———————-
संपादकीय—
”कांकेर विधायक आशाराम नेताम का लखनपुरी ”प्रेम”

—वर्ष 1998 में बस्तर संभाग से अलग होकर बने कांकेर जिला, जिसे वर्ष 2003 में उत्तर बस्तर कांकेर का नाम दिया गया। जिला बनने के बाद द्रुतगति से विकास हुआ जहां प्रत्येक गावों को जोडने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी बाजपेयी का सपना साकार होते उनके किए घोषणा प्रधानमंत्री सडक के माध्यम हर गांवो को जोडे गए।पिछले ही दशक में पिपरौद से लगी खदरहीभाठा की कई एकड जमीन पर लखनपुरी को जिले की औद्योगिक नगरी के रूप में विकास किया गया। इसके बाद यहां से लगे तेलगरा की जमीं पर वर्तमान में मेडिकल कालेज का निर्माण भी अंतिम चरणों पर है।महानदी उस पार का क्षेत्र पूर्व में कांकेर विधानसभा का अभिन्न अंग था, जिसमें जेपरा,अरौद,गीतपहर जैसे कई बडे गांव जो आज भानुप्रतापपुर क्षेत्र में आते हैं, परिसीमन में यहां के वाशिंदो को संभवतया पुनः विधानसभा के रूप में और नये नामों से जाना जायेगा। पर कांकेर विधानसभा के प्रति यहां के लोगों का लगाव आज भी है।कांकेर विधानसभा में वर्तमान में सत्ताधारी भाजपा से आशा राम नेताम क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक है। सहज,सरल,विनम्र,मिलनसार जैसे शब्द का प्रमाण एक व्यक्तित्व से पता चलता है। अब लखनपुरी जो आशा राम नेताम का क्षेत्र नहीं है,लेकिन लगाव क्यों? यह तो सबको पता है कि भानुप्रतापपुर में सत्ताधारी भाजपा पिछले चुनाव में जीत दर्ज नहीं करा सकी तो आशा राम नेताम ने कार्यकर्ताओं के बीच इस शब्द से हौसला बुलंद किया था आपको चिंता करने की बात नहीं,कोई बात नहीं कि हम यहां नहीं जीत पाए पर आपकी सेवा में यह सेवादार हमेशा खडा रहेगा।
✍️मनोज जायसवाल
———————-
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
16 अक्टूबर 2026 शुक्रवार
✍️मनोज जायसवाल
———————-
✍️ 01.समान नागरिक संहिता पर उच्च स्तरीय समिति ने सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों से की चर्चा, मांगे सुझाव।

— समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के संबंध में नागरिकों के सुझावों को संकलित कर प्रारूप तैयार करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति के सदस्यों ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों, धर्मगुरुओं और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विस्तृत चर्चा की। बैठक में समिति के सदस्यों ने विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों से समान नागरिक संहिता के संबंध में उनके विचार एवं सुझाव आमंत्रित किए।बैठक में भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं समिति के सदस्य एम.के. राउत, वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन पवार, सेवानिवृत्त प्राचार्य श्रीमती ज्योति रानी सिंह, सदस्य सचिव एवं रायपुर संभाग के आयुक्त श्री श्याम धावड़े, अधिवक्ता अक्षत अग्रवाल तथा विधि समिति के शोधकर्ता अधिकारी प्रांजल शर्मा सहित जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के प्रारंभ में सदस्य सचिव एवं रायपुर संभाग के आयुक्त श्याम धावड़े ने समिति के सदस्यों का परिचय कराया। इसके पश्चात उन्होंने समान नागरिक संहिता के प्रारूप निर्माण के लिए समूह चर्चा एवं जनपरामर्श की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित प्रतिनिधियों को समान नागरिक संहिता के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराते हुए बताया कि इस संबंध में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों सहित नागरिकों के विचारों और सुझावों को संकलित किया जा रहा है, ताकि प्रारूप तैयार करने की प्रक्रिया में विभिन्न वर्गों के दृष्टिकोण को शामिल किया जा सके।
समिति द्वारा बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों से विवाह एवं तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार एवं विरासत तथा लिव-इन संबंधों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सुझाव मांगे गए। इस दौरान गोंडवाना समाज, हल्बा समाज, कलार समाज, मुस्लिम समाज एवं अनुसूचित जाति वर्ग के पदाधिकारियों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी चर्चा में भाग लेते हुए समान नागरिक संहिता के विभिन्न पहलुओं पर अपने सुझाव रखे।
———————–
✍️ 02. युसीसी का सर्वसमाज ने किया जमकर विरोध। जोर जबर्दस्ती की गई तो किया जायेगा अनिश्चितकालीन आंदोलन।

—इधर युसीसी के विरोध में सभा कक्षा में जिले के कलेक्टर, कमिश्नर के सामने जिला पंचायत सभाकक्ष में जम कर हंगामा हुआ और नारेबाजी की गई। यहां के आदिवासी,पिछडा वर्ग एवं सामान्य वर्ग को बांटने वाला कानून कहा गया। हंगामा के बाद बीच में ही बैठक स्थगित किया गया। कई समाज के प्रमुख मौजूद रहे जिन्होंने इस पर आपत्ति जताई। जिला पंचायत सभा कक्ष के बाहर आते ही आदिवासी वर्ग के दिग्गज समाजसेवियों,जनप्रतिनिधियों ने मीडिया से बात की,जहां कहा गया कि सरकार अधिकारियों को सामने लाकर यहां की सामाजिक व्यवस्था को खत्म करने की साजिश कर रही है।

ठाकुर राम कश्यप,जनपद उपाध्यक्ष, वरिष्ठ आदिवासी नेता, विजय ठाकुर संरक्षक गोंडवाना समन्वय समिति,चारामा एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष, राजेश भास्कर जिला गोंडवाना अध्यक्ष,सुमेर सिंह नाग संभागीय गोंडवाना अध्यक्ष,कन्हैया उसेण्डी सर्व आदिवासी समाज जिलाध्यक्ष, मृदुला भास्कर,जिला पंचायत सदस्य, गफार मेमन,जावेद खान मुस्लिम समाज प्रमुख,हेमंत ध्रुव सहित सर्व समाज के सामाजिकजन प्रतिनिधियों ने एकसुर में युसीसी के चारों बिंदुओं पर विरोध करते कहा— कि यदि यह कानून जबर्दस्ती थोपने की कोशिश की गई तो ज्वलंत आंदोलन देखने सरकार तैयार रहे।
———————–
✍️ 03. एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 16 अक्टूबर को।
—जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोड़ेजुंगा कांकेर में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 16 अक्टूबर को सुबह 11 से अपरान्ह 03 बजे तक किया जाएगा, जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 340 रिक्तियों के आधार पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी श्री बी.आर. ठाकुर ने बताया कि उक्त प्लेसमेंट कैम्प में सुरक्षा जवान के 250 पद, सुपरवाईजर के 50 पद, बीमा सखी के 10 और फील्ड ऑफिसर के 30 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक आवेदक उक्त रोजगार मेला में उपस्थित होकर अथवा ई-रोजगार के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन https://erojgar.cg.gov.in/ पर अपना सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसकी सूचना फोन के माध्यम से आवेदक को दिया जाएगा।
————————
विज्ञापन

————————
✍️ 04.त्यौहार से पहले दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को श्रम सम्मान राशि का भुगतान।
— सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कांकेर अंतर्गत संचालित छात्रावासों एवं आश्रमों में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को त्यौहार से पहले श्रम सम्मान राशि का भुगतान सफलतापूर्वक किया गया है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में कर्मचारियों को माह अप्रैल 2026 से जुलाई 2026 तक कुल चार माह की श्रम सम्मान राशि के भुगतान की स्वीकृति प्रदान की गई थी। स्वीकृति प्राप्त होने के मात्र तीन दिवस के भीतर कोषालय के माध्यम से राशि सीधे कर्मचारियों के बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने इस प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया।
————————
✍️ 05. पुलिस का उच्च डेसीबल साउंड डीजे तथा सभी दुकानों में सीसीटीवी लगाने,सही जगह पार्किंग रखने का निर्देश।

—एसडीओपी हरीश पाटिल, डीएसपी दीपेश बघेल, एसडीएम के द्वारा थाना परिसर कोतवाली में सभी डीजे संचालकों को तकरीबन 25 लोग उपस्थित हुए थे। थाने में मीटिंग लिया गया। जहां पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार प्रेशर मीट अत्यधिक तीव्र साउंड प्रतिबंधित करने, प्रतिबंधित गाने नहीं चलाये जाने,समय सीमा का पालन करने का समझाईश देते हुए दिशा निर्देश दिये गये। दिशा निर्देश का पालन नहीं किये जाने पर तत्काल कठोर कार्रवाई किये जाने की जानकारी भी दी गई। कांकेर थाना के थानाप्रभारी जितेंद्र साहू ने सशक्त पथ संवाद कांकेर टॉप 10 को बताया कि— नगर के स्थानीय दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी लगाने तथा पार्किंग के लिए निर्देश दिये गये। नगर में दुर्गोत्सव को लेकर फ्लैग मार्च किया गया।
✍️06. ‘मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना’ कक्षा 12वीं एसटी, एससी के मेधावी विद्यार्थियों का पंजीयन एवं सत्यापन 31 अक्टूबर तक।
—मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना सत्र 2026-27 के अंतर्गत कक्षा 12वीं के अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों के पंजीयन एवं सत्यापन की प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित है। विद्यार्थियों के पंजीयन एवं सत्यापन के लिए 08 अक्टूबर से सभी प्राचार्यों एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को लिंक उपलब्ध करा दिया गया है। संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं विद्यालय के प्राचार्यों को प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय कांकेर द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार मेरिट सूची व दिशा-निर्देश राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल https://schoolscholarship.cg.nic.in के होम पेज पर भी उपलब्ध है। बोर्ड परीक्षा के रोल नंबर का उपयोग कर विद्यार्थी स्वयं पंजीयन कर आवश्यक दस्तावेज स्थायी जाति प्रमाण-पत्र एवं मूल निवास प्रमाण-पत्र पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। योजना की शर्तों के तहत महाविद्यालयीन संस्था में अध्ययनरत होना आवश्यक है इस हेतु पोर्टल पर उपलब्ध बोनाफाइड प्रमाण-पत्र अध्ययनरत महाविद्यालयीन संस्था से प्रमाणित कर संस्था की फीस की रसीद के साथ प्रारूप डाउनलोड कर संबंधित पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। इस प्रकार कक्षा 12वीं उत्तीर्ण शाला से सत्यापन उपरांत संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी से सत्यापन के बाद दो स्तरों से सत्यापित विद्यार्थियों के आवेदन डीपीआई को भेजेंगे। मेरिट के विद्यार्थियों तक पर्याप्त सूचना व प्रचार-प्रसार तथा अंतरिम मेरिट सूची का प्रकाशन एवं दावा आपत्ति की प्रक्रिया के उपरांत लक्ष्य उपलब्ध बजट की सीमा में अंतिम सूची पर डीबीटी की कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ प्रमाणपत्र के एआरएन नंबर का उपयोग करते हुए आवश्यक दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।
————————
✍️07.हिन्दी सिनेमा के पार्श्व एवं सदाबहार गायक स्व. किशोर कुमार की पुण्यतिथि के अवसर पर स्टार गोल्डन कराओके एंड सिंगिंग ग्रुप कांकेर द्वारा संगीतमय श्रद्धांजलि का आयोजन।

फोटो—स्टार गोल्डन कराओके सिंगिंग ग्रुप परिवार ने दी संगीतमय प्रस्तुति।
—हिन्दी सिनेमा के पार्श्व एवं सदाबहार गायक स्व. किशोर कुमार की पुण्यतिथि के अवसर पर स्टार गोल्डन कराओके एंड सिंगिंग ग्रुप कांकेर द्वारा संगीतमय श्रद्धांजलि का आयोजन कायस्थ समाज के सामाजिक भवन में 13 अक्टूबर 2026 को किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत ग्रुप के सभी सदस्यों द्वारा माता सरस्वती एवं स्व. किशोर कुमार के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ की गई।इसके बाद ग्रुप की एडमिन मीना श्रीवास्तव द्वारा किशोर कुमार के जीवन पर विस्तार से जानकारी दी गई, तत्पश्चात् संगीतमय श्रद्धांजलि प्रारंभ हुई। इसमें सर्वप्रथम महेश ठाकुर ने “तेरे चेहरे पे वो जादू है”, “छूकर मेरे मन को”, मीना श्रीवास्तव ने “चलते-चलते मेरे ये गीत”, “कितने भी तू करले सितम”, अश्विनी सिन्हा ने “पल-पल दिल के पास” और “चूड़ी नहीं ये मेरा दिल”, वीरा गोस्वामी ने “जाने कैसे कब कहाँ” और “पल-पल दिल के पास”, शालिनी चौहान ने “ओ मेरे दिल के चैन” व “शोखियों में घोला जाए”, यशवंत माने ने “हाल क्या है दिलों का, ना पूछो सनम” व “हमें तुमसे प्यार कितना”, राजगोपाल कोठारी ने “रूप तेरा मस्ताना” और “कोरा कागज़ था ये मन मेरा”, पंकज श्रीवास्तव ने “मेरी उम्र के नौजवानों” की प्रस्तुति दी। इसके बाद मीना एवं पंकज श्रीवास्तव ने “आज रपट जाएँ तो”, समरेश-शालिनी चौहान ने “छोड़ दो आँचल ज़माना क्या कहेगा” की शानदार युगल प्रस्तुति दी। सभी कलाकारों ने किशोर जी के सदाबहार और मज़ेदार गीतों की प्रस्तुति दी और श्रोताओं से तालियाँ बटोरीं।संगीतमय कार्यक्रम का सफल मंच संचालन यशवंत राव माने द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कायस्थ समाज का भवन श्रोताओं से भरा था और सभी श्रोता किशोर जी के गानों का आनंद लेते हुए झूमते और ताली बजाते नज़र आए
————————
✍️08. कांकेर में नवजोत दुर्गोत्सव समिति के कार्यक्रम को खराब करने की धमकी देने का आरोप, पुलिस ने 2 धाराओं में केस दर्ज किया। बिना कारण ग्रुप से निकाले जाने के चलते दूसरे ग्रुप में शामिल होने का आरोप।
—
———————–
✍️09.चेमल माइंस में तीन पोकलेन मशीनों को आग लगाने के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार। 10 दिन में कांकेर पुलिस ने किया आगजनी का खुलासा।

—पुलिस जानकारी के अनुसार संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि— दिनांक 05.10.2026 की दरमियानी रात ग्राम चेमल स्थित पुष्प स्टील एंड माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड की आयरन ओर माइंस में खनन एवं सड़क निर्माण कार्य में प्रयुक्त तीन पोकलेन मशीनों में आगजनी कर उन्हें क्षतिग्रस्त करने की घटना सामने आई थी। घटना के संबंध में कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक संपर्क विभाग नीरज कुमार द्विवेदी द्वारा थाना लोहत्तर में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया था। मामले में थाना लोहत्तर में अपराध क्रमांक 12/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा (भापुसे) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानुप्रतापपुर श्री शेर बहादुर सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में थाना लोहत्तर एवं साइबर टीम की विशेष टीम गठित कर मामले की जांच की गई।
विवेचना के दौरान ग्राम बोदेली निवासी सहदेव तुलावी के कथन के आधार पर घटना से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। माइंस प्रबंधन द्वारा मजदूरों की मांगों एवं समस्याओं का समाधान नहीं किए जाने से कुछ मजदूर नाराज थे। इस संबंध में पूर्व में बैठकें भी आयोजित की गई थीं। दिनांक 02.10.2026 को ग्राम बोदेली में कुछ लोगों की बैठक हुई, जिसमें माइंस में कार्यरत पोकलेन मशीनों को जलाने की योजना बनाए जाने की बात सामने आई। इसके बाद दिनांक 04.10.2026 को मशीनों के संबंध में जानकारी रखने वाले व्यक्ति से संपर्क करने तथा दिनांक 05.10.2026 की रात माइंस क्षेत्र में पहुंचकर मशीनों को क्षतिग्रस्त करने की बात भी विवेचना में सामने आई। आरोपियों द्वारा पोकलेन मशीनों के डीजल टैंक एवं पाइपलाइन को नुकसान पहुंचाया गया तथा डीजल से भीगे कपड़ों के माध्यम से मशीनों की केबिन में आग लगाने का प्रयास किया गया। इसके अतिरिक्त, घटना को नक्सली वारदात का स्वरूप देने के उद्देश्य से पर्चे रखे जाने की बात भी विवेचना में सामने आई है। प्रकरण में अपराध क्रमांक 12/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 326 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई थी। विवेचना के दौरान भारतीय न्याय संहिता की धारा 324(5), 61(2), 111(3), 351(3), 319(2) एवं 191(3) जोड़ी गई हैं।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
प्रकरण में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है—
1. सहदेव तुलावी, पिता रैनूराम तुलावी, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम बोदेली, थाना दुर्गुकोंदल, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़)।
2. प्रेमसिंह कोरेटी, पिता महंगूराम कोरेटी, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम एडगुड़, थाना लोहत्तर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़)।
3. ओमप्रकाश कचलाम, पिता राजकुमार, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम बोदेली, थाना दुर्गुकोंदल, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़)।
4. शिवलाल तुलावी, पिता स्व. डोमाराम, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम बोदेली, थाना दुर्गुकोंदल, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़)।
5. बृजलाल सलाम, पिता स्व. समारूराम, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम एडगुड़, थाना लोहत्तर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़)।
पुलिस टीम में—दुर्गूकोदल थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील दुबे, भानुप्रतापपुर थाना प्रभारी अंबर भारद्वाज, लोहत्तर थाना प्रभारी ऋषभ बाजपेयी ,एएसआई पवन मरकाम ,आर. राजेश नेताम ,आर. हरेन्द्र सिंह मौर्य,आर. शांता राम।
———————–
✍️
10.
—
————————
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
————————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
————————






