——————–
संपादकीय
माला सिन्हा(अभिनेत्री)

—60 के दशक में माला सिन्हा हिन्दी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री रही है। माला सिन्हा का जन्म 11 नवंबर, 1936 को नेपाल में हुआ था। बचपने से गायकी और अभिनय का शौक था। बांग्ला फिल्मों से हिन्दी फिल्मों में आयी माला की प्यासा फिर सुबह होगी‚उजाला‚ अनपढ़‚आंखें‚गीत‚गुमराह‚गहरा दाग़‚ जहांआरा‚अपने हुए पराये‚संजोग‚हरियाली और रास्ता‚हिमालय की गोद में धूल का फूल‚दिल तेरा दीवाना‚धर्म पुत्र उनकी प्रमुख फिल्मे है। पारिवारिक फिल्मों के लिए उनका नाम पहले पहल जाना जाता है।राधा का संगम और जिद के बाद संभवतया फिल्म से अलविदा भी कह दिया। फिल्म माटिघर के समय फिल्म निर्देशक चिदंबर प्रसाद लोहानी से मुलाकात के बाद उसी से शादी भी हो गई। उनकी पुत्री प्रतिभा सिन्हा जी है। जन्म दिवस पर सादर…
✍️मनोज जायसवाल
——————–
विज्ञापन

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
11 नवम्बर 2026 बुधवार
✍️मनोज जायसवाल
———————-
✍️ 01. मोबाइल ऐप से बुकिंग और टोकन के आधार पर मिलेगा रासायनिक उर्वरक। जिले में एफ एस एस प्रणाली लागू ।
—उर्वरक वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिले में फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल (एफ एफ एस) प्रणाली के माध्यम से रासायनिक उर्वरकों का विक्रय शुरू किया गया है। नई व्यवस्था के तहत किसानों को अपनी आवश्यकता के अनुसार एफ एफ एस मोबाइल ऐप के माध्यम से पहले उर्वरक की बुकिंग करनी होगी। बुकिंग के उपरांत प्राप्त क्यूआर कोड अथवा टोकन के आधार पर किसान संबंधित उर्वरक विक्रय केंद्र से खाद प्राप्त कर सकेंगे। नई प्रणाली के अंतर्गत किसान अपनी चयनित फसल और बोए गए अथवा प्रस्तावित रकबे के आधार पर अनुशंसित मात्रा में उर्वरक प्राप्त कर सकेंगे। इससे उर्वरक वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित होने के साथ ही अनावश्यक भंडारण, कालाबाजारी तथा वितरण में होने वाली अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में मदद मिलेगी। साथ ही उर्वरक विक्रय केंद्रों पर लगने वाली अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था से भी राहत मिलेगी। एफ एफ एस प्रणाली के माध्यम से किसानों की पहचान, भूमि एवं फसल संबंधी जानकारी के आधार पर उर्वरक की आवश्यकता का सत्यापन किया जाएगा। उर्वरक विक्रय के समय निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पॉश मशीन के माध्यम से बिक्री की जानकारी दर्ज की जाएगी। कृषि विभाग द्वारा जिले की समस्त सहकारी समितियों एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं को एफ एफ एस प्रणाली के तहत उर्वरक विक्रय के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कृषि विभाग ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे अपने मोबाइल फोन में एफ एफ एस ऐप डाउनलोड कर अपनी आवश्यकता के अनुसार उर्वरक की बुकिंग करें। किसान ऐप के माध्यम से घर बैठे खाद की बुकिंग कर सकते हैं और प्राप्त क्यूआर कोड आधारित टोकन के माध्यम से नजदीकी सहकारी समिति अथवा निजी उर्वरक विक्रय केंद्र से अपनी फसल के लिए आवश्यक उर्वरक प्राप्त कर सकेंगे।
———————-
✍️ 02.जिले में 14 नवीन धान खरीदी केंद्र एवं 04 उपकेंद्र स्वीकृत।
—राज्य शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए कांकेर जिले में 14 नवीन धान खरीदी केंद्र तथा 04 अस्थायी धान उपार्जन उपकेंद्र खोलने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन नए केंद्रों के शुरू होने से दूरस्थ एवं ग्रामीण अंचलों के किसानों को अपने नजदीक ही समर्थन मूल्य पर धान विक्रय की सुविधा मिलेगी। इससे किसानों का समय और परिवहन खर्च दोनों बचेंगे। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में समिति आतुरगांव अंतर्गत ग्राम आतुरगांव में नवीन धान खरीदी केंद्र स्वीकृत किया गया है। इस केंद्र में आतुरगांव, पथर्री, व्यासकोंगेरा, देवकोंगेरा, बोरगांव, कुलगांव, कोमलपुर, लुलेगोंदी एवं गोवर्धन के किसान धान बेच सकेंगे। इसी प्रकार समिति कढ़ईखोदरा अंतर्गत ग्राम कढ़ईखोदरा में नवीन केंद्र खोला गया है, जहां कढ़ईखोदरा, पेवारी, जैतानवागांव, सुरेली, कामता एवं काटनखोड़ के किसान धान विक्रय कर सकेंगे। समिति कर्रेगांव अंतर्गत ग्राम कर्रेगांव में नवीन धान खरीदी केंद्र स्वीकृत किया गया है। इस केंद्र में कर्रेगांव, मंडागांव, लामन, अमोड़ी, आमाकोट, जेठेगांव, बुट्टापिपली, नेलसोड़, नवागढ़, हल्बासिकसोड़ एवं उमकी के किसान धान बेच सकेंगे। वहीं समिति कढ़ईखोदरा अंतर्गत ग्राम नवागांव गोडरी में नवीन केंद्र स्वीकृत किया गया है, जहां गोडरी, घुमसीमुंडा एवं नवागांव के किसानों को सुविधा मिलेगी। समिति आमाबेड़ा अंतर्गत ग्राम नागरबेड़ा एवं किसकोड़ो में दो नवीन धान खरीदी केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। नागरबेड़ा केंद्र में नागरबेड़ा, सेंदुरमेटा, एटेगांव, टिमनार, चंगोड़ी एवं कुरूटोला के किसान धान बेच सकेंगे। वहीं किसकोड़ो केंद्र में किसकोड़ो, करमरी, मेचानार, कोंगेरा, गवाड़ी, राये, चपई, गड़दा, कुदुरपाल एवं घोटिया के किसानों को सुविधा मिलेगी।
समिति चारगांव अंतर्गत ग्राम मन्हाकाल में नवीन केंद्र खोला गया है। यहां कतरूकुरुषबोड़ी, एन्हुर, हेतले, छोटेबोदेली, मेटाबोदेली, मन्हाकाल, मांझीकुरुषबोड़ी एवं लोहारी के किसान धान बेच सकेंगे। इसी प्रकार समिति कोयलीबेड़ा अंतर्गत ग्राम पानीडोबीर में नवीन केंद्र स्वीकृत किया गया है। इस केंद्र में आलपरस, आलपर, गुंदूल, हताड़कसा, केहलाबेड़ा, केशेकोड़ी, संबलपुर, गट्टाकाल, पानीडोबीर, चिलपरस, भोंमरा, जुंगड़ा, गुडाबेड़ा, मिचेबेड़ा एवं कागबरस के किसानों को लाभ मिलेगा। समिति सरंडी अंतर्गत ग्राम कलेपरस में नवीन धान खरीदी केंद्र स्वीकृत किया गया है। इसमें कलेपरस, आमाकड़ा, मुरामेर, आमागांव, चिपोंडी, मुरनार, सिरसांगी, चिंगनार एवं बोंदानार के किसान धान विक्रय कर सकेंगे। समिति कापसी अंतर्गत ग्राम प्रेमनगर तथा समिति बड़े कापसी अंतर्गत ग्राम ईरिकबुटा में भी नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने की स्वीकृति दी गई है। ईरिकबुटा केंद्र में ईरिकबुटा, उडूमगांव, बंडागांव, किरेकट्टा, बारसुन एवं खैरकट्टा के किसान धान बेच सकेंगे। इसके अलावा समिति संगम अंतर्गत स्वरूपनगर में नवीन केंद्र स्वीकृत किया गया है, जहां स्वरूपनगर, जुरानमेहड़ा, परियाहूर, ओंदापार, माचपल्ली एवं बुरका के किसान धान बेच सकेंगे। समिति छोटेबेठिया अंतर्गत ग्राम मेहड़ा में नवीन केंद्र खोला गया है। इस केंद्र में अचिनपुर, कालरकुटनी, मांझीकुटनी, मेहड़ा, कुदाड़ी, जामकुटनी, हिदूर, कलपर, आमाटोला, ब्रहेबेड़ा, खैरीपदर एवं आलदण्ड के किसानों को सुविधा मिलेगी। वहीं समिति पखांजूर अंतर्गत पीव्ही-73 लक्ष्मीपुर में नवीन केंद्र स्वीकृत किया गया है, जहां निदड़े, फुरफुंडी एवं मुरडोंडा के किसान समर्थन मूल्य पर धान विक्रय कर सकेंगे।
चार अस्थायी धान उपार्जन उपकेंद्र भी खोले गए
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी को और अधिक सुगम बनाने तथा किसानों की मांग के अनुरूप सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा चार अस्थायी धान उपार्जन उपकेंद्र खोलने का आदेश भी जारी किया गया है। इसके तहत भानुप्रतापपुर विकासखंड के समिति संबलपुर के अंतर्गत ग्राम बांसला, दुर्गूकोंदल विकासखंड के समिति दमकसा के अंतर्गत ग्राम महेन्द्रपुर, कोयलीबेड़ा विकासखंड के समिति छोटेबेठिया के अंतर्गत ग्राम रेंगावाही तथा समिति गोंडाहूर के अंतर्गत ग्राम ढोरकट्टा में अस्थायी उपकेंद्र बनाए गए हैं। इन उपकेंद्रों में धान खरीदी के लिए संबंधित मूल उपार्जन केंद्रों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है। नवीन धान खरीदी केंद्रों एवं अस्थायी उपकेंद्रों की स्थापना से आसपास के किसानों को धान विक्रय के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इससे उन्हें आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही समय, श्रम एवं परिवहन खर्च की बचत होगी।
———————
✍️ 03. धान खरीदी को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण। 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, जिले में बनाए गए हैं 163 खरीदी केंद्र ।

— कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य को सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को धान खरीदी कार्य से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों का कांकेर एवं भानुप्रतापपुर में दो चरणों में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रथम चरण में धान खरीदी केंद्रों के समिति प्रबंधकों एवं कम्प्यूटर ऑपरेटरों को प्रशिक्षण दिया गया, जबकि द्वितीय चरण में निगरानी समिति के नोडल अधिकारियों तथा चेक पोस्ट एवं उड़नदस्ता दल के प्रभारी अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कांकेर में आयोजित प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे, एसडीएम कांकेर श्रीमती सरस्वती बंजारे एवं एसडीएम चारामा नरेन्द्र बंजारा, जिला खाद्य अधिकारी श्रीमती शांती धु्रव, डीएमओ श्री तामेश नागवंशी उपस्थित रहे। वहीं भानुप्रतापपुर में अपर कलेक्टर भागवत जायसवाल, अपर कलेक्टर अंतागढ़ जीडी वाहिले एवं एसडीएम पखांजूर सुरेश साहू सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं खाद्य व सहकारिता विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण सह कार्यशाला में समिति प्रबंधकों एवं कम्प्यूटर ऑपरेटरों को धान खरीदी से संबंधित शासन के दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें जिले के समस्त पंजीकृत किसानों से बायोमेट्रिक आधारित धान खरीदी प्रणाली के माध्यम से खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित करने तथा निर्धारित मानक गुणवत्ता के अनुरूप धान खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही 50 प्रतिशत नए एवं 50 प्रतिशत पुराने बारदानों में धान खरीदी करने की व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी दी गई। समितियों को स्व-मूल्यांकन के लिए पीसीएसएपी पोर्टल पर आवश्यक जानकारी दर्ज करने तथा स्टेक प्लान तैयार कर प्रति स्टेक 3 हजार बोरों के मान से धान की स्टेकिंग करने का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा प्रत्येक धान खरीदी समिति में निगरानी समिति का गठन किया गया है, जो स्थानीय स्तर पर उत्पन्न होने वाले विवादों का निराकरण करेगी। निगरानी समिति के नोडल अधिकारियों को धान के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर 2026 से प्रारंभ होकर 15 जनवरी 2027 तक संचालित होगी। इसके लिए जिले में कुल 163 धान खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। किसानों की सुविधा के लिए 70 प्रतिशत टोकन ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से तथा 30 प्रतिशत टोकन संबंधित सहकारी समितियों के माध्यम से जारी किए जाएंगे। किसान घर बैठे ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप के जरिए स्वयं भी धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर सकते हैं।
———————-
✍️ 04.कलेक्टर कुन्दन कुमार ने मिलर्स एवं मंडी व्यापारियों की ली बैठक, सीसीटीवी, चेकपोस्ट और उड़नदस्ता टीम से होगी निगरानी।धान खरीदी में नियमों का कड़ाई से होगा पालन, अवैध परिवहन पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर।

—समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज जिले के राइस मिलर्स एवं मंडी व्यापारियों की बैठक लेकर शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी मिलर्स एवं व्यापारियों को नियमानुसार धान का क्रय-विक्रय एवं परिवहन करने के निर्देश देते हुए कहा कि नियमों के तहत व्यापार करने वालों को जिला प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 15 नवंबर से 15 जनवरी 2027 तक किया जाएगा। खरीदी अवधि के दौरान धान का परिवहन नहीं किया जाएगा। खरीदी अवधि समाप्त होने के बाद ही उपार्जन केंद्रों से धान का परिवहन किया जाएगा। कलेक्टर ने खरीदी केंद्रों में पर्याप्त जगह उपलब्ध कराने के लिए उनका एरिया बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि खरीदे गए धान के सुरक्षित भंडारण में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने सभी खरीदी केंद्रों में 14 नवंबर तक पर्याप्त बारदाने की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश जिला विपणन अधिकारी को दिए। साथ ही राइस मिलर्स से प्राप्त होने वाले बारदाने की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा कटे-फटे बारदाने नहीं लेने की बात कही। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अवधि 15 नवंबर से 15 जनवरी तक धान परिवहन के लिए डीओ जारी नहीं किए जाएंगे। उन्होंने सभी राइस मिलर्स को अपने मिलों में धान के स्टॉक का पंजी अनिवार्य रूप से संधारित करने तथा पुराने एवं नए धान की प्रविष्टियां रजिस्टर में अलग-अलग दर्ज करने के निर्देश दिए। धान परिवहन के लिए केवल जीपीएस युक्त वाहनों का उपयोग सुनिश्चित करने को कहा गया। धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी खरीदी केंद्रों में चार-चार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न मार्गों पर चेकपोस्ट स्थापित किए जाएंगे तथा सघन जांच के लिए उड़नदस्ता टीमों की तैनाती की जाएगी। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने धान का क्रय-विक्रय करने वाले ट्रेडर्स को भी मंडी अनुज्ञा के अनुरूप ही व्यापार एवं परिवहन करने की समझाइश दी। उन्होंने बाजार से खरीदे गए धान की जानकारी नियमानुसार बाजार आवक रजिस्टर में दर्ज करने तथा फुटकर व्यापारियों से खरीदे गए धान की प्रविष्टि भी अनिवार्य रूप से रजिस्टर में करने के निर्देश दिए। परिवहन के दौरान चेकपोस्ट (नाका) पर अनुज्ञा में दर्ज धान की मात्रा की एंट्री कराने के लिए भी कहा गया। उन्होंने सभी मिलर्स एवं व्यापारियों से शासन के नियमों का पालन करते हुए धान खरीदी व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नियमानुसार व्यापार करने वाले सभी लोगों को जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक सहयोग दिया जाएगा। बैठक में अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे, भागवत प्रसाद जायसवाल, गंगाधर वाहिले, जिले के सभी एसडीएम, खाद्य अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, नोडल अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, सहकारिता विस्तार अधिकारी, सभी मंडी सचिव, राइस मिलर्स एवं धान व्यापार से जुड़े ट्रेडर्स उपस्थित थे।
——————-
✍️ 05. कांग्रेस द्वारा जिले में वोट बचाओ देश बचाओ आंदोलन का शंखनाद।

—छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर एवं जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर के मार्गदर्शन में वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत अपने प्रभार वाले कांकेर शहर कांग्रेस कमेटी के मंडल स्तरीय जन चौपाल कार्यक्रम कांकेर बाजार तथा चारामा में आयोजित कर आम जनता से अपने वोट बचाने और देश बचाने का आव्हान किया गया।
——————-
✍️06. भाई दूज पर कांकेर विधायक आशा राम नेताम की कलाई पर बांधी रक्षा सुत्र।

—दीपावली,अन्नकूट के बाद आज भाई दूज का पवित्र पावन पर्व जिले में भी सद्भावपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने आरती थाली सजाकर चंदन टीका लगा कर भाईयों की आरती उतार कर रक्षा सुत्र बहनों द्वारा बांध कर मिठाई खिला कर आशीर्वाद लिया। आज कांकेर विधायक आशा राम नेताम ने भी परिवार में यह पर्व मनाया। इसके साथ अपने विधानसभा क्षेत्र में जाकर बहनों से आशीर्वाद लिया एवं स्नेह प्रदान किया।

साथ ही नगर पालिका परिषद कांकेर में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल होकर सभी से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं नगरवासियों के साथ दीपावली की खुशियाँ साझा कीं। उन्होंने इस मौके पर कहा— सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली बनी रहे, यही मंगलकामना है।आप सभी का स्नेह, विश्वास और अपनापन सदैव बना रहे।
————————
✍️07.दीपावली के बाद आज बाजार में कुछ रौनकता दिखायी दी। बावजूद चारामा में कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानें होटल,खोमचे बंद ही रहे। चारामा, श्यामतराई धमतरी शाक मंडी बंद होने से सबजी की आवक ऊपर से नहीं हो रही है,अलबत्ता कुछेक शाक नहीं आ रही है। आज पडोसी धमतरी जिला मुख्यालय की अमूमन दुकानें बंद रही।ं
————————
✍️08. गोवर्धन पूजा पर्व के दौरान जुआ खेलने वालों के विरुद्ध कोरर पुलिस की कार्रवाई। ग्राम कुर्री में जुआ खेलते 05 जुआड़ी गिरफ्तार, मौके से कुछ व्यक्ति फरार। जुआ रेड कार्रवाई में कुल 4190 नगद एवं 05 नग मोबाइल कीमती करीबन 26000 रु.,02 नग मोटर साइकिल कीमती करीबन 1,50,000 रु कुल जुमला 1,80,190 रुपए हुआ जब्त।

—पुलिस जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि—गोवर्धन पूजा पर्व के दौरान जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर निखिल कुमार राखेचा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर हरीश पाटिल के पर्यवेक्षण में थाना कोरर पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में थाना प्रभारी कोरर नरेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर संदिग्ध स्थानों पर पेट्रोलिंग एवं रेड कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान ग्राम कुर्री में नर्सरी के पास सार्वजनिक स्थान में जुआ खेले जाने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर दबिश देकर जुआ रेड कार्यवाही की गई जिसमें कुछ व्यक्तियों द्वारा ताश के पत्तों से रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेले जाने की सूचना पर थाना कोरर पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान जुआ खेलते हुए 05 व्यक्तियों को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल ₹ 4190 नगद तथा 05 नग मोबाइल कीमती करीबन 26,000 रु एवं 02 नग मोटर साइकिल कीमती करीबन 1,50,000 रुपए जुमला 1,80,190 रुपये व ताश के 52 पत्ते जब्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 138/2026 धारा 3(2) जुआ अधिनियम 2022 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी में 1. दीक्षांत गोटा‚2. कौशल कोर्चे‚ 3. अरुण कोर्चे‚4. हेमलाल यादव 5. दुर्गेश कोरेटी‚सभी निवासी ग्राम कुर्री, थाना कोरर, जिला कांकेर हैं।पुलिस टीम का में— थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक छत्रपाल सिंह साहू, प्रधान आरक्षक कन्हैया लाल पटेल, टिकेश मरकाम,आरक्षक भारत दुग्गा, पंकज नेताम, रजिश कावड़े, धनेश कोर्राम,तुलसीराम सिन्हा, केतन ठाकुर, नगर सैनिक जोहन नेताम थाना कोरर, जिला कांकेर रहे।
———————–
✍️09. कांकेर विधायक आशा राम नेताम का मोबाईल हैक, हैकर पैसे की मांग कर रहा है। पैसे ना देने की अपील। जल्द पकडा जा सकता है हैकर।
—
———————–
✍️
10.
—
————————
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
————————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
————————






