टअप और व्यक्तिगत उद्यमियों को पहचान एवं प्रोत्साहन दिया जाएगा, जिन्होंने नवाचार एवं अनुकरणीय गतिविधियों के जरिए छत्तीसगढ़ के पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने का कार्य किया है। यह पुरस्कार पर्यटन क्षेत्र में नए विचारों, तकनीक, सेवाओं एवं व्यावसायिक मॉडलों के माध्यम से पर्यटन को अधिक आकर्षक, सुविधाजनक एवं प्रतिस्पर्धी बनाने वाले उद्यमियों के प्रयासों को प्रोत्साहित करेगा।
रिसॉर्ट और पर्यटक सूचना केंद्रों की सेवाओं को भी पहचान
CTB Star Performer की दो श्रेणियों में पर्यटन बोर्ड की प्रीमियम एवं बजट श्रेणी की इकाइयों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले रिसॉर्ट तथा उल्लेखनीय बुकिंग उपलब्ध कराने वाले पर्यटक सूचना केंद्रों को सम्मानित किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ रिसॉर्ट के चयन में टर्नओवर, लाभप्रदता और अधिभोग प्रतिशत जैसे मानकों को आधार बनाया जाएगा। वहीं पर्यटक सूचना केंद्रों का मूल्यांकन पूरे वर्ष पर्यटकों के लिए बुकिंग उपलब्ध कराने में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इन पुरस्कारों के माध्यम से पर्यटन बोर्ड की इकाइयों में बेहतर सेवा, ग्राहक संतुष्टि, प्रभावी संचालन तथा पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

होमस्टे से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने वालों का सम्मान
सर्वश्रेष्ठ होमस्टे श्रेणी में घरेलू पर्यटन से अर्जित राजस्व, वार्षिक वृद्धि दर, बुकिंग की संख्या और घरेलू पर्यटकों की संख्या जैसे मानकों के आधार पर चयन किया जाएगा। पर्यटकों को दी जाने वाली सुविधाएं, ग्राहक समीक्षा, शिकायत निवारण प्रणाली, दिव्यांग पर्यटकों के लिए सुविधाएं तथा होमस्टे की विशिष्ट अवधारणा को भी मूल्यांकन में महत्व दिया जाएगा। होमस्टे के माध्यम से स्थानीय समुदायों को पर्यटन से जोड़ने, स्थानीय उत्पादों एवं व्यंजनों को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं आय के अवसर सृजित करने वाले प्रयासों को भी विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा।

डिजिटल दुनिया में छत्तीसगढ़ पर्यटन की ब्रांडिंग करने वालों को पुरस्कार
सोशल मीडिया की बढ़ती भूमिका को देखते हुए सर्वश्रेष्ठ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेणी भी शामिल की गई है। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों पर आधारित रील्स, वीडियो और अन्य डिजिटल कंटेंट के माध्यम से राज्य के पर्यटन को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने वाले कंटेंट क्रिएटर्स को इस श्रेणी में सम्मानित किया जाएगा। फेसबुक, इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर कंटेंट की पहुंच, पिछले तीन वर्षों के प्रदर्शन तथा उपलब्ध होने पर कारोबार संबंधी विवरण को भी मूल्यांकन का हिस्सा बनाया गया है। इसके माध्यम से छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत, जनजातीय जीवन, ऐतिहासिक स्थलों, वन्यजीव, साहसिक गतिविधियों और अन्य पर्यटन आकर्षणों को डिजिटल माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रचारित करने वाले कंटेंट क्रिएटर्स को प्रोत्साहन मिलेगा।

सतत पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण को विशेष प्राथमिकता
सर्वश्रेष्ठ इको टूरिज्म साइट अवॉर्ड के जरिए पर्यावरण-अनुकूल एवं सतत पर्यटन को बढ़ावा देने वाली परियोजनाओं को सम्मानित किया जाएगा। परियोजना का छत्तीसगढ़ में स्थित होना और कम से कम दो वर्षों से संचालित होना आवश्यक है। नवीकरणीय ऊर्जा, अपशिष्ट प्रबंधन, जल संरक्षण, स्थानीय समुदायों, विशेषकर आदिवासी एवं ग्रामीण आबादी की भागीदारी, स्थानीय वनस्पति एवं जीव-जंतुओं तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में योगदान जैसे मानकों को प्राथमिकता दी जाएगी। इको-टूरिज्म के माध्यम से स्थानीय समुदायों के लिए आजीविका के अवसर सृजित करने तथा पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन के बीच संतुलन स्थापित करने वाली पहलों को भी मूल्यांकन में विशेष महत्व दिया जाएगा।

साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने वालों को भी सम्मान
छत्तीसगढ़ में कैंपिंग और अन्य साहसिक गतिविधियां संचालित करने वाले श्रेष्ठ संचालक को सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड दिया जाएगा। गंतव्य प्रबंधन, घरेलू एव…

 ————————

✍️07.अंगना विधायक कार्यालय में आज कांकेर विधायक आशा राम नेताम ने मर्दापोटी,धनेलीकन्हार से काफी संख्या में अपनी मांगे मनवाने आए लोगों की समस्या को गंभीरता से सुना और निदान किया।

 —आज अँगना विधायक कार्यालय, बेवरती में प्रतिदिन आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान सरोना, धनेलीकन्हार एवं मर्दापोटी से आए ग्रामीणजनों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना।ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न विषयों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए। विधायक आशा राम नेताम ने कहा-जनता की सेवा, उनकी समस्याओं का समाधान और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हम सदैव प्रतिबद्ध हैं। जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।

————————

✍️08. चारामा में आयोजित हुआ “यादें मुकेश” संगीत कार्यक्रम। 

—स्थानीय सद्भावना भवन में महान पार्श्व गायक   स्व. मुकेश  कुमार की पुण्यतिथि के अवसर पर “यादें मुकेश ” नामक संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ रायपुर से आए कलाकारों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं।कलाकारों ने स्वर्गीय मुकेश कुमार के सदाबहार गीतों को अपनी मधुर आवाज में प्रस्तुत कर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। एक के बाद एक प्रस्तुत किए गए लोकप्रिय गीतों से पूरा सद्भावना भवन संगीत की मधुर स्वर लहरियों से गूंज उठा। उपस्थित श्रोताओं ने कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की।कार्यक्रम में प्रमुख कलाकारों के रूप में यश ठाकुर, आदित्य ठाकुर, मीना सोनी, अमृत राज सिन्हा, संदीप देवांगन एवं खेमंन देवांगन ने स्वर्गीय मुकेश कुमार के लोकप्रिय एवं सदाबहार गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। कार्यक्रम के माध्यम से महान गायक स्वर्गीय मुकेश कुमार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

————————

✍️09. कांकेर मे  पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ शासन  भूपेश बघेल  का आत्मीय स्वागत किया गया।

— आज कांकेर नगर में  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार  स्वागत किया।  कांग्रेस नेत्री सुभद्रा सलाम‚भानुप्रतापपुर की विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी‚ बीरेश ठाकुर ‚ नरेंद्र यादव सहित काफी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।

 ———————–

✍️ 10. भारतमाला रोड यहां के कई किसानों की परेशानी का सबब बन रहा है।  

————————

 शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏

————————

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 31 अगस्त 2026 सोमवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 31 अगस्त  2026 सोमवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- ✍️ 01.कमला नेहरू पब्ब्लिक हाईस्कूल के बच्चों संग कांकेर विधायक आशा राम नेताम ने…

आज की टॉप 10 खबर 30 अगस्त 2026 रविवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 30 अगस्त  2026 रविवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- ✍️ 01.सुनील गावस्कर के हाथों अजय पप्पू मोटवानी सम्मानित। —नगर की समाज सेवी अजय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *