———————-
संपादकीय
दुश्मनी करो तो करो इतनी कि मिले तो शर्मिंदगी की गुंजाईश न रहे
✍️मनोज जायसवाल
———————-
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
25 अक्टूबर 2026 रविवार
✍️मनोज जायसवाल
———————-
✍️ 01.मौसम विभाग के अलर्ट के मद्देनजर कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने दिए सतर्कता एवं आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश। 28 एवं 29 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जिलों में वर्षा की संभावना, संबंधित विभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश।

—मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार चक्रवात के उत्तरी आंध्र प्रदेश तट पर लैंडफॉल करने की संभावना है। इसके प्रभाव से 27 अक्टूबर को सुकमा एवं दंतेवाड़ा तथा 28 एवं 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जिलों में वर्षा होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।मौसम संबंधी चेतावनी को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिले में आवश्यक सतर्कता बरतने तथा सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला एवं तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम सक्रिय रखने, मौसम संबंधी चेतावनियों की निरंतर निगरानी करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।कलेक्टर ने राजस्व, पुलिस, नगरीय निकाय, पंचायत, स्वास्थ्य, विद्युत सहित अन्य संबंधित विभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निचले क्षेत्रों, जलभराव एवं बाढ़ की आशंका वाले स्थानों को चिह्नित कर आवश्यकतानुसार राहत एवं बचाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने एसडीआरएफ, होमगार्ड एवं अन्य बचाव दलों को आवश्यक उपकरणों के साथ तैयार रखने तथा जलाशयों एवं बांधों के जलस्तर की सतत निगरानी करने के निर्देश भी दिए हैं।कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आवश्यकता पड़ने पर जल निकासी एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई समय रहते सुनिश्चित की जाए। आम नागरिकों तक मौसम संबंधी चेतावनियां समय पर पहुंचाई जाएं, ताकि किसी भी संभावित आपात स्थिति में जनहानि एवं अन्य नुकसान से बचाव के लिए त्वरित कार्रवाई की जा सके।
———————–
✍️ 02. नर्सिंग और कम्प्यूटर कोर्स में रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण के लिए काउंसलिंग 26 को।
— जिले के बेरोजगार युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने एवं उन्हे आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार स्व-रोजगार से जोड़कर उन्हे सक्षम बनाने के लिए लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर में 30-30 सीटों में जनरल ड्यूटि असिस्टेंट (नर्सिंग) एवं डेस्कटॉप पब्लिषिंग (कम्प्यूटर) कोर्स में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण के लिये 26 अक्टूबर को लाईवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर कांकेर में प्रातः 10 से शाम 04 बजे तक कांउसलिंग का आयोजन किया गया है। जिले के ऐसे युवा जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है जो इस प्रशिक्षण से जुड़कर अपना भविष्य संवारना चाहते हैं वे शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, आधार कार्ड, 02 पासपोर्ट साईज फोटोग्रॉफ, निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ निर्धारित समय में कांउसलिंग में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते है।
———————–
✍️ 03. जंगली जीव समस्या हेतु जंगल सफारी ज़रूरी “जन सहयोग ने दिया वन मंत्री को सुझाव ।

—सामाजिक संस्थान “जन सहयोग ” द्वारा विगत दिवस प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप जी को एक ज्ञापन देकर सुझाव दिया है कि जिला उत्तर बस्तर काँकेर में वन्य प्राणियों के बढ़ते हमले तथा उनके शहर के मध्य तक कभी भी आ पहुंचने के कारण आम जनता की परेशानी को देखते हुए जिले में काँकेर से संलग्न जंगल सफारी की ज़रूरत है। यदि वन विभाग द्वारा राजधानी नवा रायपुर की तर्ज़ पर यहां भी एक जंगल सफारी का निर्माण कर दिया जाता है तो न केवल वन्य प्राणियों की रक्षा हो सकेगी बल्कि हिंसक वन्य प्राणियों से शहर वासियों की भी रक्षा हो सकेगी। साथ ही यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हो जाएगा। वर्तमान में यह देखा जा रहा है कि जंगल में वन्य प्राणियों के लिए भोजन की कमी हो जाने के कारण वे शहर आकर लोगों के पालतू मवेशियों पर हमला कर उन्हें मार कर खा जाते हैं और कई बार लोगों पर भी हमला करते हैं। इनके पीड़ित लोगों की सूची बहुत लंबी है कई बार वन्य प्राणी स्वयं भी वाहन दुर्घटना का शिकार होकर मृत्यु को प्राप्त होते हैं। इन सब समस्याओं का हल जंगल सफारी की स्थापना में है । यदि वन विभाग इस दिशा में शीघ्र ही ठोस कदम उठाता है तो काँकेर वासी एक बहुत बड़ी राहत पा सकेंगे। “जन सहयोग” के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी द्वारा आज वन मंत्री केदार कश्यप को यह सुझाव एक ज्ञापन के रूप में उनके काँकेर प्रवास के दौरान पेश किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष महेश जैन, क्षेत्रीय विधायक आशारामजी नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी, अशोक वलेचा ,दिलीपकुमार जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार सीताराम शर्मा ,अनुराग उपाध्याय, अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा दिलीप कुमार गंजीर, संजय कुंजाम,एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सबने “जन सहयोग ” द्वारा दिए गए जंगल सफारी के सुझाव का पुरजोर समर्थन किया और उसे इस जिले की वन्य प्राणी समस्या का स्थायी हल बताया।
————————
✍️ 04. डॉ. डी. नागेश्वर रेड्डी से मिले कांकेर के वरिष्ठ पत्रकार गणेश तिवारी, माता शशि तिवारी भी रहीं साथ

—हैदराबाद स्थित एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के अध्यक्ष और विश्व प्रसिद्ध गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. डी. नागेश्वर रेड्डी से छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के वरिष्ठ पत्रकार गणेश तिवारी ने मुलाकात की। गणेश तिवारी छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक अमर स्तम्भ अखबार के उप संपादक और अखिल भारतीय हिंदू परिषद के प्रदेश संगठन महामंत्री एवं रुद्र सेना के प्रदेश संगठन महामंत्री हैं। इस मुलाकात के दौरान उनकी माता शशि तिवारी भी साथ में मौजूद रहीं। दोनों ने डॉक्टर से स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के विषय पर चर्चा की।
मुलाकात का पूरा विवरण
बताया जा रहा है कि यह मुलाकात हैदराबाद के एआईजी हॉस्पिटल में हुई। कांकेर से गए वरिष्ठ पत्रकार गणेश तिवारी ने डॉ. रेड्डी को छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता और सामाजिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बस्तर अंचल में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी चर्चा की। डॉ. रेड्डी ने भी बहुत ही आत्मीयता के साथ दोनों से भेंट की और अपने अनुभव साझा किए। माता शशि तिवारी ने भी डॉक्टर के कार्यों की सराहना की। यह मुलाकात पूरी तरह से शिष्टाचार और सम्मान भेंट के रूप में रही।
कौन हैं डॉ. डी. नागेश्वर रेड्डी डॉ. डी. नागेश्वर रेड्डी का जन्म हैदराबाद में हुआ था। उन्होंने चिकित्सा की पढ़ाई में हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। गैस्ट्रोएंटरोलॉजी यानी पेट और आंतों से संबंधित रोगों के विशेषज्ञ के रूप में उन्होंने देश और दुनिया में अलग पहचान बनाई। उन्होंने ही भारत में सबसे पहले कई तरह की एडवांस एंडोस्कोपी तकनीकों की शुरुआत की। आज हैदराबाद का एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, जिसे एआईजी हॉस्पिटल के नाम से जाना जाता है, पूरे एशिया का सबसे बड़ा पेट रोगों का अस्पताल माना जाता है, जिसके संस्थापक और अध्यक्ष डॉ. रेड्डी ही हैं। हजारों गरीब मरीजों का उन्होंने कम खर्च में इलाज करवाकर नया जीवन दिया है।
पद्म पुरस्कारों की हैट्रिक लगाने वाले पहले डॉक्टर
डॉ. डी. नागेश्वर रेड्डी की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि वे भारत के एकमात्र ऐसे डॉक्टर हैं जिन्हें तीनों पद्म पुरस्कार मिले हैं। भारत सरकार ने उन्हें 2002 में पद्म श्री, 2016 में पद्म भूषण और 2025 में देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया है। इसके अलावा अक्टूबर 2026 में उन्हें चिकित्सा, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मानद फेलोशिप से भी सम्मानित किया गया है। उन्हें विश्व एंडोस्कोपी संगठन का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार और अमेरिकन सोसाइटी ऑफ गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल एंडोस्कोपी द्वारा मास्टर एंडोस्कोपिस्ट पुरस्कार भी मिल चुका है।
चिकित्सा जगत में क्रांतिकारी योगदान
डॉ. रेड्डी ने भारत में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी को एक नए मुकाम पर पहुंचाया है। उन्होंने एंडोस्कोपी के क्षेत्र में कई नए आविष्कार किए हैं जिससे बिना ऑपरेशन के पेट के जटिल रोगों का इलाज संभव हो पाया है। उनके द्वारा प्रशिक्षित हजारों डॉक्टर आज देश-विदेश में सेवा दे रहे हैं। एआईजी हॉस्पिटल में रोजाना सैकड़ों मरीजों का इलाज होता है और यहां विदेशों से भी लोग इलाज कराने आते हैं। उनका मानना है कि अच्छी चिकित्सा हर गरीब तक पहुंचनी चाहिए, इसी सोच के साथ वे काम करते हैं।
छत्तीसगढ़ के पत्रकार की मुलाकात के मायने
कांकेर जैसे छोटे जिले के पत्रकार का विश्व प्रसिद्ध डॉक्टर से मिलना अपने आप में बड़ी बात है। गणेश तिवारी लगातार पत्रकारिता और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनकी यह मुलाकात न केवल व्यक्तिगत सम्मान की बात है, बल्कि इससे छत्तीसगढ़ और हैदराबाद के बीच स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर भी नए रास्ते खुल सकते हैं। इस मुलाकात की पूरे पत्रकार जगत और सामाजिक संगठनों में चर्चा हो रही है और लोग इसे गर्व की बात बता रहे हैं।
——————-
✍️ 05.कोकानपुर(कोरर) में शिवलिंग स्थापना में शामिल हुए कांकेर विधायक आशा राम नेताम।

—कांकेर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक आशा राम नेताम ग्रामवासियों के आमंत्रण पर कोरर क्षेत्र के ग्राम कोकानपुर में अटल चौक के पास शिवलिंग स्थापना कार्यक्रम आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की एवं भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा ग्राम की प्रगति के लिए परम अराध्य माँ शीतला को प्रणाम किया।
——————-
✍️06. मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित।
—मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए पात्र विद्यार्थियों से 30 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान एवं निम्न आय वर्ग के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के उच्च व्यावसायिक संस्थानों जैसे आईआईटी, एआईआईएमएस, आईआईएम, एनएलयू, एमबीबीएस, नीट, आईआईआईटी में चयन एवं प्रवेश के उपरांत तात्कालिक सहायता उपलब्ध कराना है।आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि पात्र विद्यार्थियों को निर्धारित प्रपत्र में ऑफलाइन आवेदन कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कांकेर में 30 अक्टूबर तक जमा करना होगा। आवेदन पत्र का प्रारूप कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कांकेर से अथवा विभागीय पोर्टल https://eklavya.cg.nic.in/ से प्राप्त किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
————————
✍️07.नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी गिरफ्तार । इंस्टाग्राम वीडियो कॉल के माध्यम से अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप।
— पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि—मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरीश पाटील के पर्यवेक्षण में थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई की गई।
————————
✍️08. “जन सहयोग” संगठन ने किया अज्ञात नवजात शिशु का अंतिम संस्कार।

—थाना शहर भानुप्रतापपुर पुलिस के अनुरोधपत्र पर आज “जन सहयोग” समाजसेवी संगठन ने पुनः एक लावारिस शिशु की लाश का अंतिम संस्कार किया। अजय पप्पू मोटवानी की अध्यक्षता वाले इस लोकप्रिय संगठन द्वारा की गई यह 165 वीं लावारिस लाश थी, जिसकी अंत्येष्टि आज 4:00 बजे शाम दूध नदी के तट पर विधि-विधान सहित कर दी गई। इस अवसर पर अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा दिलीप कुमार गंजीर, संजय कुंजाम, पप्पू साहू,शैलेंद्र देहारी, महेंद्र निषाद, आदि वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया। पुलिस विभाग की ओर से टी आई अंबर सिंह भारद्वाज, उप निरीक्षक रामेश्वर चतुर्वेदी, आरक्षक शक्ति सिंह, नागेश साहू,एल एच सी उमित्रा मण्डावी, सी/2334, अजय मंडावी, थाना भानुप्रतापपुर की ओर से ड्यूटी पर उपस्थित थे। पुलिस तथा “जन सहयोग ” के इस पुण्य कार्य की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है।
———————–
✍️09.पैसे के विवाद में युवक को बंधक बनाकर लोहे की वजनदार पट्टी से मारपीट कर जान से मारने का प्रयास करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

—पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि— पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन में एवं अनुभाग पुलिस अधिकारी श्री हरीश पाटिल के पर्यवेक्षण में जिले में अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रार्थी निर्भय श्रीवास्तव, उम्र 26 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कोडेजुंगा चौक, कांकेर द्वारा थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 19.10.2026 को दोपहर लगभग 12:20 बजे मांझापारा कांकेर स्थित अशोक ग्लासेस दुकान में पैसे के विवाद को लेकर मनीष सेरवानी एवं अमन मंडावी उर्फ आमीन ने उसके साथ गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 364/2026, धारा 296, 118(2), 351(3), 127(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों की पतासाजी कर उनसे पूछताछ की । आरोपियों ने अपने कथनों में पैसे के विवाद को लेकर घटना के दिन युवक को दुकान की दूसरी मंजिल पर ले जाकर मारपीट करने की बात बताई।
घटना में प्रयुक्त लोहे की वजनदार पट्टी को दिनांक 23.10.2026 को गवाहों की उपस्थिति में जब्त किया गया। इसके पश्चात दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में—
1. मनीष सेरवानी पिता – स्व. अशोक सेरवानी, उम्र 44 वर्ष निवासी – गोविंदपुर, थाना कांकेर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर।2. अमन मंडावी उर्फ आमीन पिता – विष्णु राम मंडावी, उम्र 21 वर्ष निवासी – शिवनगर, कांकेर, थाना कांकेर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर।जब्त संपत्ति में— – घटना में प्रयुक्त लोहे की वजनदार पट्टी – 01 नग। – निरीक्षक जितेन्द्र साहू, थाना प्रभारी कांकेर- सहायक उप निरीक्षक भीखम साहू‚ प्रधान आरक्षक कौशल साहू‚ आरक्षक अनिल मरकाम‚ आरक्षक देवदत्त कडियाम‚- आरक्षक पुरन साहू‚
———————–
✍️
10. भारतीय किसान संघ कांकेर जिला अध्यक्ष के रूप में युवा कृषक संदीप द्विवेदी निर्विरोध निर्वाचित। नई जिला एवं तहसील कार्यकारिणी का गठन, 27 अक्टूबर को। 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन की तैयारी।

—भारतीय किसान संघ जिला कांकेर के संगठनात्मक पुनर्गठन के अंतर्गत युवा कृषक संदीप द्विवेदी को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। उनके निर्वाचन से जिले के किसानों में उत्साह का वातावरण है। संगठन के सदस्यों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में किसानों की समस्याओं, कृषि हितों एवं कृषकों के अधिकारों को लेकर संघर्ष और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ेगा।
संदीप द्विवेदी एक उन्नत कृषक होने के साथ-साथ लंबे समय से जिले के किसानों के हितों के लिए सतत संघर्ष करते आ रहे हैं। उन्हें संगठन संचालन एवं कार्यकारिणी में कार्य करने का भी अनुभव प्राप्त है। वे प्रदेश अध्यक्ष ‘प्रेरक’ संघ एवं अनियमित कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी में भी दायित्व निभा चुके हैं। उनके अनुभव, सक्रियता एवं किसान हितों के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए जिला अध्यक्ष पद के लिए सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से निर्विरोध निर्वाचित किया है। उनके निर्वाचन से जिले के किसानों में उत्साह का वातावरण है। संगठन के सदस्यों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में किसानों की समस्याओं, कृषि हितों एवं कृषकों के अधिकारों को लेकर संघर्ष और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ेगा। संदीप द्विवेदी एक उन्नत कृषक होने के साथ-साथ लंबे समय से जिले के किसानों के हितों के लिए सतत संघर्ष करते आ रहे हैं। उन्हें संगठन संचालन एवं कार्यकारिणी में कार्य करने का भी अनुभव प्राप्त है। वे प्रदेश अध्यक्ष प्रेरक संघ एवं अनियमित कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी में भी दायित्व निभा चुके हैं। उनके अनुभव, सक्रियता एवं किसान हितों के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए जिला अध्यक्ष पद के लिए सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर सर्वसम्मति से सहमति बनी व प्रदेश अध्यक्ष माधव सिंह ठाकुर की भी सहमति प्राप्त की गई
उल्लेखनीय है कि भारतीय किसान संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार नागेश, जो कृषि अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं व संघ को सेवा दे रहे थे उन्हें संगठन में प्रदेश महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। उनके इस दायित्व के कारण जिला अध्यक्ष का पद रिक्त था। संगठन के सदस्यों ने आपसी सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए संदीप द्विवेदी को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। प्रदेश किसान महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने भी श्री संदीप द्विवेदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है।
जिला कार्यकारिणी में दायित्वों की घोषणा
भारतीय किसान संघ, जिला कांकेर की नवगठित कार्यकारिणी में निम्नलिखित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है—
1. नरेंद्र कुमार नागेश — प्रदेश महामंत्री एवं जिला प्रभारी
2. संदीप द्विवेदी — जिला अध्यक्ष
3. सुमित दास — जिला महामंत्री
4. चंद्रशेखर साहू — जिला कोषाध्यक्ष
5. हृदय राम शोरी — विद्युत आयाम प्रमुख
6. बिषन लाल पटेल — विपणन प्रमुख
7. प्रदीप पटेल — कार्यकारिणी सदस्य
8. देव प्रसाद निषाद — जिला उपाध्यक्ष
9. श्रीमती निर्मला भास्कर — महिला प्रमुख
कांकेर तहसील इकाई का भी गठन
जिला कार्यकारिणी के साथ कांकेर तहसील इकाई में भी पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया। इसमें श्री चुन्नीलाल नाग को तहसील अध्यक्ष तथा महावीर उसेंडी को तहसील उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
27 अक्टूबर को 10 सूत्रीय मांगों को लेकर होगा आंदोलन
संदीप द्विवेदी ने सशक्त पथ संवाद कांकेर टॉप 10 न्युज से मुखातिब होते बताया कि बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं संगठन की मांगों को लेकर आगामी 27 अक्टूबर को प्रदेश स्तर पर प्रस्तावित आंदोलन की तैयारी पर भी चर्चा की गई। इस आंदोलन के अंतर्गत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर महानदी भवन का घेराव किया जाना है। इसके लिए संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने तथा किसानों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी किसानों की समस्याओं के समाधान, कृषि व्यवस्था में सुधार, विद्युत एवं विपणन संबंधी मुद्दों तथा कृषकों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करेगी। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष संदीप द्विवेदी सहित सभी नवदायित्व प्राप्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। संगठन ने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी सामूहिक नेतृत्व, समर्पण एवं किसान हितों को सर्वोपरि रखते हुए भारतीय किसान संघ को जिले में और अधिक मजबूत करेंगे।
————————
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
————————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
————————






