आज की टॉप 10 खबर 31 जनवरी 2025 शुक्रवार

31जनवरी 2025शुक्रवार🙏

✍️मनोज जायसवाल

01. चारामा थानांतर्गत चोरी,छीनाझपटी के कई मामले हैं,लेकिन इसे देखते अब पुलिस भी सख्त कार्रवाई के मुड में चल रहा है। चारामा मेला के दूसरे ही दिन प्रार्थी उडकुडा के अनिल साहू जो रायपुर से आकर नाकापारा में रूका था,अपने मोबाईल में बात कर रहा था कि 8-10 की संख्या में अज्ञात आरोपी ने मोबाईल झपट लिया और उनके जेब में रखी राशी भी जेब से निकाल लिया। घटना से सहमे प्रार्थी ने तत्काल रिर्पाट दर्ज नहीं कराया। आज हिम्मत कर थाना चारामा में लिखित में घटना पर शिकायत दर्ज करायी। आरोपी को प्रार्थी पहचानता है,और शायद पुलिस के संज्ञान में भी है,जिसके चलते संभवतया तत्काल कार्रवाई होगी ऐसा लग रहा है। दूसरी घटना आज का है,जहां हास्पिटल कालोनी निवासी काजल नागेश/विक्रम नागेश ने मंहगे आईफोन चोरी,गुम होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करायी है। दोनों घटना में इनके पास मोबाईल का ईएमआई नंबर है।

02. आज अलसुबह सरंगपाल से लकडी भर कर भैंसाकट्टा जा रही ट्रेक्टर ने विदेशी नस्ल  लेब्राडोर कुत्ते को पलेवा धान खरीदी केंद्र के पास ठोकर मार दी जहां तत्काल मौके पर मौत हो गई। कुत्ते के मालिक परिवार द्वारा मोटरसायकल से ट्रेक्टर का पीछा किया गया जहां भैंसाकट्टा में पकडा गया। लोगों के बीच मीटिंग में ट्रेक्टर मालिक द्वारा वैसे ही नस्ल के कुत्ते दिये जाने पर समझौता किया गया।

-धमतरी से जगदलपुर मार्ग फोरलेन निर्माण हेतु बजट स्वीकृत होने के बाद से विभाग द्वारा डीपीआर तय किया गया। अब इस मार्ग में लगातार सर्वे का कार्य भी होते देखा जा सकता है। आज रोड सर्वे वेहिकल लखनपुरी से चारामा बीच सवे कार्य करते देखा गया। कुछ दिनों पूर्व ही अन्य टीम द्वारा भी सर्वे करते देखा गया। भले ही आम लोगों को पता ना हो पर सडक निर्माण की कार्रवाई प्रक्रिया में है। धमतरी से जगदलपूर फोरलेन कार्य निश्चित रूप से कब से प्रारंभ होगी। पर बताया जाता है कि अब ज्यादा दिन दूर नही है। अधिक ट्रेफिक  भार सह रही यह राजमार्ग 30 जब फोरलेन बनेगी तो रायपुर,जगदलपुर अल्प समय में पहूंचा जा सकेगा। साथ ही हादसे भी रूकेंगे। इस सवाल का उत्तर संभवतया कोई नहीं बता रहा है कि चारामा नगर,लखनपुरी जहां बाईपास नही है,वहां फलाईओवर बनेंगे या??? यह काम शुरू होने पर ही पता चलेगा।

03. अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पहूंचे कोकपुर,कांकेर। आज तय समयानुसार कोडेजुंगा से कोकपुर तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई,जिसमें काफी संख्या में शिव भक्त महिलाओं ने भाग लेकर अपने को धन्य माना। आयोजन स्थल पर पूरी तैयारी है,तीन बडे डोम के साथ विशाल पंडाल बनाया गया है। चुनावी समय है,आचार संहिता पर भी पूरा ध्यान है। पुलिस एवं यातायात विभाग की मुस्तैदी कि आयोजन सुचारू सम्पन्न हो।

04. महानदी उस पार,लखनपुरी जिला पंचायत क्षेत्र की मिथलेश्वरी शोरी जिन्होंने भारी अंतर से पिछली बार जीत दर्ज की थी। इस बार फिर से मैदान में है। पूर्व में माना जा रहा था कि उनके विरूद्व वजनदार प्रत्याशी नहीं है। मिथलेश्वरी कांग्रेस की नेत्री है,हालांकि उनकी स्वयं की प्रतिभा कि लोगों के बीच जगह बनाये रखी। लेकिन अब खबर है कि भाजपा से जुडे साहू परिवार की धनंजय साहू पिपरौद की धर्मपत्नी श्रीमती पार्वती साहू नामांकन दाखिल करने जा रही है। यह उम्मीदवार भी कांकेर न.पा. के आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मोहन सेनापति जैसे ही जोश बनाए हुए है कि वे लडेंगी ही। किसी के लालच,दबाव में ना आकर अपने अधिकार का उपयोग करेंगे। मोहन सेनापति अभी विशाखापट्नम में है,वहां भी वे अपने समाजसेवा का धर्म निभा रहे हैं,जहां एक एनजीओ के साथ मिलकर यातायात जागरूकता में भागीदारी निभा रहे हैं।

05. रेडक्रॉस सोसाइटी कांकेर के अध्यक्ष एवं कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार विकासखण्ड कांकेर के ग्राम माटवाड़ा मोदी निवासी श्रीमती रामदुलारी ठाकुर के जीवन-यापन एवं बेहतर इलाज के लिए 05 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश शांडिया ने बताया कि आवेदिका श्रीमती ठाकुर ने कलेक्टर के समक्ष अपने अपने इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था। इस पर कलेक्टर ने श्रीमती ठाकुर के बेहतर इलाज के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी के जिला संगठक को पांच हजार आर्थिक सहायता राशि जारी करने निर्देशित किया था।

06. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आगामी 01 फरवरी शनिवार को जिला एवं विकासखण्ड मुख्यालय स्तर पर सभी अनुविभाग अंतर्गत ‘‘दौड़ लगाएगा कांकेर, मतदान करेगा कांकेर’’ की तर्ज पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा।

07. नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 के लिए नगरपालिका परिषद कांकेर के लिए प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की कल संवीक्षा की गई तथा आज अभ्यर्थिता से नाम वापसी की अंतिम तिथि थी। रिटर्निंग ऑफिसर (नगरपालिका कांकेर) कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरपालिका परिषद कांकेर के पांच वार्डों से पार्षद पद की अभ्यर्थिता से कुल छह लोगों ने अपना नाम वापस ले लिया है। आज दोपहर तीन बजे तक नगरपालिका परिषद कांकेर के सुभाषनगर वार्ड क्रमांक-13 से सुश्री ललिता गायकवाड़ और नरेश बिछिया, अन्नपूर्णापारा वार्ड क्रमांक-14 से राजकिशोर ठाकुर, एमजी वार्ड क्रमांक-15 से सुश्री नेहा दरपट्टी, शांतिनगर वार्ड क्रमांक-16 से श्री नितिन वर्मा तथा जनकपुर वार्ड क्रमांक-20 से बिनाका सूर्यवंशी (सत्यार्थ) ने आज अपना नाम अभ्यर्थिता से वापस ले लिया है।

08. नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2025 के लिए प्रत्याशियों के नाम तय हो चुके हैं। स्क्रूटनी उपरांत नगरपालिका अध्यक्ष पद हेतु 01 पद के लिए 04 एवं 21 वार्डों के पार्षद पद हेतु 50 अभ्यर्थी अंतिम रूप से निर्वाचन में हिस्सा लेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार नगरपालिका कांकेर रिटर्निंग ऑफिसर जितेन्द्र कुमार कुर्रे के द्वारा नामों की घोषणा के साथ ही सभी अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्ह भी आबंटित किए गए हैं।

09. नगरीय निकाय आम निर्वाचन और त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कुमार विश्वरंजन (आईएएस-2020) को कांकेर जिले का सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रेक्षक के द्वारा जिले में निर्वाचन कार्यक्रम के सुचारु और सफल संचालन के लिए विभिन्न कार्यालयों, स्ट्रांग रूम और मतदान केंद्रों का सतत् अवलोकन और निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में उन्होंने आज जिले की नगर पंचायत भानुप्रतापपुर और अंतागढ़ के स्ट्रांग रूम का अवलोकन एवं निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर अंतागढ़ बीएस उईके, एसडीम भानुप्रतापपुर जी डी वाहिले, एसडीम अंतागढ़ राहुल रजक और अधिकारीगण मौजूद थे।

10. त्रिस्तरीय आम निर्वाचन 2025 हेतु मतदान केंद्र एवं मतगणना स्थल में मीडिया प्रतिनिधियों के प्रवेश हेतु प्राधिकार पत्र जारी किया जाना है। तत्संबंध में आग्रह है कि जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि अपने दो-दो पासपोर्ट साइज के फोटोग्राफ्स जिला जनसम्पर्क कार्यालय में 05 फरवरी 2025 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं, जिससे कि मतदान के पूर्व प्राधिकार पत्र जारी किया जा सके।राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रिंट मीडिया के एक और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अधिकतम दो प्रतिनिधियों को प्राधिकार पत्र जारी किया जाएगा। अतः इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जिला प्रमुख अपने कैमरामैन का भी नाम और फोटो अवश्य भेजें।

सामाजिक संस्था ‘जन सहयोग’ के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी को जिला उत्तर बस्तर काँकेर यातायात पुलिस द्वारा एक सादगी पूर्ण समारोह में उनकी यातायात संबंधी समाज सेवाओं के उपलक्ष में “गुड समेरिटन सम्मान ” तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है।

टीप- 1. खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।

  • Related Posts

    आज की टॉप 10 खबर 27 सितंबर 2026 रविवार

    ———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 27  सितंबर  2026 रविवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- ✍️ 01. मन की बात के बहाने बदली तस्वीर, लामकन्हाऱ के गांव में आत्मसमर्पित…

    आज की टॉप 10 खबर 26 सितंबर 2026 शनिवार

    ———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 26  सितंबर  2026 शनिवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- ✍️ 01. कांकेर जिला राइस मिल एसोसिएशन द्वारा सम्मान एवं व्यापारियों की समस्याओं पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *