आज की टॉप 10 खबर 12 जून 2026 शुक्रवार

 ———————–

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
12 जून  2026 शुक्रवार

✍️मनोज जायसवाल

 ———————–

01.कृषक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित।

—वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय भानुप्रतापपुर में एक्सटेंशन रिफॉर्म्स ‘आत्मा’ योजनांतर्गत विकासखंड स्तरीय कृषक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में एक्सटेंशन रिफॉर्म्स ‘आत्मा’ योजनांतर्गत घटक प्रशिक्षण राज्य के बाहर एवं राज्य के अंदर, जिले के अंदर प्रशिक्षण तथा शैक्षणिक भ्रमण राज्य के बाहर एवं राज्य के अंदर, जिले के अंदर शैक्षणिक भ्रमण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इसी प्रकार खरीफ वर्ष 2026-27 कृषि एवं संवर्गीय विभाग, मत्स्य पालन, पशुपालन विभाग, उद्यानिकी, प्रदर्शन, खरीफ फार्म स्कूल, किसान संगोष्ठी, खाद्य सुरक्षा समूह, कृषक अभिरूचि समूह एवं विकासखण्ड, जिला एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार पर चर्चा कर सर्व सहमति से प्रस्ताव पारित कर अनुमोदन लिया गया।।

  ———————-

02.कलगांव में आकाशीय बिजली गिरने से तीन ग्रामीणों की मौत, पांच का उपचार जारी।

—जिले के अंतागढ़ विकासखण्ड के ग्राम कलगांव में आज सुबह आकाशीय बिजली गिरने से तीन मनरेगा श्रमिकों की मृत्यु हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए, जिनका उपचार जारी है। घायलोें को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतागढ़ में भर्ती कराकर उपचार किया जा रहा है तथा इनमें से एक घायल महिला को बेहतर उपचार के जिला अस्पताल कांकेर में रेफर किया गया है। कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने उक्त प्राकृतिक आपदा से हुई जनहानि पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन द्वारा घायलों का सतत् व बेहतर उपचार करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग पौने सात बजे अंतागढ़ ब्लॉक के ग्राम कलगांव में मनरेगा श्रमिक रोज की तरह तालाब गहरीकरण कार्य में जुटे थे। इसी बीच अचानक मौसम बदला और तेज बिजली के साथ गर्जना शुरू हो गई। इससे बचने के लिए श्रमिकों ने पास ही एक पेड़ के नीचे सहारा लिया था, इसी बीच बादल की तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी। इससे तीन ग्रामीणों की झुलसने से मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। बताया गया कि सभी पांच घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतागढ़ ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में श्रीमती राजबती गावड़े (50 वर्ष), शारदा पटेल (36 वर्ष), संगीता यादव (35 वर्ष), रामेश्वरी दर्रो (40 वर्ष) और तुलसी पटेल (40 वर्ष) शामिल हैं, जबकि मृत श्रमिकों में श्री प्रकाश पटेल (50 वर्ष), श्री मनराज पटेल (32 वर्ष) और   संतोष पटेल (46 वर्ष) सभी निवासी ग्राम कलगांव सम्मिलित थे। इनमें से एक घायल श्रीमती राजबती गावड़े को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल कांकेर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने प्राकृतिक आपदा में मृत ग्रामीणों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है तथा जिला प्रशासन द्वारा हर संभव मदद करने की बात कही है। साथ ही घायल श्रमिकों के बेहतर इलाज के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.सी. ठाकुर को निर्देशित किया है। 

 ———————

03.जिले के युवाओं को इजराइल में रोजगार के अवसर। 

—जिले के पात्रताधारी बेरोजगार युवाओं को इजराइल में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला रोजगार कार्यालय कांकेर द्वारा आवेदन आमंत्रित किया गया है। रोजगार अधिकारी बी.आर ठाकुर ने बताया कि नेशनल स्कील डेव्हलपमेंट कॉर्पोरेशल के अंतर्गत भारत-इजराइल फ्रेमवर्क एग्रीमेंट किया गया है। जिसके तहत इजराइल में होम बेस्ट केयर गिवर के लिए रोजगार के अवसर छत्तीसगढ़ शासन कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। पदों की कुल संख्या 3500 है, वेतन प्रतिमाह लगभग 02 लाख रूपए निर्धारित की गई है। यह अनुबंध दो वर्ष के लिए किया गया है जिसे आवश्यकतानुसार बढ़ाया जा सकता है। मिलने वाले वेतन से चिकित्सा बीमा आवास भत्ता, भोजन और अतिरिक्त कटौती की जाएगी तथा आवेदक को कटौती के पश्चात रू. 01 लाख 99 हजार 770 रूपए प्रतिमाह वेतन के रूप में दिया जाएगा।पद के लिए आवश्यक मापदंड – आयु 25 से 45 वर्ष, न्युनतम 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण, इंटरमिडिएट स्तर पर अंग्रजी विषय, न्यूनतम 3 वर्ष का वैध पासपोर्ट,. शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य, लंबाई 1.5 मीटर से अधिक, वजन 45 किलो ग्राम से अधिक, इसके पूर्व इजराइल में कार्य न किया हो।वांछनीय शैक्षणिक योग्यता – भारतीय नियामक प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त 990 घंटे का ओजेटी सहित केयर गिंिवंग प्रमाण पत्र अनिवार्य है। जनरल डयूटी असिस्टेंट, आक्जलरी नर्स मिडवाईफ, जनरल नर्स मिडवाईफ बी.एस.सी. नसिर्ग फिजियोथेरेपी, नर्स असिस्टेंट, मिडवाईफ में कोई एक प्रमाण पत्र।सेवा प्रदान करने वाले आवेदकों को नियोजक द्वारा आवास एवं भोजन की सुविधा प्रदान की जाएगी। चिकित्सा बीमा उपलब्ध होगा, 9 दिनों का राष्ट्रीय अवकाश तथा 16 दिनों की वार्षिक अवकाश दी जाएगी, सप्ताह में 6 दिन का कार्य दिवस होगा।चयन प्रक्रिया – छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल पर ऑनलाईन पंजीयन, दस्तावेज एवं पात्रता की जांच, मार्गदर्शन एवं जानकारी, दस्तावेज का सत्यापन, .स्वास्थ्य परीक्षण एवं पुलिस क्लियरेंस, इजराइल से नियोजक का वीडियों कॉनफ्रेसिंग साक्षात्कार और नियोजक के द्वारा अंतिम चयन।इच्छुक अर्हताधारी आवेदक अपना पंजीयन ई-रोजगार पोर्टल पर जारी लिंक पर करे ताकि भर्ती प्रक्रिया आरंभ की जा सके। किसी प्रकार की शंका या संदेह होने पर रोजगार कार्यालय कांकेर से संपर्क कर समाधान किया जा सकता है।

 ————————

04. ऑनलाइन फ्रॉड करने वाला आरोपी गिरफ्तार। थाना लोहत्तर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही घटना में प्रयुक्त मोबाइल एवं सिम जब्त।  साइबर टीम एवं थाना स्टाफ के संयुक्त प्रयास से मिली सफलता।।

—प्रकरण के संबंध में प्रार्थी शिवेन्द्र मिश्रा (37 वर्ष) निवासी सहपुर, थाना सिरमौर, जिला रीवा (मध्यप्रदेश), वर्तमान निवास सीएएफ कैम्प एडगुड, थाना लोहत्तर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर द्वारा थाना लोहत्तर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा छलपूर्वक उनके बैंक खाते से दिनांक 29 दिसंबर 2025 को कुल 1,00,000 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया है।प्रार्थी द्वारा आरोपी के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर राशि वापस करने का अनुरोध किया गया, किन्तु आरोपी ने साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से प्रयुक्त मोबाइल सिम को तोड़कर फेंक दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना लोहत्तर में अपराध क्रमांक 01/2026 धारा 318 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।पुलिस अधीक्षक श्री निखिल कुमार राखेचा के निर्देशानुसार ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानुप्रतापपुर श्री शेर बहादुर सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में ऑनलाइन ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई हेतु विशेष टीम गठित की गई।साइबर सेल एवं थाना लोहत्तर पुलिस द्वारा तकनीकी विश्लेषण एवं सतत जांच की गई।जांच के दौरान आरोपी सुनील जयपाल निवासी जिला पाली (राजस्थान) का पता लगाया गया। जहां उसने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन एवं सिम कार्ड बरामद कर विधिवत जब्त किया गया।

  ————————

05. महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत जी.एन.एम. छात्रावास में आयोजित हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम।

—पुलिस अधीक्षक कांकेर  निखिल राखेचा (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू एवं सुश्री डीएसपी प्रतिभा लहरे कांकेर के मार्गदर्शन में जिले में महिला सुरक्षा एवं जन-जागरूकता अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में “महिला रक्षा टीम ” कांकेर द्वारा दिनांक 11 जून 2026 को जी.एन.एम. छात्रावास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान महिला रक्षा टीम द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों एवं अधिकारों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही मानव तस्करी, साइबर अपराध, ऑनलाइन फ्रॉड, बाल विवाह निषेध अधिनियम, पॉक्सो एक्ट (POCSO Act), कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न संबंधी अपराध तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में जागरूक किया गया।महिला रक्षा टीम द्वारा छात्राओं को बताया गया कि वर्तमान समय में साइबर अपराध एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, इसलिए किसी भी अज्ञात लिंक, कॉल, ओटीपी अथवा संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों से सतर्क रहना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने के संबंध में भी जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान अभिव्यक्ति एप की उपयोगिता एवं कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए 73 छात्राओं द्वारा अभिव्यक्ति एप डाउनलोड कराया गया, जिससे वे आवश्यकता पड़ने पर त्वरित रूप से पुलिस सहायता प्राप्त कर सकें।इस जागरूकता कार्यक्रम में छात्रावास प्रभारी सहित कुल 153 छात्राएं उपस्थित रहीं तथा सभी ने महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता संबंधी विषयों पर उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

 ————————

06. 

  ————————

07. 

— 

 ————————

08.   

 

  ————————

09. 

———————–

10. 

 ————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

 ————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏

————————

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 11 जून 2026 गुरूवार

 ———————– संपादकीय ”सुप्रभातम के ”प्रेम” में मेरा भी अस्तित्व” -चिड़ियों की ‘कलरव’ के बीच ‘कोकिल’ आवाजों में सुर्योदय पूर्व ईश को जगाने सुप्रभातम की बेला जहां इति सुप्रभातम् के अंतिम…

आज की टॉप 10 खबर 10 जून 2026 बुधवार

———————– कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 10 जून  2026 बुधवार ✍️मनोज जायसवाल  ———————– 01.नगरपालिका के वार्डों में नालियों की कराई जा रही नियमित सफाई — नगरपालिका परिषद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *