कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
25 जनवरी 2026 रविवार
✍️मनोज जायसवाल
————————
संपादकीय
‘ये खुशियों की जिंदगी‚बड़ों के पास भी नहीं’

जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार टामक ने कहा कि 25 जनवरी का बहुत महत्व है, इस दिन 1950 को भारत निर्वाचन आयोग का गठन किया गया था तथा इसी दिन 25 जनवरी 2011 को पहला राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। यह दिन युवाओं एवं सभी नागरिकां को चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित करता है। मतदान के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष यह आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के आंकड़ां के अनुसार पूरे देश में 10 लाख से अधिक मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर मतदाता, पोलिंग अधिकारी, पर्यवेक्षक और आवश्यक चुनाव कर्मी तैनात रहते हैं ताकि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संचालित हो। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए एसआईआर की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिस तरह बिहार में एसआईआर की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा किया गया, उसी प्रकार छत्तीसगढ़ में भी एसआईआर की प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए कार्य करें।
प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश श्री टामक ने कहा कि जहां किसी व्यक्ति के पास अधिकार होता है, वहीं उसके दायित्व भी होते हैं। सभी बीएलओ सावधानीपूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करें, हमारा लोकतंत्र तभी मजबूत होगा, जब 18 वर्ष की आयु पूरा कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में जुड़ा हो तथा सभी मतदाता निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लें। मुख्य अतिथि श्री टामक ने राष्टीय मतदाता दिवस के अवसर पर उपस्थित नए मतदाताओं, बीएलओ एवं अधिकारी-कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर नए मतदाताओं को मतदाता कार्ड और एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के जिला स्तरीय आयोजन को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने संबोधित करते हुए बताया कि मतदान प्रक्रिया में कांकेर जिला का राज्य में अव्वल स्थान रहा है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के तहत वर्ष 2003 के मतदाता सूची को आधार माना गया है। वर्ष 2003 की सूची में जिन निर्वाचक, निर्वाचकों के माता-पिता का नाम शामिल नहीं है, ऐसे निर्वाचकों को 23 दिसम्बर 2025 से 14 फरवरी 2026 तक सुनवाई हेतु नोटिस जारी किया गया है। आयोग के निर्देशानुसार 23 दिसम्बर 2025 को प्रारंभिक प्रकाशन किया जाकर 22 जनवरी 2026 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने एवं विलोपन के लिए दावा-आपत्ति प्राप्त किये गये, जिनके निराकरण पश्चात आगामी 21 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने बताया कि प्रारंभिक प्रकाशन दिनांक 23 दिसम्बर 2025 की स्थिति में कांकेर जिले के 767 मतदान केन्द्रों में कुल मतदाताओं की संख्या 5,35,364 है, जिसमें पुरुष मतदाता 2,63,037 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 2,72,318 और तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 09 है। उन्हांने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से तीन-तीन बी.एल.ओ. को प्रशस्ति पत्र एवं 05 हजार रूपए नगद राशि से पुरस्कृत किया जा रहा है।

————————
02. “सम” की क्षणिकाएँ विमोचित हुई

—नया रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित तीन दिवसीय रायपुर साहित्य उत्सव के आयोजन में कांकेर जिले के साहित्यकार डा. संतोष श्रीवास्तव “सम” की पुस्तक “सम” की क्षणिकाएँ का विमोचन ओमप्रकाश शिक्षा मंत्रालय, चित्तरंजन कर जैसे वरिष्ठ साहित्यकारों के करकमलों से संपन्न हुआ। साथ ही इस अवसर पर डा.स्वामी राम बंजारे की पुस्तक भी विमोचित हुई। रायपुर साहित्य उत्सव में कांकेर जिले से वरिष्ठ साहित्यकार शिव सिंह भदौरिया, डॉ गीता शर्मा, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, अनुपम जोफर, संतोष श्रीवास्तव “सम”, प्रदीप पांडे, अभिषेक मानिकपुरी, नलिनी बाजपेई, डॉ अशोक यादव, रिजेन्द्र गंजीर आदि शामिल हुए थे।
———————
03.आज 225 आम नागरिकों का ड्रायविंग लाईसेंस 37 वां सडक सुरक्षा माह अंतर्गत बनाया गया। अभी तक कुल 1175 लोगों का बनाया गया है,लाईसेंस।

— आज 37 वां सड़क सुरक्षा माह 2026 के क्रम में आज 25 जनवरी को निखिल राखेचा पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशानुसार आकाश श्री श्रीमाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर तथा दिनेश सिन्हा ,अतिरिक्त पुलिस कांकेर के मार्गदर्शन में दीपक साव रक्षित निरीक्षक यातायात प्रभारी कांकेर व यातायात परिवहन विभाग के संयुक्त टीम के द्वारा यातायात जागरूकता अभियान के तहत 21 जनवरी से ड्राइविंग लाइसेंस बनाने हेतु थाना के सामने शिविर लगा कर आम नागरिकों का ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया जा रहा है। आज 25जनवरी को लगभग 225 आम नागरिकों का ड्राइविंग लाइसेंस बनाया गया है। इसी प्रकार लगातार थाना के सामने शिविर लगा कर कुल 1,175 लोगों ने ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का लाभ ले चुके है।
———————
04.बसंत पंचमी के अवसर पर विद्यारंभ संस्कार व मातृ सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न।

—सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय लखनपुरी कानापोड़ में 23जनवरी शुक्रवार को बसंत पंचमी के अवसर पर मातृ सम्मेलन व विद्यारंभ संस्कार हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि टिकेंद्र प्रताप देव दुग्गा(अध्यक्ष सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति जिला कांकेर)अध्यक्षता निर्मल दास मेश्राम संयोजक, विशेष अतिथि राजेंद्र ठाकुर महामंत्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ रूपलाल साहू , सुरेश यादव , प्रहलाद जैन , धनंजय साहू , शंकरलाल साहू कुंदन साह वर्षा , पुनीत नेताम , संजय नेताम गायत्री प्रज्ञा पीठ चारामा की टोली भूपेश सिंहसार संयोजक हिन्दू जागरण कांकेर, एच आर देवांगन ‚ राधेश्याम कोड़प्पा , श्री संतोष ओझा ,श्रीमती कमला शांडिल्य सहित शांतिनगर के समस्त माताओं एवं बड़ी संख्या मे अभिभावक गण शामिल हुए।
विद्यालय परिवार आचार्य नरेंद्र जैन और लाल कृष्ण नरेटी के द्वारा सभी अतिथि का गमछा ,पुष्पहार एवं श्रीफल से स्वागत किया गया। विशिष्ट अतिथियों द्वारा शिशु मंदिर के बच्चों को अपने विचार रख मार्गदर्शन और प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री प्रज्ञा पीठ चारामा के प्रज्ञा पुत्रो द्वारा तीन यज्ञ कुंडों में यज्ञ का आयोजन किया गया । जिसमें नवीन प्रवेश हेतु आए बच्चों को उनके पालकों द्वारा पेंसिल व कॉपी से विद्यारंभ संस्कार सम्पन्न कराया गया।जिसमे 18भैया बहनो का विद्यारम्भ संस्कार किया गया तपश्चात प्रसादी वितरण किया गया। साथ ही बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई जो मनमोहक थी। अतिथियों द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति देखकर स्वेच्छा से राशि प्रोत्साहन के रूप में बच्चों को दिया गया।

अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य व जिला गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष सोनसाय साहू के द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में आचार्य नरेंद्र जैन, लाल कृष्ण नरेटी, श्रीमती नंदिनी यादव,श्रीमती रोशनी कोमरे,श्रीमती ज्योति सिंह, कु.क्षमा जुर्री,कु.आरती मंडावी,कु.शोभांति सिन्हा, रिकेश मंडावी का विशेष योगदान रहा ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक ,माताओं व बच्चों की उपस्थिति रही ।भोजन व्यवस्था को सम्भलने मे श्री धंनंजय साहू जी एवं शंकर लाल साहू जी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ l
–———————
05. आज चारामा नगर का वार्षिक देव मेला शांतिपूर्वक सम्पन्न। आने वाले तीन दिनों तक रहेगा मेला। यहां से सटे कई गावों में रात्रि मे सांस्कृतिक नाचा का कार्यक्रम। चारामा मेला के पावन अवसर पर नगर व क्षेत्र से पधारे देवी – देवताओं का भानुप्रतापपुर विधायक ने आशीर्वाद लेकर संग में मेला के ढाई परिक्रमा में सम्मिलित हुई।

06. लखनपुरी राजमार्ग 30 उडकुडा रोड कटिन पर इस तरह धान से भरी ट्रकें जो बमुश्किल मुड पाती है‚ इससे यातायात तो बाधित होती ही है‚ हादसों की आशंका भी बनी रहती है। इस वक्त यातायात पुलिस की अनुस्थिति के बीच जद्दोजहद देखने मिलती है।

———————–
07. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 130वें एपिसोड का आज कांकेर अलबेलापारा, वार्ड क्रमांक 01 में सामूहिक रूप से श्रवण किया गया। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष श्रीमती उगेश्वरी उइके जी सहित वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कांकेर नगरपालिकाध्यक्ष अरूण कौशिक 130 वें एपिसोड का श्रवण किया जा रहा है।

———————
08. राजधानी रायपुर में चल रहे साहित्य उत्सव में कांकेर नगर की ज्योतिषाचार्य डॉ. गीता शर्मा ने भी सहभागिता दर्ज करायी। इस मौके पर कांकेर के साहित्यकार श्रीबंजारे की साहित्यिक कृति का विमोचन भी किया गया। डॉ. गीता शर्मा ने संस्कार भारती के आध्यात्मिक बुक स्टाल में छत्तीसगढ मातृ शक्ति प्रमुख श्रीमती शैल सार्वा से मुखातिब हुई।

———————
09.कलेक्टर इलेवन एवं नागरिक इलेवन के मध्य खेला गया सद्भभावना मैच

—गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज सिंगारभाट कांकेर के खेल मैदान में कलेक्टर इलेवन और नागरिक इलेवन के बीच सद्भभावना मैच का आयोजन किया गया जिसमें कलेक्टर इलेवन विजयी हुआ। कलेक्टर इलेवन के कप्तान कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर थे और नागरिक इलेवन की ओर से विधायक कांकेर आशाराम नेताम के द्वारा की गई।
कलेक्टर इलेवन के कप्तान कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया तथा निर्धारित 10 ओवर में टीम ने 95 रन बनाए। कलेक्टर इलेवन की ओर से सर्वाधिक के.के. ठाकुर ने 04 चौंके और एक छक्का की मदद से 26 रन बनाए तथा डी एस पी मिथिलेन्द्र प्रताप सिंह ने दूसरा सबसे अधिक 18 रन बनाए। कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने 01 विकेट एवं यातायात प्रभारी दीपक साव ने 03 विकेट तथा एस डी एम अरुण वर्मा ने 02 विकेट लिए। नागरिक इलेवन की ओर से युवराज एवं राजेश शर्मा ने दो-दो विकेट लिए जबकि समरेश चौहान तथा राजा देवनानी ने एक -एक विकेट लिए। नागरिक इलेवन अपनी पूरी पारी में मात्र 31 रन बना पाई। इस टीम में कोई बल्लेबाज दहाई अंक को नहीं छू पाया तथा पूरी टीम 31 रन में सिमट गई। इस प्रकार सद्भभावना मैच में कलेक्टर इलेवन विजयी हुआ। इस मैच के एम्पायर यशवंत राव एवं संदीप कोर्डे थे। मैच की कामेंट्री सीईओ अनुराग उपाध्याय के द्वारा किया गया। मैच के स्कोर संजीत श्रीवास्तव और योगेन्द्र धनकर थे।
———————
10. कल 26 जनवरी को सुबह 7:30 बजे ध्वजारोहण, छात्र-छात्राएं प्रस्तुत करेंगे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम।
—दुर्गूकोंदल में देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय दुर्गूकोंदल में भव्य और गरिमामय समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है।
———————-
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–






