आज की टॉप 10 खबर 21 नवम्बर 2026 शनिवार

————————— 

संपादकीय—
जब जन्म पर वाद्य यंत्र अपने आप बजने लगे…

मैं देह स्वरूप नहीं, मैं आत्मा स्वरूप हूं। अमूमन प्रवचनों में श्रीसत्य साई बाबा यह बात बताते थे। यह भी भविष्यवाणी कर दी थी कि 2024 में प्रेमा साई के रूप में उनका अवतरण होगा। इस रूप में 23 नवम्बर 1926 को जन्म हुआ था,जहां भक्त उन्हें शिरडी के साई का अवतार मानते हैं और ऐसा उन्होंने हाथों से फूल बिखरा कर किया। चुंकि पिता संगीत में रूचि रखते थे और श्रीसत्य साई के जन्म के समय दीवारों पर टंगे वाद्य यंत्रों को स्वमेव बजना भी एक बड़ा चमत्कार था।वह वाद्य यंत्र म्युजियम में आज भी देखे जा सकते हैं। विश्व के 148 देशाें में श्रीसत्य साई केंद्र स्थापित हैं। भारत में कई साई संगठन हैं,जहां बाबा के आध्यात्मिक संदेशाें का प्रचार प्रसार कर रहे हैं।
✍️मनोज जायसवाल

————————— 

विज्ञापन

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….

21 नवम्बर  2026 शनिवार

✍️मनोज जायसवाल

———————-

✍️ 01.  जिले में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस।उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, जनजातीय समाज के उत्थान, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर दिया जोर।उदय नगर के बिरसामुण्डा चौक में भगवान बिरसामुण्डा की आदमकद प्रतिमा हेतु 10 लाख रूपए तथा सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रूपए की घोषणा।

 —भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में  आज जिला मुख्यालय कांकेर में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री  अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद  भोजराज नाग ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर विधायक कांकेर  आशाराम नेताम, अंतागढ़ विधायक  विक्रम देव उसेंडी, बस्तर संभाग गोंडवाना समाज के अध्यक्ष  सुमेर सिंह नाग सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग उपस्थित रहे। जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होने कार्यक्रम स्थल पहुचने पर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आदिवासी समाज के आंगादेव का परंपरानुसार पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव ने भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, त्याग, तपस्या और संघर्ष का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि झारखंड के एक गरीब परिवार में जन्मे भगवान बिरसा मुंडा ने अल्पायु में ही अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध आंदोलन का नेतृत्व करते हुए जनजातीय समाज को एकजुट करने का कार्य किया। उन्होंने जल, जंगल और जमीन के अधिकारों तथा आदिवासी समाज के हितों के लिए संघर्ष किया। उनके योगदान और बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ के वीर शहीद वीर नारायण सिंह, वीर गुंडाधुर एवं शहीद गैंदसिंह के योगदान का भी उल्लेख किया। श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री   नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2021 में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की, ताकि देश के जनजातीय नायकों के योगदान, संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को राष्ट्रीय पहचान मिल सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जनजातीय समाज के उत्थान और उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, सड़क, रोजगार एवं मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पीएम जनमन योजना, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तथा अन्य योजनाओं के माध्यम से विशेष रूप से जनजातीय समुदायों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर अब नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। बस्तर पंडुम, बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजनों के माध्यम से जनजातीय कला, संस्कृति और परंपराओं को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में जनजातीय समाज की महत्वपूर्ण भूमिका बताई। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने इस अवसर पर उदय नगर के बिरसा मुंडा चौक में भगवान बिरसा मुण्डा की आदमकद प्रतिमा हेतु 10 लाख रूपए तथा सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा भी की। उनके द्वारा इस अवसर पर जिले के प्रमुख विभूतियों एवं प्रतिभावान व्यक्तित्व को सम्मानित भी किया गया।

जनजातीय गौरव दिवस की अध्यक्षता करते हुए सांसद  भोजराज नाग ने कहा कि जनजातीय समाज ने देश की संस्कृति, रीति-रिवाजों और परंपराओं को सहेजने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। भगवान बिरसा मुंडा ने कम उम्र में ही समाज और देश के हित में अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया। उन्होंने समाज में शिक्षा के प्रसार और नशामुक्ति की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इन सामाजिक चुनौतियों को दूर करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने पीएम जनमन योजना, बस्तर पंडुम, बस्तर ओलंपिक सहित शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जनजातीय समाज के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। साथ ही धान खरीदी के संबंध में शासन की मंशा से अवगत कराते हुए कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।कांकेर विधायक  आशाराम नेताम ने अपने संबोधन में भगवान बिरसा मुंडा के समाजहित में किए गए कार्यों और उनके बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि हमारी पहचान हमारी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक विरासत से है। हमें अपनी सांस्कृतिक पहचान को अपनाने और उसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री   नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार जनजातीय क्षेत्रों में सड़क, आवास सहित विभिन्न विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कर रही है। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के माध्यम से जनजातीय बहुल क्षेत्रों में विकास और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।अंतागढ़ विधायक  विक्रम देव उसेंडी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अल्पायु में ही जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष का मार्ग अपनाया और जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं खुली हैं। राज्य सरकार जनजातीय समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनके सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग से शिक्षा, जागरूकता और एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। बस्तर संभाग गोंडवाना समाज के अध्यक्ष   सुमेर सिंह नाग एवं श्री महेश जैन ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया तथा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और जनजातीय समाज के लिए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

कलेक्टर   कुन्दन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान का स्मरण करते हुए आज पूरे देश में प्रत्येक विकासखंड स्तर पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनजातीय समाज के उत्थान और विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। वर्तमान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई तकनीकों का युग है। ऐसे में जनजातीय समाज के युवाओं और युवतियों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर शिक्षा, कौशल एवं रोजगार के नए अवसरों के लिए तैयार करना आवश्यक है। जिला प्रशासन इस दिशा में निरंतर प्रयास कर रहा है, ताकि जिले के युवा बदलते समय के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ सकें और विकास की मुख्यधारा में अपनी सशक्त भागीदारी निभा सकें। कलेक्टर   कुन्दन कुमार ने जनजातीय समाज की आस्था, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए समाज के सभी पेन-पूजारी, गायता एवं देवी-देवताओं को नमन किया। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज की गौरवशाली संस्कृति और परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं। इनके संरक्षण के साथ-साथ शिक्षा, तकनीकी ज्ञान और विकास के नए अवसरों को अपनाकर समाज को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों पर आधारित स्टॉल भी लगाए गए। इनमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, आदिवासी विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, कृषि विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, समाज कल्याण विभाग, उद्यानिकी विभाग तथा पशुधन विकास विभाग शामिल रहे। इन स्टॉलों के माध्यम से जनजातीय समाज के लोगों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, सुविधाओं एवं विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी एवं उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर नगर पालिका अध्यक्ष  अरूण कौशिक, उपाध्यक्ष  उत्तम यादव, सतिश लाटिया,   महेश जैन, पूर्व सांसद  मोहन मण्डावी, पूर्व विधायक  देवलाल दुग्गा एवं सुमित्रा मारकोेले, पूर्व विधायक धमतरी श्रीमती रंजना साहू, आलोक ठाकुर,   देवेन्द्र टेकाम,  ईश्वर कावडे,  राजेश भास्कर,  देवेन्द्र माहला,  दिलीप जायसवाल, कलेक्टर  कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा, जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मण्डावी सहित जनप्रतिनिधि, जनजातीय समाज के प्रतिनिधि, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण तथा बड़ संख्या में जनजातीय समाज के लोग उपस्थित थे।

———————-

✍️ 02.शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में पांचवां दीक्षांत समारोह संपन्न। 124 छात्राओं को मिले प्रमाण-पत्र ।

—शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कांकेर में पांचवां दीक्षांत समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद  भोजराज नाग ने सत्र 2025-26 में उत्तीर्ण 124 छात्राओं को अंकसूची एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सांसद श्री भोजराज नाग ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने छात्राओं को अपने हुनर का उपयोग स्वरोजगार एवं बेहतर करियर निर्माण में करने के लिए प्रेरित किया।

संस्था के प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि संस्था के छह व्यवसायों कोपा, स्टेनोग्राफर हिंदी, विद्युतकार, ड्रेस मेकिंग, हॉस्पिटल हाउसकीपिंग एवं स्विंग टेक्नोलॉजी में कुल 124 छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। विभिन्न व्यवसायों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

———————

✍️ 03. जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का आयोजन 23 एवं 24 नवम्बर को कांकेर में। 11 खेल विधाओं में खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दमखम।

—जिला मुख्यालय कांकेर में 23 एवं 24 नवम्बर को जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, हॉकी, रस्साकसी, बैडमिंटन, तीरंदाजी, कराते, वेटलिफ्टिंग एवं एथलेटिक्स सहित कुल 11 खेल विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता के अंतर्गत 23 नवम्बर को जूनियर वर्ग तथा 24 नवम्बर को सीनियर वर्ग के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिताओं के सुचारू संचालन के लिए खेलवार आयोजन स्थल भी निर्धारित किए गए हैं। कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, रस्साकसी, एथलेटिक्स, हॉकी, कराते एवं वेटलिफ्टिंग की प्रतियोगिताएं शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में होंगी। वहीं फुटबॉल एवं बैडमिंटन के मुकाबले मिनी स्टेडियम में तथा तीरंदाजी की प्रतियोगिता शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर में आयोजित की जाएगी।

———————-

✍️ 04. ग्राम मोरखण्ड़ी व हिंदुर के मध्य जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से 01नग प्रेशर कुकर IED बरामद। बद्री नारायण मीणा (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज के निर्देशन,श्री दीपक तिवारी डीआईजी बीएसएफ भानुप्रतापपुर, निखिल राखेचा,पुलिस अधीक्षक कांकेर एंव रविन्द्र सिंह चंदेल सेनानी 94 B.N.बीएसएफ बांदे के मार्गदर्शन में जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान संचालित किया जा रहा है।

—पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि—आज दिनांक 20.11.2026 को थाना छोटेबेठिया ग्राम मोरखण्डी व हिंदुर के मध्य जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग अभियान के दौरान जिला पुलिस बल,बीएसएफ एंव बीडीएस की संयुक्त टीम द्वारा 01नग प्रेशर कुकर IED लगभग 03 कि०ग्रा० बरामद किया गया।

बीडीएस टीम द्वारा मौके मे बरामद IED को डिफ्यूज कर नष्ट किया गया। टीम कंमाडर में—01.सुशील कुमार इंस्पेक्टर बीएसएफ 94 वीं वाहिनी बांदे  02.मनोज कुमार प्र०आर० बीएसएफ बीडीएस टीम कमांडर रहे। कांकेर पुलिस द्वारा नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार संयुक्त अभियान संचालित किया जा रहा है।सुरक्षा बलो द्वारा क्षेत्र मे शांति,सुरक्षा एंव कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

——————-

✍️ 05.”उजियारा” अभियान के तहत थाना कोरर की सूखा नशा के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही। आरोपी के कब्जे से कुल 12 नग गांजा मादक पदार्थ के पौधे वजनी करीब 1.315 किलो ग्राम गांजा हुआ जप्त। जप्तसुदा सामग्री की कुल कीमत करीबन 65,750 रुपए। ग्राम भेजा पटेल पारा में अपने बाड़ी में छुपाकर रखा था गांजा का पौधा।

—पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का विवरण संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि— पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में नशे के विरुद्ध संचालित उजियारा अभियान के अंतर्गत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में कोरर पुलिस द्वारा दिनांक 20 सितंबर 2026 को भेजा निवासी आरोपी चंदन सिंह दुग्गा पिता स्वर्गीय रामनाथ सिंह दुग्गा उम्र 39 वर्ष निवासी भेजा पटेल पारा थाना कोरर जिला उत्तर बस्तर के बाड़ी में उगाये गये 12 नग गांजा मादक पदार्थ के वजनी करीब 1.315 किलोग्राम कीमती 65750 रुपए करीबन आरोपी के कब्जे से बरामद होने पर आरोपी के विरुद्ध नारकोटिक्स अधिनियम की धारा 20(अ) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी में—चंदन सिंह दुग्गा पिता स्वर्गीय रामनाथ सिंह दुग्गा उम्र 39 वर्ष निवासी भेजा पटेल पारा थाना कोरर जिला उत्तर बस्तर (छ.ग.)। जप्ती का विवरण में 1.315 किलोग्राम गांजा मादक पदार्थ के 12नग पौधे कीमती करीबन 65,750रु पुलिस टीम में—थाना प्रभारी कोरर निरीक्षक नरेन्द्र कुमार मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक छत्रपाल सिंह साहू, प्रधान आरक्षक 656 कन्हैया पटेल, आरक्षक 161 विनोद साहू , आरक्षक 286 ईश्वर कावड़े, आरक्षक 2345 प्रेम नेताम, महिला आरक्षक 871 निर्मला मरकाम,75 सीमा सलामकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 ——————-

✍️06.“उजियारा” अभियान के तहत नशा के विरुद्ध कोरर पुलिस की कार्रवाई, गांजा की खेती करने वाला आरोपी गिरफ्तार।आरोपी के बाड़ी से गांजा मादक पदार्थ के 35 पौधे, कुल वजन 1.690 किलोग्राम बरामद। जप्त गांजा पौधों की अनुमानित कीमत लगभग 76,000 रुपये।

—पुलिस जानकारी के अनुसार संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि— पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में नशे के विरुद्ध संचालित “उजियारा” अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की खेती, बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस   हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में थाना कोरर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोरेटा के मावलीपारा निवासी एक व्यक्ति अपने बाड़ी में अवैध रूप से गांजा के पौधों की खेती कर रहा है। सूचना पर कोरर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी रेनू राम दर्रो पिता स्वर्गीय सनाउराम दर्रो, उम्र 66 वर्ष, निवासी कोरेटा मावलीपारा, थाना कोरर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर के बाड़ी की जांच की गई। इस दौरान वहां उगाए गए गांजा मादक पदार्थ के कुल 35 पौधे, जिनका कुल वजन लगभग 1.690 किलोग्राम एवं अनुमानित कीमत 76,000 रुपये है, बरामद कर जप्त किए गए। आरोपी के विरुद्ध नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम की धारा 20(अ) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड प्राप्त की गई। गिरफ्तार आरोपी में—रेनू राम दर्रो पिता स्वर्गीय सनाउराम दर्रो, उम्र 66 वर्ष, निवासी कोरेटा मावलीपारा, थाना कोरर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)।जप्त सामग्री में—- गांजा मादक पदार्थ के 35 पौधे।—कुल वजन लगभग 1.690 किलोग्राम। – अनुमानित कीमत लगभग 76,000 रुपये। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में—थाना प्रभारी कोरर निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक उमेश वर्मा, प्रधान आरक्षक 656 कन्हैया पटेल, आरक्षक 161 विनोद साहू, आरक्षक 635 पंकज नेताम, आरक्षक 2345 प्रेम नेताम, महिला आरक्षक 1357 सेवती सोरी एवं महिला आरक्षक 2257 सुभद्रा जूरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

————————

✍️07. कांकेर में एसीबी की दबिश‚ मचा हडकंप।

—कांकेर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई हुई आफिस एवं घर पर दबिश दी गई। जिसमें डेढ़ लाख की रिश्वत लेते जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर आंचला गिरी गिरफ्तार किए गये। कबाड़ी व्यापारी से मांगी थी 1.50(डेढ) लाख की रिश्वत। लेते गिरप्तार किया गया है। कांकेर में हुई इस कार्रवाई से हडकंप मचा हुआ है।

————————

✍️08. कांकेर जिले के कई ग्रामों में  प्रदेश स्तरीय रिकार्डिंग डाँस प्रतियोगिता का आगाज  इस समय से कुछ ही  मिनट में । चारामा विकासखंड के अरौद दशहरा ग्राउण्ड में  विशेष साउंड सिस्टम के लिए तैयार है‚ मंच जो  कल दूसरे दिन तक चलेगा। बेहतर लाईटिंग की सुविधा। प्रति वर्ष अरौद में लगातार हो रहा है आयोजन।  प्रदेश भर की कला जगत की प्रतिभाएं दिखाएंगी अपनी प्रतिभा। उत्कृष्ट प्रदर्शन वाली टीम को एकल एवं संयुक्त रूप से सम्मान की जायेगी। दर्शकों के बैठने के लिए सम्मानजनक रूप से  बेहतर प्रबंध।

———————–

 ✍️09. 

—

————————

✍️ 10.  

—

————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏

————————

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 20 नवम्बर 2026 शुक्रवार

—————————  संपादकीय— शरारत क्यों न करें‚ इसीलिए तो बच्चे हैं  बच्चे यह न समझें कि उनके यहां ढेर सारे चैनल हैं और हमारे यहां नाम के। बच्चा यह भी न…

आज की टॉप 10 खबर 19 नवम्बर 2026 गुरूवार

—————————  संपादकीय— जीनत अमान(अभिनेत्री हिन्दी सिने कला जगत की मशहुर अभिनेत्री रही है। 70 से 80 के दशक में सशक्त अभिनय के लिए जाना जाता है।कुर्बानी,दोस्ताना,चोर के घर चोर,डाॅन, हीरालाल,पन्ना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *