आज की टॉप 10 खबर 11 जून 2026 गुरूवार

 ———————–

संपादकीय

”सुप्रभातम के ”प्रेम” में मेरा भी अस्तित्व”

-चिड़ियों की ‘कलरव’ के बीच ‘कोकिल’ आवाजों में सुर्योदय पूर्व ईश को जगाने सुप्रभातम की बेला जहां इति सुप्रभातम् के अंतिम शब्दों के बाद लालिमा लिये पहाड़ों की ओट से निकलती किरण! स्वच्छ जलधार सी बहती महानदी में रेखा खींचते आभास कराती है। मेरे नयन को जो प्रेम की आस लिए शायद जानना चाहता हो कि क्या यही प्रेम है? इस दृश्य से जब बाहर आकर रिश्तों के मतलबी संसार में आता हूं, जहां उन स्वार्थी लोगों से बातचीत प्रारंभ हो जाता है,जिसमें कुछ लोगों की बातचीत प्रारंभ होता है,जिसमें अमूमन बातचीतों में महज काम होने के नाम की जाती है। बिना काम के बातचीत करने वाले अपनों को मैं ढूंढता हूं जो कभी मेरे प्रोफेशन,मशहूर होने की ओर रखते कदम,रिश्ते नातों से भी विलग कभी मेरी भी बातें करे,ताकि मैं महसूस कर सकूं कि प्रेम के पथ पर मेरा भी शायद अस्तित्व है?

✍️मनोज जायसवाल

 ———————–

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
11 जून  2026 गुरूवार

✍️मनोज जायसवाल

 ———————–

01.पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रारंभ

—तकनीकी शिक्षा संचालनालय द्वारा सत्र 2026-27 हेतु पॉलीटेक्निक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। प्रथम चरण की काउंसिलिंग 11 जून से प्रारंभ हो गई है। प्रवेश प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण की ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया 11 जून से शुरू हो गई है। इसके पश्चात द्वितीय चरण 26 जून तथा तृतीय चरण 11 जुलाई से प्रारंभ किया जाएगा। पीपीटी परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी एवं लेटरल एंट्री के पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में तकनीकी शिक्षा संचालनालय की वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं तथा काउंसिलिंग हेतु विकल्प (चॉइस फिलिंग) दर्ज कर सकते हैं।शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर के प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग शाखाओं का संचालन किया जा रहा है। प्रत्येक शाखा में 30-30 सीटें उपलब्ध हैं तथा प्रवेश पीपीटी की मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बारहवीं (गणित विषय के साथ) अथवा आईटीआई उत्तीर्ण विद्यार्थी लेटरल एंट्री योजना के अंतर्गत बिना प्रवेश परीक्षा के सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करने के पात्र हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को भी निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन पंजीयन एवं काउंसिलिंग फॉर्म भरना अनिवार्य होगा। लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश संबंधित नियमों के अनुसार मेरिट के आधार पर प्रदान किया जाएगा।मेरिट के आधार पर सीट आवंटन किए जाने के बाद अभ्यर्थियों को संबंधित संस्था में प्रवेश लेना होगा। प्रवेश के समय दस्तावेज सत्यापन हेतु काउंसिलिंग फॉर्म की प्रिंट प्रति, सीट आवंटन पत्र, दसवीं की अंकसूची, पीपीटी स्कोर कार्ड (जहां लागू हो), बारहवीं अथवा आईटीआई की अंकसूची (लेटरल एंट्री अभ्यर्थियों हेतु), निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु) तथा आधार कार्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, अनुभवी प्राध्यापकों द्वारा अध्यापन तथा आधुनिक प्रयोगशाला सुविधाएं उपलब्ध हैं। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन पंजीयन कर प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेकर अपने तकनीकी शिक्षा के सपने को साकार कर सकते हैं।बस्तर संभाग के ऐसे छात्र जिन्होंने प्री-पॉलिटेक्निक टेस्ट नहीं दिया था, लेकिन 10वीं कक्षा पास कर ली है, वे भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

  ———————-

02.महतारी वंदन योजना: जिले की हितग्राहियों से 30 जून तक ई-केवायसी अनिवार्यतः पूर्ण कराने की अपील

—राज्य शासन के द्वारा समस्त हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत लाभ प्राप्त करने वाले हितग्राहियों का ई-केवायसी कराये जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अनुक्रम मे महिला एवं बाल विकास विभाग की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के तहत लाभान्वित समस्त महिलाओं का ई-केवायसी कराया जाना है।जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि जिले में महतारी वंदन योजना के तहत लगभग 1.80 लाख महिलाओं को प्रतिमाह लाभान्वित किया जा रहा है। इनमें से लगभग 1.72 लाख महिलाओं का ई-केवायसी पूर्ण हो चुका है। इस प्रकार कांकेर जिले में महतारी वंदन योजना से लाभान्वित शेष लगभग 8 हजार हितग्राहियों का ई-केवायसी कराया जाना है। इन महिलाओं के नाम व सूची संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के महतारी वंदन एप के लॉगिन आईडी में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि केवल इन्हीं महिलाओं का ई-केवायसी निकट के कॉमन सर्विस सेंटर या संबंधित ग्राम पंचायत में वीएलई के द्वारा निःशुल्क कराया जा सकता है, जिसकी अंतिम तिथि 30 जून 2026 है। हितग्राही द्वारा निर्धारित समयावधि में ई-केवाईसी नहीं कराए जाने की स्थिति में अगले माह से उनके महतारी वंदन योजना की राशि प्राप्त होने में असुविधा होगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने महतारी वंदन योजना से लाभान्वित ऐसी समस्त महिलाएं जिनका ई-केवायसी करना शेष है, से अपील की है कि केवल वे महिलाएं ही आवश्यक अभिलेखों यथा (अद्यतन आधार कार्ड की मूलप्रति एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से महतारी वंदन योजना का हितग्राही पंजीयन क्रमांक लेकर) निकट के कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में उपस्थित होकर अपना ई-केवायसी 30 जून 2026 के पूर्व पूर्ण कराए ताकि उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत निरन्तर लाभान्वित किया जा सके। इस सबंध में अधिक जानकारी के लिए निकट की आंगनबाडी कार्यकर्ताओं एवं संबंधित पर्यवेक्षक से संपर्क किया जा सकता है।।

 ———————

03.जिले के युवाओं को इजराइल में रोजगार के अवसर। 

—जिले के पात्रताधारी बेरोजगार युवाओं को इजराइल में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला रोजगार कार्यालय कांकेर द्वारा आवेदन आमंत्रित किया गया है। रोजगार अधिकारी बी.आर ठाकुर ने बताया कि नेशनल स्कील डेव्हलपमेंट कॉर्पोरेशल के अंतर्गत भारत-इजराइल फ्रेमवर्क एग्रीमेंट किया गया है। जिसके तहत इजराइल में होम बेस्ट केयर गिवर के लिए रोजगार के अवसर छत्तीसगढ़ शासन कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। पदों की कुल संख्या 3500 है, वेतन प्रतिमाह लगभग 02 लाख रूपए निर्धारित की गई है। यह अनुबंध दो वर्ष के लिए किया गया है जिसे आवश्यकतानुसार बढ़ाया जा सकता है। मिलने वाले वेतन से चिकित्सा बीमा आवास भत्ता, भोजन और अतिरिक्त कटौती की जाएगी तथा आवेदक को कटौती के पश्चात रू. 01 लाख 99 हजार 770 रूपए प्रतिमाह वेतन के रूप में दिया जाएगा।पद के लिए आवश्यक मापदंड – आयु 25 से 45 वर्ष, न्युनतम 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण, इंटरमिडिएट स्तर पर अंग्रजी विषय, न्यूनतम 3 वर्ष का वैध पासपोर्ट,. शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य, लंबाई 1.5 मीटर से अधिक, वजन 45 किलो ग्राम से अधिक, इसके पूर्व इजराइल में कार्य न किया हो।वांछनीय शैक्षणिक योग्यता – भारतीय नियामक प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त 990 घंटे का ओजेटी सहित केयर गिंिवंग प्रमाण पत्र अनिवार्य है। जनरल डयूटी असिस्टेंट, आक्जलरी नर्स मिडवाईफ, जनरल नर्स मिडवाईफ बी.एस.सी. नसिर्ग फिजियोथेरेपी, नर्स असिस्टेंट, मिडवाईफ में कोई एक प्रमाण पत्र।सेवा प्रदान करने वाले आवेदकों को नियोजक द्वारा आवास एवं भोजन की सुविधा प्रदान की जाएगी। चिकित्सा बीमा उपलब्ध होगा, 9 दिनों का राष्ट्रीय अवकाश तथा 16 दिनों की वार्षिक अवकाश दी जाएगी, सप्ताह में 6 दिन का कार्य दिवस होगा।चयन प्रक्रिया – छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल पर ऑनलाईन पंजीयन, दस्तावेज एवं पात्रता की जांच, मार्गदर्शन एवं जानकारी, दस्तावेज का सत्यापन, .स्वास्थ्य परीक्षण एवं पुलिस क्लियरेंस, इजराइल से नियोजक का वीडियों कॉनफ्रेसिंग साक्षात्कार और नियोजक के द्वारा अंतिम चयन।इच्छुक अर्हताधारी आवेदक अपना पंजीयन ई-रोजगार पोर्टल पर जारी लिंक पर करे ताकि भर्ती प्रक्रिया आरंभ की जा सके। किसी प्रकार की शंका या संदेह होने पर रोजगार कार्यालय कांकेर से संपर्क कर समाधान किया जा सकता है।

 ————————

04. उजियारा अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री पर थाना नरहरपुर पुलिस की कार्यवाही । 2 आरोपीयों के कब्जे से 13 लीटर देशी महुआ शराब किया गया जप्त ।

—इस प्रकार है कि   पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल राखेचा (भा.पु.से.)के निर्देशन में,   अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरहरपुर सोमेश सिंह बघेल के निर्देश पर थाना नरहरपुर द्वारा उजियारा अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री में संलिप्त लोगों पर कार्यवाही करते हुए थाना नरहरपुर के अपराध क्रमांक 120/26 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम ब अपराध क्रमांक 121/20 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के प्रकरण में थाना नरहरपुर पुलिस द्वारा 2 आरोपियों के कब्जे से 6 लीटर व 7 लीटर कुल 13 लीटर अवैध देशी महुआ शराब जप्त कर आरोपीयों के विरूद्व वैधानिक कार्यवाही किया गया । दिनांक 30.05.26 को थाना नरहरपुर पुलिस द्वारा गस्त पेट्रोलिंग पर रवाना हुए थे कि सूचना के आधार पर आरोपी सीता राम पिता हिंचा राम उम्र 40वर्ष साकिन मारवाड़ी थाना नरहरपुर के कब्जे से 07लीटर महुआ शराब व आरोपी लोकेश रजक पिता घासीराम उमरा 35 वर्ष निवासी जामगांव थाना नरहरपुर के कब्जे से 6 लीटर देशी महुआ शराब कों बरामद कर गवाहों के समक्ष जप्त कर अपराध धारा का पंजीबद्व कर आरोपीयों के विरूद्व वैधानिक कार्यवाही किया गया ।

  ————————

05. प्रयास विद्यालय में प्राक्चयन परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर जारी

— मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं (सत्र 2026-27) में प्रवेश हेतु आयोजित प्राक्चयन परीक्षा का मॉडल आंसर जारी किया गया था, जिसमें संशोधन किया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि यह परीक्षा 10 मई 2026 (रविवार) को आयोजित की गई थी और 20 मई को मॉडल आंसर जारी किया गया था। निर्धारित तिथि तक प्राप्त दावा-आपत्ति के निराकरण पश्चात प्राक्चयन परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/ पर अवलोकनार्थ अपलोड कर दिया गया है।

 ————————

06. आज नगर पालिका परिषद कांकेर में सभी पार्षदगणों एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ नगर पालिका के भूतपूर्व अध्यक्ष स्व. जितेंद्र सिंह ठाकुर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।  

  ————————

07.भानुप्रतापपुर, भैंसाकान्हर  में किसानों को दी गई खेत बचाने और उपज बढ़ाने की तकनीकी जानकारी 

—खेत बचाव जागरूकता अभियान के तहत कृषि को टिकाऊ बनाने खराब हो रही मिट्टी के उर्वरता क्षमता को वापस लाने के लिए और फसल उत्पादन को बढ़ाने के उद्देश्य से भारत सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा खेत बचाओ अभियान की शुरुआत पूरे देश में की गई है इसी अभियान के तहत भानुप्रतापपुर विकासखंड के गांव भैंसाकान्हर डू में भी मुख्य चौक स्थित पीपल पेड़ के नीचे किसानों को खेत बचाने की तकनीकी जानकारी दी गई ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रवीण कवाची ने किसानों को मिट्टी में मौजूद लाभकारी सूक्ष्म जीवाणु की खेती में भूमिका के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी गई किसानों को बताया गया कि हमारी 1 ग्राम स्वस्थ मिट्टी में 10 करोड़ से अधिक खेती के लिए लाभकारी किसानों के मित्र सूक्ष्म जीवाणु बैक्टेरिया फंगस शैवाल मौजूद होते है जो प्राकृतिक खाद उर्वरक का निर्माण करते है और पौधों के लिए सुपाच्य रूप में पोषक तत्वों को पौधे के जड़ो तक पहुंचाने का कार्य करते है ये जीवाणु फसल अवशेष पैरा पत्तियां को सड़ाकर खाद बनाते है नाइट्रोजन और अन्य पोषक तत्वों को प्राकृतिक रूप से मिट्टी में स्थिर करते है और फसलों को बीमारियों से बचाते है जीवाणु मिट्टी की सरंचना को सुधार करते है मिट्टी के कणों को आपस मे बांधकर भुरभुरा बनाते है जिससे जड़ो तक हवा ऑक्सीजन पानी सही तरीके से पहुंचता है ऐसे में फसल कटाई के बाद अवशेषों को जलाने से किसान के मित्र जीव भी नष्ट हो जाते है जिसका गंभीर परिणाम हमारे मिट्टी के सेहत और फसल उत्पादन पर पड़ता है ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी किरण भंडारी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा किसान भाई हमेशा रासायनिक खाद का संतुलित मात्रा में ही उपयोग करे तथा यूरिया की पूर्ति के लिए धान बुवाई के 35 से 40 दिन पहले हरीखाद के रूप में ढेंचा मूंग लगाए और खेत मे मचाई करे हरीखाद से प्रति हेक्टेयर 80 से 100 किलोग्राम यूरिया की पूर्ति की जा सकती है इसके अतिरिक्त सूक्ष्म जीवाणु से बने जैविक लिक्विड पीएसबी जेडएसबी राइजोबियम कल्चर ट्राइकोडर्मा वीडी का उपयोग करे ये जैविक लिक्विड मिट्टी में अघुलनशील खाद को घुलनशील बना कर पौधे की जड़ो तक भोजन पहुंचाती है साथ ही रासायनिक खाद की कमी की स्थिति में दानेदार खाद के स्थान पर तरल रूप में नैनो यूरिया नैनो डीएपी उर्वरकों का उपयोग करने किसानों को सलाह दी गई जागरूकता कार्यक्रम में सरपंच हिंसाराम भुरकुईया किसान मित्र ललतू राम उइके आत्मा बेसरा सामरथ दर्रो रविन्द्र उइके सत्यनारायण अमिला हीराराम उइके बसंत भुवार्य इत्यादि की उपस्थिति रही 

 ————————

08. आज कांकेर विधायक आशा राम नेताम ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ग्राम मुसुरपुट्टा में पेंशनधारी हितग्राहियों दीनानाथ नेताम, राधेलाल साहू एवं शिक्षक देवकरण भास्कर से भेंट मुलाकात करते हुए संवाद किया।

  ————————

09. 

———————–

10. 

 ————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

 ————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏

————————

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 10 जून 2026 बुधवार

———————– कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 10 जून  2026 बुधवार ✍️मनोज जायसवाल  ———————– 01.नगरपालिका के वार्डों में नालियों की कराई जा रही नियमित सफाई — नगरपालिका परिषद…

आज की टॉप 10 खबर 09 जून 2026 मंगलवार

———————– कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 09 जून  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ———————– 01.पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति कांकेर पुलिस की संवेदनशील पहल। चौकी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *