आज की टॉप 10 खबर 01 सितंबर 2026 मंगलवार

———————-

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….

01 सितंबर  2026 मंगलवार

✍️मनोज जायसवाल

———————-

✍️ 01.कांकेर नगर में साफ सफाई का स्वयं विधायक आशा राम नेताम ने निरीक्षण करते दिए निर्देश।

—नगर को स्वच्छ रखने का जिम्मा हर आम नागरिक का है,अपनी जिम्मेदारियों का लोग निर्वहन करेंगे तो निश्चित ही नगर साफ सुथरा स्वच्छ रहेगा। जिले के नये कलेक्टर ने कांकेर आते ही स्थानीय पुराने बस स्टैण्ड पर गत दिनों ही अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे।

नगर को स्वच्छ रखने के लिए यहां से बहने वाली दूध नदी को भी प्रशासन तथा यहां के समाजसेवियों ने महती जिम्मदारियां निभाते हुए स्वच्छता अभियान चलाया। इस दिशा में आज कांकेर विधायक आशा राम नेताम ने कांकेर के मस्जिद चौक एवं आसपास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर स्वच्छता सुनिश्चित की तथा यातायात सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। आमजन की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए।नगर की स्वच्छता के प्रति स्थानीय विधायक के कार्यों की प्रशंसा हो रही है। श्री नेताम ने आगे कहा कि- स्वच्छता और सुरक्षा यही जनसेवा का सच्चा संकल्प। हम अपने आसपास को स्वच्छ रहेंगे तो हमारा स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा।

———————-

✍️ 02. “साइबर जागृति अभियान” के तहत ग्रामीणों, विद्यार्थियों एवं आमजन को साइबर अपराध के प्रति किया गया जागरूक — लगभग 500 लोग हुए लाभान्वित।

—शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताड़ोकी में “साइबर जागृति अभियान” के तहत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल/मैसेज, संदिग्ध लिंक एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए जागरूक किया गया।  ग्रामों एवं साप्ताहिक बाजारों में जागरूकता अभियान  साप्ताहिक बाजार नरहरपुर, ग्राम उमरादाह स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, चौकी दुधावा क्षेत्र के ग्राम मांडाभरी तथा चौकी हल्बा क्षेत्र के ग्राम हाराडुला, के साप्ताहिक बाजार में पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणों एवं आमजन को साइबर अपराध, ऑनलाइन फ्रॉड, बैंक एवं एटीएम के सुरक्षित उपयोग, अनजान नंबरों से आने वाले फोन एवं वीडियो कॉल तथा साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों के संबंध में जानकारी दी गई। नागरिकों को OTP, PIN, CVV एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा साइबर ठगी से सतर्क रहने की समझाइश दी गई। साथ ही नशामुक्ति एवं यातायात जागरूकता के संबंध में भी ग्रामीणों को जानकारी देकर नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।

 महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता -महिला रक्षा टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को “अभिव्यक्ति ऐप” डाउनलोड करवाया गया तथा ऐप की उपयोगिता एवं महिला सुरक्षा से संबंधित सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई।उक्त जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लगभग 500 ग्रामीणों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।पुलिस टीम द्वारा नागरिकों को बताया गया कि साइबर अपराधी विभिन्न माध्यमों से लोगों को झांसे में लेकर ठगी करते हैं। इसलिए अनजान लिंक पर क्लिक न करें, संदिग्ध कॉल/मैसेज से सावधान रहें तथा अपनी गोपनीय बैंकिंग जानकारी किसी से साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें।

———————–

✍️ 03. मोटरसाइकिल चोरी के मामले में 01 आरोपी गिरफ्तार ।चोरी गई मोटरसाइकिल इरबोडी जंगल से बरामद। थाना दुर्गूकोंदल पुलिस की त्वरित कार्यवाही से चोरी का खुलासा।

—  पुलिस जानकारी के अनुसार संक्षिप्त जानकारी इस प्रकार है कि—  प्रार्थी अनुपम तिवारी द्वारा थाना दुर्गूकोंदल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 30.08.2026 की रात्रि करीब 08:00 बजे उसने अपनी हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-19 BU 5567 को अपने घर के सामने खड़ा किया था। अगले दिन सुबह मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। आसपास तलाश एवं पतासाजी करने के बाद भी मोटरसाइकिल का पता नहीं चलने पर प्रार्थी द्वारा दिनांक 31.08.2026 को थाना दुर्गूकोंदल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना दुर्गूकोंदल में अपराध क्रमांक 23/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना दुर्गूकोंदल पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर चोरी गई मोटरसाइकिल की पतासाजी एवं संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान संदेही प्रिंस उइके पिता शिवकुमार उइके, उम्र 18 वर्ष, निवासी इरबोडी, थाना अंतागढ़ से पूछताछ की गई।पूछताछ में आरोपी द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी ने बताया कि उसने दिनांक 30.08.2026 की रात्रि करीब 12:00 बजे मोटरसाइकिल को डायरेक्ट कनेक्शन कर चोरी किया तथा चोरी की मोटरसाइकिल को अपने गांव के पास जंगल क्षेत्र में छिपाकर रखा था।आरोपी की निशानदेही पर थाना दुर्गूकोंदल पुलिस द्वारा दिनांक 01.09.2026 को इरबोडी जंगल से चोरी गई हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-19 BU 5567 को बरामद कर लिया गया।प्रकरण में विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रिंस उइके को दिनांक 01.09.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

————————

✍️ 04. संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 11 सितम्बर को ।

— जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने हेतु जिला रोजगार कार्यालय एवं प्रशासन के तत्वावधान में एक दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 11 सितम्बर को सुबह 11 से अपरान्ह 03 बजे तक लाइवलीवुड कॉलेज कांकेर में किया जाएगा, जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 1023 रिक्तियों के आधार पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी श्री बी.आर. ठाकुर ने बताया कि उक्त प्लेसमेंट कैम्प में फील्ड ऑफिसर के 36 पद, सिक्युरिटी गार्ड के 353 पद, फायरमेन के 20, फुड पैकिंग के 25, वाहन चालक हैवी के 10, होम केयर के 50, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के 25 और नर्सिंग स्टाफ के 10 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर अथवा ई-रोजगार के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन https://erojgar.cg.gov.in/ पर अपना सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसकी सूचना पृथक से फोन के माध्यम से आवेदक को दी जाएगी।

————————

✍️ 05. भालू ने फिर किया हमला, जेपरा का युवक बांडाटोला से रात्रि में लौटते वक्त हुआ शिकार।

—लखनपुरी क्षेत्र में भालुओं का आतंक बढता जा रहा है, लखनपुरी मुख्यालय की बात करें तो राजमार्ग तक देर शाम होते ही पहूंच रहे हैं, भालु। उडकुडा,लखनपुरी की पहाडी पर स्थित गुफाएं बने हैं, मुख्य ठिाकाना। बीती रात्रि तकरीबन 12 बजे जेपरा का युवक मिथलेश पिता दुलार गंगबेर जो कि बांडाटोला से अपने गांव जेपरा लौट रहा था, कि तालाब के ऊपर सडक पर भालुओं ने हमला कर दिया,हमला घातक था। उनके रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर पास के लोग आए तब तक भालू हमला कर भाग गया था। वन विभाग की गश्त टीम जो कि इस क्षेत्र में ही थी, कि घटना पर तत्काल 108 को काल किया गया। इसकी मदद से कांकेर अस्पताल पहूंचाया गया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए आगे रिफर किया गया। इस घटना स्थल से आगे बांडाटोला के ही डुमरपारा तालाब के पास भी विगत दिनों एक महिला के ऊपर भालू ने हमला कर दिया। बांडाटोला से ही लगा हुआ है, ग्राम पलेवा जहां भी ग्राम के सरपंच ने स्कूल के पास अमूमन तेंदूए आने की जानकारी दी है। इस क्षेत्र में भालुओं के हमले के चलते सुबह मार्निंग वॉक में चलने वाले लोगों ने भी चलना बंद कर दिया है। इधर पलेवा में   विगत दिनों  बिमला बाई के ऊपर भी हमला किया‚ जो  आज रायपुर के एक निजी अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रही है। फिलहाल बांडाटोला में  हुई घटना का चित्र  लोगों काे  विचलित कर देने वाला  है‚इस कारण  से यहां हम चित्र  नहीं लगा रहे हैं।

————————

✍️06. 

 —

————————

✍️07.  

 

 ————————

✍️08.  

 

————————

✍️09.  

— 

 ———————–

✍️ 10.  

————————

 शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏

————————

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 31 अगस्त 2026 सोमवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 31 अगस्त  2026 सोमवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- ✍️ 01.कमला नेहरू पब्ब्लिक हाईस्कूल के बच्चों संग कांकेर विधायक आशा राम नेताम ने…

आज की टॉप 10 खबर 30 अगस्त 2026 रविवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 30 अगस्त  2026 रविवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- ✍️ 01.सुनील गावस्कर के हाथों अजय पप्पू मोटवानी सम्मानित। —नगर की समाज सेवी अजय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *