———————–
संपादकीय-
केंद्र एवं राज्य सरकार से किसानों के लिए कृषि पर बजट पास किया जाता है। किसानों की आय दोगुनी करने के तमाम प्रयास किये जा रहे हैं। कृषि विभाग किसानों के हित में विभीन्न योजनाओं के प्रसार प्रसार एवं कार्य के लिए मुस्तैद दिखायी देता तो है,लेकिन क्यों देश का किसान आज भी दुःखी है।क्यों किसान से व्यवसायी बने वो किसान खुद किसान भाईयों से ही कमाई किये जाने की सोच रखता है। इन्हीं बीच कुछ वे लोग जो धार्मिकता का लबादा ओढे पीले गमछे में नजर आते हैं, जहां लोगों की सोच होगी कि इनका ध्वेय किसानों के लिए सकारात्मक होगा !लेकिन कभी ट्रेक्टर से जुताई के नाम,कभी जेसीबी से समतलीकरण के नाम तो कभी किसानों के खेतों में पक चुकी फसल में हार्वेस्टर के नाम इन्हें प्रमुख केंद्र बना कर सिर्फ और सिर्फ कमाई करने मुख्य जरीया बना लिया गया है। जो लोग खुद सत्ता से जुडे भी है,वो खुद सरकार से मांग किये जाने की बात किया जाता रहा है,जैसे कि आम जनता इन्हें नहीं जानता।
किसानों के कार्यों को सरल बनाये जाने के लिए कई कृषि उपकरण भी बजार में आए जिसका उपयोग किया जाता रहा है। भरी गर्मी तपिश में आधुनिक टेक्नालाजी का प्रयोग भी जरूरी है। मशीनों के चलते ही किसान आज खेती कर पा रहा है।युरिया,डीएपी,कृषि दवाई बीमारी के बाद अब किसान इन दिनों अपने फसल की कटाई के समय हार्वेस्टर से कटाई कार्य पर जद्दोजहर संघर्ष कर रहा है। बाहर से हार्वेस्टर नहीं आने की दादागिरी पर भारतीय किसान संघ प्रशासन से किसानों के हित में कार्रवाई की मांग कर रहा है। यदि धान की बुवाई के बाद यदि किसान हार्वेस्टर से कटाई पर तीन हजार से भी ऊपर प्रति एकड दे तो उसके पास क्या बचा? सबसे ज्यादा खर्चा तो इस लिहाज से हार्वेस्टर पर व्यय किया। किसान जिसे अपना समझता था, वो किसानों के साथ कदापि नहीं है। यह बात किसान भी जान रहे हैं और धीरे-धीरे ही सही जागरूकता आने पर लामबंद होने लगे हैं। निश्चित ही आने वाले वर्ष रबी सीजन में कृषि रकबा कम होगा और खरीफ फसल में तो अभी से किसान पारंपरिक पद्वतियों का इस्तेमाल पुनः शुरू कर दिया है,क्योंकि लेम्पस में उस वक्त नमी के नाम उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पडता है।
तो जो आज हार्वेस्टर के नाम किसानों को तेज आंख दिखा रहे हैं,उसी दिन समझ में आएगा जब आपका हावेस्टर 100 घंटे भी चलने से रहा। तब वो दिन याद आएगा जब मजबूर किसानों के पास भाव खाया करते थे।
✍️मनोज जायसवाल
———————–
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
14 मई 2026 गुरूवार
✍️मनोज जायसवाल
———————–
01. अस्वच्छ व्यवसाय छात्रवृत्ति हेतु प्रमाण पत्र ऑनलाइन जारी।
— केन्द्र प्रवर्तित अनुसूचित जाति एवं अन्य वर्ग के विद्यार्थियों की प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के घटक-दो के अंतर्गत कक्षा पहली से 10वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए देय अस्वच्छ व्यवसाय छात्रवृत्ति हेतु “अस्वच्छ व्यवसाय संबंधी प्रमाण पत्र” भी जाति, निवास, आय प्रमाण-पत्र की भांति अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार स्तर से जारी किया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। चिप्स द्वारा प्रमाण पत्र तैयार कर लाईव भी कर दी गई है।जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्य, प्रधान पाठकों को निर्देशित करते हुए कहा है कि अपने विकासखंड एवं अधीनस्थ विद्यालयों में कक्षा पहली से 10वीं तक अध्ययनरत अस्वच्छ व्यवसाय से जुड़े परिवारों से संबंधित विद्यार्थियों को “अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र के संबंध में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करते हुए पात्र विद्यार्थियों का अस्वच्छ व्यवसाय छात्रवृत्ति हेतु प्रमाण पत्र बनवाया जाना सुनिश्चित किया जावे।
———————–
02. पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 21 मई को, नोडल अधिकारी नियुक्त।
—छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 21 मई दिन गुरूवार को पूर्वान्ह 10 बजे से दोपहर 01.15 बजे तक पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले के कुल 340 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा परीक्षा का सफल संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर सुश्री आस्था बोरकर को नोडल अधिकारी तथा सहायक संचालक शिक्षा श्री लक्ष्मण कावड़े को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उक्त परीक्षा हेतु शासकीय भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।
———————
03. उजियारा अभियान के तहत आबकारी एक्ट के कुल 158 प्रकरणों में जप्त 1561.190 बल्क लीटर अवैध शराब का किया गया विधिवत नष्टीकरण। लगभग 10 लाख /- मूल्य का देशी महुआ शराब एवं अंग्रेजी शराब को न्यायालयीन आदेशानुसार नष्ट कर पूर्ण की गई वैधानिक प्रक्रिया।
— पुलिस जानकारी अनुसार संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि-पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले भर में “उजियारा अभियान” संचालित किया जा रहा है। उक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण एवं बिक्री पर प्रभावी रोक लगाना, समाज में नशे से होने वाले अपराधों पर नियंत्रण स्थापित करना तथा आमजन में सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना है।उक्त अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सुरेश कुमार राठौर एवं थाना स्टॉफ की उपस्थिति में थाना चारामा में दर्ज विभिन्न आबकारी एक्ट के प्रकरणों में जब्त अवैध शराब को न्यायालयीन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत माननीय न्यायालय से प्राप्त आदेश के पालन में दिनांक 13.05.2026 को विधिवत नष्टीकरण किया गया।
————————
04. थाना कोयलीबेड़ा पुलिस, डीआरजी टीम एवं बीएसएफ सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्यवाही में नक्सल सामग्री एवं आईईडी बरामद। कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती जंगल क्षेत्र में नक्सल डम्प का खुलासा।।
— पुलिस जानकारी अनुसार संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सुन्दरराज पी. (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर के मार्गदर्शन में, दीपक तिवारी, डीआईजी बीएसएफ भानुप्रतापपुर तथा निखिल कुमार राखेचा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक, कांकेर एवं रणधीर सिंह गिल, सेनानी 40वीं वाहिनी बीएसएफ कोयलीबेड़ा के निर्देशन में जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान संचालित किया जा रहा है। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना कोयलीबेड़ा पुलिस, डीआरजी टीम एवं बीएसएफ सुरक्षा बलों द्वारा लगातार क्षेत्र में सर्चिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 13.05.2026 एवं 14.05.2026 को थाना कोयलीबेड़ा एवं जिला कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम डोमांज, आमाकोल एवं गट्टाकाल के मध्य जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया नक्सल डम्प बरामद किया गया।
बरामद सामग्री में – बीजीएल सेल – 50 नग, प्रेशर कुकर आईईडी – 02 नग (लगभग 05 कि.ग्रा. एवं 03 कि.ग्रा.), पाइप आईईडी – 02 नग, बिजली वायर, पेट्रोल बम – 05 नग, कॉर्डेक्स वायर
————————
05.नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त
—कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन से संबंधित विभिन्न निर्वाचन दायित्वों के निर्वहन के लिए अधिकारियों को नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।कलेक्टर श्री क्षीरसागर द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 के लिए कानून व्यवस्था एवं व्ही.एम., सिक्युरिटी प्लान के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर को नोडल अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कांकेर, चारामा, भानुप्रतापपुर, पखांजूर तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कांकेर, चारामा, भानुप्रतापपुर, पखांजूर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार जाबो कार्यक्रम मतदाता जागरूकता अभियान हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कांकेर को नोडल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कांकेर, चारामा, नरहरपुर, भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल, कोयलीबेड़ा एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत चारामा और पखांजूर को सहायक नोडल अधिकारी। मतदाता सूची, नक्शा एवं रूट चार्ट के लिए डिप्टी कलेक्टर कांकेर श्री टीकाराम देवांगन को नोडल एवं प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख कांकेर रामचन्द्र मंडावी को सहायक नोडल अधिकारी, मतदान दल गठन एवं प्रशिक्षण हेतु जिला शिक्षा अधिकारी कांकेर को नोडल तथा खंड शिक्षा अधिकारी कांकेर, चारामा, नरहरपुर, भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल, कोयलीबेड़ा को सहायक नोडल अधिकारी, जिला स्तरीय मास्टर टेªनर प्रशिक्षक हेतु शासकीय स्नाकोत्तर भानुप्रतापदेव महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक एन.आर. साव को नोडल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरौद के प्राचार्य पेशीराम कुंजाम और शासकीय हाई स्कूल पी.व्ही. 32 के व्याख्याता प्रणव कीर्तनिया को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।इसी प्रकार नियंत्रण कक्ष एवं शिकायत शाखा के लिए डिप्टी कलेक्टर कांकेर श्रीमती आस्था बोरकर को नोडल अधिकारी तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कांकेर के महाप्रबंधक टंकेश्वर कुमार देवांगन को सहायक नोडल अधिकारी, मतपेटी, निर्वाचन सामग्री, सामग्री वितरण एवं वापसी हेतु कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी आर.एस. कमल को नोडल एवं श्रम पदाधिकारी सुदेश गोटी को सहायक नोडल, वाहन व्यवस्था हेतु जिला परिवहन अधिकारी श्री प्रकाश रावटे को नोडल एवं जिला यातायात पुलिस कांकेर दीपक साव को सहायक नोडल, प्रेक्षक के लिए खनिज अधिकारी सनत साहू को नोडल एवं समाज कल्याण उप संचालक श्रीमती क्षमा शर्मा को सहायक नोडल, मतपत्र मुद्रण एवं निर्वाचन कर्तव्य हेतु वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी कांकेर श्रीमती अनिभा रेणु सोनबेर को नोडल एवं अनुविभागीय अधिकारी कृषि कांकेर तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी राकेश वर्मा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। चिकित्सा सहायता हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को नोडल एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी कांकेर, चारामा, नरहरपुर, भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल, पखांजूर को सहायक नोडल, टेबल कुर्सी व्यवस्था हेतु संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी कांकेर को नोडल एवं खण्ड स्रोत समन्वयक कांकेर, चारामा, नरहरपुर, भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल, कोयलीबेड़ा को सहायक नोडल अधिकारी, बेरिकेडिंग हेतु बांस, बल्ली इत्यादि सामग्री उपलब्ध कराने हेतु संबंधित अनुविभागीय अधिकारी वन विभाग को नोडल, संबंधित वन परिक्षेत्र अधिकारी वन विभाग को सहायक नोडल। आदर्श आचार संहिता, सम्पति विरूपण मतदान एवं मतगणना प्रतिवेदन तथा मतगणना प्रभारी हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कांकेर को नोडल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कांकेर, चारामा, नरहरपुर, भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल, कोयलीबेड़ा तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत चारामा, पखांजूर को सहायक नोडल, पेयजल व्यवस्था हेतु संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कांकेर को नोडल, संबंधित मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत चारामा और पखांजूर को सहायक नोडल, मतगणना हेतु बेरिकेटिंग व्यवस्था के लिए कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग कांकेर, भानुप्रतापपुर को नोडल एवं सर्व अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग कांकेर को सहायक नोडल, मतदान दिवस रिपोर्ट हेतु उप संचालक पंचायत सुश्री स्टेला खलखो को नोडल अधिकारी तथा ई.व्ही.एम. हेतु डिप्टी कलेक्टर टीकाराम देवांगन को नोडल अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी कृषि कांकेर तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी राकेश वर्मा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
————————
06. कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने कल दुर्गुकोदल में होगी मासिक बैठक
—ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्गुकोदल द्वारा संगठन को मजबूत बनाने और आगामी गतिविधियों को लेकर शुक्रवार 15 मई 2026 को मासिक बैठक आयोजित की गई है। बैठक दोपहर 12 बजे दुर्गुकोदल रेस्टहाउस में संपन्न होगी।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धनेश नरेटी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक में सभी पदाधिकारी, सदस्य, युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, अध्यक्ष, जनपद सदस्य एवं सभी मंडल अध्यक्षों की उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है।
————————
07. वन मंडल भानुप्रतापपुर अंतर्गत दुर्गूकोंदल वन परिक्षेत्र में तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य इन दिनों तेज गति से जारी है। विकासखंड दुर्गूकोंदल की 18 समितियों के विभिन्न संग्रहण केंद्रों में बड़ी मात्रा में तेंदूपत्ता पहुंच रहा है। ग्रामीणों, महिला स्व-सहायता समूहों और वन समितियों की सक्रिय भागीदारी से पूरे क्षेत्र में उत्साह का वातावरण बना हुआ है।
वन परिक्षेत्र अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2026 के तेंदूपत्ता सीजन के लिए दुर्गूकोंदल वन परिक्षेत्र को कुल 38,700 मानक बोरा संग्रहण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। विभागीय दैनिक प्रगति प्रतिवेदन के अनुसार 13 मई 2026 तक कुल 32,441.815 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहित किया जा चुका है, जो निर्धारित लक्ष्य के काफी करीब है। विभाग को उम्मीद है कि मौसम अनुकूल रहने पर निर्धारित लक्ष्य समय से पहले पूरा कर लिया जाएगा।
————————
08.
—
——————–
09.
—
———————–
10.
——————–
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
————————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
————————






