आज की टॉप 10 खबर 01 अगस्त 2026 शनिवार

संपादकीय—
पत्रकार सबकी आवाज बनता है, उसकी आवाज कौन बनता है?

अंतिम सुदूर गावों तक किसी बडे अधिकारी को अपने काम की खातिर पहले पहल कितना लगेगा साहब..! कह कर उनकी आदत खराब करने वाले बाहर आकर बखान करते नजर आते हैं कि पैसा चाहिए फिर वह काम बना लेगा। इसी में कुछ लोग पैसा देने के बाद बाहर में किसी पत्रकार को यह बात बताते हैं कि अमुक अधिकारी कर्मचारी आजकल लोगों से खुब वसुली कर रहा है ! पत्रकार से निवेदन करता है कि तदाशय की खबर आप लगा दो। लेकिन उन्हें इसकी शिकायत शासन प्रशासन से करने की सलाह देने या खबर प्रकाशन के लिए बाईट देने की बात करते ही मुंह मोडने लगता है। उन्हें जानकारी हो कि कोई भी खबर प्रामाणिकता पर निहीत होता है। ऐसे में कैसे खबर लगे? लगा भी दें तो पत्रकार अकेला पड जाता है। इसके बाद भी ये आम जनता एवं अधिकारी को कोसते नजर आते हैं। आजकल तो एकबारगी गोदी मीडिया कह कर ताना मारा जाता है,बिका हुआ पत्रकार,दलाल जो उनके मन में आता है, बोलते हैं, ये वही लोग भी है,जिनके विकट समय कोई पत्रकार सीना तानकर अन्याय के विरूद्व खडा होता है। पर इन्हें कौन यह समझाए कि जिन अधिकारियों को हम सबके टैक्स से वेतन मिलता है, सवाल उन पर किया जाना चाहिए लेकिन सवाल मीडिया के लोग बनते हैं।

कई छोटी बडी मीडिया संस्थान अपने कर्मचारियों को जब चाहे तब किसी एक छोटी सी गलती पर नौकरी से निकाल देती है, इस समय फिर किसी दूसरी संस्थान में काम करने के लिए कोई मीडियाकर्मी नौकरी के लिए तलाश करते रहता है। इस वक्त वह सिर्फ अकेला होता है,उनका साथ देने वाला, उनके विरूद्व आवाज बनने वाला कोई नहीं देता। ये जो आम लोग जो किसी पत्रकार,मीडियाकर्मी को कोसते से नहीं थकते क्या उन्हें नहीं पता कि उनकी भी घर गृहस्थी है? देश के ऐसे कई पत्रकारों ने खबरों की खातिर अपने जान दी है, सवाल यहां पर भी है कि उन्हें इस दुनिया से विदा होने के बाद परिवार को कुछ मिला?पत्रकार तो हर वक्त अन्याय के विरूद्व आवाज बनता आया है,लेकिन कितने सामाजिक संगठन जब किसी पत्रकार के साथ अन्याय होता है,तो उनके अन्याय के विरूद्व खडे होते है? इस सवाल का जवाब किसी के पास है?

✍️मनोज जायसवाल

———————–

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
01  अगस्त  2026 शनिवार

✍️मनोज जायसवाल

 ———————–

✍️ 01. ”ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र” सिंगारभाट के स्काउट-गाइड और स्कूली बच्चों ने वीर जवानों के लिए तैयार किए रक्षासूत्र।

देश की रक्षा में तैनात वीर जवानों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगारभाट में ‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र’ अभियान बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अभियान में विद्यालय के स्काउट-गाइड दल के साथ-साथ अन्य छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंग-बिरंगे धागों से हाथों से सुंदर रक्षासूत्र बनाए। प्रत्येक रक्षासूत्र के साथ पवित्र मिट्टी से बना तिलक का छोटा पैकेट रखा गया। साथ ही बच्चों ने सैनिकों के नाम भावनात्मक संदेश और शुभकामनाएं भी लिखीं।स्काउट-गाइड के बच्चों ने विशेष अनुशासन और समर्पण के साथ पूरे आयोजन की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने रक्षासूत्र बनाने से लेकर पैकिंग तक में अहम भूमिका निभाई।विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री अखिलेशकर शर्मा जी ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र’ का उद्देश्य नई पीढ़ी में देशभक्ति, सेवा और एकता की भावना विकसित करना है। उन्होंने बताया कि बच्चों द्वारा तैयार किए गए ये रक्षासूत्र और संदेश डाक के माध्यम से जल्द ही सीमा पर तैनात जवानों तक भेजे जाएंगे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी शिक्षिकाओं सुश्री स्वर्णा सोनी, श्रीमती सारिका ग्रेवाल एवं श्रीमती सीमा नेताम ने विशेष सहयोग किया।अन्य शिक्षकों श्रीमती रीता मिश्रा, श्रीमती पुष्पा किरण नाग, श्रीमती अश्विनी उसेंडी, श्रीमती रीना मौर्य, श्रीमती देविका ठाकुर, सुश्री किरण नाग ने भी बच्चों की मेहनत की सराहना की। स्काउट-गाइड प्रभारी श्रीमती दंतेश्वरी तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देते हैं।कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में देश के जवानों के सुरक्षित और स्वस्थ रहने की कामना की।

✍️ 02.स्वामी आत्मानंद कॉलेज में बीएससी बॉयो और मैथ्स में प्रवेश के लिए पोर्टल फिर खुला, 14 अगस्त तक आवेदन का अवसर।

—उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, कांकेर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीएससी बॉयोलॉजी (केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी/केमिस्ट्री, बॉटनी, माइक्रोबायोलॉजी) तथा बीएससी मैथ्स (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स/फिजिक्स, बायोलॉजी, मैथेमेटिक्स) प्रथम वर्ष में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई है।महाविद्यालय प्रबंधन के अनुसार ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने 12वीं (विज्ञान संकाय) उत्तीर्ण की है और उक्त पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर के ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल www.smkvbastar.in के माध्यम से 14 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।महाविद्यालय ने विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है, ताकि रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके। प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी महाविद्यालय की वेबसाइट www.sagemmckanker.in⁠ ⁠ पर उपलब्ध है। इसके अलावा कार्यालयीन समय में महाविद्यालय के दूरभाष 07868-299288 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। महाविद्यालय प्रबंधन ने पात्र विद्यार्थियों से इस अवसर का लाभ उठाकर निर्धारित समय पर आवेदन करने का आग्रह किया है।

 ———————

✍️ 03. जैविक खेती को मिलेगा नया विस्तार,  जिला पंचायत सीईओ ने बोड़ागांव का किया निरीक्षण

—जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  हरेश मंडावी ने शुक्रवार को विकासखंड अंतागढ़ के ग्राम पंचायत बोड़ागांव एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जैविक खाद निर्माण, उसके उपयोग तथा गांवों में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों का अवलोकन किया और अधिकारियों को जैविक खेती के विस्तार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” योजना के तहत ऑर्गेनिक फार्मिंग (जैविक खेती) को बढ़ावा देने के संबंध में जानकारी दी गई एवं बताया कि वर्तमान में बहुत जगह अभी भी पारंपरिक खेती कर रहे हैं, जहां रासायनिक खाद का प्रयोग किया जा रहा है। ऐसे क्षेत्रों में रासायनिक खादों से मुक्त जैविक खेती को बढ़ावा देना है। अंतागढ़ विकासखंड के बोड़ागांव और आसपास के गांवों में जैविक खेती को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई।जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी ने महिला स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय किसानों के साथ सीधा संवाद किया। इनमें बोड़ागांव के मोंगरा फूल, गोन्दाफूल, सेमीफूल, ज्योति स्व सहायता समूह एवं सरस्वती स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। वहीं चिचगांव के जैविक किसान सोनू ध्रुव से भी मुलाकात की, जिन्होंने जैविक खेती के अनुभव साझा किए तथा भूमि उपचार हेतु सुझाव दिए।उन्होंने बताया कि रासायनिक खादों के बिना प्राकृतिक तरीकों से खेती करने से मिट्टी की सेहत में सुधार होगा तथा जैविक उत्पादों को बाजार में बेहतर मूल्य मिलेगा। इस पर कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महिला समूहों को जैविक इनपुट तैयार करने के कार्य से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। किसानों को जैविक खाद, वर्मीकंपोस्ट एवं जैविक कीटनाशक तैयार करने के लिए तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही जैविक खेती करने वाले किसानों का चिन्हांकन कर बोड़ागांव में ऑर्गेनिक खाद निर्माण का प्रशिक्षण आयोजित करने तथा सूची तैयार करने हेतु उप संचालक कृषि को निर्देशित किया गया।निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री मंडावी नेहुर्रापिंजोड़ी में सेमीयालता क्षेत्र में लाख उत्पादन कर रहे कृषक नोहर सिंह सलाम के खेत का भी भ्रमण किया गया। उन्होंने लाख उत्पादन की गतिविधियों की जानकारी ली तथा उपस्थित कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के वरिष्ठ वैज्ञानिकों को कृषक को आवश्यक तकनीकी सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), उप संचालक कृषि, जिला मिशन समन्वयक आरजीएसएम, सहायक परियोजना अधिकारी बिहान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

————————

✍️ 04.सरस्वती शिशु मंदिर कांकेर में साहित्य सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती मनायी गई।

—सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़पिछवाड़ी कांकेर में साहित्य सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य व साहित्यकार संतोष श्रीवास्तव ष्समष् ने कहा कि प्रेमचंद ने तत्कालीन समाज का ही चित्रण अपनी कहानियों व उपन्यास में किया है। उनका साहित्य भारतीय समाज की तत्कालीन दशा प्रस्तुत कर वैचारिक क्रांति लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।आज यदि हम भारतीय समाज में कही दुर्दशा पाते हैं तो प्रेमचंद की मसाल थामने साहित्यकारों को आगे आना होगा। इस अवसर पर कहानी लेखन की प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कहानी लेखन में प्रथम स्थान पर दीक्षा चौहान, द्वितीय स्थान पर प्रेरणा साहू, व तृतीय स्थान पर प्रियांशी यादव रही। सभी प्रतिभागी विजेताओं को प्राचार्य  भूपेंद्र तिवारी के हाथों पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य दीदियां व भैया बहन उपस्थित थे।
 ————————

✍️ 05. मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर चारामा नगर में संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन ।

— सुरों के बादशाह स्वर्गीय मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि के अवसर पर नगर के वार्ड क्रमांक 08 स्थित सामुदायिक भवन में नगर के कलाकारों द्वारा भव्य संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मोहम्मद रफी के सदाबहार एवं सुपरहिट गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रोताओं का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, गोविंद लांगे, पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष संतोष ओझा , पंकज जाजू , टोकन सिन्हा,की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर नगर के कलाकार अमृतराज सिन्हा, संदीप देवांगन, खेमंत देवांगन एवं पवन यादव ने मोहम्मद रफी के लोकप्रिय गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी उपस्थित रहे और सभी कलाकारों का तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने महान पार्श्व गायक मोहम्मद रफी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अमूल्य संगीत योगदान को याद किया तथा कहा कि उनकी मधुर आवाज़ और गीत सदैव संगीत प्रेमियों के हृदय में जीवित रहेंगे।

  ————————

✍️06. कृषकों के फसल बीमा की तिथि में वृद्धि, अब 14 अगस्त तक करा सकेंगे बीमा ।

—प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अधिसूचित फसलों का बीमा कराने की निर्धारित तिथि 31 जुलाई 2026 थी, जिसमें विभिन्न संस्थाओं व कृषकों की मांग पर उक्त तिथि में वृद्धि की गई है। उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले किसान बीमा कराने से वंचित न हों, इसके लिए शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि अब आगामी 14 अगस्त तक फसल बीमा कराया जा सकेगा। उन्होंने सभी अऋणी किसानों से अपील करते हुए कहा है कि वे आगामी 14 अगस्त तक संबंधित बैंक शाखा या नजदीकी सीएससी सेवा केंद्र अथवा वित्तीय संस्थानों में जाकर फसल बीमा योजना का लाभ अवश्य लें।उप संचालक कृषि ने बताया कि योजना में ऋणी तथा अऋणी दोनों प्रकार के किसान शामिल हो सकते हैं तथा भू-धारक और बटाईदार किसान भी इसके पात्र होंगे। अधिसूचित फसल के लिए जिन किसानों वित्तीय संस्थानों से मौसमी कृषि ऋण स्वीकृत हुआ है, उन्हें योजना में अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा। इसके अलावा गैर ऋणी किसान भी आधार कार्ड, बैंक पासबुक, बी-1 खसरा और स्वप्रमाणित फसल बुवाई प्रमाण पत्र के साथ योजना में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को कुल बीमित राशि का दो प्रतिशत प्रीमियम देय होगा। एक ही अधिसूचित क्षेत्र और फसल के लिए अलग-अलग वित्तीय संस्थानों से ऋण लेने की स्थिति में किसान को एक ही संस्थान से बीमा कराना होगा तथा इसकी सूचना बैंक को देना अनिवार्य है।

————————

✍️07. भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की उपस्थिति में कमल सदन में संगठनात्मक बैठक का आयोजन। कांकेर विधायक आशा राम नेताम उपस्थित रहे।

—आज कांकेर स्थित भाजपा कार्यालय कमल सदन, अलबेलापारा में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में आयोजित संगठनात्मक बैठक में कांकेर विधायक आशा राम नेताम उपस्थित रहे। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर पवन साय जी के करकमलों द्वारा कमल सदन, अलबेलापारा की बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी संपन्न हुआ। यह कार्य संगठन के सुदृढ़ीकरण एवं कार्यकर्ताओं के लिए बेहतर सुविधाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।कार्यक्रम में विधायक आशाराम नेताम, अंतागढ़ विधायक विक्रम देव उसेंडी जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण लता नरेटी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर  , भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजू गोपाल साहू  , भाजपा जिला अध्यक्ष महेश जैन  , पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश लाठिया , नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक , धमतरी विधायक श्रीमती रंजना साहू  सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

————————

✍️08.कल 02 अगस्त 2026 दिन रविवार को समय 11.00 बजे से साहू समाज भवन कंकालीन पारा नया बस स्टैंड के पीछे साहू समाज भवन में सर्व पिछडा वर्ग समाज में जिला स्तरीय आवश्यक बैठक  आयोजित है।

————————

✍️09.

  ———————–

✍️ 10

  ————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏

————————

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 31 जुलाई 2026 शुक्रवार

संपादकीय— मुशी प्रेमचंद (प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार ) प्रेमचंद का जन्म वाराणसी से लगभग चार मील दूर, लमही नाम के गाँव में 31 जुलाई, 1880 को हुआ। प्रेमचंद के पिताजी मुंशी…

आज की टॉप 10 खबर 29 जुलाई 2026 बुधवार

 ———————– कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 29  जुलाई  2026 बुधवार ✍️मनोज जायसवाल  ———————– ✍️ 01. कांकेर विधायक आशा राम नेताम ने गुरू पुर्णिमा पर नगर के नरहरदेव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *