भिलाई में जेके फाउंडेशन द्वारा कांकेर की महिलाएं सम्मानित

-कांकेर जिले से थाईलैंड में मिसेज एशिया इंटरनेशनल का खिताब जीतकर संपूर्ण बस्तर में प्रसिद्धि प्राप्त कर चुकी ममता प्रसाद को मंच पर प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।

कांकेर(सशक्त पथ संवाद)। गत 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भिलाई के जगत कल्याण फाउंडेशन द्वारा आयोजित नारी शक्ति सम्मान में कला, सौंदर्य और समाजसेवा के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट और अग्रिणी योगदान देने वाली छत्तीसगढ़ की विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें भिलाई के हृदय स्थल में स्थित होटल अमित पार्क में भव्य आयोजन हुआ।

आयोजन में मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय, दुर्ग लोकसभा सांसद के धर्मपत्नी रजनी बघेल, भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव की धर्मपत्नी श्रुतिका ताम्रकार यादव,डॉक्टर मानसी गुलाटी, डॉ दीपा मेघानी नेहा गुप्ता न्यायाधीश लोक अदालत दुर्गा आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन करते हुए श्रीमती साय ने आयोजिका जय रेड्डी की सराहना करते हुए बताया कि महिलाओं को सदैव कंधे से कंधा मिलाकर चलने से समाज एवं देश की प्रगति सुनिश्चित होती है।

कार्यक्रम की आयोजिका जेके फाउंडेशन की फाउंडर टी जया रेड्डी ने बताया कि उनका पूरा प्रयास महिलाओं को प्रेरित करने,समाज में हर कार्य में अग्रिणी रहने होकर अपना पूर्ण योगदान देकर सफल बनाने में रहता है।

कांकेर जिले से थाईलैंड में मिसेज एशिया इंटरनेशनल का खिताब जीतकर संपूर्ण बस्तर में प्रसिद्धि प्राप्त कर चुकी ममता प्रसाद को मंच पर प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। पक्षियों की सेवा और पशुओं के लिए भोजन और उपचार हेतु निरंतर कार्य करने के लिए कांकेर की स्मिता खटवानी को मंच पर प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
समाजसेविका एवं दुर्गावाहिनी की कांकेर जिला संयोजिका पद्मिनी साहू को उनके प्रशंसनीय कार्य के लिए स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अन्य महिलाओं को उनके क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए श्रीमती साय एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

  • Related Posts

    आज की टॉप 10 खबर 12 मई 2026 मंगलवार

     ———————– संपादकीय- रोते जन्म लेना अभिशाप नहीं रोते जीवन बिता देना दुर्भाग्य -दुनिया के हर जीव उसके वर्तमान जीवन में भोग कर लेता है,चाहे कुत्ता,बिल्ली हो या अन्य सभी जीव…

    आज की टॉप 10 खबर 11 मई 2026 सोमवार

     ———————– संपादकीय- यदि आप भी लिखते हैं…. -साहित्यकार यदि आप तकनीक के साथ नहीं चलोगे तो पिछड़ जाओगे। आज तकनीक का युग है। पुस्तक संकलन प्रकाशन पर मतैक्य जो भी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *