कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
27 दिसंबर 2025 शनिवार
✍️मनोज जायसवाल
————————–
01. सरस्वती शिशु मंदिर कांकेर में गणित दिवस पर विविध कार्यक्रम हुए।
— महान गणितज्ञ श्रीनिवासन रामानुजन की जयंती अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर उमावि कांकेर में विविध आयोजन हुए।गणित के आचार्य भागवत साहू ने कहा कि गणितज्ञ रामानुजन की बौद्धिक क्षमता उच्च स्तर की थी। उन्होंने संख्या पद्धति, दशमलव पद्धति, व तमाम गणित के फार्मूलों को इंगिकार किया, व वृहद् भूमिका प्रस्तुत की थी। बीमारी की वजह से अल्पायु में ही उनकी मृत्यु हो गई थी। उनका गणित के क्षेत्र में तमाम अनुसंधान निश्चित ही प्रेरक है। श्रीमती रेणुका जैन ने कहा – गणित का संबंध विज्ञान से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से देखा गया है। गणित तमाम पहलुओं में विज्ञान का पूरक रूप है। सुषमा ठाकुर ने कहा – आज के परिप्रेक्ष्य में गणित का महत्व सभी विषयों से एक जुड़ाव दिखाता है। हमें गणित से न डरते हुए सरल ढ़ंग से इसे लेना चाहिए। खोमेश्वरी पालेश्वर ने कहा कि हमें गणित के उस शून्य की भाँति होना चाहिए, जो किसी अंक की कीमत बढ़ा देते है। कविता यादव ने कहा – गणित दिवस पर हमें रामानुजन के गणित संबंधी किये गये प्रयोग को जानने की आवश्यकता है। संतोष पाठक ने कहा कि आज गणित संबंधी तमाम स्टाल लगाये है। ये प्रदर्शन अत्यंत प्रेरक है। प्राचार्य कैलाश कुमार तारक ने गणित दिवस पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में योगदान देने वाले भैया बहनों व आचार्यगणों को शुभकामनाएँ प्रदान करते हुए इस सुंदर आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर निबंध, चित्रकला, रंगोली, चार्ट प्रदर्शनी व खाद्य सामग्री के स्टाल संबंधी विभिन्न प्रतियोगिताएँ भैया बहनों के आयोजित हुए। कार्यक्रम का संचालन आचार्य जीवन गंगबेर ने किया। उक्त जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य संतोष श्रीवास्तव ने दी है। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य,भैया बहिन उपस्थित थे।

————————
02. आरटीओ ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी से सावधान रहने की अपील।
— छत्तीसगढ़ राज्य में आरटीओ ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी के मामलों में वृद्धि को देखते हुए परिवहन विभाग ने आम नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। कार्यालय परिवहन आयुक्त, छत्तीसगढ़ द्वारा बताया गया है कि कुछ साइबर अपराधी विभागीय वेबसाइट का क्लोन पेज बनाकर फर्जी ई-चालान के संदेश भेज रहे हैं और लोगों को ट्रैफिक नियम तोड़ने का डर दिखाकर उनके बैंक खाते से पैसे चुरा रहे हैं।
परिवहन विभाग के अनुसार, ठगों द्वारा भेजे जा रहे मैसेज या लिंक (जैसे apk फाइल या किसी निजी मोबाइल नंबर से भेजे गए संदिग्ध लिंक) पर क्लिक करने से लोगों की व्यक्तिगत जानकारी और बैंक विवरण चोरी हो सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ई-चालान की सही जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in पर ही उपलब्ध है।
विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि अपने चालान की जांच के लिए सीधे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Pay Online” विकल्प चुनें, चालान नंबर एवं कैप्चा कोड दर्ज कर “Get Detail” पर क्लिक करें और मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से चालान का पूरा विवरण देखें। पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा किए गए वास्तविक ई-चालान की सूचना पंजीकृत मोबाइल नंबर पर केवल इसी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भेजी जाती है।
परिवहन आयुक्त कार्यालय ने यह भी अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति को ऑनलाइन भुगतान न करें और अपने बैंक खाते से होने वाले लेन-देन में सतर्क रहें। किसी भी प्रकार के धोखाधड़ी वाले कॉल, संदेश या ऐप की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
03. लखनपुरी मेला का प्रथम दिवस शांतिपूर्वक सम्पन्न। अभी भी है, भीड।।
—-चारामा विकासखंड के प्रमुख गावों का केंद्र कांकेर जिले की औद्योगिक नगरी लखनपुरी का वार्षिक मेला का आज प्रथम दिवस शांतिपूर्ण रहा। आज अपरान्ह तक मेले में रौनकता तो नही रही लेकिन अब मेले के स्वरूप में परिवर्तन के चलते देर शाम के बाद भीड शुरू हुआ।
युवाओं में लोकप्रिय मीना बाजार आकर्षक का केंद्र रहा। आकाशीय झुले में युवाओं की भीड लगी रही। मीना बाजार के संचालक सजल सिन्हा ने बताया कि-भले ही इस वर्ष मेले में भीड कम नजर आ रही है,लेकिन आकाशीय झुले का युवाओं ने खुब लुत्फ उठाया।मेले में शांति व्यवस्था के लिए जिला मुख्यालय कांकेर एवं थाना चारामा से पर्याप्त संख्या में पुलिस बल दिखायी दिया।
———————
04. महानदी से लीगल रूप से उत्खनन का लाख दावे किये जायें लेकिन एनजीटी का खुला उल्लंघन चैन माउंटेन मशीन के वो भी देर रात्रि में महानदी में बिजली के उजाले से विदित हो रहा है,चाहे अरौद घाट हो,या टांहकापार,किलेपार अन्य घाट हो। लेकिन रात्रि में देखने वाला कोई नहीं है,जिसके चलते अवैध तरीके से रेत उत्खनन करने वाले और प्रधानमंत्री सडक एवं जलमग्न वो पुल जिसकी उतनी क्षमता नहीं जितनी बडे हाईवा वाहनों के परिचालन से अब आने वाले समय में महानदी के अरौद पुल भी जवाब दे देगी ऐसा प्रतीत हो रहा है।महानदी से ना सिर्फ अवैध तरीके से परिवहन अपितु डंपिग का खेला भी हो रहा है,जो प्रशासन के लिए जांच का विषय है।

———————–
05. लखनपुरी मेले में 100 रूपये लगाकर लोगों को 1000 मिलने का लालच देने वाली गेम जो कि जुए का ही एक स्वरूप कहा जाना चाहिए जैसे कई गेम पर कोई कार्रवाई होती नहीं दिखाई दी। जबकि यह लोगों का ठगने का ही खेल स्पष्टया है।

–———————
06. पेशा कानुन संदर्भ प्रशासन को ज्ञापन साैपेंगे सर्व पिछडा वर्ग समाजवासी।
—सर्व पिछड़ा वर्ग समाज जिला काँकेर के समस्त कार्यकारणी सदस्यों, सभी सामाजिक जिला अध्यक्षों और सभी ब्लॉक अध्यक्ष सहित समस्त ग्राम अध्यक्ष व सदस्य आप सभी को सूचित किया जाता है कि गत दिनों मीडिया के माध्यम से ज्ञात जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्य मंत्री के बयान अनुसार बहुत जल्द बस्तर संभाग में पूर्णतः पेसा कानून लागू किये जाने की सूचना है, के विषय में बस्तर संभाग के संभागीय प्रतिनिधित्व के निर्देशानुसार दिनांक 29.12.25 को प्रत्येक जिला मुख्यालय में वृहद रूप से एकत्रित होकर जिला प्रशासन के माध्यम से उक्त सम्बन्ध में ज्ञापन सौंपा जाना है।अतः जिला अध्यक्ष महोदय के निवेदन अनुसार दिनांक 29.12.2025 को सर्व पिछड़ा वर्ग समाज जिला काँकेर के समस्त पदाधिकारी व समस्त ओबीसी समाज उक्त तिथि की जिला मुख्यालय काँकेर में ज्ञापन देने टिकरा पारा काँकेर के मंच पर एकत्रित होंगे फिर एक साथ जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपे जाने की जानकारी दी जा रही है।उक्त जानकारी सर्व पिछडा वर्ग के जिलाध्यक्ष माधेश्वर जैन ने दी है।
07.
—
———————–
08.
———————–
09.
—
———————
10.
———————-
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
———————-
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–







