आज की टॉप 10 खबर 28 अक्टूबर 2025 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
28  अक्टूबर 2025 मंगलवार

✍️मनोज जायसवाल

————————–

संपादकीय—

हिंदी सिनेमा के मंजे गीतकार थे‚आनंद जी

भारतीय सिनेमा के जानेमाने गीतकार आनंद जी के जन्मदिवस पर…

—भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर गीतकार आनंद का जन्म 28 अक्टूबर, 1930 को उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी बनारस में हुआ था। मूल नाम लालजी पांडेय था। अंजान ने अपने कॅरियर की शुरूआत वर्ष 1953 में अभिनेता प्रेमनाथ की फ़िल्म ‘गोलकुंडा का कैदी’ से की। 1963 में पंडित रविशंकर के संगीत से सजी प्रेमचंद के उपन्यास गोदान पर आधारित फ़िल्म ‘गोदान’ में उनके रचित गीत ‘चली आज गोरी पिया की नगरिया…’ की सफलता के बाद अंजान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अंजान को इसके बाद कई अच्छी फ़िल्मों के प्रस्ताव मिलने शुरू हो गए, जिनमें ‘बहारें फिर भी आएंगी’, ‘बंधन’, ‘कब क्यों और कहां’, ‘उमंग’, ‘रिवाज’, ‘एक नारी एक ब्रह्मचारी’, ‘हंगामा’ जैसी फिल्में नाम रही। इसके साथ ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘डॉन’, ‘खून पसीना’, ‘बहारें फिर भी आएँगी’, ‘लावारिस’, ‘याराना’ आदि उनकी प्रमुख फिल्में थी। ‘खइके पान बनारस वाला’, ‘ओ साथी रे तेरे बिना भी क्या जीना’ और ‘रोते हुए आते हैं सब’ जैसे न जाने कितने ही सदाबहार गीत अंजान ने लिखे और प्रसिद्धि की ऊँचाईयों को छुआ। अमिताभ बच्चन पर फ़िल्माये गए उनके गीत काफ़ी लोकप्रियता हासिल किये थे।13 सितम्बर, 1997 को 67 साल की आयु में संगीत जगत सहित दुनियां को अलविदा कह दिया।

✍️मनोज जायसवाल

x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x
x—–विज्ञापन———–x
x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x


x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

01. उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने किया विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ। गोविंदपुर(कांकेर) खेल मैदान में शेड निर्माण के लिए की 25 लाख रूपए की घोषणा पर लोगों में हर्ष व्याप्त।

—प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, खेल एवं युवा कल्याण, नगरीय प्रशासन एवं विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और लोक निर्माण तथा जिले के प्रभारी मंत्री  अरूण साव ने आज बस्तर ओलंपिक 2025 के तहत विकासखण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने खेल ध्वज फहराकर तथा उपस्थित खिलाड़ियों के बीच जाकर उन्हें प्रोत्साहित किया। साथ ही तीरंदाजी, व्हालीबॉल और रिले रेस में सांकेतिक तौर पर हिस्सा लेकर प्रतिभागी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने गोविंदपुर के खेल मैदान में शेड निर्माण के लिए 25 लाख रूपए की घोषणा की। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में आज दोपहर 02 बजे गोविंदपुर के खेल मैदान में आयोजित विकासखण्ड स्तरीय बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री श्रीसाव के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बस्तर के प्रतिभाशाली युवक-युवतियों को समुचित प्लेटफॉर्म मुहैया कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने पिछले वर्ष से बस्तर ओलंपिक का आगाज किया है, जिसकी ख्याति राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिल चुकी है। इसकी सफलता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गत वर्ष 01 लाख 65 हजार युवक-युवतियों ने अपना पंजीयन कराया था, जबकि इस वर्ष रिकॉर्ड 03 लाख 91 हजार खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है।

उप मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बस्तर संभाग के खिलाड़ियों की अपनी विशिष्ट पहचान है, क्यांकि वे अनुशासित होकर टीम भावना से अपनी खेल प्रतिभाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में खेल सुविधाओं और विकास के लिए पूर्व में ही लगभग 08 करोड़ रूपए के विभिन्न कार्यों की स्वीकृति राज्य सरकार द्वारा दी जा चुकी है। स्थानीय लोगों की मांग पर उन्होंने गोविंदपुर के खेल मैदान में शेड निर्माण के लिए 25 लाख रूपए की घोषणा की। केबिनेट मंत्री श्री साव ने इस अवसर पर विकासखण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के शुभारंभ की घोषणा की तथा खेल ध्वज फहराया। उन्होंने मैदान में जाकर तीरंदाजी, रिले रेस, व्हालीबॉल के खिलाड़ियों से भेंट कर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं तथा श्रेष्ठ प्रदर्शन करने और जिला व संभाग स्तरीय खेलों में जीत हासिल करने हेतु प्रोत्साहित भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने मौजूद खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में पखांजूर से लेकर नरहरपुर तक विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं का सकारात्मक वातावरण निर्मित हो रहा है। मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय ने बस्तर संभाग के हुनरमंद खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए पिछले साल से बस्तर ओलंपिक शुरू किया जो आज वृहद रूप ले चुका है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी।

कलेक्टर   निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले में खेल गतिविधियों तथा जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों की संक्षिप्त जानकारी इस दौरान दी। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री के द्वारा राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष  भरत मटियारा, हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, नगरपालिका अध्यक्ष   अरूण कौशिक, उपाध्यक्ष   उत्तम यादव, जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर सहित संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती तनुजा सलाम, जिला पंचायत के सीईओ   हरेश मंडावी के अलावा पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।इसके पहले, उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री साव का स्थानीय विश्राम गृह में कांकेर विधायक श्री नेताम, कलेक्टर श्रीक्षीरसागर एवं एसएसपी  इंदिरा कल्याण एलेसेला ने पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया तथा जिले में प्रशासनिक गतिविधियों के संबंध में अवगत कराया। साथ ही उन्हें पुलिस जवानों के द्वारा ‘गॉर्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।
 

———————–

02. इन्फैंट्री बटालियन भर्ती रैली का आयोजन 10 नवम्बर से। छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार और मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार का अवसर।

— मिलिट्री स्टेशन छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा सब एरिया से प्राप्त जानकारी अनुसार 155 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) जैक राइफल्स में भर्ती रैली का आयोजन 10 नवम्बर से 09 दिसम्बर के बीच नया रायपुर के मिलिट्री स्टेशन में किया जाएगा। इसमें छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश एवं बिहार राज्य के उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए नया रायपुर मिलिट्री स्टेशन छत्तीसगढ़ एवं ओडिसा सब एरिया में कार्यालयीन समय में मोबाइल नंबर 8899912934 एवं 9622202900 में संपर्क किया जा सकता है।

———————–

03. मूलभूत कार्यों के लिए ग्राम पंचायतों को 04 करोड़ रूपये से अधिक की राशि जारी।

—जिले की ग्राम पंचायतों को मूलभूत कार्यों के लिए अनुदान मद अंतर्गत प्रथम किश्त की राशि 04 करोड़ 26 लाख 03 हजार रूपये जारी किए गए हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी ने बताया कि राज्य शासन से प्राप्त उक्त आबंटन की राशि को जिले की सभी 454 ग्राम पंचायतों के मूलभूत बैंक खाता में जारी की गई है। उन्होंने बताया कि जिले की अंतागढ़ जनपद पंचायत की 56 ग्राम पंचायतों के लिए 49 लाख 93 हजार 738 रूपये, भानुप्रतापपुर की 52 ग्राम पंचायतों हेतु 53 लाख 72 हजार 892 रूपये, चारामा की 64 ग्राम पंचायतों के लिए 57 लाख 02 हजार 992 रूपये, दुर्गूकोंदल की 44 ग्राम पंचायतों को 43 लाख 53 हजार 590 रूपये, कांकेर विकासखण्ड की 64 ग्राम पंचायतों के लिए 56 लाख 27 हजार 179 रूपये, कोयलीबेड़ा की 103 ग्राम पंचायतों के लिए 99 लाख 58 हजार 150 रूपये और जनपद पंचायत नरहरपुर की 71 ग्राम पंचायतों के लिए 65 लाख 94 हजार 459 रूपये की राशि जारी की गई है।

———————–

04.विकासखंड स्तरीय खेल का आयोजन 29 से 31 अक्टूबर तक शहीद वीर नारायण सिंह मिनी स्टेडियम चारामा में आयोजन।

—बस्तर क्षेत्र के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने, उनके रचनात्मक एवं खेल प्रतिभाओं को निखारने तथा उन्हें अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के लिए बस्तर ओलम्पिक का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति की बैठक में लिए गए निर्णयानुसार विकासखंड स्तरीय खेल का आयोजन 29 से 31 अक्टूबर तक शहीद वीर नारायण सिंह मिनी स्टेडियम चारामा में किया जाएगा। खेल प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी के.आर. साहू को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जुनियर वर्ग महिला-पुरूष आयु 14 से 18 वर्ष अंतर्गत 29 अक्टूबर को कब्बडी, 100 मी. दौड़, 200 मी. दौड़, 400 मी. दौड़, रिले रेस, ऊंची कूद, लम्बी कूद, बॉलीवाल इत्यादि खेलों की प्रतियोगिता आयोजित होगी। सीनियर वर्ग महिला-पुरूष 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग अंतर्गत 30 अक्टूबर को कब्बडी, 100 मी. दौड़, 400 मी. दौड़, रिले रेस, शाटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, ऊंची कूद, लम्बी कूद, खो-खो, बॉलीवाल, बैंडमिंटन, फुटबॉल, तिरंजादी, कराटे की प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसी प्रकार 31 अक्टूबर को जुनियर वर्ग महिला-पुरूष 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग अंतर्गत शाटपुट, डिस्कस थ्रो, तिरंजादी, फुटबॉल, बैंडमिंटन, खो-खो, जैवलिन थ्रो इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

———————–

05.छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 के नियम-7 अंतर्गत बकावंड विकासखंड के ग्राम चितालूर और बास्तानार विकासखण्ड के मूतनपाल में रेत खदान के आबंटन हेतु इलेक्ट्रॉनिक निलामी (रिवर्स ऑक्शन) के माध्यम से रेत उत्खनन पट्टा आवंटन किया जाना है, जिस हेतु अर्हता प्राप्त इच्छुक बोलीदारों से निविदा आमंत्रित किया गया है। जिसकी विस्तृत जानकारी www.chhattisgarhmines.gov.in, https://bastar.gov.in, https://www.msteecommerce.com,auctionhome/mmb/sandeg/index.jsp और जिला कार्यालय (खनिज शाखा) जगदलपुर जिला पंचायत बस्तर सहित जनपद पंचायत बकावण्ड, बास्तानार और ग्राम पंचायत चितालूर एवं मूतनपाल के सूचना पटल पर प्रदर्शित किया गया है। इलेक्ट्रॉनिक नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) हेतु तकनीकी एवं वित्तीय बोली की प्रारंभिक तिथि 18 नवम्बर 2025 तथा अंतिम तिथि 24 नवंबर 2025 तक जमा की जाएगी। बोलियां केवल ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी।
———————–

06.  कलार समाज के अराध्यदेव राज राजेश्वर भगवान सहस्त्रार्जुन की जयंती आज सामाजिक जनों द्वारा पूरे धूमधाम से मनायी गई। चारामा विकासखंड के कलार बाहुल्य ग्राम भोथा में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी कलश शोभा यात्रा के साथ यहां  स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की गई। अतिथिगणों ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किये। भोजन प्रसादी की व्यवस्था क्षेत्रवासियों के द्वारा की गई। पूर्व गौ सेवा आयोग सदस्य नरेंद्र यादव‚ब्लाक कांग्रेस कमेटी चारामा के कार्यकारी अध्यक्ष हिरवेंद्र साहू‚ समाज के प्रहलाद जैन सहित काफी संख्या में ग्रामों से आये समाज के लोग शामिल हुए।

———————–

07. बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक खेल परंपरा को आगे बढ़ाने और ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने हेतु बस्तर ओलंपिक 2025 की विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिताएँ 29 अक्टूबर से प्रारंभ होंगी। आयोजन उन्मुक्त खेल मैदान खुंटगांव/दुर्गूकोंदल में होगा। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर प्रशासन एवं जनपद पंचायत स्तर पर सभी व्यवस्थाएँ पूर्ण कर ली गई हैं।

—आयोजन  29 अक्टूबर 2025  समय: सुबह 10:00 बजे से होगा। मुख्य अतिथि में भोजराज नाग (सांसद, कांकेर लोकसभा क्षेत्र) अध्यक्षता श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी (विधायक, भानुप्रतापपुर) अति विशेष अतिथि:  श्रीमती किरण नरेटी (अध्यक्ष, जिला पंचायत कांकेर) देवेन्द्र टेकाम (जिला पंचायत सदस्य) देवलाल नरेटी (जिला पंचायत सदस्य)गोपी बढ़ाई (अध्यक्ष, जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल) विशिष्ट अतिथिआनंद तेता (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल). पीलम नरेटी (जनपद सदस्य) विकास राजू नायक (जनपद सदस्य)  धनसाय हुर्रा (जनपद सदस्य) श्रीमती हेमलता उयके (जनपद सदस्य) श्रीमती सविता उयके (जनपद सदस्य)  श्रीमती निर्मला कोवाची (जनपद सदस्य)  अमृत कोटिंगला (जनपद सदस्य)  सुशीला गावड़े (जनपद सदस्य) सुलोचना कोरेटी (जनपद सदस्य) विदेसिंह कल्लो (मण्डल अध्यक्ष, भाजपा)  श्रीमती संतो दुग्गा (पूर्व अध्यक्ष, जनपद पंचायत)  रामचंद्र कल्लो (महामंत्री, भाजपा)  सोपसिंह आचला (ब्लॉक अध्यक्ष, कांग्रेस) विजय पटेल (जनभागीदारी अध्यक्ष, कांगो कुम्हार कॉलेज)  अशोक जैन (पूर्व जनपद सदस्य)जोहन गावड़े (पूर्व जनपद सदस्य)  श्रीमती शकुन्तला नरेटी (सरपंच, ग्राम पंचायत दुर्गूकोंदल) मुकेश नरेटी (सरपंच, ग्राम पंचायत खुंटगांव) रजलाल आचला (सरपंच, ग्राम पंचायत कर्रामाइ) तथा जनपद क्षेत्र के सभी सरपंच एवं पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति हाेंगे।

———————–

08.  चक्रवाती तुफान मोन्था का असर अभी—अभी कांकेर  जिले में भी दिखायी देना शुरू हो गया। जहां माकडी से लेकर लखनपुरी तक  बारिश हुई। चारामा विकासखंड के कई गावों में हल्की फुल्की बारिश हुई है। ऐन धान कटाई के वक्त और कुछ प्रजातियों के पकने की अवधि में मौसम खराब होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखायी देने लगी है। जवाहर नगर कांकेर की पार्षद श्रीमती चित्ररेखा जैन की विगत दिनों घर में गिरने से हाथ फ्रेक्चर हो गया था‚जहां धमतरी के एक निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा था। लेकिन अब अस्पताल से  वापस घर आ गई है। कई पार्टी पदाधिकारियों ने उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना  की है।

———————–

09. इस समय महानदी में पानी चल रही है‚ मौसम खराब होने से और भी बारिश होने का अंदेशा है। लेकिन महानदी से रेत निकालने वालों में छटपटाहट देखी जा रही है। कितने नये घाट चालू हो रहे हैं‚ यह अब रेत उत्खनन चालू होने पर ही पता चल पायेगा।

———————–

10. कांकेर नगर के अघन नगर स्थित दुधावा तालाब में आयोजित छठ महापर्व के पावन अवसर पर कांकेर विधायक आशा राम नेताम अपने कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्र की माता-बहनों द्वारा सूर्य देव की उपासना एवं लोक परंपराओं के साथ किए जा रहे अनुष्ठान में सहभागी बनकर अपार आनंद अनुभव किया।

———————–

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। शुभ रात्रि… 🙏

———————–

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 28 मार्च 2026 शनिवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  28 मार्च 2026 शनिवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- संपादकीय प्रिया राजवंश(अभिनेत्री) — 64-80 दशक की खुबसूरत अभिनेत्री रही। कुदरत,साहेब बहादुर,हँसते जख्म,चन्दा,हिन्दुस्तान की…

आज की टॉप 10 खबर 27 मार्च 2026 शुक्रवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  27 मार्च 2026 शुक्रवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- संपादकीय प्रिया राजवंश(अभिनेत्री) — 64-80 दशक की खुबसूरत अभिनेत्री रही। कुदरत,साहेब बहादुर,हँसते जख्म,चन्दा,हिन्दुस्तान की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *