———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
08 नवम्बर 2026 रविवार
✍️मनोज जायसवाल
———————-
✍️ 01. गोटुल स्पोर्ट एकेडमी जेपरा द्वारा कल 09 नवम्बर को एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन।

—जिले के चारामा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम जेपरा में कल 09 नवम्बर सोमवार को सुबह 7 बजे से एक दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है, जिसमें सभी अभ्यर्थियों की उपस्थिति अनिवार्य सुनिश्चत की गई है। यहां बस्तर फाइटर भर्ती टेस्ट परीक्षा का आयोजन भी रखा गया है जिसमें सर्वाधिक अंक पाने वाले 5 अभ्यर्थी को ट्रॉफी से पुरस्कृत किया जाएगा मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। आयोजन- फुटबॉल ग्राउंड जेपरा (चारामा) में समय प्रातः 7 बबजे से बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग दोनों के लिए है। 100 मीटर दौड, 800 मीटर दौड़, ऊँची कूद,लंबी कूद गोला फेक प्रतियोगिता में अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। बस्तर फाइटर का तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही अच्छा मौक़ा है सभी अभ्यर्थी आयेंगे शामिल हो इनाम ट्रॉफी रखा गया है प्रत्येक इवेंट्स में एवं नाश्ते व्यवस्था किया गया है सभी के लिए सभी 1 घंटा पहले पहुँच जाए समय का ध्यान रखेंगे.
———————-
✍️ 02. उजियारा अभियान के तहत कांकेर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।अंकों के माध्यम से सट्टा-पट्टी लिखकर सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार।आरोपी के कब्जे से ₹1,250 नगद, सट्टा-पट्टी, पेन एवं 02 मोबाइल फोन जब्त।
—पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण— पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री हरिश पाटिल (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में थाना चारामा पुलिस द्वारा उजियारा अभियान के तहत सट्टा एवं जुआ जैसी अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 07.11.2026 को थाना चारामा पुलिस देहात भ्रमण एवं जुर्म-जरायम पतासाजी पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मांझीपारा तुएगहन में एक व्यक्ति सट्टा-पट्टी के माध्यम से अंकों पर सट्टा लिखकर खिला रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मधुसुधन कुमेटी, पिता बुधुराम कुमेटी, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम तुएगहन, थाना चारामा, जिला कांकेर बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से ₹1,250 नगद, अंकों में लिखी सट्टा-पट्टी, एक सफेद रंग का पेन तथा दो मोबाइल फोन (एक रियलमी एवं एक ओप्पो कंपनी) बरामद हुए। उक्त सामग्री को विधिवत जब्त कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया।
जब्त सामग्री का विवरण
1. नगदी रकम – ₹1,250।
2. अंकों में लिखी सट्टा-पट्टी।
3. एक नग सफेद रंग का पेन।
4. दो नग मोबाइल फोन (रियलमी एवं ओप्पो कंपनी)।
गिरफ्तार आरोपी में — मधुसुधन कुमेटी, पिता बुधुराम कुमेटी, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम तुएगहन, थाना चारामा, जिला कांकेर (छ.ग.)।इस कार्रवाई में निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, सउनि दुष्यंत दीवान एवं आरक्षक श्याम गावड़े का विशेष योगदान रहा।
———————
✍️ 03. नक्सल प्रभावित ग्राम घुमड़ी में कांकेर पुलिस ने बच्चों के साथ मनाई दीपावली, खुशियों के बांटे उपहार।थाना लोहत्तर पुलिस टीम ने बच्चों को पटाखे एवं दीपावली के उपहार वितरित किए।पुलिस की इस पहल से बच्चों के चेहरों पर दिखी खुशियां, ग्रामीणों में उत्साह का माहौल।

—पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण विवरण इस प्रकार है कि—पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन में कांकेर पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से दूरस्थ एवं पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस और आमजन के बीच विश्वास एवं आत्मीयता का संबंध मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दीपावली के पावन अवसर पर थाना लोहत्तर क्षेत्रांतर्गत पूर्व नक्सल प्रभावित ग्राम घुमड़ी में थाना प्रभारी ऋषभ बाजपेयी एवं पुलिस टीम द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस टीम ने ग्राम पहुंचकर बच्चों को दीपावली के उपहार स्वरूप पटाखों के पैकेट वितरित किए तथा उनके साथ खुशियां साझा कीं। पुलिस की इस आत्मीय पहल से बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। पुलिस अधिकारियों एवं ग्रामीणों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में दीपावली का पर्व मनाया गया। ग्रामीणों ने कांकेर पुलिस की इस संवेदनशील एवं सराहनीय पहल की प्रशंसा की।कांकेर पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ विश्वास, सहयोग एवं अपनत्व का रिश्ता मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। दूरस्थ एवं पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के साथ विकास, जनसहभागिता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना कांकेर पुलिस की प्राथमिकता है।
———————-

———————-
✍️ 04.त्यौहार के चलते नगर में यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन।
—05 नवंबर दोपहर से 08 नवंबर 2026 तक— समस्त बस संचालकों, मालवाहक चालकों एवं शहर के समस्त व्यापारियों को सूचित किया जाता है कि धनतेरस एवं दीपावली पर्व के दौरान शहर में सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस उद्देश्य से दिनांक 05-11-2026 दोपहर से 08-11-2026 तक यातायात व्यवस्था में निम्नानुसार अस्थायी परिवर्तन किया गया है।
1. बसों एवं भारी वाहनों के लिए डायवर्सन
समस्त बसें, ट्रक एवं मालवाहक वाहन—-
.ज्ञानी चौक होते हुए बस स्टैंड पहुंचेंगे तथा वापसी में पुनः इसी निर्धारित मार्ग से अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना होंगे।
विशेष निर्देश : कोई भी बस एवं भारी वाहन शहर के अंदर प्रवेश नहीं करेंगे।
2. दुकानों में सामान लोडिंग एवं अनलोडिंग के संबंध में शहर के समस्त दुकानदारों एवं व्यापारियों से अनुरोध है कि दुकानों में सामान लाने एवं ले जाने वाले वाहनों से सामान खाली कराने अथवा लोड कराने का कार्य प्रातः 09:00 बजे से पूर्व अथवा रात्रि 10:00 बजे के बाद ही करें। निर्धारित समय के अतिरिक्त शहर के भीतर मालवाहक वाहनों से सामान की लोडिंग एवं अनलोडिंग प्रतिबंधित रहेगी। 3. पुराना बस स्टैंड में वाहन प्रतिबंध त्यौहार के दौरान पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा, जबकि दोपहिया वाहनों का आवागमन यथावत जारी रहेगा।
4. छोटी गाड़ियों के लिए वन-वे व्यवस्था
त्यौहार के मद्देनजर छोटी गाड़ियों के सुचारू आवागमन हेतु पोस्ट ऑफिस से ऊपर-नीचे रोड पर वन-वे यातायात व्यवस्था लागू रहेगी।
घड़ी चौक की ओर से आने वाले —-
((सिविल लाइन होते पंडरिपानी चौक से या ऊपर नीचे रोड.. सेन चौक होते ज्ञानी ढाबा . से
शहर में प्रवेश करेंगे ) चार पहिया वाहनो का ऊपर नीचे की ओर से..शहर मे जाना मना रहेगा। आवश्यक वाहनों के लिये डाइवर्सन मे छूट रहेगी
——————-
✍️ 05. खैरखेडा(चारामा) में आयोजित दीपावली मिलन समारोह रिकार्डिंग डांस प्रतियोगिता में शामिल हुई भानुप्रतापपुर क्षेत्र की लोकप्रि विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी। ग्रामवासियों ने विधायक को अपने पास पाकर त्यौहारी बेला में गौरवान्वित महसूस किया।

—कन्साराम नवयुवक मंडल खैरखेड़ा (चारामा) द्वारा दीपावली के पावन अवसर पर आयोजित दीपावली मिलन समारोह एवं रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता में विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी हुई। उन्होंने प्रतिभागियों,ग्रामवासियों, युवाओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सरपंच हेमलता जुर्री, जनपद अध्यक्ष जागेश्वरी भास्कर, जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर, युवक कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष महेंद्र नायक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेन्द्र सोनी, बलराम जुर्री,तारष सिन्हा, समीर बंछोर अध्यक्ष एनएसयुआई ब्लाक चारामा, ईश्वर कुंजाम,कंवल जुर्री, विष्णु जुर्री,बेलाराम साहू, नरसिंह तेता सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
——————-
✍️06.
—
————————
✍️07.
—
————————
✍️08.
—
———————–
✍️09.
—
———————–
✍️
10.
—
————————
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
————————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
————————






