आज की टॉप 10 खबर 20 मई 2026 बुधवार

 ———————–

✍️मनोज जायसवाल

 ———————–

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
20 मई  2026 बुधवार

✍️मनोज जायसवाल

 ———————–

01. थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा पूर्व निःशुल्क प्रशिक्षण प्रारंभ।

—भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती वर्ष 2026 के लिए आवेदन करने वाले जिले के इच्छुक आवेदकों का जिला रोजगार कार्यालय द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण बस्तर एकेडमी कोचिंग सेंटर संजय नगर कांकेर में 15 मई से प्रारंभ किया जा चुका है, प्रशिक्षण 04 जून तक दिया जाएगा। अग्निवीर में भर्ती के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक आवेदक उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय से कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर सकते हैं।

  ———————–

02.ग्राम खोड़पानी में सोलर ड्यूल पंप कार्यशील, ग्रामवासियों को मिल रहा पानी।

—अंतागढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत टेमरूपानी के आश्रित ग्राम खोड़पानी (गावड़ेपारा) में जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत क्रेडा द्वारा सोलर ड्यूल पंप का स्थापना कार्य किया गया है, जिसे कार्यशील अवस्था में ग्राम पंचायत को हस्तांतरित किया गया था। इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक अभियंता क्रेडा डी.एस. सिदार ने बताया कि संयंत्र प्रारंभ में सुचारू रूप से कार्यशील रहा तथा कुछ माह बाद बोरवेल कोलेप्स हो जाने के कारण संयंत्र अकार्यशील हो गया था, जिसे सहायक अभियंता क्रेडा द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कांकेर को संयंत्र के समीप नवीन बोरवेल उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध किया गया था। लोक लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा कुछ माह पूर्व नवीन बोरवेल खनन किया गया, जिसमें क्रेडा विभाग के उप अभियंता एवं मैकेनिक स्थल पर पहुच कर नवीन बोरवेल में स्पेयर पंप मोटर, एच.डी.पी.ई. पाईप, रोप वायर, केबल एवं अन्य सामग्री स्थापित कर संयत्र को सुचारू रूप से कार्यशील कर दिया गया है। संयंत्र कार्यशील हो जाने से ग्रामवासियों को नियमित रूप से पेयजल प्राप्त हो रहा है।।

 ———————

03. मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना हेतु 20 जून तक आवेदन आमंत्रित।

-मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 20 जून तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। चयन परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई रविवार को दोपहर 12 से 02 बजे तक आयोजित किया जाएगा।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार योजनांतर्गत राज्य के उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों को निःशुल्क अध्ययन एवं प्रवेश की सुविधा प्रदान की जाएगी। योजना के अंतर्गत परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थी का वर्तमान में कक्षा 5वीं में नियमित अध्ययनरत होना आवश्यक है। साथ ही कक्षा 4वीं की परीक्षा में न्यूनतम 80 प्रतिशत अंक अथवा समकक्ष ग्रेड प्राप्त होना अनिवार्य होगा। चयन परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। प्रवेश हेतु पालक की वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन पत्र के साथ कक्षा 4वीं की अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पालक का आय प्रमाण पत्र, आयकरदाता नहीं होने का प्रमाण पत्र तथा संस्था के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित होने का प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। जिला कांकेर को राज्य शासन से अनुसूचित जनजाति वर्ग के 07 तथा अनुसूचित जाति वर्ग के 01 विद्यार्थी सहित कुल 08 विद्यार्थियों के चयन का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। योजना का लाभ केवल ग्रामीण क्षेत्र अर्थात ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित शालाओं में अध्ययनरत कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों को दिया जाएगा।सहायक आयुक्त ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी 20 जून 2026 तक अपने विद्यालय में आवेदन पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकते हैं। शाला प्रमुखों द्वारा परीक्षण उपरांत आवेदन 27 जून तक विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भेजे जाएंगे, वहीं विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा समस्त आवेदन 30 जून तक सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में जमा किए जाएंगे। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र हेतु इच्छुक पालक एवं विद्यार्थी अपने विकासखंड के खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अथवा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय कांकेर से संपर्क कर सकते हैं।

 ————————

04. आदर्श आचरण संहिता का पालन करने की अपील

– कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी   निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा ग्राम पंचायत उप निर्वाचन 2026 के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विकासखण्ड कांकेर के ग्राम पंचायत कन्हारपुरी क्षेत्र तथा तालाकुर्रा क्षेत्र के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी कांकेर  पौरस वेन्ताल और  अभिषेक देवांगन को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। नियुक्त सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में निर्वाचन अवधि के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार रहेंगे। क्षेत्र में घटित होने वाली प्रतिदिन की घटनाओं की जानकारी संबंधित अनुभाग क्षेत्र के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी को अनिवार्य रूप से प्रेषित करेंगे।

  ————————

05. पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में हुई मृत्यु की दण्डाधिकारी जांच का आदेश, जिला दण्डाधिकारी ने 15 दिवस के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

— कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी   निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले के छोटेबेठिया थाना अंतर्गत ग्राम माचपल्ली के जंगल पहाड़ी में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ घटना की दण्डाधिकारी जांच का आदेश दिए हैं। एसडीएम पखांजूर   मनीष देव साहू को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के छोटेबेठिया थाना अंतर्गत 13 अप्रैल 2026 को ग्राम माचपल्ली के जंगल पहाड़ी में पुलिस एवं माओवादियों के मध्य मुठभेड़ के दौरान एक अज्ञात महिला माओवादी की मृत्यु हुई थी। इसकी दण्डाधिकारी जांच किये जाने बाबत् पुलिस अधीक्षक की मांग अनुसार घटना की निष्पक्ष जांच, गंभीरता एवं आवश्यकता को देखते हुए डिप्टी कलेक्टर एवं अनुवभिागीय दण्डाधिकारी राजस्व अनुभाग पखांजूर श्री मनीष देव साहू को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच अधिकारी को जांच के उपरांत 11 बिन्दुओं में प्रतिवेदन तैयार कर 15 दिवस के भीतर प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है।
दण्डाधिकारी जांच के दौरान घटना की पृष्ठभूमि, घटना में शामिल सशस्त्र बलों का सर्चिंग अभियान हेतु विभागीय आदेशों एवं निर्देशों का विवरण, दिनांक 13 अप्रैल 2026 की घटना क्या वास्तव में सशस्त्र नक्सलियों (माओवादियों) द्वारा पूर्व नियोजित और षड्यंत्रकारी घटना थी, मृतक माओवादी नक्सली की मृत्यु कैसे हुईा। मुठभेड़ में मारे गये नक्सलियों की पहचान, परिचय एवं अपराध वृतांत आदि का विवरण। मृतिका के पोस्ट मार्टम में पाये गये मौत का आधारभूत कारक, कारण एवं चिकित्सकीय अभिमत। घटना एवं मुठभेड में पुलिस बल, आम नागरिकों के हताहतों अथवा अन्य जन-धन-बल की हानि का विवरण । मौका मुआयना, सर्चिंग व घटना स्थल निरीक्षण के दौरान पाये गये जप्त सामग्री का विवरण। पुलिस नक्सली मुठभेड़ के सबंध में आसपास के ग्रामीणों का कथन साक्ष्य, गवाही, अभिमत। पुलिस थाना में दर्ज की गई एफआईआर, पुलिस विवेचना व अभिमत और सुसंगत धाराओं का विवरण। जांच अधिकारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति, सूचना, समन्स आदि का विवरण एवं अन्य स्रोतों से प्राप्त जानकारी जो घटना के लिए प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से महत्वपूर्ण हो जिसका उल्लेख आवश्यक हो इत्यादि बिन्दुओं पर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए आदेशित किया गया है।

————————

06.संभागीय मुख्यालय जगदलपूर में कांग्रेस का प्रदर्शन।

-संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में बस्तर के जल, जंगल जमीन को संरक्षित करने, नगरनार के निजीकरण का विरोध,बढ़ते महंगाई , बस्तर के युवाओं को रोजगार देने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगने आज सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से लखेश्वर बघेल विधायक बस्तर,मोहन मरकाम पूर्व केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन,जनक नंदन कश्यप पूर्व विधायक नारायणपुर,रेखचंद जैन पूर्व विधायक जगदलपुर,राजमन बेंजाम पूर्व विधायक चित्रकोट, बसंत यादव अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर,नरेश ठाकुर महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी , रीना रावतिया सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ , हरीश कवासी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सुकमा,सुशील मौर्य अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बस्तर, रवि घोष अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कोण्डागांव, उदय प्रकाश शर्मा महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर,रूपसिंह पोटाई सहित बड़ी संख्या में बस्तर संभाग के कांग्रेस के पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  ————————

07. सीसी सडक एवं नाली निर्माण अलबेलापारा वार्ड में नगरपालिकाध्यक्ष अरूण कौशिक के करकमलों सेस भुमिपूजन।

-नगर के अलबेला पारा वार्ड अंतर्गत शहीद कालोनी में सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन नगरपालिकाध्यक्ष अरूण कौशिक के करकमलों से संपन्न हुआ। शुभारंभ मौके पर वार्ड के पार्षद, नगर पालिका उपाध्यक्ष उत्तम यादव एवं वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति रही।

 ————————

08. 

——————–

09.

———————–

10. 

 ————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

 ————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏

————————

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 19 मई 2026 मंगलवार

 ———————– ✍️मनोज जायसवाल  ———————– कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 19 मई  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ———————– 01. थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा पूर्व निःशुल्क…

आज की टॉप 10 खबर 18 मई 2026 सोमवार

 ———————– ✍️मनोज जायसवाल  ———————– कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 18 मई  2026 सोमवार ✍️मनोज जायसवाल  ———————– 01. भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए छात्रवृत्ति योजनाओं हेतु…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *